Home Blog Page 271

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या

पाकिस्तान में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में बम मारकर आतंकी की हत्या कर दी है। शाहिद लतीफ राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (एनआईए) की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था।

शाहिद लतीफ जैश के आतंकियों को भारत भेजता था और पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सियालकोट के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में आतंकी शाहिद की हत्या की गई है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और वे गोली मारकर फरार हो गए। पूरे इलाके की पुलिस घेराबंदी कर जांच कर रही है।

बता दें, यूएपीए के तहत शाहिद के खिलाफ एनआईए ने केस दर्ज किया था। शाहिद पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला था। वो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था और सियालकोट सेक्टर का कमांडर था।

आपको बता दें, भारत की जेल में शाहिद लतीफ 12 नवंबर 1994 से बंद था और 16 साल की सजा काटने के बाद 2010 में वाघा बॉर्डर के माध्यम से निर्वासित कर दिया गया था। 41 वर्षीय शाहिद लतीफ़ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन और जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था।

पीएफआई के खिलाफ एनआईए ने देशभर में की कई जगहों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ एक्शन लिया है और देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्य भी शामिल हैं।

दिल्ली में थाना हौज काजी इलाके के बल्लीमारान, राजस्थान के टोंक समेत अन्य कई ठिकाने, तमिलनाडु के मदुरै, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके व महाराष्ट्र के कई जिलों में छापेमारी की गयी है।

बता दें, पिछले वर्ष ही आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (यूएपीए) के तहत पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया था। आज की इस छापेमारी से पहले रविवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से पीएफआई संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था।

‘जीतेगा भारत’ का संकल्प लेकर इन खिलाड़ियों को जो उपलब्धि मिली है वे केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे भारत की है- अर्जुन मुंडा

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और सह राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों से भारी संख्या में पदक लेकर लौटने वाले भारतीय तीरंदाजी दल को सम्मानित कर बधाई दी और कहा कि, जीतेगा भारत का संकल्प लेकर न केवल खेल बल्कि अन्य-अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह का परिणाम लेकर हम अपने आप को साबित कर सकेंगे जिससे की भारत में प्रतिभा और प्रतिबद्धता दोनों उभर कर सामने आ रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “इस समय माननीय प्रधानमंत्री जी लगातार ऐसे क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी लेते है उसे शेयर करते है और लोगों को प्रोत्साहित करते है। कर्इ इंडीविजुअल से मिलते है और कई ऐसे खिलाड़ियों के परिवार के साथ भी मिलते है ताकि लोगों को प्रोत्साहित किया जा सके।”

अर्जुन मुंडा ने कहा कि, “ऐसे स्थानों में काम करने वाले सारे लोगों के सहयोग से आप सबने जो उपलब्धियां हासिल की है वो उपलब्धि आप तक सीमित नहीं है बल्कि वो उपलब्धि इस देश की उपलब्धि हैं। आपका जीतना भारत का जीतना है। हम सब देश वासियों ने इस संकल्प के साथ पूरे देशभर में खेले जाने वाले खेल को आगे बढ़ाने की दृष्टि से ‘जीतेगा भारत’ इस स्लोगन के साथ मन में ये संकल्प हो। हमारे जो तीरंदाज है मिक्स, इंडिविजुअल सभी स्पर्धा में वे जीत के हकदार बनते हैं।”

एक प्रश्न के जवाब में उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, “इस जीत ने देश का गौरव बढ़ाया है और ये सम्मानित होने के प्रबल हकदार है क्योंकि उन्होंने देश का नाम को गौरवान्वित करते हुए हम सब भारतवासियों को एक तरह से ये अवसर दिया है कि भारत में कितना टैलेंट है और उस टैलेंट के माध्यम से हम भारत को दुनिया में स्थापित कर सकते हैं। और वो खेल का क्षेत्र है जहां पर आर्चरी के माध्यम से हमारे खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है उसके लिए अलग-अलग मंच अलग-अलग खेलों के लिए बढ़ाया जा रहा है। और पीएम मोदी जी की हमेशा से यह कोशिश है कि यूथ में जो पोटेंशियल है वो ज्यादा से ज्यादा दुनिया के सामने ला सके। ”

आप सांसद राघव चड्डा ने सरकारी बंगला खाली करने से किया इंकार, हाईकोर्ट में दायर की याचिका

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को सांसद के नाते दिल्ली में मिले टाइप-7 बंगले को उन्होंने खाली करने से इनकार कर दिया है।

बता दें दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उस अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया था जिसने राज्यसभा सचिवालय को आप के सांसद राघव चड्डा को पिछले साल जुलाई में आवंटित टाइप-7 बंगले से बेदखल करने से रोक दिया था।

