Home Blog Page 293

चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की

भारत ने इतिहास रच दिया है चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 ने लैंडिंग कर ली है। इसी के साथ ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना है। इस ऐतिहासिक पल के लिए भारत के लोग भगवान से आज सुबह से ही प्रार्थना कर रहे थे। यज्ञ और हवन चल रहे थे।

चांद पर लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन जाएगा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर पहुंच चुके है।

14 जुलाई को सफल प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-3 अपने 40 दिन की यात्रा के बाद आज (यानी 23 अगस्त) को चांद पर लैंडिंग कर ली है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसको का मकसद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग है।

इस मौके चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को पीएम मोदी ने वर्चुअली देखा और इसरो व देश को बधार्इ भी दी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर टला बड़ा हादसा, डीजीसीए कर रहा है जांच

दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई थी जबकि उसी ट्रेक पर एक अन्य प्लेन लैंड करने की तैयारी में था। हालांकि एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया और हादसा टल गया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान 1.8 किमी या 1800 मीटर की दूरी पर थे और यदि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दूसरे विमान की मौजूदगी के बारे में चेतावनी नहीं दी होती तो भयंकर हादसा हो सकता था।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ने बताया कि, दोनों को एक ही समय में अनुमति दी गई थी लेकिन एटीसी ने तुरंत नियंत्रण ले लिया। और ड्यूटी पर मौजूद एटीसी अधिकारी ने विस्तारा की उड़ान को टेक-ऑफ रद्द करने के लिए कहा।

बीजेपी ईडी को इलेक्शन टीम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन हम छत्तीसगढ़ में 75 सीट जीत रहे हैं – के सी वेणुगोपाल

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों के घर छापेमारी पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “हमें पता है की भाजपा चुनावी राज्यों में यही करेगी, लेकिन हम 75 सीट छत्तीसगढ़ में जीत रहे है”

के सी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, “भारत सरकार ईडी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। ईडी को वो इलेक्शन टीम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। हमें पता है कि चुनावी राज्यों में वो ऐसा ही करेंगे। कर्नाटक में भी यही किया था। लेकिन बीजेपी को लेकर लोगों के मन में अब क्लियर पिक्चर है। बीजेपी का एजेंडा क्लियर है चुनावी राज्यो में ईडी का इस्तेमाल करना। लेकिन हम छत्तीसगढ़ में 75 सीट जीत रहे हैं।”

बता दें, छत्तीसगढ़ में आज (बुधवार) को केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीति सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र निवास, ओएसडी आशीष वर्मा और उनके एक करीबी विजय भाटिया के घर पर छापेमारी की है। किंतु यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है यह अभी तक साफ नहीं किया गया है।

हालांकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स कर कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी। मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ईडी भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।”

सरकार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई त्रासदी को राजनीतिक रूप से न देखकर मानवीय हित का सोचकर काम करना चाहिए- राजीव शुक्ला 

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भारत सरकार से हिमाचल में भारी बारिश के चलते हुई त्रासदी को राष्ट्रीय तबाही घोषित करने का आग्रह किया है। शुक्ला ने कहा हैं कि सरकार ने अभी तक सिर्फ 200 करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन हम 10 हजार करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। 

दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि, “मुझे ऐसा लग रहा है जिस तरह से विध्वंसकारी बारिश से तबाही हुई है उसको राष्ट्रीय रिकॉग्नाइज नहीं किया जा रहा है। राज्य में 13000 करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि केंद्र सरकार ने केवल 200 करोड़ की ही मदद की है। कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटका ने जिस प्रकार हिमाचल सरकार की मदद की है उसी तरह बाकी राज्य भी हिमाचल की मदद करें।”

राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि, “जिस तरह से केदारनाथ में तबाही हुई थी और भुज में भूकंप आया था, उसी तर्ज पर केंद्र सरकार को हिमाचल में भी राहत पैकज देना चाहिए। हमारी सरकार से कुछ मांगे है जिसमें – हिमाचल में 10 हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया जाए, इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, जिनका घर टूटा है केंद्र सरकार उनकी आर्थिक मदद करे, सभी राज्यों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए, और सड़कों का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए।”

शुक्ला ने आगे कहा कि, “राज्य में हुई इस त्रासदी में 330 लोग मर गए है, 35 लापता है, 12000 घर तबाह हो गए है, 13000 करोड़ का नुकसान हुआ है और 75000 पर्यटक और पर्यटकों की 17000 गाडियां फसी थी जिसे सरकार ने सुरक्षित निकाल लिया। सभी मंत्रियों और अधिकारियों ने मिलकर यह प्रयास किया है। सेब की फसल तैयार लेकिन उसे बाजारों में लाने के लिए रास्ते ठीक नही है पुल ध्वस्त हो गए है सड़के टूट गई है। हमारी सरकार से गुहार है की सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।” 

एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि, “राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुछ समय पहले दिल्ली आए थे। उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  से मुलाक़ात कर राज्य में आई त्रासदी के किए मदद का अनुरोध किया था। लेकिन जैसा बोला गया था वैसा अभी हुआ नहीं है।सरकार को जल्द से जल्द सहायता करनी चाहिए। सरकार को  इसे राजनीतिक रूप से न देखकर मानवीय हित का सोचकर काम करना चाहिए।”

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन उनके करीबियों के घर ईडी ने की छापेमारी, बघेल ने पीएम मोदी और शाह को किया थैंक्यू..

