Home Blog Page 277

एमपी विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मैदान में उतारे कई केंद्रीय मंत्री

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पहली सूची में भाजपा ने उन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था जिस पर 2018 में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी सूची में शामिल 39 उम्मीदवारों की लिस्ट में 11 नए चेहरों को जगह दी गर्इ है और यह चेहरे उन सीटों पर उतारे गए हैं जिनपर पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने घोषणा की है कि वह लोकसभा के सात सदस्यों जिनमें तीन केंद्रीय मंत्री हैं और चार पूर्व विधायक है। इन्हें भाजपा चुनाव मैदान में उतार रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी भी भोपाल यात्रा के कुछ घंटे बाद घोषित सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स कर कहा कि, “एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है। 18.5 साल की भाजपार्इ सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराजी विकास के दावों को नक्कारने वाली भाजपार्इ प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दाव करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मोहर है। एमपी विकास के खोखले दावों की पोल खुलने के साथ बड़बोली भाजपार्इ सरकार के प्रचारवादी विकास के थोथे दावे आज सफेद झूठ साबित हो गए। भाजपा केवल एक बात ध्यार रखें…ये जनता है, ये सब जानती है…18 साल के कुशासन का हिसाब तो जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर रहेगा। एमपी की जनता है तैयार, भाजपा पर होगा पलटवार।”

स्क्रब टाइफस से हिमाचल और ओडिशा में 15 लोगों की मौत, ओरिएटिया सुसुगामुशी नाम के बैक्टीरिया से होता है ये रोग

पहले कोरोना फिर निपाह और अब स्क्रब टाइफस सामने आया है। स्क्रब टाइफस से अब तक हिमाचल और ओडिशा में 15 लोगों की मौत की खबर आ रही हैं। स्क्रब टाइफस से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

बता दें, ओरिएटिया सुसुगामुशी नाम के एक बैक्टीरिया के कारण होने वाला एक्यूट रोग है स्क्रब टाइफस। यह देखने में जुओं के आकार का होता है और झाड़ी या नमी वाली जगहों पर पाया जाता है।

मनुष्य के शरीर में यह ओरिएटिया सुसुगामुशी के काटने से फैलता है। यह संक्रामक बीमारी है। शरीर में यह इन्फेक्टेड सूर्इ का इस्तेमाल करने, बिना टेस्ट किया हुआ खून चढ़ाने, कीड़े के मल, बैक्टीरिया से इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। भारत ने सोमवार को हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में श्रीलंका को 19 रन से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता है।

भारत ने टॉस जीतने के बाद 7 विकेट गंवाकर 116 रन बनाए थे। हालांकि पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुर्इ थी। स्मृति मंधाना ने 46 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए थे। जबकि टिटास साधु ने 3 विकेट लेकर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का इतिहास रचा।

भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायवाड़ शामिल थे।

यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मौका दिया तो बड़ा नुकसान होगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में भाग लेने के लिए आज (सोमवार) मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे पहुंचे है। भोपाल के जंबूरी मैदान में पीएम मोदी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस को दोबारा मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश का बड़ा नुकसान हो जाएगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना देगी। एमपी में भाजपा की सरकार को 20 साल हो चुके हैं। जो युवा इस साल के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है।”

कांग्रेस पर वार करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने एमपी में कांग्रेस का वह बुरा शासन वह बुराइयां देखी नहीं हैं। एमपी में कांग्रेस सरकार की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। आजादी के बाद से मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा था लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। भाजपा ने अपने हर कार्यालय में एमपी को नयी ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। मध्य प्रदेश को देश के अग्रणी गेहूं उत्पादक प्रदेश के रूप में देखा है।”

राजस्थान और महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि,  “कांग्रेस को जहां भी मौका मिला वहां सिर्फ बर्बादी आई। यदि मध्य प्रदेश में मौका दिया तो बड़ा नुकसान होगा। आने वाले कुछ साल बेहद महत्वपूर्ण हैं। आज दुनिया से भारत में निवेश आ रहा है। अलग-अलग राज्यों में आ रहा है। यह समय मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का है।”

