Home Blog Page 265

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज होना है ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड का मैच

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को 24वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

बता दें ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल दो ही मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 4 मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। और सेमीफाइनल में जाने के लिए उन्हें इस स्थान पर बरकरार बने रहना होगा।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में- पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श शामिल है।

वहीं बात करें नीदरलैंड टीम की तो इसमें- स्कॉट एडवड्र्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद शामिल है।

बांग्लादेश में मालगाड़ी और ट्रेन में जोरदार टक्कर से 15 यात्रियों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बांग्लादेश के किशोरगंज में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच सोमवार को टक्कर होने से हादसे में 15 यात्रियों की मौत और 100 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ये दुर्घटना राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब इलाके की है।

हादसा इतना भयावह हुआ कि ट्रेनों के टकराने की जोरदार आवाज सुनाई दी और कुछ लोगों के ट्रेन के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंच गए है और राहत बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया है कि हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4.15 बजे हुआ। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट  कहा गया है कि मालगाड़ी ने एगारो सिंधुर ट्रेन के पीछे से टक्कर मार दी।  

इजरायल ने गाजा पर तेज किए हमले, जल्द ही शुरू होगा जमीनी आक्रमण

इजरायल और हमास के बीज जारी युद्ध अब भी जारी है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार रविवार को इजरायली सेना कथित तौर पर गाजा में घुस गई। पहली बार इजरायली सेना और हमास के लड़ाकों का आमने-सामने टकराव हुआ। और इसी बीज खबर है कि इजरायल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले भी तेज कर दिए है।

बता दें कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि इजरायल ने हमास पर जमीनी हमला कर दिया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक इजरायली सेना ने नहीं की है। जबकि इजरायली सैनिकों का बड़ा जमावड़ा गाजा की सीमा पर नजर आ रहा है। और उनका कहना है कि जल्द ही जमीनी आक्रमण शुरू होगा।

इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने चेतावनी दी है कि हिज्बुल्लाह बहुत-बहुत खतरनाक खेल खेल रहा है वे स्थिति को और खराब कर रहे हैं वहां से हम हर दिन अधिक से अधिक हमले देख रहे हैं।

वहीं ईरान ने कहा है कि हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं ईरान के शीर्ष राजनयिक होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने गाजा में नरसंहार को तुरंत नहीं रोका तो क्षेत्र नियंत्रण से बाहर हो जाएगा।

पेंटागन क्षेत्र में सैन्य तैयारी बढ़ाने के कदम के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने कहा कि वह किसी भी स्थिति में कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि किसी को भी इस पल का फायदा उठाकर इजरायल पर और हमले नहीं करने चाहिए या हमारे कर्मियों पर हमला नहीं करना चाहिए। 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई खराब और आने वाले दिनों में बेहद खराब होने की आशंका जताई आईएमडी

दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 तक पहुंच गया जबकि यह शनिवार को 248 था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी। जिसकी वजह तापमान में कमी और पराली जलाने से होने वाला उत्सर्जन हैं। हवा की गति धीमी है और पिछले बीते दो वर्ष के विपरीत अक्टूबर में कम बारिश हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, फरीदाबाद में एक्यूआई 322, गाजियाबाद में 246, ग्रेटर नोएडा में 354, गुरुग्राम में 255 और नोएडा में 304 एक्यूआई दर्ज की गयी है।

वहीं केंद्र सरकार के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (डीएसएस) ने सोमवार से पराली जलाए जाने की गतिविधियों में वृद्धि की आशंका भी जताई है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा – अगर दूसरे की बात की तो सिर तन से जुदा हो जाएगा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी जिले में ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि, “राहुल गांधी राजस्थान में गए तो हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठा गया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इन्होंने दूसरे धर्म पर सवाल क्यों नहीं उठाया? आपने हमारी जनगणना की बात की, हमारी कैटेगरी क्या है, जातियों के अंदर से उपजातियां क्या हैं। यह हमारी जनगणना की बात करते हैं, अगर दूसरे की बात की तो सिर तन से जुदा हो जाएगा। यह विचार करो। ये यहां आए तो भगवा को आतंकवाद बताया।”

नरोत्तम मिश्रा ने डीएमके नेता उदयनिधि का नाम लिए बिना आगे कहा कि, “एक इनके घटिया गठबंधन का व्यक्ति है वह बोल रहा है कि सनातन तो डेंगू है, मच्छर है। आखिर ये सारे प्रहार हमारे ही धर्म पर क्यों हो रहे हैं? विचार करना एक तरफ तो वह दल है जो आपको जातियों में बांटकर देश को तोड़ना चाहता है, यह मुसलमान को भाजपा का डर दिखाकर संगठित रखना चाहता है। आप सिर्फ कमल के फूल को देखो, मैं वादा करता हूं कि अगर आधी रात को भी आप मेरे घर का दरवाजा खटखटाओगे तो मैं आपके लिए सदैव तैयार रहूंगा।”

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कहा कि, “सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ को आमजन से कोई लेना देना नहीं है। यह सिर्फ अपने पुत्रों को सेट करना चाहते हैं। सोनिया चाहती है कि राहुल स्थापित हो जाएं। कमलनाथ चाहते है उनका पुत्र नकुलनाथ, दिग्विजय सिंह चाहते है कि उनका पुत्र जयवर्धन स्थापित हो जाएं। सब अपने अपने पुत्रों को स्थापित करना चाहते है। अगर देश के बारे में कोई सोच रखता है तो वह सिर्फ मोदी जी ही रखते हैं।”

आपको बता दें, अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर दतिया विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ पुराने चेहरे राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा है।

दो महिलाओं को रिहा करने के बाद ज्यादा बंधकों की रिहाई पर कतर-मिस्र के मध्यस्थों के साथ बातचीत जारी- हमास

इजरायल पर हमास के आतंकियों के हमले के बाद बहुत से लोगों की इस युद्ध में मौत हुई और कईयों को बंधक बना लिया गया था। हमास के आतंकियों ने इजरायल समेत कई अन्य देशों के करीब 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना लिया था।

इस युद्ध पर दुनिया के कई अन्य देश विराम लगाने और दोनों संघर्षरत देशों के बीच शांति कायम करने की कोशिश भी कर रहे है इसी बीच शुक्रवार को हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। ये दोनों ही महिलाएं है और अमेरिका की है।  

इन महिलाओं की रिहाई के बाद हमास ने कहा कि बंधक बनाए गए और नागरिकों को रिहा करने के लिए कतर और मिस्र के मध्यस्थों के साथ काम कर रहा हैं।

इजरायल की सरकार ने बताया कि अमेरिकी जूडिथ ताई रानन और उनकी बेटी नताली शोशना रानन शुक्रवार देर रात इजरायल वापस आ गई। हालांकि उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई हैं।

इन दोनों महिलाओं को हमास के छोड़ने के बाद गाजा बॉर्डर पर एक इजरायली राजदूत से मिलवाया गया जिसके बाद दोनों को मध्य इजरायल में एक सैन्य अड्डे पर ले जाया गया जहां पर उनका परिवार पहले से ही मौजूद था और उनका इंतजार कर रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोनों नागरिकों की रिहाई पर खुशी जताई और दोनों ही महिलाओं के साथ फोन पर भी बात की है। 

भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के बाद ट्रूडो ने कहा- भारत ने लाखों की जिंदगी में ला दी तबाही

कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को अपनी टिप्पणी में कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद और गहरा हो रहा है।

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने घोषणा की थी कि 41 कनाडाई राजनयिकों और उनके परिवार के 42 सदस्यों को भारत से वापस बुला लिया गया है क्योंकि उन्हें मिले राजनयिक विशेषाधिकार अनिश्चित काल तक जाने का खतरा था और इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाती।”

मेलानी जोली ने आगे कहा कि, भारत से उनके सुरक्षित वापसी की सुविधा प्रदान करने के साथ ही चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरू में अपनी वीजा और कांसुलर सेवाएं रोक दी है। ये सेवाएं अब केवल नई दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग में उपलब्ध होगी।