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीति सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र निवास, ओएसडी आशीष वर्मा और उनके एक करीबी विजय भाटिया के घर पर छापेमारी की है। किंतु यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है यह अभी साफ नहीं किया गया है।

हालांकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अपना बर्थडे गिफ्ट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पर तंज कसते हुए धन्यवाद कहा है।

ईडी की यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के कथित शराब और कोयला परिवहन घोटाले को लेकर की जा रही  है। इस मामले में ईडी अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुका है और सीएम सचिवालय की अधिकारी सौम्या चौरसिया व रायगढ़ कलेक्टर आईएएस रानू सहित अन्य कर्इ अफसर व कारोबारी इस वक्त जेल में है।

बता दें, आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल का जन्मदिन हैं। वहां छापेमारी को लेकर सीएम बघेल ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी। मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ईडी भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।”

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट सम्मेलन की बिजनेस फोरम में नहीं पहुंचे शी जिनपिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में 15वें ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ और समूह के अन्य नेताओं के साथ चार दिवसीय यात्रा पर समर पैलेस पहुंचे हैं। यह पहला ऐसा सम्मेलन है जब 2019 के बाद सभी नेता व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं।

ब्रिक्स देशों में भारत, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, रूस और चीन शामिल हैं। जोहानिसबर्ग से आई एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट में शामिल नहीं हुए जबकि बाकी चार देशों के प्रमुख मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शी जिनपिंग के भाषण देने की संभावना थी लेकिन चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंताओं ने चिनफिंग का भाषण पढ़ा और अपने भाषण में उन्होंने आधिपत्य की प्रवृत्ति को लेकर अमेरिका की आलोचना भी की।

जोहान्सबर्ग के सैंडटन कन्वेंशन सेंटर में वांग के पढ़े भाषण में शी जिनपिंग ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि, अमेरिका उन देशों से लड़ने की प्रवृत्ति रखता है, जो वैश्विक मामलों और वित्तीय बाजारों में उसके प्रभुत्व को खतरे में डालते हैं। हर देश को विकास का अधिकार है और लोगों को खुशहाल जीवन जीने की आजादी होनी चाहिए। लेकिन अमेरिका उभरते बाजारों और विकासशील देशों को पंगु बनाने के अपने रास्ते पर चल रहा है।

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर को होगा आयोजन

देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने 18 वां जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। यह दिल्ली के प्रगति मैदान के नव निर्मित स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें 19 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही यूरोपीय यूनियन शामिल होंगे।

वसुधैव कुटुम्बकम (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) की प्रेरणा के साथ भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। हालांकि जी-20 की बैठक अलग-अलग राज्यों में हुर्इ हैं। लेकिन इस बैठक के बाद भारत 1 दिसंबर 2023 को पिछले जी-20 ग्रुप के अध्यक्ष रहे इंडोनेशिया से आधिकारिक अध्यक्षता लेगा।

राजधानी दिल्ली में जी-20 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। एयरपोर्ट से लेकर सभी अहम रास्तों को मूर्तियों और तरह-तरह के फूलों से सजा दिया गया है। साथ ही कार्यक्रम के चलते दिल्ली में 5 दिनों तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाए जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, 8 सितंबर से 10 सितंबर तक चलने वाले जी-20 सम्मेलन के दौरान शनिवार और रविवार का दिन है वहीं 7 सितंबर को जन्माष्टमी का दिन है इसी के चलते 6 सितंबर से ही पाबंदियां लागू किया जा सकता है। जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश किया जाएगा। इन तीनों ही दिन स्कूल, कॉलेज व दफ्तरों में छुट्टियां रहेंगी।

सूत्रों ने बताया कि जिन पांच सितारा होटलों में दुनिया के शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की जानी है उनमें लीला, ताज महल, ताज पैलेस, मौर्य शेरेटन, शंगरी-ला, ली मेरिडियन और ओबेरॉय शामिल है। वहीं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली की कुल 26 सड़कों की सफाई और रखरखाव के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। इन सड़कों में भैरों मार्ग, सूरज कुंड रोड, मथुरा रोड, पुराना किला, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, सचिवालय रोड, महात्मा गांधी रोड व अन्य शामिल है।

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों का विश्व में व्यापार करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ग्लोबल जीडीपी में इन देशों की 85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बता दें, जी-20 शिखर सम्मेलन का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है इसलिए यह प्रत्येक वर्ष स्थान बदलता रहता है। और इस साल 2023 में इसकी मेजबानी भारत को मिली है। इसके समूह को ट्रोइका कहा जाता है और इस वर्ष इस ट्रोइका में इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कराई जाएगी जातीय जनगणना- खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन वाली भाजपा सरकार का खात्मा करेगी कांग्रेस और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में जातीय जनगणना कराई जाएगी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर से मंगलवार को चुनावी शंखनाद किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला। आज के इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे। 