यूपी शिक्षक मामला: जांच की निगरानी के लिए एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को तैनात किया जाए- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के शामली में हुए निजी स्कूल में मुस्लिम बच्चे की अन्य छात्रों से पिटाई करवाने के मामले में टिप्पणी कर कहा कि, यदि आरोप सही हैं तो फिर इस घटना से सरकार की अंतरात्मा हिल जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राय दी है कि जांच की निगरानी के लिए एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को तैनात किया जाना चाहिए। यह तो जीवन के अधिकार से जुड़ा हुआ मामला है। साथ ही कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है कि अब तक उसने घटना में शामिल रहे बच्चों की काउंसलिंग के लिए क्या किया? बच्चे के पिता ने जो आरोप लगाए थे वे तो इसका हिस्सा ही नहीं हैं।

बता दें, एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल तृप्ता त्यागी ने एक मुस्लिम बच्चे को दूसरे छात्रों से पिटवाया था साथ ही उसे लेकर सांप्रदायिक टिप्पणियां भी की थी। हालांकि इस मामले में बच्चे के परिजनों और प्रिंसिपल के बीच समझौता होने की बात सामने आई थी।

भाजपा मंत्री कौशल किशोर के बाद भाजपा एमएलए के आवास पर मिला युवक का शव, मामले की जांच जारी

भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के लखनऊ के हजरतगंज स्थित आवास पर से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय श्रेष्ठ त्रिपाठी के रूप में हुई है।

मृतक विधायक योगेश शुक्ला का मीडिया सेल देखता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, मृतक युवक त्रिपाठी के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को विधायक के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक युवक ने रात 11.30 बजे के आस पास फांसी लगाई है। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

आपको बता दें, इससे पहले भाजपा के बेगरिया गांव में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से विनय श्रीवास्तव नाम के एक युवक की मौत हो गई थी।

वहीं दूसरी घटना असम के बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के सिलचर स्थित घर पर 10 साल के बच्चे की लाश मिली थी। इस बच्चे की मां भाजपा सांसद के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत-कनाडा के रिश्तों को बताया महत्वपूर्ण

कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत के साथ अपने देश के रिश्तो को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, “हम समझते हैं कि भारत के साथ हमारे रिश्तों के संबंध में यह एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा हो सकता है और यह साबित भी हुआ है। इसके साथ ही ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें। हम पूरी जांच करें और सच्चाई तक पहुंचें।”

बता दें कनाडा के रक्षा मंत्री का ब्यान ग्लोबल न्यूज के बिल ब्लेयर के हवाले से कहा गया है। साथ ही एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत के खिलाफ बड़े आरोप के पीछे की वजह फाइव आईज एलाइंस (खुफिया एलाइंस) के बीच साझा की गर्इ खुफिया जानकारी थी। इसी वजह से कनाडा के पीएम निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आपत्तिजनक आरोप लगाया था।

आपको बता दें, पिछले हफ्ते कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाया था। ट्रूडो ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, निज्जर की गोली मारकर हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट हैं। हालांकि भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था।

महज 1500 रुपए के लिए दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और पेशाब पीने पर किया मजबूर: बिहार

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक दलित महिला को 1500 रुपए उधार का सूद नहीं देने पर न सिर्फ बेरहमी से नंगा करके पीटा गया बल्कि उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया।

आशा देवी पीड़िता ने बताया कि रात्रि 10 बजे के आस पास वह अपने घर के बाहर लगे नल से पानी ले रही थी। पंचायत के एक दबंग ने पति को बंधक बनाकर रखने की बात कह कर अपने घर ले गया। दबंग व्यक्ति प्रमोद सिंह ने हमे अपने घर पर ले जाकर बहुत बेदर्दी से मारपीट की। मुझे नंगा कर लाठी डंडे से पीटा।

महिला ने बताया कि मेरे पति ने कर्ज के तौर पर 1500 रूपये लिए थे। जिसकी अदायगी कर दी गई थी। इसके बावजूद दबंगई के बल पर कर्ज के अतिरिक्त सूद के रूप में पैसा पूर्व से मांगा जा रहा था। और इसको लेकर प्रमोद सिंह गाली-गलौज व जान से मारने की धमकियां भी देता रहता था।

उन्होंने आगे बताया कि, मैं किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर नग्न अवस्था में ही अपने घर की ओर भागी। रास्ते में मिले हमारे भैसुर ने फौरन हमें घर ले जाया। इसके बाद परिवार वालो ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी और पीड़ित को थाना ले जाया गया।

