Home Blog Page 263

दिल्ली शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकादिल्ली शराब घोटाला मामला: 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह फैसला जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच में सुनाया है।

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि कुछ पहलू अब तक संदेहास्पद हैं, लेकिन 338 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने का पहलू लगभग साबित हो रहा है। लिहाजा जमानत अर्जी खारिज की जा रही है।

इस मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई 6 से 8 महीने में पूरी करे। और प्रोसेस न होने पर फिरसे अर्जी दी जा सकती है।

बता दें, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई और ईडी से कई सवाल पूछे थे और 17 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

आपको बता दें, दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया फरवरी से जेल में है और आप लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था किंतु हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद सिसोदिया ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

आंध्र प्रदेश रेल हादसा:  हादसे में मारे गए लोगों की संख्या पहुंची 14 तक

आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में रविवार को हुए रेल हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। वाल्टेयर डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर का कहना है कि विशाखापत्तनम-रायगढ़ ट्रेन के लोको पायलट ने गलती से रेड सिग्नल पार किया था जिसकी गलती की वजह से ट्रेन विशाखापट्टनम-पालासा ट्रेन से जा टकराई। विशाखापट्टनम-पलासा उसी ट्रैक पर थी जिस पर विशाखापत्तनम रायगढ़ ट्रेन थी। और इन दोनों ही ट्रेनों में कवच सिस्टम मौजूद नहीं था।

पूर्वी तटीय रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है अब ट्रैक पर रेल संचालन बहाली पर फोकस किया जा रहा है। इस हादसे के चलते अब तक कुल 18 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है और 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है। हम कोशिश कर रहे है कि शाम चार बजे तक प्रभावित रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सके।

रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

बता दें, वाल्टेयर डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद का कहना है कि भारी मशीन और क्रेन्स बुला ली गई है राज्य सरकार और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करके काम किया जा रहा है 

कतर में मौत की सजा पाने वाले एक्स नेवी अफसरों के परिवार से विदेश मंत्री ने की मुलाकात कहा- रिहाई के लिए हर कोशिश करेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर में मौत की सजा सुनाए गए  8 एक्स नेवी अफसरों के परिवार से मुलाकात की। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए जयशंकर ने कहा कि 8 भारतीयों के परिवारों से आज सुबह मुलाकात की।

एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, “मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया कि सरकार मामले को सर्वोच्च महत्व दे रही है। हम उन परिवारों की चिंताओं और दर्द को समझते हैं, हमने परिवारों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास जारी रखेगी। परिवारों के साथ इस मुद्दे को कॉर्डिनेट किया जाएगा।”

आपको बता दें, भारतीय नौसेना के ये 8 पूर्व अफसर अगस्त 2022 से ही कतर की एक जेल में बंद हैं। कतर ने इन सभी पर जासूसी का आरोप लगाया और कतर की एक अदालत ने इन्हें मौत की सजा सुनाई।

ये सभी अफसर कतर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और दूसरी सेवाएं देती है। ये कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा और अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है।

इन आठ अफसरों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कमांडर पूर्णंदू तिवारी (रि.) भी शामिल है। तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके है। और 2019 में इन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। 

एमपी विधानसभा चुनाव: 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस भारी बहुमत से आ रही है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस भारी बहुमत से आ रही है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, “प्रदेश की भाजपा सरकार ने घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है और जनता को सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट दिया है। भाजपा के 18 सालों के कुशासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता भाजपा को उखाड़ कर फेंकने जा रही है। पिछले तीन साल में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी हैं। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में पद खाली पड़े हैं। डॉक्टरों के पद खाली हैं। मध्य प्रदेश में भर्ती नहीं होती है। मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं। इसलिए मध्य प्रदेश से पलायन हो रहा है। देश में आज 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।”

उन्होने आगे कहा कि, “मोदी सरकार ने रोजगार के माध्यम बिल्कुल बंद कर दिए हैं। रोजगार देने वाली देश की सरकारी संपत्ति मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दी। नोटबंदी और जीएसटी ने रोजगार देने वाले छोटे उद्योगों की कमर तोड़ दी। मनरेगा को कमजोर किया गया। किसानों की कमर तोड़ दी गई। मोदी सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा दिया। एक तरफ बेरोजगारी और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती चली जा रही है। मोदी सरकार कहती है कि पुरानी पेंशन और किसानों के कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। तो उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रु माफ करने के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं? देश और मध्य प्रदेश की सरकार गरीबों, किसानों, मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं कर रही है। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।”

