Home Blog Page 250

भाजपा ने तीन राज्यों के लिए नियुक्त किये पर्यवेक्षक

भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान किया है। राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नाम का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के लिए विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, असम के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्वानंदा सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को नियुक्त किया गया है।

कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व सैनिकों से मिले भारतीय राजदूत

कतर में जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसेना अफसरों से भारतीय राजदूत ने 3 दिसंबर को मुलाकात कर उनके केस के बारे में जानकारी दी है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में कतर के अमीर से मुलाकात की है हालांकि इसकी जानकारी नहीं की दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है।

अरविंद बागची ने बताया कि कतर में आठ भारतीयों को मिली फांसी के मामले में भारत ने अपील की है इसको लेकर 23 और 30 नवंबर को दो सुनवाई हुई है। अगली सुनवाई भी जल्द होने की उम्मीद है। हमारा फोकस अभी न्यायिक प्रक्रिया पर है और हम कतर अथॉरिटीज़ के भी संपर्क में हैं।

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुबई में यूएन क्लाइमेट समिट से इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात हुई थी और इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कतर के शासक से मांग की थी कि भारतीय कैदियों से राजनयिकों को मिलने की परमिशन दी जाए।

पीएम मोदी की इस मांग के बाद ही यह मंजूरी दी गई थी और अब राजनयिक ने कतर के जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने बताया था कि पीएम नरेंद्र मोदी और कतर के शेख तमीम बिन हमाद के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई मसलों पर बात हुई। इसके अलावा भारतीय समुदाय के हितों को लेकर भी चर्चा हुई थी।

रेवंत रेड्डी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ ग्रहण की। रेवंत रेड्डी के साथ ही 11 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

शपथ ग्रहण समारोह विशाल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ ही एक लाख लोग भी पहुंचे।

आपको बता दें, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा 6 चुनावी गारंटी दी गर्इ थी। 3 दिसंबर को आए नतीजों में कांग्रेस ने 64 सीटें हासिल की जबकि बीआरएस ने 39, भाजपा ने 8, एआर्इएमआर्इएम ने 7, और भाकपा को 1 सीट मीली।

रेवंत रेड्डी के सामने उन्हें पूरा करने की चुनौती है। इन 6 गारंटियों में पहली- महिला-केंद्रित वेलफेयर प्रोग्राम के अंतर्गत महिलाओं के लिए 2500 रुपये हर महीने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुफ्त सफर दिया जाना, दूसरी गारंटी- कांग्रेस ने 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस देने का भी वादा किया है। तीसरा- घर के लिए जगह और घर बनवाने के लिए 5 लाख रूपये दिए जाएंगे। चौथी- गृह ज्योति स्कीम के तहत पात्र घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। पांचवी- युवा विकासम स्कीम में यंग स्टूडेंट्स को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। छठी- बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों, बीडी मजदूर, सिंगल वुमेन, बुनकरों, एड्स एंड फाइलेरिया पेशेंट्स के साथ-साथ डायलिसिस से गुजरने वाले किडनी पेशेंट को हर महीने 4000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव के लिए कस ले कमर, घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं- पीएम मोदी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद गुरुवार को संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुर्इ। संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत अकेले मोदी की नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जीत है।

संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से अपील करते हुए कहा कि, वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें, लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं और लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें।

बैठक में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आकांक्षी जिलों में काम करने का लाभ पार्टी को मिला है। वहां पार्टी के करीब 60 सीटें जीती है। और राज्यों में सरकारें रिपीट होना भाजपा का 58 प्रतिशत रिकॉर्ड है जबकि कांग्रेस का केवल 18 प्रतिशत ही है।

इस बैठक में भाजपा के दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे। सभी सांसदों से पीएम मोदी ने कहा कि वह जोर शोर से विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुट जाएं। 2047 तक विकसित भारत बनाना है। सभी सांसद विश्वकर्मा योजना को घर-घर पहुंचाएं।

पंडित नेहरू ने किए दो ब्लंडर- अमित शाह

संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू कश्मीर से जुड़े हुए दो बिल पेश किए। अमित शाह ने बिल पेश करने के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की वजह से दो ब्लंडर सहे है। 

अमित शाह ने ब्लंडर गिनाते हुए कहा कि पहला ब्लंडर सीज फायर की घोषणा करना और दूसरा कश्मीर के विषय को यूएन ले जाना। 

बता दें, लोक सभा में अमित शाह के इस बयान से जोरदार हंगामा शुरू हो गया और विपक्ष के नेता उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद विपक्ष के नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर दिया। 

अमित शाह ने कहा कि, “दो बड़ी गलतियां जो पंडित नेहरू के प्रधानमंत्री काल में हुईं, उनके लिए गए फैसलों से हुई, इसके कारण सालों तक कश्मीर को सहन करना पड़ा। एक- जब हमारी सेना जीत रही थी, पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर कर दिया गया और PoK का जन्म हुआ। अगर सीजफायर तीन दिन लेट होता है तो PoK भारत का हिस्सा होता।” दूसरा विषय बताते हुए उन्होंने आगे कहा, “एक पूरा कश्मीर जीते बगैर सीजफायर कर लिया और दूसरा यूएन के अंदर हमारे मसले को ले जाने की बहुत बड़ी गलती की।”

भाजपा द्वारा चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में उतारे गए 21 सांसदों में से 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा

राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत हासिल करने के बाद उनके मैदान में उतारे गए सभी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला सांसदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के बाद किया है।

