Home Blog Page 294

सनी देओल के बंगले की नीलामी रोकने पर कांग्रेस नेता जयराम ने किया प्रश्न कहा- आखिर 24 घंटे के अंदर कहा से आ गया तकनीकी कारण

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी फिलहाल रोक दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए उनके बंगले को नीलाम करने का नोटिस जारी किया था किंतु अब बैंक ने उस नोटिस को वापस ले लिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ऑक्शन के नोटिस को वापस लेने का तकनीकी कारण बताया है किंतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर यह तकनीकी कारण कहा से आ गया?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, कल दोपहर में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी कारणों से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि ऐसे ऐसा कौन सा तकनीकी कारण है जिसके कारण यह फैसला बदला गया।

जयराम रमेश ने आगे सवाल किया कि, आखिर इन तकनीकी कारणों का हवाला देने के लिए किसने प्रेरित किया?”

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के घर की नीलामी के लिए 25 अगस्त दिन रखा था यह नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जानी थी।

लैंडिंग से पूर्व चंद्रयान-3 ने साझा की चंद्रमा की तस्वीरे

चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले चंद्रमा की ताजा तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दूर के हिस्से पर कुछ प्रमुख गड्ढे नजर आ रहे हैं।

इसरो ने रविवार को बताया कि, चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को कक्षा में थोड़ा और नीचे सफलता पूवक पहुंचा दिया और बुधवार को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

एक अगस्त को एक महत्वपूर्ण कवायद में अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से सफलतापूर्वक चंद्रमा की ओर भेजा गया था।

इसरो ने एक्स कर कहा कि, ये लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा द्वारा ली गर्इ चंद्र दूर के क्षेत्र की तस्वीरें हैं। यह कैमरा सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है।

बता दें, चंद्रयान-3 के सफल होने के बाद भारत चौथा ऐसा देश होगा जिसे ये उपलब्धि हासिल होगी। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

भारत का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का पिछला प्रयास छह सितंबर 2019 को असफल रहा था। लेकिन इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा।

लीबिया में फंसे 17 भारतीयों को लाया गया स्वदेश

लीबिया में फसे 17 भारतीयों को भारत लाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह भारतीय पंजाब और हरियाणा से है। ये सभी लोग अवैध तरीके से लीबिया में घुसे थे।

भारतीय विदेश मंत्रालय और ट्यूनिस में भारतीय दूतावास जो कि लीबिया के मामले भी देखता है उनके प्रयासों से ये संभव हो पाया है।

सूत्रों के अनुसार इन भारतीयों को लीबिया के ज्वारा शहर में एक हथियारबंद दल ने बंधक बना रखा था। लेकिन भारतीय दूतावास लगातार परिवारजनों के संपर्क में बना रहा और भरोसा दिलाया कि सभी लोगों को स्वदेश लाया जाएगा।

भारतीय दूतावास लगातार मई और जून के महीने से ही लीबिया की एजेंसियों से इस मामले को उठाती रही और अनौपचारिक तरीके से भी रिहाई के प्रयास में जुटी रही। लेकिन 13 जून को लीबियाई सरकार इन बंधकों को छुड़ाने में कामयाब रही।

लालू यादव ने सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की चारा घोटाला मामले में याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया है। साथ ही लालू यादव ने अपनी जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका का विरोध किया और कहा कि सीबीआई की याचिका खारिज की जाए।

सीबीआई की याचिका के जवाब में लालू यादव ने कहा कि, “सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती। सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है। हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हाईकोर्ट का फैसला सामान्य सिद्धांतों और समान नियमों पर आधारित है।”

बता दें, बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए लालू यादव ने आगे कहा कि, हिरासत में रखने से सीबीआई का कोई मकसद पूरा नहीं होगा।

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

आपको बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला मामले में 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन करने के मामले मे दोषी करार दिया गया है। लालू यादव को 21 फरवरी को पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी और 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। दिल्ली भाजपा ने सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह को नर्इ दिल्ली लोकसभा का प्रभारी बनाया है। महामंत्री हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली लोकसभा का प्रभार दिया गया है।

साथ ही योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम लोकसभा, कमलजीत सहरावत को उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट, राजेश भाटिया को चांदनी चौक, राजीव बब्बर को दक्षिणी दिल्ली पर और पश्चिमी दिल्ली में जयप्रकाश को प्रभारी बनाया गया है।

इन सभी नेताओं को संगठन विस्तार से लेकर संगठन को मजबूत करने का लंबा अनुभव है। और पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को र्ईडी ने किया समन, 24 अगस्त को की जाएगी पूछताछ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन कर 24 अगस्त को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी ने इससे पहले सोरेन को 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन कुछ जरूरी काम का हवाला देकर सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

वर्ष 2022 में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ ईडी ने अवैध खनन मामले में पूछताछ की थी। सोरेन दो अलग-अलग मामलों में ईडी की जांच के घेरे में है।

जमीन घोटाला मामले में अबतक कुल 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इन लोगों में सोरेन के करीबी भी शामिल है। साथ ही पूछताछ के दौरान कुछ राजनेताओं के नाम भी सामने आए थे।

