Home Blog Page 272

इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध: इजरायल के सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हमास के नेवल कमांडर मोहम्मद अबू अली को पकड़ा

फिलिस्तीन आतंकी गुट हमास ने शनिवार को इजराइल पर करीब 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे। वहीं इजराइल ने इसका बदला लेने के लिए युद्ध की घोषणा की थी साथ ही हवाई हमले भी किए। पिछले तीन दिन से लगातार इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जंग जारी है।

इजरायल के सुरक्षा बलों ने हमास के नेवल कमांडर मोहम्मद अबू अली को पकड़ लिया और उसे उठाकर ले गए। इजरायली म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला मोहम्मद अबू अली की ब्रिगेड ने ही हमला किया था।

हमास के दफ्तर को इजरायल टारगेट कर रहा है और इजराइली वायु सेना ने हर उस इमारत पर बम गिराए है जहां पर आतंकी संगठन हमास के बड़े कमांडर छिपे है और अपने लड़ाकों को दिशानिर्देश दे रहे है।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि, “शुरूआती हमास हमले के 24 घंटे से अधिक समय बाद गाजा के पास 7-8 पॉइंट्स पर इजरायल-फिलिस्तीन की लड़ाई जारी है। दोनों पक्षों के 1100 से अधिक लोग मारे गए है। वहीं इजरायली मीडिया ने कहा कि नागरिकों और सैनिकों सहित लगभग 130 इजरायलियों को बंधकों को पड़ोसी गाजा में जाया गया है।”

इजरायली एयर फोर्स ने बताया कि, “जबालिया क्षेत्र में हमास के एक ऐसे ऑपरेशन बिल्डिंग को भी उड़ा दिया गया है जो एक मस्जिद के बीचोबीच था। हमास खुफिया विभाग द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक और बिल्डिंग को भी इजरायली वायु सेना ने ध्वस्त कर दिया है।”

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता के भूकंप से गई 14 लोगों की जान और 78 लोग घायल

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में शनिवार को कई झटकों के साथ जोरदार भूकंप आया। सबसे तेज झटका 6.3 की तीव्रता का था। इस झटके से करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 78 लोग घायल है।

एक अधिकारी ने बताया कि, ढही हुई इमारतों के नीचे लोगों के दबे होने के खबरों के बीच मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हेरात प्रांत के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक मोहम्मद तालेब शाहिद ने मीडिया को बताया कि  मरने वालों की वे संख्याएं हैं जो अब तक केंद्रीय अस्पताल में लाई गई है। इलका आंकड़ा बढ़ सकता है।

बता दें, भूकंप के झटके दोपहर 12.42 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता के महसूस हुए। इससे पहले दोपहर 12.19 बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप और 12.11 बजे 6.1 का झटका महसूस किया गया था।

हेरात प्रांत के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक मोहम्मद तालेब शाहिद ने बताया कि सभी लोग अपने घरों से बाहर हैं। घर, कार्यालय और दुकानें सभी खाली हैं और तेज भूकंप आने की आशंका है। फिलहाल टेलीफोन कनेक्शन बंद हैं। 

दिल्ली में मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी

कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को फाइनल किया जाना है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जारी इस बैठक में पहली लिस्ट के लिए 130 नामों पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद है।

वहीं मध्य प्रदेश से इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और  सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल हैं।

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 100 से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम भेजा है। 80 उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर चुकी है इस लिस्ट में 60 से 65 मौजूदा विधायक और हारी हुई सीटों के 15 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। साथ ही आज की इस बैठक में 50 और नामों पर सहमति बन सकती हैं।

बता दें, सूत्रों के अनुसार सिटिंग विधायकों के टिकट कटने की खबर से कई वर्तमान विधायक नाराज है। कुछ विधायकों का कहना है कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ी तब वो पार्टी के वफादार रहे इसलिए उनकी टिकट काटना गलत होगा।

इसरो ने तस्वीरे साझा कर बताया गगनयान मिशन की तैयारी अंतिम चरण में

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर कुछ तस्वीरे साझा की है और बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गर्इ हैं।

बता दें, इसरो इस महीने के आखिरी में परीक्षण के लिए विकसित यान से अंतरिक्ष यात्रियों को निकालने की प्रणाली क्रू एस्केप सिस्टम का परीक्षण करने की योजना बना रहा है।