राज्य में कांग्रेस की गारंटीयों को दोहराते हुए कहा कि, “मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर धान का समर्थन मूल्य 2,500 रु दिया जाएगा। किसानों के कर्ज फिर माफ होंगे। 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट बिल माफ होंगे। गैस सिलेंडर 500 रु में दिया जाएगा। कांग्रेस शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन मिल रही है। इन प्रदेशों में महिलाओं को पैसे मिल रहे हैं। धान का समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ में 2,500 रु मिल रहा है। कांग्रेस जो गारंटी दे रही है, वो इन प्रदेशों में देखी जा सकती हैं।”  

लाड़ली योजना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, “चुनाव से पहले लाडली स्कीम क्यों लाई गई? दो महीने पहले लाडली योजना लेकर भाजपा सोचती है कि वोट मिल जाएगा। सबसे जागरूक महिला होती है। उन्हें पता है कि योजना क्यों चलाई गई है।”

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कहा कि, “जातिगत जनगणना की जाए। जब भी कांग्रेस जातिगत जनगणना की बात करती है तो भाजपा मौन हो जाती है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। मोदी सरकार महिला आरक्षण को लेकर सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है। मोदी सरकार देश को गुमराह कर रही है कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दे दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण आने वाले दस साल में लागू ही नहीं होगा।”

आपको बता दें, प्रियंका गांधी का यह पांच महीने में पांचवा दौरा है। आज इस मौके पर प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले 12 जून को जबलपुर में रैली करके चुनाव अभियान का आगाज शुरू कर दिया था। इसके बाद 21 जुलाई को ग्वालियर, 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा, और 12 अक्टूबर को मंडला में भी जनसभाएं प्रियंका गांधी कर चुकी है। 

पीएम मोदी ने रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेला के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार मेला के तहत अब तक लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

वर्चुअल माध्य से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा कि, “रोजगार मेले की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थीं। केंद्र और एनडीए, बीजेपी शासित राज्यों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। अब तक लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। आज 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “सरकार ने ट्रेडिशनल के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी, डिफेंस इंडस्ट्री और ऑटोमेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मुहैया कराए हैं। रोजगार मेला युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

आपको बता दें, रोजगार मेले के तहत देश भर से चयनित नई भर्तियां रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित अन्य विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में सरकार में शामिल है। 

भाजपा संकल्प यात्रा का समापन हरमू मैदान में होगा आज, जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा शनिवार को समाप्त हो रही है। इस यात्रा का समापन हरमू मैदान में आयोजित 6 विधानसभाओं के संयुक्त सभा के जरिए किया जाएगा। इस संयुक्त सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के आखिरी चरण में शुक्रवार को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “एक ओर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए उन्हें धरातल पर उतार दिया तो दूसरी तरफ झारखंड की हेमंत सरकार ने लूट और भ्रष्टाचार के अनेक रिकॉर्ड बना डाले है।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए आगे कहा कि, “अगले चुनाव में हेमंत सोरेन को राज्य की जनता उखाड़ फेंकेगी। नरेंद्र मोदी की सरकार जनकल्याण और विकास के लिए समर्पित है तो झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लूट और भ्रष्टाचार के प्रति समर्पित है।”

नरेंद्र मोदी को पुन: पीएम बनाने का संकल्प लेने की अपील की करते हुए मरांडी ने आगे कहा कि, “झारखंड मुक्ति मोर्चा को परिवार पार्टी है उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी जेब भरना है।”

आपको बता दें, आज इस समापन यात्रा में 6 विधानसभाओं में- रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल द्वारा जान से मारने की मिली धमकी, 20 करोड़ रंगदारी भी मांगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी भरी मेल उन्हें 27 अक्टूबर को मिली। इस मेल में उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार धमकी 27 अक्टूबर को शादाब खान नाम के व्यक्ति ने भेजी थी। मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा धमकी की जानकारी देने के बाद शिकायत दर्ज कर ली गई है।

