Home Blog Page 264

आईपीएस प्रोबेशनर्स की पासिंग आउट परेड में अमित शाह ने कहा- अगले आने वाले 25 वर्ष देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण, हमारे संकल्प को सफलता में बदलने के लिए है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तेलंगाना के हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) प्रोबेशनर्स के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण भी किया।

औपचारिक मार्च के बाद गृह मंत्री ने आईपीएस प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब देश अपनी आजादी की शताब्दी वर्षगांठ मना रहा होगा तब आप पुलिस में नेतृत्वकारी पदों पर होंगे। 25 वर्षों बाद आप देश की आंतरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “आज से लेकर आने वाले 25 वर्षों को देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये 25 साल (अमृत काल के) हमारे संकल्प को सफलता मे बदलने के लिए हैं। ये 25 साल इस देश को एक मुकाम तक पहुंचने के लिए हैं। हमारा लक्ष्य हर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करना है इसके साथ ही हमारा उद्देश्य देश को दुनिया में उसका उचित स्थान दिलाना है। इस संकल्प के साथ 25 वर्षों में देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा और हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेगा।”

गृह मामलों पर संसदीय स्थायी समिति केंद्र के आपराधिक कानून विधेयकों की जांच के लिए करेगी बैठक, व्यभिचार कानून को बहाल करने की सिफारिश कर सकता है पैनल

मौजूदा आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए तीन विधेयकों की समीक्षा कर रहे एक संसदीय पैनल ने महत्वपूर्ण संशोधनों का सुझाव पेश किया है, जिन पर शुक्रवार (यानी आज) को एक बैठक में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अपनी रिपोर्ट में भाजपा सांसद बृज लाल की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने व्यभिचार कानून को वापस लाने और इसमें लिंग-तटस्थ प्रावधान जोड़ने के साथ-साथ पुरुषों, महिलाओं के बीच बिना सहमति के यौन संबंध को अपराध मानने की सिफारिश की है। रिपोर्ट में पुरुषों, महिलाओं या ट्रांसपर्सन से जुड़ी गैर-सहमति वाली यौन गतिविधियों के साथ-साथ पाशविकता के कृत्यों को भी अपराध घोषित करने की सिफारिश की गयी है। साथ ही रिपोर्ट में अनधिकृत विरोध या प्रदर्शन करने पर सजा को मौजूदा दो साल से घटाकर अधिकतम एक साल करने का भी सुझाव दिया गया है व समिति लापरवाही के कारण मौत के मामलों में सजा को मौजूदा छह महीने से बढ़ाकर पांच साल करने का प्रस्ताव किया गया है।

वहीं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में संशोधन करने वाले विधेयक में संसद सदस्य व्यभिचार (आईपीसी धारा 497) को फिर से अपराधीकरण की सिफारिश कर रहे हैं। इसे 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने अपराध मुक्त कर दिया था। संशोधन में लिंग-तटस्थ प्रावधान की शुरुआत भी शामिल हैं।

बता दें, आईपीसी की धारा 377 जो पहले समलैंगिकता को अपराध मानती थी, वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले में कानून के कुछ प्रावधान लागू रहने के साथ आंशिक रूप से रद्द कर दी गई थी। धारा 377 हटाए जाने के बाद पुरूषों, महिलाओं, ट्रांसपर्सन और पाशविकता के कृत्यों के बीच गैर-सहमति वाले यौन संबंध को संबोधित करने के लिए कोई भी प्रावधान नहीं था।

वहीं दूसरी तरफ विपक्षी सदस्यों द्वारा रिपोर्ट पर असहमति जताई जाने की संभावना है। कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम और तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने 21 अक्टूबर को प्राप्त तीन रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए औस समय का मांग की थी।

आपको बता दें, भारत में आपराधिक न्यायशास्त्र को पूरी तरह से बदलने के उद्देश्य से इन तीन प्रस्तावित आपराधिक कानूनों को अगस्त में संसद के मानसून सत्र में पेश किया गया था। केंद्र सरकार ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 को क्रमश- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से बदलने की मांग की गई है। 

मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी- 10-12 साल पहले सरकार ही हैंग कर जाती थी, 2014 में लोगों ने आउटडेटेड फोन छोड़ दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम प्रगति मैदान में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और आदित्य बिड़ला भी मौजूद रहे और इस दौरान यहां आयोजित प्रदर्शनी में पीएम मोदी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के साथ प्रदर्शनी का मुआयना करते नजर आए।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आने वाला भविष्य एकदम अलग होगा। देश में 5जी का तेजी से विस्तार हो रहा है। मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में हम नंबर 43 पर हैं। हमारे कालखंड में 4जी का बेदाग विस्तार हुआ और अब हम 6जी के लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “पुरानी सरकार एक समय हैंग मोड में चली गई थी। तब लोगों ने इसे बदल दिया। 2014 एक तारीख नहीं एक बदलाव है। बीते कुछ वर्षों में भारत की सबसे महत्वपूर्ण सकसेस स्टोरीज में हमारा स्टार्टअप इकोसिस्टम भी एक महत्वपूर्ण स्थान ले चुका है। वर्ष 2014 से पहले भारत के पास कुछ 100 स्टार्ट अप्स थे लेकिन यह संख्या अब 1 लाख के आस-पास है। बहुत कम समय में हमने यूनिकॉर्न का शतक लगाया है और हम दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक बने हैं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “अगर आप 10-12 साल पुराने समय के बारे में सोचें तो याग आएगा कि तब आउटडेटेड मोबाइल फोन की स्क्रीन बार-बार हैंग हो जाती थी ऐसी स्थिति उस देश की मौजूदा सरकार की भी देखने के मिलती थी। वो हैंग मोड में थी..ऐसे में साल 2014 में लोगों ने आउटडेटेड फोन को छोड़ दिया और हमें सेवा करने का मौका दिया। इस बदलाव से क्या हुआ ये बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टेक्नोनॉजी के जमाने में सब दिखता है उस समय हम मोबाइल फोन के इंपोर्टर थे। आज हम एक्सपोर्ट बन गए हैं।”

टेक्नोलॉजी की दिशा किया जा रहे काम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत में विकास का लाभ हर वर्ग, हर क्षेत्र तक पहुंचे, भारत में संसाधनों का सभी को लाभ मिल, सभी को सम्मानजनक जीवन मिले और अभी तक टेक्नोलॉजी का फायदा पहुंचे, इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। मेरे लिए यही सबसे बड़ा सामाजिक न्याय है। भारत नेट प्रोजेक्ट ने अब तक करीब 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा है। भारत का सेमीकंडक्टर मिशन सिर्फ अपनी डिमांड ही नहीं, बल्कि दुनिया की जरूरत पूरी करने के मिशन पर आगे बढ़ रहा है विकासशील देश से विकसित देश होने के सफर को अगर कोई और तेज करता है तो वो है टेक्नोलॉजी।”

राजधानी दिल्ली की हवा हुई खराब, कई जगह एक्यूआई हुआ 300 के पार

दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया है। जो कि गुरुवार को 256 और बुधवार को 243 था। वहीं दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे आनंद विहार में यह 300 के पास पहुंच गया था।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर से मास्क पहन कर निकले। रिपोर्ट के अनुसार, हर साल इस समय में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। एक तरफ पराली तो दूसरी ओर पटाखे हवा की गुणवत्ता को खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीपीसीबी के अनुसार, आज दिल्ली की हवा खराब स्तर पर रहेगी। सुबह 7 बजे के आसपास दिल्ली का एक्यूआई 249 था। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद की भी हवा खराब है। वहीं आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर 323 है। शादीपुर डिपो इलाके में 301, जहांगीरपुरी में 289, मुंडका में 289, आरके पुरम में 286, बवाना में 281, द्वारका सेक्टर 8 में 280, एनएसआईटी द्वारका में 278, आईजीआई एयरपोर्ट में 267, रोहिणी में 266, पटपड़गंज में 249 और अलीपुर में 215 दर्ज किया गया है।

आपको बता दें, एक्सपर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि प्रदूषण का स्तर शनिवार को और बढ़ेगा व हवा जहरीली हो सकती है। सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकले अन्यथा बीमार पड़ सकते है। वहीं मरीजों के लिए घर से निकलना ठीक नहीं है। यदि बाहर निकलना पड़े तो मास्क लगाना न भूलें।  

पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में रिकॉर्ड पदक जीतने की सराहना की कहा- यह महत्वपूर्ण अवसर हमारे खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदको के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए भारत द्वारा वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में रिकॉर्ड 73 पदक जीतने और यह सिलसिला बरकरार रखने की सराहना की है। साथ ही पीएम मोदी ने पैरा खिलाड़ियों के समर्पण, दृढ़ता और अटल प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिख कर कहा कि, “जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदको के पिछले रिकॉर्ड को पार कर वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में शानदार उपलब्धि  हासिल करते हुए  भारत ने अभूतपूर्व 73 पदक अपने नाम किए हैं और वह यह सिलसिला बरकरार रखे हुए है!”

उन्होने आगे कहा कि, “यह महत्वपूर्ण अवसर हमारे खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने और हर भारतीय के दिल को हर्षित करने वाले हमारे असाधारण पैरा-खिलाडियों का भव्य अभिनंदन।”

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि, “उनका समर्पण, दृढ़ता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की उत्कट इच्छा वास्तव में प्रेरणादायक है! कामना है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मार्गदर्शक के रूप में भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे।”

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया है। बीते पांच दिनों में कश्मीर में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। इससे पहले बारामूला के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया था।

कश्मीर पुलिस ने एक्स पर लिखा कि, “कुपवाड़ा पुलिस से प्राप्त एक विशेष सूचना के आधार पर, माछिल सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए है। ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी आने पर दी जाएगी।”

वहीं सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर कहा कि, “कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गर्इ। जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी पर 26 अक्टूबर को शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में हमारे सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है।”

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को बीते रविवार नाकाम कर दिया था।

श्रीनगर रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से गुप्त जानकारी मिली थी कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादी उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते है और इसके बाद सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

ईसीआई ने चुनावों में युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव को बनाया राष्ट्रीय आइकन

इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों- छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन चुनावों में युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव को अपना राष्ट्रीय आइकॉन घोषित किया है।

दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मतदाताओं विशेषकर युवाओं के बीच चुनावों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए राजकुमार राव को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में मान्यता दी और ईसीआई के बीच एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, “चुनाव आयोग राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम पांच राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में मतदाता सूची में विवरण अपडेट करने के लिए कल से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। आयोग युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ हाथ मिलाने की भी योजना बना रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मैं राजकुमार राव जी का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे हमारे इस कार्यक्रम से जुड़े। राजकुमार जी ने युवाओं को वोट करने का मैसेज दिया और इस मैसेज के पीछे कितनी बड़ी ताकत जुड़ी हुई है इसका एहसास हमें सबको जब होगा जब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और इस वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। आज मैं बहुत आश्वस्त हूं क्योंकि राजकुमार जी जितना भी समझौता ज्ञापन हमारे साथ कर रहे है उसके लिए हम उन्हें कोर्इ भी फीस नहीं दे रहे है।”  

इस अवसर पर बोलते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि, “एक राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता देने के लिए मैं ईसीआई का धन्यवाद करता हूं। मैं लोकतंत्र में दृढ़ता से विश्वास करता हूं और मतदान के महत्व में दृढ़ता से विश्वास करता हूं क्योंकि मैंने न्यूटन नामक एक फिल्म की है। और मैं जानता हूं कि आप लोगों के लिए, ईसीआई अधिकारियों के लिए ऐसे सुदूर इलाके में चुनाव कराना कितना कठिन है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब लोग विशेष रूप से युवा, चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हैं और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभात हैं तो यह सबसे अच्छी अनुभूति होती है। मैं युवाओं से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह करता हूं, युवा चुनाव प्रक्रिया में भाग ले और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।”

बता दें, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) मतदाताओं को जागरूक करने और चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए लगातार मशहूर हस्तियों से हाथ मिलाने का कार्य कर रहा है। ईसीआई युवा मतदाताओं से मतदान करने के लिए आगे आने का आग्रह कर रहा है।