वहीं अदालत के अंतरिम आदेश वापस लेने की मांग करते हुए राज्यसभा सचिवालय के खिलाफ राघव चड्डा ने आवेदन दायर किया था जिसमें उन्हें आवंटित आवास को रद्द करने वाले 3 मार्च को जारी एक पत्र को चुनौती दी गई थी।

इजरायल और हमास के युद्ध में अब तक मारे गए 1600 के करीब लोग, इजरायल पीएम ने कहा- हालांकि ये युद्ध इजरायल ने शुरू नहीं किया है लेकिन इसे खत्म कर देगा

इजरायल और हमास युद्ध में अब तक 1600 के करीब लोग मारे जा चुके है। हालांकि इजरायल ने गाजा पट्टी पर पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है साथ ही पानी, बिजली और अन्य महत्वपूर्ण आपूर्तियों को भी बंद कर दिया है।

इस युद्ध में इजरायल के 900 से अधिक नागरिक मारे जा चुके है और फिलिस्तीन के 650 से अधिक नागरिकों की मौत हो गर्इ हैं। इजरायल को अमेरिका, फ्रांस, यूके, जर्मनी और इटली का समर्थन मिल रहा है। अमेरिका, फ्रांस, यूके, जर्मनी और इटली ने एकजुट समर्थन का ऐलान करते हुए हमास की निंदा की है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि, इजरायल ने यह युद्ध शुरू नहीं किया है लेकिन इसे खत्म कर देगा।

बता दें, हमास ने इजरायल को धमकी दी थी कि जब भी इजरायल बिना किसी चेतावनी के फिलिस्तीनी घरों पर बमबारी करेगा तो वह एक इजरायली बंदी को मार डालेगा।

गाजापट्टी पर इजरायल ने की घेराबंदी, खाना-पानी, फ्यूल-गैस सब बंद

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध चल रहा है। फिलिस्तीन के हमास ग्रुप के हमले में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत और 21000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। हमास के लड़कों ने इजरायली नागरिकों, सैनिकों और विदेशी नागरिकों का अपहरण कर उन्हे बंधक बनाकर एक सुरंग में रखा गया है। ये लड़ाके ज़मीन, समुंद्र और हवाई रास्ते से इजरायल में दाखिल हुए है। वहीं हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए है। 

इजरायल के रक्षामंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी के आदेश दिए है। और बिजली, भोजन, पानी सहित सभी जरूरी सप्लाई पर रोक लगा दी है उन्हे बंद कर दिया गया है। साथ ही 48 घंटे में 3 लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात किया गया है। योव गैलेंट ने एक वीडियो मैसेज जारी कर यह ऐलान करते हुए कहा जहां 2.3 मिलियन लोग हैं। यौव ने यह भी कहा कि हम जानवरों से लड़ रहे हैं और उसके मुताबिक काम कर रहे है।

वही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास ग्रुप के हमले के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया है और चेतावनी देते हुए कहा कि, इजरायल को निशाना बनाने वाले एक भी आतंकी को छोड़ा नहीं जायेगा। 

इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास ग्रुप के हमले के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया. इसमें उन्होंने चेतावानी दी कि इजरायल को निशाना बनाने वाले एक भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा। आपको बता दें, हमास की ओर से 7 अक्टूबर को इजरायल पर 20 मिनट के अंदर करीब 5 हजार रॉकेट दागे गए।

राजस्थान भाजपा ने जारी की 41 उम्मीदवारों की लिस्ट, इनमे 7 सांसदों का भी नाम

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा 41 उम्मीदवारों में 7 सांसदों को टिकट दिया है और इनके नामों का ऐलान किया है। 

सात सांसदों में नरेंद्र कुमार, देवजी पटेल, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, दिया कुमारी, भागीरथ चौधरी, और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हैं। 

भाजपा में मंत्री रह चुके राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से टिकट दिया हैं। वसुंधरा राजे के खास नरपत सिंह राजीव का टिकट काटकर सांसद दिया कुमारी को विद्धा नगर से उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा से उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से टिकट दिया गया है। सांसद देवजी पटेल को संचोर सीट से उतारा गया हैं। 

आपको बता दें, राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 23 नवंबर को वोटिंग होनी है। और इनके नतीजों का ऐलान 3 दिसंबर को घोषित किए जायेगा। 

ये न्याय, हिस्सेदारी का निर्णय है इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है हम ओबीसी और निचलों को उनकी हिस्सेदारी देकर रहेंगे- राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि, “पीएम मोदी कास्ट सेंसस करने में आयोग्य है। कांग्रेस के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से तीन सीएम ओबीसी वर्ग के है। पीएम कास्ट सेंसस की बात तो बहुत करते है लेकिन पीएम मोदी को यह बताना है कि आपने ओबीसी के लिए किया क्या है?  मैंने पार्लियामेंट में ओबीसी का डेटा दिया लेकिन पीएम में उसपर कुछ नहीं बोला क्योंकि वो मानते है ऐसा है। पीएम कह दे अगला सेंसस कास्ट बेसिस पर होगा लेकिन वो ऐसा कह ही नहीं सकते। पीएम ओबीसी वर्ग के लिए काम नहीं करते हैं।”

