Home Blog Page 278

नागपुर में लगातार भारी बारिश से जलजमाव, बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार की रात से भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया जिसके कारण प्रशासन को लोगों को इन इलाकों से किसी दूसरे सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। जिन इलाकों में जलजमाव हुआ है उसमें- कैनाल रोड रामदासपेठ, अंबाझरी झील क्षेत्र जैसे कई इलाके शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार नागपुर हवाई अड्डे पर सुबह 5.30 बजे तक 106 मिमी बारिश दर्ज की गई और एनडीआरएफ ने बाढ़ के पानी से बचाव अभियान चलाया जिसमें 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा कि, “हम लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नागपुर में कल रात भारी बारिश के कारण अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो गई है और कुछ इलाकों में पानी घुस गयी है। कलेक्टर ने मुझे बताया कि केवल 4 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। नागपुर कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं और तुरंत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि निचले इलाकों में फंसे नागरिकों की सबसे पहले मदद की जाए। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं।”

लव-जिहाद और बलात्कार का लिव-इन पार्टनर ने लगाया आरोप, शख्स को गिरफ्तार कर कश्मीर से बेंगलुरु लाई पुलिस

कर्नाटका के बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने कश्मीर से एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर उसकी लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ बलात्कार और लव जिहाद किया है।

बता दें पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए युवक के खिलाफ आरोप लगाए थे और इसके बाद से ही पुलिस ने मोगिल अशरफ बेग नाम के इस युवक को गिरफ्तार कर कश्मीर से बेंगलुरु ले आर्इ।

मोगिल अशरफ बेग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और कर्नाटका धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण अधिनियम 2022 के तहत अवैध धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप हैं।

आपको बता दें, 14 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार पीड़िता उस व्यक्ति से वर्ष 2018 में मिली थी। ये दोनों ही बेंगलुरु में एक आईटी फर्म में साथ काम करते थे। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी के वादे के तहत फंसाया था। उसने नागरिक विवाह में बिना किसी धार्मिक बाध्यता के उससे शादी करने का वादा किया और दोनों एक साथ रहने लगे।

पीड़िता ने कहा कि, उसके साथ रहने के दौरान यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और शादी की पूर्व शर्त के रूप में उसे दूसरे धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास किया।

एनडीए में शामिल हुई जेडीएस, यह पीएम मोदी जी के न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा- जेपी नड्डा

कुमारस्वामी की जेडीएस एनडीए में शामिल हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए कहा कि जेडीएस इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ रहने वाली है। और इंडिया गठबंधन के खिलाफ मुकाबले में भाजपा के साथ सेम पिच पर बैटिंग करेगी।

बता दें, असल में जेडीएस कर्नाटक में एक मजबूत पार्टी है और दक्षिण के इलाको में उसकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। और पूर्व पीएम देवगौड़ा की वजह से वोकलिंगा समुदाय में अच्छी लोकप्रियता है।

जेपी नड्डा ने एक्स कर कहा कि, “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी(एस) नेता श्री एच.डी. से मुलाकात की। हमारे वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में कुमारस्वामी भी मौजूद रहे। मुझे खुशी है कि जेडी(एस) ने राष्ट्रीय जनतांत्रीक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते है। यह एनडीए और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।”

महिलाओं को आज ही 33 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि महिला आरक्षण देने से पहले सेंसस (जनगणना) और डिलिमिटेशन (परिसीमन) करना पड़ेगा और इन दोनों चीजों को करने के लिए बहुत साल लगेंगे। सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण को आज से ही लागू किया जा सकता है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी सीट दी जा सकती है। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती है।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “कुछ दिन पहले पार्लियामेंट का स्पेशल सेशन अनाउंस हुआ और काफी फेन फेयर से पुरानी पार्लियामेंट बिल्डिंग से नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में ट्रांजिशन हुआ। वो अच्छी बात है। लेकिन विशेष सत्र को बुलाया गया और तभी भी कयास लग रहे थे कि इस विशेष सत्र में क्या होगा। लेकिन इसमें महिला आरक्षण पर चर्चा हुई।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “महिला आरक्षण सरकार ने देश के सामने रख दिया है मगर सच्चाई ये है कि ये इम्प्लिमेंट आज से 10 साल बाद होगा। ये भी नहीं मालूम कि ये होगा कि नहीं होगा। तो एक प्रकार से ये डिस्ट्रेक्शन टैक्टिक है, डायवर्जन टैक्टिक है। डायवर्जन किस चीज से हो रहा है- डायवर्जन ओबीसी सेंसस से हो रहा है।”

वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि, “मैंने पार्लियामेंट में सिर्फ एक इंस्टीट्यूशन के बारे में बात की, वो जो हिंदुस्तान की सरकार का कोर सैंटर है जो हिंदुस्तान की सरकार को चलाता है- कैबिनेट सेक्रेटरी एंड सेक्रेटरी और उसमें मैंने एक छोटा सा सवाल पूछा। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो ओबीसी के लिए बहुत काम कर रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री इतना काम कर रहे हैं, तो 90 सेक्रेटरीज में से सिर्फ 3 लोग ओबीसी कम्युनिटी से क्यों हैं, पहला सवाल है? दूसरा सवाल, मैंने यही एनालिसिस बजट को देखकर किया कि भैया, पूरा हिंदुस्तान का बजट क्या है और ये जो ओबीसी ऑफिसर हैं, ये इस बजट में से कितना कंट्रोल कर रहे हैं और क्या कंट्रोल कर रहे हैं? आदिवासी क्या कंट्रोल कर रहे हैं, दलित क्या कंट्रोल कर रहे हैं? ओबीसी हिंदुस्तान के 5 प्रतिशत बजट को कंट्रोल कर रहे हैं, ओबीसी ऑफिसर। तो मुझे बात समझ नहीं आ रही है, प्रधानमंत्री हर रोज ओबीसी की बात करते हैं, ओबीसी प्राइड की बात करते हैं, मगर ओबीसी के लिए किया क्या?”

राहुल ने आगे कहा कि, “लेकिन वो कहते है लोकसभा में हमारा रिप्रेजेंटेशन है। लोकसभा में रिप्रेजेंटेशन का क्या लेना-देना है? मैं कह रहा हूं कि बजट डिसीजन जो लेते हैं, ऑफिसर जो बजट को कंट्रोल करते हैं, 5 प्रतिशत बजट पर ओबीसी निर्णय ले रहे हैं और मैंने सिर्फ ये सवाल पूछा कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी 5 प्रतिशत है, ये मैं जानना चाहता हूं? अगर 5 प्रतिशत है, तो फिर वो ठीक है, उसको मैं एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हूं। अगर 5 प्रतिशत से ज्यादा है तो मुझे ये पता लगाना है और एक बार मैं मन बना लेता हूं, मैं छोड़ता नहीं हूं, मुझे ये पता लगाना है कि ये ओबीसी हिंदुस्तान में कितने हैं और जितने हैं, उतनी भागीदारी उनको मिलनी चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, “महिला आरक्षण वाले डिलिमिटेशन और सेंसस, इनको हटा देना चाहिए और एकदम महिलाओं को जो इज्जत मिलनी चाहिए, जो रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए, जो भागीदारी होनी चाहिए उनको, एकदम वो कर दें और कास्ट सेंसस का जो हमने डेटा निकाला था, उसको पब्लिक कर दें, तो सारे हिंदुस्तान के ओबीसी युवाओं को पता लग जाए कि वो हैं कितने और नया सेंसस कास्ट बेसिस पर करें और प्रधानमंत्री को अपने अगले भाषण में ये कहना है, ये समझाना है देश को कि हिंदुस्तान के सबसे जरूरी 90 ऑफिस (सेक्रेटरी) जो हैं, उनमें से सिर्फ 3 ओबीसी क्यों हैं? ये मेन सवाल है और मैंने दलितों की, आदिवासियों की बात ही नहीं की अभी।” 

रमेश बिधूड़ी को 15 दिन में देना होगा जवाब, भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दक्षिणी दिल्ली से अपने सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सांसद दानिश अली के लिए अभद्र शब्दों और भाषा का इस्तेमाल सदन के अंदर किया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के आचरण पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

आपको बता दें, रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं। उनकी इस टिप्पणी में उग्रवादी, कटुवे, आतंकवादी, मुल्ले व इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल किया था।

बिधूड़ी द्वारा की गयी इस टिप्पणी के बाद से ही सदन में हंगामा शुरू हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी को निलंबित किए जाने की मांग की है।

भारत के भ्रातृ देशों के साथ मिलकर ‘वृहद् भारत संघ’ बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को सौंपेंगे- के एन त्रिपाठी 

मगध फ़ाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनडब्लूसी) की तीसरी बैठक में संस्थापक अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि वृहद भारत फेडरेशन बनाने के लिए मगध फाउंडेशन भारत सरकार को प्रस्ताव देगी।

दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि, “मगध फाउंडेशन 250 ई0 पूर्व मगध साम्राज्य से अलग हुए देशों, जो कि भारत के भ्रातृ देश हैं उनके साथ मिलकर एक ग्रेटर इंडिया फेडरेशन ‘वृहद् भारत संघ’ बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को सौंपेंगे। इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए प्रत्येक देश की स्वतंत्रता को छीने बिना हमें इन सभी देशों को एक साथ लाकर एक साझा सांस्कृतिक संगठन और एक साझा विदेश नीति बनाने की आवश्यकता है। यह संगठन ग्रेटर इंडिया यूनियन के नजदीक नई दिल्ली में स्थित है।”

