Home Blog Page 276

मणिपुर हिंसा: सबूत इकट्ठा करने पहुंची सीबीआई टीम को सुरक्षा देगी सीआरपीएफ

मणिपुर हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सीबीआई की टीम को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) प्रदान करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ को जांच और सबूत इकट्ठा करने के लिए मणिपुर में विभिन्न स्थानों पर जाना है इसलिए सीबीआई की सुरक्षा का प्रभार सीआरपीएफ को दिया गया है।

विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम बुधवार को मणिपुर पहुंची। सीबीआई की टीम यहां क्राइम सीन का दौरा करेगी, सीन रीक्रिएट करेगी, फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा करेगी और इसे केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को सौपेगी।

उज्जैन रेप मामला: ऑटो पर मिले खून के धब्बे, ऑटो ड्राइवर और चार अन्य लोगों से पूछताछ जारी

उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ नीलगंगा इलाके में रेप हुआ बुधवार को रेप हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक 38 साल के ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम राकेश है इसके ऑटो पर खून के धब्बे मिले हैं। साथ ही अन्य 4 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पीड़िता उज्जैन के जीवन खीरी इलाके से ऑटो में बैठी थी। और सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीड़िता ऑटो में चढ़ रही है। फिलहाल ऑटो की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

पुलिस इलाके के 8 किलोमीटर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पीड़ित मदद की गुहार लगा रही है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

यह घटना सुबह 4 से 5 बजे की बीच में हुई है। इस अपराध में दो ऑटो ड्राइवर के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को आज सुबह गिरफ्तार किया है। भोलानाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह को पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित उनकी कोठी पर छापेमारी की थी।

कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा को पुलिस ने वर्ष 2015 के एनडीपीएस के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। खैरा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की जानकारी खुद खैरा ने फेसबुक पर एक वीडियो के माध्यम से दी है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस उन्हें जलालाबाद लेकर गर्इ है।

आपको बता दें, वर्ष 2015 में खैरा के खिलाफ ड्रग्स तस्करी के मामले में केस दर्ज किया गया था। और फाजिल्का कोर्ट ने कुछ ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के बाद खैरा को समन किया था। पुलिस ने तस्करों के पास से 24 गोल्ड बिस्किट, दो पाकिस्तान सिम कार्ड, 2 किलो हेरोइन और एक देशी पिस्टल बरामद की थी।

एशियन गेम्स 2023:  शूटिंग और निशानेबाजी में भारत ने जीता गोल्ड, रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अब तक कुल 24 मेडल हासिल किए है। झांगझू एशियाई खेल के पांचवें दिन भी मुकाबला जारी हैं। भारत ने एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है।

महिला वुशू 60 किग्रा में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता है। लेकिन फाइनल में चीन की वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

निशानेबाजी में पुरूषों की 10 मीटर पिस्टल टीम सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा ने स्वर्ण पदक जीता है।

बैडमिंटन में महिला टीम इवेंट में भारत ने मंगोलिया के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की है। वहीं पांचवें दिन की शुरुआत गोल्फ से शुरू हुई। इसके अलावा हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल घुड़सवारी में व्यक्तिगत ड्रेसेज- इंटरमीडिएट अनुशासन फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। साथ ही आज पुरुष हॉकी और फुटबॉल टीमें भी मेडल की दौड़ में जीतने की कोशिश करेंगी।

मोहाली में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे 8 लोग : पंजाब

पंजाब के मोहाली के कोहाली में बुधवार की सुबह एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 से 9 लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है। 5 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया है। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 2 दर्जन से ज्यादा गाडियां पहुंची। हादसे की 2 वीडियो सामने आई है। जिसमे साफ साफ देखा जा सकता है की किस कदर भीषण आग लगी है। 

दोपहर करीब 1.20 बजे आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में करीब दो धमाके हुए, यह धमाके केमिकल से भरे drum के फटने से हुए। जिससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बड़ी सावधानी के साथ आग बुझाने का काम कर रहे है। 

केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से की अपील- आदेश नहीं मानते अफसर, जीएनसीटीडी एक्ट को दी गई चुनौती पर जल्द की जाए सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि केंद्र सरकार के जीएनसीटीडी (अमेंडमेंट) एक्ट 2023 को दी गई चुनौती पर जल्द सुनवाई की जाए।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कहा है कि नौकरशाही आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और केंद्र सरकार से चार हफ्ते में मामले का संकलन तैयार करने को कहा है।

आपको बता दें, केंद्र सरकार ने इस वर्ष अगस्त महीने में ही दिल्ली की अफसरशाही पर नियंत्रण वाले कानून को संसद से पास कराया था। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को निष्प्रभावी किया था जिसके तहत सेवा संबंधी मामलों पर दिल्ली सरकार को नियंत्रण दिया गया था।

वहीं अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार के अध्यादेश को अवैध करार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

एनआईए ने टेरर नेटवर्क को लेकर पांच राज्यों के 50 ठिकानों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पांच राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। इन पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर शामिल हैं।

काफी समय से एनआईए उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो कि आतंकवादियों और अलगाववादियों को किसी न किसी माध्यम से समर्थन करते हैं।

कुछ समय पहले ही खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एनआईए ने सख्त कदम उठाया था। साथ ही उसकी चंडीगढ़ और अमृतसर स्थित चल-अचल संपत्तियों को शनिवार को कुर्क किया था।

एनआईए ने कुछ महीने पहले ही कनाडा में रह रहे आतंकवादी अर्शदीप डाला के सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी और पंजाब व हरियाणा में उनके 10 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। 

लखीमपुर खीरी मामला: आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत की शर्तों में मिली राहत

लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत की शर्तों में बदलाव के चलते दिल्ली में रहने की इजाजत मिल गई है। मिश्रा को बीमार मां की देखभाल और बेटी के इलाज के लिए दिल्ली आने की इजाजत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी है कि वह विचाराधीन मामले के संबंध में किसी भी सार्वजनिक समारोह में भाग नही लेगा और मीडिया को संबोधित करने की इजाजत नहीं है। साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में उसके प्रवेश पर रोक जारी रहेगी।

आपको बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ा दी थी। इसमें कुछ लोगों की मौत हो गर्इ थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों की हत्या का आरोप लगा था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हुर्इ थी। आशीष मिश्रा अभी जमानत पर रिहा है।

राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के घर ईडी की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आईटी ने मंगलवार को राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कोटपूतली स्थित उनके घर और दफ्तर में ईडी की टीमें मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार मंत्री राजेंद्र यादव के घर, दफ्तर के साथ उनसे जुड़ी कंपनियों पर ईडी ने एक्शन लेते हुए दस्तावेजों की तलाश की जा रही है। हालांकि अब तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

मंत्री के घर के बाहर भारी पुलिस तैनात है और घर के भीतर पुलिस की टीमें मौजूद हैं। साथ ही बाहर से किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। 

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9वें रोजगार मेले के तहत वितरित किए 51 हजार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को 51000 नियुक्ति पत्र वितरित किए है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “आज जिन अभ्यार्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले है उन सभी को बधार्इ। आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है। आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है।”

आपको बता दें, यह 9वां रोजगार मेला आयोजित किया गया है। यह देशभर के 46 स्थानों पर आयोजित किया गया है। रोजगार मेले का सिलसिला वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। पहले रोजगार मेले में 75 हजार नियुक्ति पत्र, दूसरे में 71 हजार नियुक्ति पत्र, तीसरे और चौथे में 71-71 हजार नियुक्ति पत्र, पांचवें-छठे-सातवें में 70-70-70 हजार नियुक्ति पत्र आठवे और नौवे मेले में 51000 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए है।