पीड़िता को फिलहाल खुसरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। और उसकी इंजरी रिपोर्ट थाने में भेज दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचकर खुसरूपुर थाना ने पीड़िता से बयान भी दर्ज करा लिया है।

पीएम मोदी आज वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास, महादेव की थीम पर बनेगा स्टेडियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। स्टेडियम का निर्माण 330 करोड़ रुपये की लागत से होगा। शिलान्यास के मौके पर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री जैसी क्रिकेट की हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

स्टेडियम की थीम देवों के देव महादेव के प्रतीक चिन्हों जैसा होगा। जिस प्रकार महादेव के सिर पर अर्ध चंद्र होता है उसी तरह स्टेडियम का ऊपरी हिस्सा आधा चांद जैसा होगा। फ्लडलाइटें त्रिशूल की तरह होंगी, घाट की सीढ़ियां, प्रवेश द्वारा और लाउंज डमरू की तरह दिखाई देगा। साथ ही स्टेडियम के बाहर शिव के पसंदीदा बिल्व पत्र भी लगाए जाएंगे।

बता दें, 121 करोड़ मूल्य की 30.60 एकड़ जमीन पर इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन ने यह जमीन यूपी क्रिकेट एसोसिएशन को दीर्घकालीन पट्टे पर दी है। और इसके निर्माण लागत को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन वहन करेगा। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन में बोले पीएम मोदी – जब खतरे ग्लोबल हैं, तो उनसे निपटने का तरीका भी ग्लोबल होना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन ने कहा कि किसी भी देश की जीवन शैली और उसकी संस्कृति में न्यायिक समाज की अहम भूमिका होती है। एक तरह से ये कॉन्फ्रेंस वसुधैव कुटुम्बकम की भारत की भावना का प्रतीक बन गई हैं। और मैं यहां आए सभी अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का भारत में बहुत स्वागत करता हूं। ये कॉन्फ्रेंस काफी मायने रखती है क्योंकि जब खतरे ग्लोबल हैं, तो उनसे निपटने का तरीका भी ग्लोबल होना चाहिए।

दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन 2023 का उद्घाटन शनिवार को पीएम दी ने किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जनसमूह को भी संबोधित किया। वकीलों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “किसी भी देश की जीवन शैली और संस्कृति में न्यायिक समाज की अहम भूमिका होती है भारत की आजादी के आंदोलन में भी कई बड़े वकीलों ने राष्ट्रीय आंदोलन में अपनी चलती वकालत छोड़ दी थी। अधिकतर बड़े स्वाधीनता सेनानी वकील थे। उन्होंने उस समय भी और आजादी के बाद भी न्यायिक पेशे से जुड़े वकीलों ने देश के विकास की नींव मजबूत की।”

नारी शक्ति वंदन कानून का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “यह कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है जब भारत में कुछ ही दिन पहले संसद से पारित नारी शक्ति वंदन कानून पास हुआ है। इस कानून में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। ये कानून देश में महिला आधारित विकास को नई दिशा, नई ऊर्जा देगा।”

वहीं इस मौके पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, “ये कॉन्फ्रेंस सीखने और सिखाने का बड़ा मंच है। दुनिया भर से जज, वकील और न्याय वेत्ता यहां हाजिर हैं। जस्टिस डिलीवरी के क्षेत्र में चुनौतियों पर चर्चा करने से काफी उत्साह वर्धक नतीजे आएंगे। भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थता का केंद्र बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के विशेषज्ञों ने मॉरीशस और भूटान में सुप्रीम कोर्ट की इमारत बनाने में मदद की। रिक्शा चलाने वालों के मुकदमे में फैसला अद्भुत है, क्योंकि ऐसे मुकदमे न्याय और शक्ति में संतुलन बनाते हैं। सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ एक मुकदमे की सुनवाई कर रही है। जिसमें लाखों ऐसे ड्राइवरों पर पड़ेगा, जिसमें बहस का विषय है कि क्या निजी ड्राइविंग लाइसेंस धारक कमर्शियल वाहन चला सकते हैं इस मामले में अदालत और सरकार दोनों लाखों ड्राइवरों की आजीविका को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”