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “आज चार घंटे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में हमने कास्ट सेंसद पर चर्चा की और जिन राज्यों में हमारी सरकार है वहां कास्ट सेंसद कराने का एक ऐतिहासिक निर्णय कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने लिया है। कमरे में बैठा ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था जिसने कास्ट सेंसद को अपना सपोर्ट न दिया हो। हम हमारे चारों राज्यों में कास्ट सेंसस को आगे बढ़ायेंगे। ये फैसला हमारे सभी नेताओं ने मिलकर एक लंबी  चर्चा के बाद लिया हैं।”

 वायनाड सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी सबसे बड़ी डीसिजन बॉडी ने निर्णय लिया है कि हम कास्ट सेंसस को आगे बढ़ाएंगे और हम भाजपा पर भी दबाव डालेंगे और उनसे भी करवाएंगे यदि वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए क्योंकि हमारे देश की जनता भी यहीं चाहती है। हो सकता है इंडिया गठबंधन के एक या दो लोग इसको लेकर राजी न हो लेकिन बाकी सभी करेंगे। हम सबने निर्णय ले लिया है की हिंदुस्तान के भविष्य के लिए कास्ट सेंसस जरूरी है। हम ये काम करेंगे ये हमने निर्णय ले लिया है। कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी और जब कांग्रेस पार्टी वायदा करती है तो उसे तोड़ते नहीं है।”

राहुल ने कहा कि, “कांस्ट और धर्म की बात नहीं है ये गरीबी की बात है। हिंदुस्तान के ओबीसी, दलित, आदिवासी और गरीब लोग इनके लिए ये काम किया जा रहा है। आज दो हिंदुस्तान बन रहे है एक अडानी वाला दूसरा सबका। कास्ट सेंसस साफ दिखा देगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग है और इससे पता चल जाएगा कि किसके हाथ में एक्सेस है, धन कहा है। जो हमने पहले नहीं किया उसको हम अब पूरा करके दिखा देंगे। यदि हम चाहते है कि सबको न्याय मिले तो उसके लिए कांस्ट सेंसद करना ही होगा।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, “हमारा लक्ष्य हैं कि हिंदुस्तान में जो भागीदारी ओबीसी, दलित और आदिवासी की होनी चाहिए वो उनको नहीं मिल रही है। हम बस कास्ट सेंसस के द्वारा एक्सरे कराना चाहते है लेकिन पीएम मोदी इसमें इतना डर क्यों रहे है? क्यों नहीं करा रहे हैं? पीएम कहीं भी जाते है तो इसपर बात नहीं करते बल्कि इसको भटकाने का काम कर रहे हैं। हमारे पास कास्ट सेंसद का डेटा नहीं है वो सिर्फ हिंदुस्तान की सरकार के पास है और उन्हें वो रिलीज कर देना चाहिए। और जब हमारी सरकार आएगी तो हम उसे सबसे पहले रिलीज करेंगे। इस देश में आबादी किसकी कितनी है। ओबीसी, दलित, आदिवासी इत्यादि की कितनी है देश का धन और एसेट्स क्या वो इन लोगों के हाथ में भी है या नहीं इससे यह साफ हो जाएगा।”

एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों से पीएम मोदी 10 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर 2023 की शाम करीब साढ़े चार बजे राजधानी दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 2022 एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट्स के साथ मुलाकात करेंगे।

पीआईबी सूचना कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, “यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा 2022 एशियाई खेलों में एथलीट्स की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।”

इस कार्यक्रम में एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों समेत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।

आपको बता दें, झांगझू एशियाई खेल भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है। भारत ने इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने इसे कुल 107 मेडल (28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज) जीते है। 

ईसीआई: पांचों राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक होंगे चुनाव, नतीजे 3 दिसंबर को होंगे घोषित

इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव 7 से 30 नवंबर तक होंगे चुनाव और नतीजे 3 दिसंबर को होंगे घोषित।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, “पांच राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.2 करोड़ और महिला वोटर 7.8 करोड़ हैं। सभी राज्यों को मिलाकर कुल विधानसभा सीटों की संख्या 679 हैं। पांचों राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे।”

चुनाव आयोग का कहना है कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा।

बता दें, ईसीई ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे है। और इनकी मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

साफ तौर पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होंगे और छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे। एमपी में 230 सीटों, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव होंगे।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। किंतु करीब डेढ़ साल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में जाने के फैसला किया था और उनके साथ ही बाकी समर्थक विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।