यह परीक्षण भारत द्वारा अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की महत्वाकांक्षी योजना का ही हिस्सा है। यदि यह सफल हो जाता है तो भारत के नाम अंतरिक्ष में एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएगी।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने बताया कि, “तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यान प्रणाली के सभी हिस्से (प्रक्षेपण के लिए) श्री हरिकोटा पहुंच गए हैं उन्हें जोड़ने का काम जारी है। हम अक्टूबर महीने के अंत में इसे प्रक्षेपित करने के लिए तैयार हैं।”

नायर ने आगे बताया कि, “इस क्रू एस्केप सिस्टम के साथ हम उच्च दबाव और ट्रांसोनिक स्थितियों जैसी विभिन्न परिस्थितियों का परीक्षण करेंगे। इस महीने परीक्षण यान टीवी-डी 1 का परीक्षण किया जाएगा। यह गगनयान कार्यक्रम के तहत चार परीक्षण मिशन में से एक हैं। इसके बाद दूसरे परीक्षण यान टीवी-डी2 और पहले मानव रहित गगनयान का परीक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत परीक्षण यान मिशन और एलवीएम3-जी2 को रोबोटिक पेलोड के साथ भेजने की योजना हैं।”

हमास ने 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे इजरायल पर, बेंजामिन नेतन्याहू बोले ‘हम युद्ध में हैं’

इजरायल पर गाजा पट्टी में सक्रिय हमास के उग्रवादियों ने शनिवार की सुबह 5000 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे है। जिसके बाद देशभर में हवार्इ हमले के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बजने लगे। उग्रवादियों ने कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया हैं।

हमले में करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर और 500 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर हैं। हमास द्वारा किये गए हमले के बाद इजरायल ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि वो युद्ध के लिए तैयार हैं।

इजरायल ने युद्ध की स्थिति घोषित कर दी है। और कहा है कि हमास को अपनी इस गुस्ताखी की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने कहा है कि यह उनका पहला हमला था।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की जनता से शनिवार को कहा कि, “हम युद्ध में हैं। अभियान नहीं, बल्कि युद्ध छिड़ गया है।”

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के चरमपंथियों के घुसपैठ वाले शहरों को खाली करने का भी आदेश दिया है वहीं इजरायली सेना ने कहा कि, बड़ी संख्या में फलस्तीनी चरमपंथियों ने गाजा पट्टी से इजरायल में घुसपैठ की है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा है।

एशियन गेम्स : 14वें दिन भारत ने गोल्ड जीतकर पूरा किया शतक, पीएम मोदी ने दी बधाई

एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को भारत ने पदक जीतकर कुल 100 पदक की संख्या पूरी कर ली है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महिला कबड्डी टीम के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में 100 मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि, “एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”

बता दें, शनिवार को तीरंदाजी में चार पदक आए है। ओजस देवतले ने एशियाई खेलों में पुरूषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि अभिषेक वर्मा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। साथ ही ज्योति ने महिलाओं की कंपाउंड फाइनल में दक्षिण कोरिया की सो चैवोन को 149-145 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने लगायी फांसी

राजस्थान के सीकर में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। छात्र सीकर के उद्योग नगर इलाके में प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। छात्र नीट की तैयारी करने जून में आया था।

उद्योग नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र देगड़ा ने बताया कि, “मृतक नितिन फौजदार (18) पुत्र दिलीप सिंह, नदबई भरतपुर का रहने वाला है। वह सीकर में नीट की कोचिंग कर रहा था। नितिन सीकर में प्राइवेट हॉस्टल में रह रहा था। आज सुबह नितिन का रूममेट कोचिंग चला गया लेकिन निशान नहीं गया। जब नितिन का रूममेट वापस आया तो नितिन ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से देखा तो नितिन पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। जिसके शव को दरवाजा तोड़कर निकाला गया।”

थाना प्रभारी ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

आपको बता दें, सीकर में सुसाइड का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी 16 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। कोटा और सीकर में आत्महत्या के मामले बढ़ते चले जा रहे है। इसको देखते हुए राजस्थान सरकार ने नयी गाइडलाइन्स जारी की है। 

रेवडी कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्य प्रदेश, राजस्थान सरकार और निर्वाचन आयोग को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए टैक्स पेयर्स के खर्च पर कैश और मुफ्त वस्तुओं के वितरण पर एक केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है साथ ही चुनाव आयोग से भी 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

