Home Blog Page 331

मध्य प्रदेश: सतपुड़ा भवन में लगी आग पर 14 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

मध्य प्रदेश के भोपाल के सतपुड़ा भवन में 12 जून की दोपहर भीषण आग लगी। इस आग पर 14 घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। हालांकि घटना स्थल पर सेना, वायु सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और तेल तेल कंपनियों की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुची।

भोपाल के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है। आग बुझाने के लिए सीआईएसएफ और सेना ने साथ मिलकर आग पर काबू पाने के लिए काम किया है।

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक शाम चार बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। आग सतपुड़ा भवन की ऊपरी छठी मंजिल और छत तक फैल गर्इ। प्रभावित इमारत प्रदेश सरकार के सचिवालय वल्लभ भवन के सामने एक पहाड़ी पर स्थित हैं। आग से कर्इ विभागों के फर्नीचर और दस्तावेज नष्ट हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार आग लगने का कारण एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट होने से आग पहले तीसरी मंजिल पर लगी फिर हवा के कारण अन्य मंजिलों तक फैलती चली गर्इ।

आपको बता दें, राज्य के मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में एसीएस होम राजेश राजौरा, पीएम अर्बन नीरज मंजलोर्इ, पीएम पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह और एडीजी फायर शामिल हैं। जांच कमेटी अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौपेगी।

राहुल गांधी ने अमेरिका में की ट्रक से यात्रा, वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के सफर में ड्राइवर से की बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर है इस दौरान उन्होंने वहां ट्रक यात्रा की। वाशिंगटन से न्यूयॉर्क की दूरी 190 किलोमीटर है इस दूरी को राहुल गांधी ने ट्रक से पूरा किया।

ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल और राहुल गांधी पूरे सफर के दौरान बात करते रहे और अपने अनुभव के साझा करते रहे। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने तेजिंदर गिल से पूछा की आप कितना कमा लेते हो? इसके जवाब में ट्रक ड्राइवर न बताया कि, “महीने में 8-10 हजार डॉलर की कमाई हो जाती है।“

बता दें, राहुल गांधी ने भारत में भी ट्रक ड्राइवर के साथ यात्रा कर ड्राइवर से बातचीत की थी। ड्राइवर ने बताया था कि उन्हें एक भी दिन की छुट्टी नहीं मिलती और महीने में केवल 8-10 हजार की कमाई होती है। और इस कमार्इ में परिवार चलाना बेहद मुश्किल होता है।

आपको बता दें, यदि ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल की कमार्इ को भारतीय रुपये में गिना जाए तो यह 6 लाख 50 हजार से लेकर 8 लाख 20 हजार रुपये होता है। यानी की अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की कमार्इ 8 लाख से अधिक है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: 75 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने बेहद गंभीर रूप धारण कर लिया हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तूफान के मद्देनजर एक अहम बैठक बुलाई जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आठ प्रभावित लोक सभा क्षेत्रों के सांसद भी शामिल होंगे।

अब तक राहत बचाव कार्य में जुटे कर्मियों ने लगभग 75 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक साइक्लोन बिपरजॉय गुजरात के कच्छ जिले के तटों पर पहुंचने का अनुमान लगाया है और कच्छ, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के तटीय जिलों में समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को प्रभावित जिलों में तैनात किया है। वहीं पोरबंदर के 31 गांवों से करीब 3 हजार लोग और देवभूमि द्वारका में करीब 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बिपरजॉय के कारण 67 ट्रेनें रद्द कर दी गर्इ हैं तूफान के कारण मुंबर्इ में तेज बारिश हो रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: प्रियंका गांधी ने नर्मदा तट पर की पूजा-अर्चना, जबलपुर से करेंगी चुनाव प्रचार शुरू

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में आज से पार्टी का मेगा प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर से इसकी शुरुआत की है। जबलपुर में नर्मदा पूजन के बाद भंवरताल पार्क में गोंड रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आम सभा शहीद स्मारक मैदान में होगी जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कर्इ बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश भौगोलिक रूप से छह क्षेत्रों महाकौशल, ग्वालियर-चंबल, मध्य भारत, निमाड़-मालवा, विंध्य और बुंदेलखंड में विभाजित है। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं।

यूपी में यूपीएससी अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिसवालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपीएससी अभ्यार्थी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है जो कि लखनऊ में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

आशीष ने सुसाइड नेट में तीन पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न करने और उन्हें एक मामले में झूठे फंसाने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने कहा कि, “उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें आरोप लगाया कि तीन पुलिसकर्मियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था और उसे झूठे मामले में फंसाया गया, जिससे बाद अब उसके पास जीवन लीला समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।”

डीसीपी पश्चिम लखनऊ राहुल राज ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए छात्र के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तीनों अधिकारियों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी।

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ले रही युवा पार्टी से नोट्स – राघव चड्डा

कर्नाटका में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा का वादा पूरा करके अपनी एक और गारंटी पूरी कर दी है। राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी को देश की सबसे युवा पार्टी से नोट्स ले रही है।

राघव चड्डा ने ट्वीट कर कहा कि, “केजरीवाल प्रभाव। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारत की सबसे युवा पार्टी से नोट्स ले रही है। केजरीवाल की गारंटी को सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने पेश किया था और इस योजना को अब कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा लागू किया गया है।”