आपको बता दें, मुंबई पुलिस ने पिछले साल भी मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी भरे फोन कॉल करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। हालांकि फोन करने वाले ने दक्षिण मुंबई में अंबानी परिवार के आवास एंटीलिया के साथ-साथ एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को उड़ाने की भी धमकी दी थी। 

अमित शाह आज से एमपी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में सार्वजनिक बैठक को करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह आज सुबह छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और वहां से जबलपुर और भोपाल जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी यात्रा के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और रीवा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन अमित शाह छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जबलपुर में एक बैठक में भी भाग लेंगे और भोपाल व नर्मदापुर क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  

वहीं दौरे के दूसरे दिन वह सागर, रीवा और शहडोल क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। 30 अक्टूबर को वे इंदौर और ग्वालियर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें, अगले महीने यानी नवंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और उन पांच में से एक मध्य प्रदेश भी है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान 17 नवंबर को होना है जिसमें मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों का चयन करेंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।

पिछली बार वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40.89 फीसदी वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीती थी जबकि भाजपा 109 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और दूसरे नंबर पर वोट शेयर 41.02 फीसदी के साथ रही थी।

कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री कमलनाथ को बनाया गया था लेकिन 2020 में 22 वफादार विधायकों के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में भाजपा ने मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान के साथ कांग्रेस की सरकार गिरा कर अपनी सरकार बना ली थी।

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जाने इतिहास

शरद पूर्णिमा के साथ ही आज के दिन हिंदू धर्म में श्रेष्ठ माने जाने वाले गुरु महर्षि वाल्मीकि की जयंती भी मनाई जाती है। वाल्मीकि जी पहले डाकू थे किंतु उनके जीवन में एक घटनाक्रम ने उनको इस प्रकार बदला कि उन्होंने भगवान राम के जीवन पर आधारित रामायण नामक महाकाव्य लिख दिया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर संस्कृत के इस आदि कवि तथा ‘रामायण के रचयिता के बारे में यह जानकर आपको हैरानी होगी कि महर्षि वाल्मीकि एक महान खगोलशास्त्री थे।  महर्षि वाल्मीकि को शूद्र वर्ग (अनुसूचित जाति) का बताया गया है, फिर भी सीता अयोध्या से निर्वासित होने के बाद उनकी दत्तक पुत्री के रूप में उनके साथ रहीं। लव और कुश उन्हीं के आश्रम में उनके शिष्य बनकर पले-बढ़े।

खगोलशास्त्र पर महर्षि वाल्मीकि की पकड़ उनकी कृति ‘रामायण’ से सिद्ध होती है। आधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह सिद्ध हो गया है कि रामायण में दिए गए खगोलीय संदर्भ शब्द: सही हैं। भारतीय वेदों पर वैज्ञानिक शोध संस्थान की पूर्व निदेशक सुश्री सरोज बाला ने 16 साल के शोध के बाद एक पुस्तक ‘रामायण की कहानी, विज्ञान की जुबानी’  में महर्षि वाल्मीकि के दिलचस्प तथ्य उजागर किए हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रंथ में श्रीराम के जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण घटनाओं के समय पर आकाश में देखी गई खगोलीय स्थितियों का विस्तृत एवं क्रमानुसार वर्णन है।

नक्षत्रों व ग्रहों की सही स्थिति 25920 वर्षों से पहले नहीं देखी जा सकती है। भारतीय वेदों पर वैज्ञानिक शोध संस्थान की पूर्व निदेशक सरोज बाला ने प्लैनेटेरियम गोल्ड सॉफ्टवेयर 4.1 का  उपयोग किया पाया महर्षि वाल्मीकि की गणना सटीक है। शोधकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि की रामायण के खगोलीय संदर्भों की सत्यता को मापने के लिए स्टेलरियम सॉफ्टवेयर का भी उपयोग किया। और पाया रामायण में वर्णित ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति, तत्कालीन आकाशीय स्थिति व खगोल से जुड़ी सभी जानकारियां अक्षरश: सत्य थीं।