आपको बता दें, रांची के चेशायर होम रोड में सरकारी और सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है। और यह जांच रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी नाम और पते के आधार पर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। रांची नगर निगम ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। ईडी ने इसी प्राथमिकी को इसीआर्इआर के रूप में दर्ज किया और जांच शुरू की

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की ट्रेनिंग गैंगस्टरों ने अयोध्या में ली थी- सूत्र

पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की हत्या की साजिश उत्तर प्रदेश के अयोध्या में की अपराधियों ने ट्रेनिंग ली थी। मूसेवाला की हत्या पंजाब में की गई थी।

मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग करने वाला सचिन थापान हाल ही में अजरबैजांन से डिपोर्ट हुआ है। सचिन के साथ बिश्नोई गैंग के तमाम शूटर भी अयोध्या और लखनऊ में घूमते नजर आ रहे है।

सूत्रों के अनुसार बिश्नोई गैंग को सिद्ध मूसेवाला की हत्या से पहले उत्तर प्रदेश में बड़ा कांड करने की सुपारी मिली थी। जिसमें उन्हें किसी सफेदपोश को टारगेट करने के लिए कहा गया था। लेकिन वो प्लान फेल हो गया था। जिसके बाद मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है जांच एजेंसियां अब बिश्नोई गैंग के उत्तर प्रदेश में मौजूद मददगारों की पहचान में तलाश में जुट गई है और जल्द ही अजरबैजान से पकड़े गए सचिन थापन को लेकर दिल्ली पुलिस अयोध्या जाएगी।

पत्रकार की हत्या मामले में बिहार पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने राज्य अररिया जिले में एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि, “मामले में दो और आरोपियों की तलाश जारी है घटना बृहस्पतिवार रानीगंज बाजार इलाके में घटी थी। ” वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को दुखद बताया है और कहा कि, “खबर सुनते ही उन्होंने तुरंत अधिकारियों को अपराध की जांच करने का निर्देश दिया है।”

बिहार पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि, “हमलावरों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला उन्हें गोली मार दी गई। यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जहां खबर सुनकर जिला पुलिस प्रमुख और संबंधित थाने रानीगंज के प्रभारी वहां पहुंचे।”

बता दें, 35 वर्षीय पत्रकार विमल कुमार यादव हिंदी दैनिक अखबार के लिए काम करते थे। उनकी हत्या प्रेमनगर गांव स्थित उनके आवास पर की गई थी। सूत्रों के अनुसार दो साल पहले पत्रकार विमल यादव के भाई की हत्या बदमाशों ने कर दी थी। वे इलाके के सरपंच थे। इसी हत्या के केस में विमल मुख्य गवाह थे और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने की वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या की है।

स्पाइसजेट फ्लाइट में केबिन क्रू की तस्वीर लेने का पैसेंजर पर आरोप, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा अपनानी चाहिए जीरो टॉलरेंस नीति

दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में उड़ान भरने वाले एक पुरुष पैसेंजर पर एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट व एक महिला सह-यात्री पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

फ्लाइट में पहली पंक्ति में बैठे शख्स ने केबिन क्रू की तस्वीरे ली। एयरलाइन का कहना है कि उन्होंने पुष्टि की है पैसेंजर ने अपने फोन से तस्वीरें डिलीट कर दी है और अपनी हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और इसमें साफ दिख रहा है कि एक यात्री बिना इजाजत लिए एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट और अपनी महिला सह-यात्री की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली महिला आयोग ने घटना पर संज्ञान लिया और आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि, “उड़ानों में यौन उत्पीड़न की शिकायत बढ़ रही हैं। यह अस्वीकार्य है इस विशेष मामले में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। डीजीसीए को उड़ानों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए व भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

राजौरी और पुंछ घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती में किया गया फेरबदल: जम्मू-कश्मीर

नियंत्रण रेखा एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियों ने गतिविधियों में वृद्धि के बारे में चिंता जताई हैं। और घुसपैठ की कोशिशों के स्तर में वृद्धि होने की चिंता जताई है।

जम्मू-कश्मीर के दो जिलों राजौरी और पुंछ घाटी में घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चिंता जताई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, “यदि सुरक्षा बलों द्वारा प्रयासों को विफल कर दिया जा रहा है तो किसी अन्य समूह का पता न चल पाने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक है। हालांकि इस साल अब तक घुसपैठ का स्तर सबसे कम हैं।”

उन्होंने कहा कि, “पाकिस्तान की रणनीति साफ है कि भले ही 20-30 फीसदी घुसपैठिए मुठभेड़ों में मार गिराए जाएं, लेकिन और आतंकियों को एलओसी के पास भेजते रहें। यह सभी मौसमों के लिए उपयुक्त मार्ग है जिससे उन्हें भी फायदा होता है और वे आसानी से घाटी पार कर सकते है।”

अधिकारी ने आगे कहा कि, “अब अधिक आक्रामक सीएएसओ इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वास्तव में यह भी संकेत दिया है कि राजौरी और पुंछ क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों द्वारा नई रणनीति अपनाई जा रही है।”