के एन त्रिपाठी ने आगे कहा कि, “भविष्य में ग्रेटर इंडिया फेडरेशन के लिए एक एकीकृत सैन्य बल बनाने की भी योजना बनाई जाए। ग्रेटर इंडिया फेडरेशन की योजना सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने पर भी केंद्रित है ताकि महासंघ के मित्र देशों जैसे कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार (बर्मा) और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की मदद की जा सके। यह देश भारत के साथ सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध साझा करते हैं। हमारा लक्ष्य है कि सीमा सुरक्षा और कल्याण के महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ग्रेटर इंडिया फेडरेशन के निर्माण की तरफ ध्यान दे।”

कोर कमेटी की बैठक के बाद के एन त्रिपाठी ने कहा कि, “मगध फाउंडेशन अपने कार्य को भारत में तेजी से कर रही है। देश के सभी राज्यों से आए हुए संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनडब्लूसी) के सदस्यों की बैठक में ग्रेटर इंडिया फेडरेशन निर्माण के लिए और भारत के प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए संवैधानिक संशोधन करने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि फैसले की मांग के साथ ही भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदया को भी ज्ञापन दिया जाएगा।”

आपको बता दें, दिल्ली में हुई इस बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य राकेश शंकर शेट्टी और एम जितेंद्र भी उपस्थिति रहें। साथ ही मगध फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अजय ओझा, केंद्रीय समिति के सदस्य सी एस दुबे, के डी सिंह, देवाशीष दत्ता, डॉ शूलपाणि सिंह, तमिलनाडू स्टेट हेड वेंकटेश रामराज, राजस्थान स्टेट हेड डॉ. वरूण पुरोहित, कार्यकारिणी समिति के सदस्य परमदेव सिंह और मुमताज अंसारी भी मौजूद रहे।

नारी शक्ति वंदन विधेयक राज्यसभा में भी हुआ पास

नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद के दोनों सदनों राज्य सभा और लोकसभा में पास हो गया है। यह राज्यसभा में 215 मतो से पास हुआ वहीं इसके विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन’ बुधवार को पारित होने के बाद आज इसे राज्यसभा में पेश किया गया है। और इसपर राज्यसभा में चर्चा जारी है।

नारी शक्ति वंदन विधेयक के पक्ष में 454 और विरोध में केवल 2 ही मत पड़े। विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद इस कानून को लागू कर दिया जाएगा किंतु इसे प्रभावी होने के लिए जनगणना एवं उसके बाद परिसीमन तक इंतजार करना होगा।

बता दें, नारी शक्ति वंदन विधेयक के अंतर्गत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। साथ ही यह आरक्षण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी लागू होगा।

राज्यसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि, “कल लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हुआ और मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आज यहां पर भी ये बिल किसी भी बाधा के बगैर सर्वसम्मति से पास हो जाएगा। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि जो आरक्षण का विषय काफी लंबे समय से चल रहा था उन्होंने उसको निर्णायक मोड़ पर लाने का प्रयास किया है।”

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं पर अनिश्चितकाल तक के लिए लगायी रोक

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चितकाल तक के लिए रोक लगा दी है। इसकी जानकारी कनाडा में वीजा केंद्रों को संचालन करने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर दी है।

बुधवार को नोटिस द्वारा दी गई जानकारी में लिखा गया है कि, “भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना- ऑपरेशनल कारणों से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक रहेगी।”

बता दें, कोरोना काल के बाद यह पहली बार है जब भारत ने किसी भी देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को बंद कर दिया है।

इससे पहले बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी जिसमें कनाडा जाने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा गया था। और कहा गया था कि ऐसे किसी भी इलाके में न जाएं, जहां पर भारत विरोधी घटना हुईहो या फिर ऐसा कुछ होने की आशंका हो।

राहुल गांधी ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात, उनकी कठिनाइयों के समाधान पर ली राय

कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी गुरुवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार (आईएसबीटी) का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। काम करने के दौरान उन्हें आने वाली कठिनाइयों को भी जाना और उसके समाधान पर उनकी राय ली।

बता दें, पिछले महीने कुलियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई थी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाल रंग की कुली की वर्दी में अपने सर पर सूटकेस उठाते हुए भी नजर आए।

कांग्रेस ने एक्स कर कहा कि, “जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है..”

आपको बता दें, कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों के साथ यात्रा और इस दौरान उनसे हुई बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी थी।

वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी दिल्ली की करोल बाग बाइक मार्केट पहुंचे थे और वहां उन्होंने मैकेनिकों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी थी।

गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या, एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल

कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी बताया जाता था।

सुक्खा दुनिके कनाडा से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। और अब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि गोली मारने वाले हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

बता दें सुक्खा दुनिके  राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो (एनआईए) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वर्ष 2017 से दुनिके फर्जी दस्तावेजों द्वारा भारत से कनाडा भाग गया था।

एनआईए ने बुधवार को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम रखा था। सुक्खा दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था और वो टारगेट किलिंग के लिए मशहूर था।