इस्तीफा देने वाले सांसदों में- नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप, रीति पाठक, अरुण साव, गोमती सार्इ राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।

बता दें, भाजपा ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। जिसमें से 9 को हार मिली और 12 ने जीत दर्ज कराई है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा ने 7-7 सांसदों को मैदान में उतारा था।

गोगामेड़ी हत्या मामला: हत्या के विरोध में कई जगह प्रदर्शन, राजस्थान पुलिस ने किया एसआईटी का गठन

राजस्थान में राजपूत संगठनों ने राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजस्थान के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजपूत समुदाय के संगठन करनी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अमू ने कहा कि, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वो लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव नहीं लेंगे।

करनी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अमू ने कहा है कि मेरे भाई का शव अस्पताल में रखा हुआ है हम प्रशासन से निवेदन करते हैं कि वह दोषियों को पकड़े। जब तक न्याय नहीं मिलता, हम शव नहीं लेंगे। गोगामेड़ी की सुरक्षा की बात को नहीं माना गया। हम प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। अशोक गहलोत और उनके अफसर इसके लिए जिम्मेदार हैं। यह घटना थाना से महज 500 मीटर के दायरे में हुई है।

राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा है कि, राज्य में शूटरों द्वारा दिन दहाड़े हत्या गंभीर मामला है। राज्य में कानून एवं शांति व्यवस्था किसी भी स्तर पर नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में राजस्थान पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। साथ ही यह भी कयास लगाये जा रहे है कि जांच एनआईए को भी सौंपी जा सकती है।

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह होगा 7 दिसंबर को- के सी वेणुगोपाल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर मंथन चल रहा था। और अब यह नाम फाइनल हो चुका है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने घोषणा कर यह जानकारी दी है कि तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे और उनका शपथ ग्रहण समारोह 7 तारीख को होगा।

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि, “कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी के साथ जाने का फैसला किया है। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को होगा।”

राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार साथ ही अन्य बड़े पदों को लेकर पार्टी में सोमवार से ही बैठक जारी रही। इसी की कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को एक बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय ली और यह फैसला कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ा दिया गया।

बता दें, रेवंत रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के रहने वाले है और उनकी उम्र 54 वर्ष है। रेड्डी ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र नेता एबीवीपी से की थी। इसके बाद वे वर्ष 2009 में उन्होंने कोडांगल से तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था फिर वे वर्ष 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 2021 में कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौपी।

आपको बता दें, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कराई है वहीं बीआरएस को 39 सीटें और भाजपा को 8 सीटें मिली है।

करनी सेना अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घटना में एक हमलावर भी हुआ ढ़ेर

राजस्थान के जयपुर में राजपूत करनी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी हैं और उनके एक सुरक्षाकर्मी समेत 4 लोगों को गोली लगी है। साथ ही पूरी घटना में एक हमलावर भी मारा गया है।

पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, “तीन लोग यहां आए थे। उन्होंने सुखदेव के स्टाफ से कहा कि वह गोगामेड़ी जी से मिलना चाहते हैं। उनके सिक्यॉरिटी ने उनसे से पूछा। उन्होंने अनुमति दी तो तीनों अंदक गए। वहां करीब 10 मिनट तक उनसे बातचीत की। इसके बाद फायरिंग की जिसमें सुखदेव जी की मौत हो गई है पास में खड़े सुरक्षाकर्मी को भी गोली लगी है और वह आईसीयू में भर्ती हैं।”

कमिश्नर ने आगे बताया कि, “क्रॉसफायरिंग में तीन हमलावरों में से एक की मौत हो गई। जिसकी मौत हुई है उसका नाम है नवीन सिंह शेखावत। वह मूल रूप से शाहपुरा का रहने वाला था और जयपुर में कपड़े की दुकान चला रहा था। हमलावर स्कॉर्पियो से आए थे। लेकिन गाड़ी चलाने वाले नवीन की मौत हो चुकी थी इसलिए व गाड़ी से नहीं भाग पाए और एक स्कूटी छीनकर उससे फरार हो गए।”

साइक्लोन मिचौंग: पहले चेन्नई और अब आंध्र प्रदेश में देगा दस्तक, कई जिलों में अलर्ट जारी

साइक्लोन मिचौंग ने चेन्नई में काफी तबाही मचाई है और अब जल्द ही आंध्र प्रदेश तट पर बापटला के पास यह दस्तक देने वाला है। चेन्नई में साइक्लोन के कारण काफी बारिश हुई जिसमें अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है।

चेन्नई के मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार की सुबह तमिलनाडु के दस जिलों में मध्यम बारिश, हल्की आंधी और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। वहीं आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में साइक्लोन मिचौंग के कारण भूस्खलन होने की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश और चेन्नई दोनों ही राज्य पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और तूफान के चलते काफी प्रभावित हुए है। आंध्र प्रदेश सरकार ने आठ जिलों- तिरूपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, वेस्ट गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाडा के लिए अलर्ज जारी किया है। साथ ही पुडुचेरी के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी है कि तटीय आंध्र प्रदेश के शहरों और कस्बों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30-40 सेमी तक का रेनफॉन हो सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की है और उन्हें केंद्र से सभी आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि, “तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग से हुई तबाही और मौतों की खबर से व्यथित हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। जैसे-जैसे चक्रवात आगे बढ़ रहा है, मैं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपनी सरकार के राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता दें।”