भारतीय वेदों पर वैज्ञानिक शोध संस्थान की पूर्व निदेशक सरोज बाला के अनुसार, स्काई गाइड साफ्टवेयर भी महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रंथ की क्रमिक आकाशीय दृश्यों की तिथियों का पूर्ण समर्थन करता है। प्लेनेटेरियम सिमुलेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए रामायण के संदर्भों की इन क्रमिक खगोलीय तिथियों का पुष्टिकरण आधुनिक पुरातत्व विज्ञान, पुरावनस्पति विज्ञान, समुद्र विज्ञान, भू—विज्ञान, जलवायु विज्ञान, उपग्रह चित्रों और आनुवांशिक अध्ययनों ने भी किया है।

महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण में दिए गए खगोलीय संदर्भ  कितने सटीक थे, इसका उदाहरण श्री राम के जन्म के समय के ग्रहों, नक्षत्रों , राशियों के वर्णन से मिलता है। कौशल्या ने श्रीराम को जन्म दिया उस समय सूर्य, शुक्र, मंगल, शनि और बृहस्पति, ये पांच ग्रह अपने—अपने उच्च स्थान में विद्यमान थे तथा लग्न में चंद्रमा के साथ बृहस्पति विराजमान थे।

जो वर्णन रामायण में है यदि वही डाटा सॉफ्टवेयर में डाला जाए तो  उसमें इन सभी खगोलीय विन्यासों को अयोध्या के अक्षांश और रेखांश —27 डिग्री उत्तर और 82 डिग्री पूर्व— से 10 जनवरी  5114 वर्ष ईसा पूर्व को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच के समय मिलता है। सैकड़ों वर्णनों को महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण से लेकर सॉफ्टवेयर में डालने से पता चला है कि हर वर्णन खगोलशास्त्र की कसौटी पर खरा उतरता है।

महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण में ऐसे कई श्लोक हैं जो बताते हैं कि जब श्री राम वनवास के लिए अयोध्या से निकले तब उनकी आयु 25 वर्ष थी।श्री राम के वनवास के 13वें वर्ष के उत्तरार्ध में खर दूषण से युद्ध के समय के सूर्य ग्रहण का उल्लेख है। शोधकर्ता डॉ. राम अवतार ने वनवास के दौरान श्री राम द्वारा देखे गए स्थानों पर शोध किया, और क्रमिक रूप से उन स्थानों पर गए, जैसा कि महर्षि वाल्मीकि रामायण में श्री राम द्वारा अयोध्या से शुरू होकर वह सीधे रामेश्वरम तक जाने का वर्णन है।

श्रीलंका सरकार ने सीता वाटिका को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की इच्छा व्यक्त की थी। श्रीलंकाई लोगों का मानना ​​है कि यह अशोक वाटिका थी जहां रावण ने सीता को (5076 ईसा पूर्व)।बंदी बनाकर रखा था।

आपको बता दें, महर्षि वाल्मीकि रामायण में उल्लेख है कि श्री राम की सेना ने रामेश्वरम और लंका के बीच समुद्र पर एक पुल का निर्माण किया था।कुछ समय पूर्व नासा ने इंटरनेट पर एक मानव निर्मित पुल की तस्वीर डाली थी , जिसके खंडहर रामेश्वरम और श्रीलंका के बीच पाक जलडमरूमध्य में डूबे हुए हैं।

भारतीय हॉकी महिला टीम आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की करेगी शुरुआत, रांची में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबला

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार से झारखंड के रांची में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 खिताब के लिए पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कोरिया गणराज्य, जापान, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

इस ट्रॉफी के 7वें सीजन के सभी मैच रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाने है। इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे।

पहले मैच में थाईलैंड जैसी आसान चुनौती होगी। लेकिन सेमीफाइनल में भारत को चीन ने 4-0 से हराया लेकिन भारत ने जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

वहीं एशियाई खेल चैंपियन चीन और रजत विजेता कोरिया से बदला लेने का सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम के पास यह सुनहरा मौका है।

आपको बता दें, भारत ने वर्ष 2016 में यह खिताब जीता था। वर्ष 2013 और 2018 में भारत उपविजेता रहा था। लेकिन वर्ष 2010 में तीसरे स्थान पर रहा था।

इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग लेंगे। सभी छह टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पुहंचेगी।

भारत को 28 अक्टूबर को मलेशिया से, 30 को चीन से, 31 को जापान से और 2 नवंबर को कोरिया से आमना-सामना होना है। वहीं सेमीफाइनल 4 नवंबर को और 5 नवंबर को खेला जाना है।