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, “कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन वाली सरकार का खात्मा किया। अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन वाली भाजपा सरकार का खात्मा करेगी। ”

खरगे ने आगे कहा कि, “कांग्रेस सरकार बनने पर किसान कर्ज से मुक्त होंगे। घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने मिलेंगे। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि, “नरेंद्र मोदी नौ साल से प्रधानमंत्री हैं, शिवराज सिंह भी 18 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन रविदास जी का मंदिर बनाने की अब याद इसलिए आई, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। यहां इन्होंने मंदिर बनाने का वादा किया, लेकिन दिल्ली में 2019 में रविवास मंदिर पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया। इनके मुंह में राम, बगल में छुरी है। खरगे ने ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर संत रविदास जी के नाम से विश्वविद्यालय खोला जाएगा।”

गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा कि, “अमित शाह ने कांग्रेस से 53 साल की रिपोर्ट मांगी है और मेरे पास सारे आंकड़े हैं। जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ एक था तो भिलाई स्टील प्लांट कांग्रेस ने बनवाया। कांग्रेस ने इंदिरा सागर डैम, इंदौर आईआईटी-आईआईएम, एम्स भोपाल बनाया, मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, रानी लक्ष्मीबाई इंस्टीट्यूट ग्वालियर, चंबल घाटी प्रोजेक्ट सहित ऐसी सैकड़ों चीजें दीं। कांग्रेस ने लोगों की जिंदगी बनाने का काम किया है, उन्हें रोजगार देने का काम किया है। जनता जानती है कि जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर राजीव गांधी जी तक कांग्रेस ने क्या किया।” 

बता दें, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। मध्य प्रदेश में नवंबर माह के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अंतिम विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में हुआ था और 28 नवंबर को एक ही चरण में प्रदेश में चुनाव करवा दिए गए थे।

डीसीडब्ल्यू में एक अफसर ने सहारा देने के लिेए घर पर रखी बच्ची के साथ सालों तक किया दुष्कर्म, सीएम ने लिया ऐक्शन

दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग (डीसीडब्ल्यू) में डिप्टी डायरेक्टर कद पर तैनात अफसर ने एक नाबालिग बच्ची से महीनों तक रेप करने की खबर सामने आयी है। इस अफसर पर आरोप है कि बच्ची के प्रेग्नेंट होने के बाद उसकी पत्नी ने बच्ची को दवा देकर उसका गर्भपात कराया।

पुलिस आरोपी अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफसर को सस्पेंड करने का आदेश और शाम 5 बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट भी मांगी गई है। आरोपी अफसर पर आईपीसी की धारा 376 (2), 509, 506, 323, 313, 120B और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। किंतु अफसर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि, “यह बहुत गंभीर आरोप है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और हम जानना चाहते है कि वह अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है।”  

स्वाति मालिवाल ने आगे कहा कि, “हम सरकार को भी नोटिस दे रहे है क्योंकि यह आदमी डीसीडब्ल्यू में दशकों से कार्यरत था। हम समझना चाहते है कि इसके खिलाफ अब तक क्या-क्या शिकायतें आई थी और उसके खिलाफ क्या एक्शन लिया गया। रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो दिल्ली की बेटियों और बच्चियों को कैसे बचाया जाएगा।”बता दें, आरोपी अफसर ने 2020-21 के बीच बच्ची को अपने घर पर रखा था। उसके पिता भी दिल्ली सरकार में अधिकारी थे लेकिन 2020 में उनकी मौत हो गर्इ थी। दोनों परिवार एक दूसरे के करीब थे और बच्ची के पिता की मौत के बाद आरोपी अफसर ने सहारा देने के लिये उसे अपने घर में रखा था। लेकिन उसने उस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

सनी देओल के बंगले की नीलामी रोकने पर कांग्रेस नेता जयराम ने किया प्रश्न कहा- आखिर 24 घंटे के अंदर कहा से आ गया तकनीकी कारण

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी फिलहाल रोक दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए उनके बंगले को नीलाम करने का नोटिस जारी किया था किंतु अब बैंक ने उस नोटिस को वापस ले लिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ऑक्शन के नोटिस को वापस लेने का तकनीकी कारण बताया है किंतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर यह तकनीकी कारण कहा से आ गया?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, कल दोपहर में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी कारणों से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि ऐसे ऐसा कौन सा तकनीकी कारण है जिसके कारण यह फैसला बदला गया।

जयराम रमेश ने आगे सवाल किया कि, आखिर इन तकनीकी कारणों का हवाला देने के लिए किसने प्रेरित किया?”

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के घर की नीलामी के लिए 25 अगस्त दिन रखा था यह नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जानी थी।