इस वर्ष अगस्त माह में ईसीआई ने मतदाताओं को जागरूक करने और बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में मान्यता दी थी। और इसी प्रकार राजकुमार राव से पहले भी ईसीआई अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नेशनल आइकन बना चुका था। वहीं वर्ष 2014 में ईसीआई ने सबसे पहले अभिनेता आमिर खान को आइकन बनाया था। साथ ही अभिनेताओं के अलावा  ईसीआई कई खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय आइकन बना चुका है जिसमें साइना नेहवाल, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर शामिल है।

आपको बता दें, जब भी किसी को ईसीआई नेशनल आइकन बनाता है तो उस शख्स को चुनाव आयोग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने होते है जिसमें उस शख्स को विज्ञापन, अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म और कार्यक्रमों के जरिये लोगों से वोट के लिए अपील करता है।

अभिनेता राजकुमार राव को ईसीआई ने राष्ट्रीय आइकन चुना इसके पीछे उनकी हिट फिल्में और महत्वपूर्ण फिल्म ‘न्यूटन’ है और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म में राजकुमार राव नूतन कुमार के नाम के एक ऐसे सरकारी क्लर्क की भूमिका निभाई जिसमें निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करता है। और उनके इस किरदार ने लोगों में वोट डालने को लेकर एक जज्बा जगाने का काम भी किया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023:  कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री पद्म श्री शीशराम ओला की प्रतिमा का प्रियंका गांधी ने किया अनावरण

कांग्रेस नेता और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी आज (बुधवार) को राजस्थान के झुंझुनूं में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म श्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर प्रियंका गांधी आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज शहीदों और जांबाजों की धरती राजस्थान के झुंझुनू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “कांग्रेस पार्टी जनता को सर्वोपरि मानते हुए उदारता, समानता और सबको अवसर देने की विचारधारा में विश्वास रखती है। लेकिन भाजपा की राजनीति सिर्फ अपनी सत्ता और अपने मित्रों की भलाई के लिए चल रही है। वे देश के संस्थानों और संसाधनों को बेचकर सिर्फ खुद को और अपने मित्रों को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस इस नीति के खिलाफ, आम जनता के साथ खड़ी है।”

बता दें, शीशराम ओला पहली बार 13 फरवरी 1957 को विधायक बने थे और वर्ष 1996 में 11वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। शीशराम ओला को लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें, राजस्थान विधानसभा चुनाव की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है। और इसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 33 उम्मीदवारों के नाम और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले अपने उम्मीदवारों के नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस द्वारा जारी की गयी सूची में कांग्रेस ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों में फेरबदल किया है। फेरबदल किए गए नामों में- सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से मुरली मोरवाल और जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नामों का ऐलान किया हैं।

बता दें, कांग्रेस ने पहली सूची में अपने दो विधायकों मुरली मोरवाल और अजब सिंह कुशवाहा को फिर से टिकट नहीं दिया गया था किंतु है अब इन्हें फिर से मौका दे दिया गया है।

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी की थी और इसमें कुल 144 नामों की घोषणा की गई थी। पहली सूची में सभी बड़े चेहरो कमलनाथ, जीतू पटवारी, जयवर्धने सिंह, उमंग सिंघार, गोविंद सिंह और विपिन वानखेड़े को टिकट दिया गया था।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है और इनके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को नाम घोषित किए थे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियां कई सीटों पर नाराजगी का सामना कर रही है और पार्टियां अपने-अपने नेताओं को मनाने में जुटी हुई है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन के बढ़ाए 40 फेरे

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत पाबंदियां लगाने के लिए डीएमआरसी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो 25 अक्टूबर से वीक डेज में यानी सोमवार से शुक्रवार को 40 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा है कि, “दिल्ली मेट्रो बुधवार से अपने नेटवर्क पर सप्ताह के दिनों (सोमवार-शुक्रवार) में 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों के बीच सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाने के लिए ये योजना बनाई गई है।”

डीएमआरसी ने आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो आमतौर पर प्रत्येक दिन 4300 से अधिक चक्कर लगाती है, जिसमें आज से 40 फेरे और बढ़ाए जा रहे है।

दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है सीजन की पहली सबसे खराब आबोहवा सोमवार को दर्ज की गयी थी। और इसी पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।