भारत पर कटाक्ष करते हुए मेलानी जोली ने कहा कि राजनयिक विशेषाधिकार और छूट का एकतरफा खत्म करना अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत है और राजनयिक संबंधों पर जिनेवा कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन है ऐसा करने की धमकी देना अनुचित और तनाव बढ़ाने वाला है।

आपको बता दें, भारत ने खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार के संभावित लिंक के ट्रूडो के आरोप पर विवाद के मद्देनजर कनाडा से समानता की मांग करते हुए अपने राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के लिए कहा था।

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली की टिप्पणियों के बाद ट्रूडो ने ब्राम्पटन, ओंटारियो में एक टेलीविजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के कार्यों की आलोचना की थी और कहा था कि यह कुछ ऐसा है जिससे मैं लाखों कनाडाई लोगों की भलाई और खुशी के लिए बहुत चिंतित हूं जिसकी उत्पत्ति भारतीय उपमहाद्वीप में हुई है। 

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत और 3 बच्चे घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात एक वैन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है।

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे के बाद जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

सूत्रों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात करीब 1 बजे रबूपुरा थाना अंतर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की ओर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी।

दोनों के बीच टक्कर होने के चलते वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार कुल 8 में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई बाकी 3 बच्चे घायल है। इन तीनों बच्चों का इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया की वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। मृतकों में- उपेंद्र बैठा (38), बिजेंद्र बैठा (36), कांति देवी (30), कुव ज्योती (12) और सुरेश (45) शामिल है। वहीं बच्चों में सूरज (16), आयुष (8), और आर्यन (10) शामिल है।

गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल का सफल लॉन्च, हमने फिर रचा इतिहास- इसरो चीफ

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट का सफलतापूर्वक परीक्षण आज श्रीहरिकोटा से कर लिया गया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल परीक्षण की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही हैं इस मिशन का उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम का प्रदर्शन करना है।

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने आगे कहा कि, “हमने टेस्ट फ्लाइट को सुबह 8 बजे लॉन्च की योजना बनाई थी, लेकिन मौसम की खराबी के चलते इसे 45 मिनट बढ़ाकर 8.45 किया गया। इस दौरान नॉमिनल लिफ्ट ऑफ प्रोसेस न होने के चलते हमें होल्ड करना पड़ा है। यह मॉनिटरिंग एनोमली की वजह से हुआ है। मॉनिटरिंग में गड़बड़ी के कारण परीक्षण रोक दिया गया था। इसके बाद हमने इसका पता लगाया और तुरंत ठीक कर दिया गया।”

एस सोमनाथ ने कहा कि, “लिफ्ट-ऑफ का प्रयास नहीं हो सका। इंजन इग्निशन नॉमिनल कोर्स में नहीं हुआ है हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ। व्हीकल सुरक्षित हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या हुआ। हम जल्द ही वापस आएंगे, जो कंप्यूटर फंक्शन रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे।”

चंद्रयान-3 के बाद भारतीयों को चांद पर भेजने की तैयारी, कल श्रीहरिकोटा से क्रू मॉड्यूल एस्केप सिस्टम का किया जाएगा परीक्षण

चंद्रयान-3 के बाद अब भारत शनिवार को श्रीहरिकोटा से क्रू मॉड्यूल एस्केप सिस्टम का परीक्षण करने वाला है। ये उन 20 बड़े परीक्षणों में से एक है जिनकी इसरो ने निकट भविष्य के लिए योजना बनाई थी।

इसरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास में है इसरो 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लॉन्च करेगा।

बता दें, इसरो को इस बात का विश्वास है कि महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम पर 2024 के कुछ समय बाद एक भारतीय रॉकेट पर भारतीय धरती से एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

क्रू मॉड्यूल का परीक्षण शुरू में किसी भी अंतरिक्ष यात्री को रखे बिना एक नए रॉकेट पर किए जाने की संभावना है और 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक अन्य परीक्षण आयोजित किया जाएगा और क्रू मॉड्यूल को भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी से बरामद किया जाएगा। इस प्रकार के कई परीक्षण कि जाएंगे और यदि इनमें से लगभग दो दर्जन या अधिक बड़े परीक्षण सफल रहे तो नामित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से किसी एक को भेजा जाएगा।