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि, “कर्नाटक में आज से हर महिला के लिए मुफ्त बस यात्रा- एक और गारंटी पूरी हुर्इ। महिलाओं का सशक्तिकरण और आर्थिक बचत – हमारी जिम्मेदारी, उनका अधिकार, कांग्रेस सरकार निभाएगी।”

आपको बता दें, कांग्रेस ने कर्नाटका विधानसभा चुनाव में अपनी पांच गारंटी दी थी। इनमें सभी घरों की 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2000 रुपये मासिक सहायता, बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्ना भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1500 रूपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (उचित प्रयाण) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की गारंटी शामिल थी।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मुंबई की हवाई सेवाएं प्रभावित, गुजरात में येलो अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मुंबई में खराब मौसम के चलते बीती शाम कई उड़ानें प्रभावित हुई। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुई और हवाईअड्डे पर चिंता व अफरा तफरी का माहौल रहा।

एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि, “खराब मौसम की स्थिति और मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने के अलावा हमारे नियंत्रण से परे अन्य परिणामी कारकों के परिणामस्वरूप हमारी कुछ उड़ानों में देरी और रद्द हो गई हैं। हमें अपने मेहमानों को हुई असुविधा के लिए खेद है, क्योंकि हम व्यवधान को कम करने के लिए सभी प्रयास कर रहे है।”

वहीं भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने गुजरात के कच्छ तट के लिए चक्रवात के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि, “यह 15 जून की दोपहर के आसपास बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) बनकर सौराष्ट्र-कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों से गुजर सकता हैं।”

आईएमडी ने कहा कि, “पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर सक्रिय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय रविवार सुबह पोरबंदर से लगभग 480 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, द्वारका से 530 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कच्छ में नलिया से 610 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था”

सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए

एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल के महीनों में यह चर्चा रही है कि पवार अपने भतीजे अजित पवार को यह पद दे सकते हैं।

पवार ने यह बड़ी घोषणा पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर की। शरद पवार ने पीए संगमा और तारिक अनवर के साथ कांग्रेस से बाहर आने के बाद 1999 में एनसीपी का गठन किया था। शुरुआती विरोध के बावजूद बाद में एनसीपी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए का हिस्सा बन गयी और पवार मनमोहन सिंह सरकार में केबिनेट मंत्री भी रहे।

जब पवार ने यह घोषणा की उस बैठक में अजित पवार भी उपस्थित थे। बाद में अजित पवार ने ट्वीट कर कहा – ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 24वीं वर्षगांठ पर, सांसद प्रफुल्लभाई पटेल और सांसद सुप्रियाताई सुले को माननीय शरद चंद्र पवार के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया।’

एनसीपी में इसके साथ ही सांसद प्रफुल्लभाई पटेल, सांसद सुप्रियताई सुले, सांसद सुनील तटकरे, योगानंद शास्त्री, केके शर्मा, पीपी मोहम्मद फैसल, नरेंद्र वर्मा, जितेंद्र अवध, एसआर कोहली और नसीम सिद्दीकी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

शरद पवार ने पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर हलचल मचा दी थी। पार्टी नेताओं के पुरजोर विरोध के बाद पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित राकांपा की समिति ने पांच मई को उनके इस्तीफे की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था। पवार ने उसके अध्यक्ष बनने के आग्रह को स्वीकार कर लिया था।

ईडी ने तीन बैंकों समेत Xiaomi को 5551 करोड़ के फेमा उल्लंघन मामले में भेजा नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Xiaomi टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अधिकारियों और तीन बैंकों को भारतीय विदेशी मुद्रा कानूनों के कथित उल्लंघन पर एक कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

नोटिस में 5551.27 करोड़ के लेनदेन शामिल है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत न्यायिक प्राधिकरण ने Xiaomi टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिटी बैंक, एचएसबीसी बैंक, और Deutsche बैंक एजी के दो अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक 5551.27 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा Xiaomi India द्वारा अनधिकृत तरीके से भारत से बाहर स्थानांतरित की गयी है साथ ही कानून का उल्लंघन किया गया है। फेमा की धारा 37ए के प्रावधानों के तहत इसे जब्त किया जा सकता है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट कहा- अगले 24 घंटे में विकराल रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान बिपरजोय

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले 24 घंटों में तेज होने की उम्मीद जताई है। अगले 36 घंटों में चक्रवात बिपरजोय के तेज होने के पूर्वानुमान के चलते आईएमडी ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर समुद्र में न जाएं।

आईएमडी ने ट्वीट कर कहा कि, “9 जून को आर्इएसटी 2330 बजे आर्इएसटी पर 16.0N और 67.4E लंबे अक्षांश के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटों के दौरान और तेज होने और इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।”

इस चक्रवाती तूफान की ऊंची लहरें अरब सागर तट पर वलसाड में देखी गई है। और एहतियातन तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

वलसाड तहसीलदार टीसी ने कहा कि, “हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा और वे सभी वापस आ गए हैं। लोगों को जरूरत पड़ने पर समुद्र के किनारे गांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उनके लिए आश्रय बनाए गए हैं, हमने 14 जून तक पर्यटकों के लिए तीथल बीच को बंद कर दिया है।”

शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की कोझिकोड और कन्नूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।