शुक्रवार को सीबीआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने जनहित याचिका पर केंद्र, भारतीय रिजर्व बैंक और निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ता की पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि, “चुनाव से पहले सरकार द्वारा नकदी बांटने से ज्यादा खराब और कुछ नहीं हो सकता। हर बार यह होता है और इसका बोझ आखिरकार करदाताओं पर आता हैं। चुनावों से ठीक 6 महीने पहले मुफ्त चीजें जैसे स्कूटी, लैपटॉप और टैब जैसी कर्इ चीज़े बांटी जाती है और राज्य सरकारों की ओर से इसे जनहित का नाम दे दिया जाता है।”

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, “चुनाव से पहले हर तरह के कई वादे किए जाते हैं और हम इस पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं कर सकते। हम इसे अश्विनी उपाध्याय की याचिका के साथ टैग करेंगे लेकिन आपने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय आदि को पक्षकार बनाया है। आपको सरकार को पक्षकार बनाने की जरूरत है और आरबीआर्इ, महालेखा परीक्षक आदि को पक्षकार बनाने की जरूरत है। जिसके बाद पीठ ने कहा कि नोटिस जारी करिए और चार सप्ताह के भीतर जवाब दीजिए। ”

आपको बता दें, चुनावों से पहले जनता को लुभाने के लिए सरकारों द्वारा की जाने वाली घोषणाओं को दूसरे शब्दों में रेवड़ी कल्चर कहा जाने लगा है। इसके खिलाफ हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि करदाताओं के पैसे पर नकदी और अन्य मुफ्त के सामानों और सुविधाओं का वितरण किया जा रहा है।

महादेव सट्टा ऐप मामला: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर से आज पूछताछ करेगी ईडी

महादेव बेटिंग ऐप मामले में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों कलाकारों को रायपुर दफ्तर में आज पेश होने को कहा गया है।

रणबीर कपूर ने ईडी से अपनी पेशी के लिए दो हफ्ते के एक्सटेंशन की मांग की है। बता दें, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा अवैध सट्टेबाजी ऐप महादेव बेटिंग मामले में ईडी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा, अदाकारा हुमा कुरैशी, हिना खान को भी अलग-अलग तारीखों पर तलब किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हुमा कुरैशी, हिना खान और कपिल शर्मा को ईडी ने 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है लेकिन तीनों ने पेश होने के लिए जांच एजेंसी से दो सप्ताह का समय मांगा हैं।

बता दें, रणबीर कपूर पर सौरभ चंद्राकर के बेटिंग ऐप के प्रमोशन का आरोप है। ईडी का आरोप है कि प्रमोशन के लिए एक्टर को हवाला के जरिए कैश में पेमेंट किया गया था।

ईडी ने इस मामले में 15 सितंबर को रायपुर, भोपाल, मुंबई और कोलकाता में कुल 39 जगहों पर छापेमारी की थी। और सट्टोरियों के ठिकानों पर 417 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त की थी साथ ही सोने-चांदी के आभूषण व कैश भी बरामद किया था।

सरकारी गवाह के बयान पर कैसे करेंगे भरोसा?, अदालत में सब कुछ सबूत पर आधारित होना चाहिए

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 26 फरवरी से शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिस पर आज सुनवाई हुई और यह अब 12 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई है।

सुनवाई को दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कई सवाल किये है। कोर्ट ने पूछा कि सरकारी गवाह के बयान पर कैसे भरोसा करेंगे?  सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने पूछा कि क्या जांच एजेंसी ने सरकारी गवाह की सिसोदिया को मिली घूस पर चर्चा देखी थी? क्या यह बयान कानून में स्वीकार होगा? यह सुनी सुनाई बात तो नहीं हैं ?

सुप्रीम कोर्ट ने आगे पूछा की यदि मनी ट्रेल में मनीष सिसोदिया की भूमिका नहीं है तो फिर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें आरोपी कैसे बनाया गया है। आपकी दलील तो एक अनुमान है, जबकि अदालत में सब कुछ सबूत पर आधारित होना चाहिए नहीं तो केस जिरह होने पर तुरंत गिर जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ ईडी ने कोर्ट में कहा है कि नयी शराब नीति कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी।