Home Blog Page 332

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट कहा- अगले 24 घंटे में विकराल रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान बिपरजोय

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले 24 घंटों में तेज होने की उम्मीद जताई है। अगले 36 घंटों में चक्रवात बिपरजोय के तेज होने के पूर्वानुमान के चलते आईएमडी ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर समुद्र में न जाएं।

आईएमडी ने ट्वीट कर कहा कि, “9 जून को आर्इएसटी 2330 बजे आर्इएसटी पर 16.0N और 67.4E लंबे अक्षांश के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटों के दौरान और तेज होने और इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।”

इस चक्रवाती तूफान की ऊंची लहरें अरब सागर तट पर वलसाड में देखी गई है। और एहतियातन तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

वलसाड तहसीलदार टीसी ने कहा कि, “हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा और वे सभी वापस आ गए हैं। लोगों को जरूरत पड़ने पर समुद्र के किनारे गांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उनके लिए आश्रय बनाए गए हैं, हमने 14 जून तक पर्यटकों के लिए तीथल बीच को बंद कर दिया है।”

शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की कोझिकोड और कन्नूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

“अमेरिका के लिए काला दिन….” – डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में उन्हें आरोपित किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्हें ऑफिस छोड़ने के बाद गोपनीय दस्तावेजों को रखने के मामले में आरोपी बनाया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि, “मैंने इसकी कभी कल्पना नहीं की थी कि अमेरिका में एक लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा कुछ हो सकता है। भ्रष्ट बाइडेन प्रशासन ने मेरे वकीलों को बताया है कि मुझ पर अभियोग लगाया गया है इसे अमेरिका के इतिहास में काले दिन के रूप में देखा जा सकता है हम एक देश के रूप में तेजी से नीचे जा रहे हैं, लेकिन हम मिलकर एक बार फिर अमेरिका को महान बनाएंगे।”

ट्रंप ने आगे कहा कि, “मैंने कोई अपराध नहीं किया है मैं बेकसूर हूं। पिछले लगभग ढाई साल से इस मामले में जांच चल रही है, लेकिन कुछ सामने नहीं आया है। अगले कुछ सालों तक भी जांच होने पर इसमें कुछ सामने नहीं आएगा। ये सब प्रायोजित है, मैं अनजाने में दस्तावेजों को ले गया था। दरअसल, उन्हें पता है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में मैं आगे चल रहा हूं। मैं विपक्षी को हरा सकता हूं। इसलिए ये सब किया जा रहा है।”

चैटजीपीटी के सीईओ सैम अल्टमैन ने पीएम मोदी से मुलाकात कर एआई को रेगुलेट करने पर की चर्चा

ओपन एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम अल्टमैन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ओपन एआई ने ही चैटजीपीटी को बनाया है। पीएम मोदी से मुलाकात में चैटजीपीटी के सीईओ ने एआई के नियमन पर चर्चा की है।

आईआईआईटी दिल्ली के एक सत्र के दौरान ऑल्टमैन ने बताया कि उन्होंने देश के सामने मौजूद अवसरों और एआई में देश को क्या करना चाहिए इस पर चर्चा की है।

चैटजीपीटी के सीईओ ऑल्टमैन इस सप्ताह छह देशों के दौरे पर हैं भारत के अलावा वे इजराइल, जॉर्डन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया में जाएंगे।

ऑल्टमैन ने कहा कि, “हमने वैश्विक नियमन के बारे में सोचने की जरूरत भी महसूस की है, जो कुछ नुकसान होने से रोक सकता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कंपनी वर्तमान में स्व-नियमन कर रही है।“

सीईओ ने आगे कहा कि, “हमने जीपीटी जारी करने से पहले लगभग 8 महीने बिताए हैं यह सुनिश्चित करने के लिए यह पर्याप्त सुरक्षित है हमने प्रौद्धोघिकी का निर्माण किया है, और हमने संगठनों के साथ मिलकर यह पता लगाने के ले काम किया है कि सीमाएं क्या होनी चाहिए और उन सभी का परीक्षण किया। हमें लगता है कि समन्वय महत्वपूर्ण है इसलिए स्व-नियमन महत्वपूर्ण है। यह कुछ ऐसा है जिसे हम पेश करना चाहते हैं। दुनिया को पूरी तरह से कंपनियों के हाथों में नहीं छोड़ा जाना चाहिए।“

भारत का जिक्र करते हुए ऑल्टमैन ने कहा कि, “वह भारत में सबसे पहले स्टार्टअप को फंड देंगे। हम भारतीय स्टार्टअप्स की गुणवत्ता की वजह से हमेशा चकित हुए और काफी आभारी भी महसूस किया। भारत में कुछ स्टार्टअप्स से मिले थे। भारत के मजबूत आईटी उद्धोग और डेटा के एक बड़े सेट को देखते हुए, एआई-आधारित यूटिलिटीज के लिए देश में बड़ी क्षमता है जिसका लाभ उठाया जा सकता है हालांकि एआई अभी भी अपने शुरुआती चरण में हैं।“

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, “जानकारीपूर्ण बातचीत के लिए धन्यवाद @sama. भारत के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने में एआई की क्षमता वास्तव में विशाल है और वह भी विशेष रूप से युवाओं के बीच। हम उन सभी सहयोगों का स्वागत करते हैं जो हमारे नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए हमारे डिजिटल परिवर्तन को गति दे सकते हैं।“

भारत 27 साल बाद मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 की मेजबानी करेगा

भारत 27 साल बाद मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इससे पहले भारत ने इसकी मेजबानी वर्ष 1996 में की थी। इस कार्यक्रम ब्यूटी कॉम्पिटिशन नवंबर-दिसंबर के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन व सीईओ जूलिया मॉर्ले ने अपने एक बयान में कहा कि, 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में इकट्ठा होंगी। 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। इसमें अलग-अलग राउंड होंगे जो करीब एक महीने तक चलेंगे।

वहीं मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा करते हुए कहा कि, नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कर्इ राउंड होंगे। मिस वर्ल्ड का बहुप्रतीक्षित 71 वां संस्करण इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है, अंतिम तिथियां जिनमें से अभी पता नहीं चल पाया है।

जेपी नड्डा ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा ऑफिस का शिलान्यास किया। दीनदयाल उपाध्याय के पॉकेट पांच में यह ऑफिस करीब 850 मीटर में पांच मंजिला बन रहा है।

इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि, “2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री अशोक रोड के पुराने कार्यालय आए, तभी हमने ठाना था कि बीजेपी का अपना कार्यालय हर जगह होगा। बता दें कि ये बीजेपी का कार्यालय है, ऑफिस नहीं। ऑफिस दस बजे खुलता है, लेकिन ये कार्यालय है, जो हर वक्त खुला रहेगा।“

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि,“ये संस्कार देता है, इसलिए संस्कारों को देने वाला कार्यालय है हम देशभर में बीजेपी के 887 कार्यालय बनाएंगे। 500 कार्यालय हम बना चुके हैं, जबकि 167 कार्यालय पर काम चल रहा है। दूसरी पार्टियां अपने सिद्धांतों पर नहीं चलती है, कम्युनिस्ट पार्टी तक कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। लेकिन हमने कभी समझौता नहीं किया। चाहे राम मंदिर हो या धारा 370 अपने सिद्धांतों से समझौता कभी नहीं करते हैं।”

जेपी नड्डा ने कहा कि, “छह लाख बूथ पर हमारी बूथ कमेटी है। हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है हमने सरकार ही नहीं संस्कृति भी बदली है। परिवारवाद से निकल कर साधारण से घर का शख्स प्रधानमंत्री बन सकता है वोटबैंक की राजनीति से निकल कर रिपोर्ट कार्ड की राजनीति करते हैं। 2047 तक विकसित भारत के लिए हमें योगदान करना है। ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री कहता है बॉस तो आप समझ सकते हैं कि भारत कहां जा रहा है।”

आपको बता दें, इससे पहले दिल्ली भाजपा का ऑफिस करीब 34 सालों से 14 पंडित पंत मार्ग स्थित सरकारी फ्लैट में था।

बच्चों के अस्पताल में लगी आग, 20 नवजात बच्चों को किया गया रेस्क्यू

नई दिल्ली की वैशाली कॉलोनी स्थित बच्चों के अस्पताल में शुक्रवार को आग लग गई। हालांकि की मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां पहुंच गई और 20 नवजात बच्चों को आग से बचा लिया गया। सभी बच्चों को पास के अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

न्यू बोर्न चाइल्ड हॉस्पिटल की बिल्डिंग में आग करीब 11.30 बजे लगी। लेकिन अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

बता दें, न्यू बोर्न चाइल्ड अस्पताल तीन मंजिला इमारत है। और इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पर अस्पताल हैं और आग बेसमेंट में लगी व अन्य मंजिलों तक फैल गई।

रेपो रेट में फिर कोई बढ़ौतरी नहीं की आरबीआई ने, 6.50 ही रहेगा

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है और इसे स्थिर रखा है।  यह 6.50 फीसदी पर बरकरार रहेगा।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने रेपो रेट न बदलने के पक्ष में अपना मत दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अप्रैल-जून में महंगाई दर 4 फीसदी के ऊपर ही रहेगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, पुराने अनुमान को बदलते हुए इसे 5.1 फीसदी से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह जुलाई-सितंबर 2023 के लिए महंगाई दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया गया है। अक्टूबर-दिसंबर के लिए 6.0 फीसदी और जनवरी-मार्च 2024 के लिए यह महंगाई का अनुमान 5.9 से घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है।

घर-वाहन का कर्ज लेने वालों लोगों के लिए यह राहत की खबर है। अधिकांश बैंकों की ब्याज दर रेपो रेट से लिंक होती है। अगर रेपो रेट में इजाफा होता है तो उसी के अनुरूप ब्याज दर भी बढ़ जाती है।

यह दूसरी बार है जब रेपो रेट नहीं बढ़ी है।  इसका मतलब है कि बैंक ब्याज दर में कोई वृद्धि नहीं करेंगे। हालांकि, मौजूदा ब्याज दर में किसी गिरावट की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। बैंक फिलहाल के लिए यथास्थिति बनाए रख सकते हैं।

आरबीआई ने कहा कि इंडियन बैंकिंग सिस्टम मजबूत दिख रहा है। क्रेडिट ग्रोथ अच्छी है। इकोनॉमी के दूसरे इंडिकेटर भी अच्छी स्थिति में है और ग्रोथ कर रहे हैं। इकोनॉमी के आंकड़ों से मिल रहे अच्छे संकेतों को देखते हुए एमपीसी के छह में से 5 सदस्यों ने रेपो रेट को स्थिर बनाए रखने के पक्ष में अपना मत रखा। आरबीआई ने कहा कि हमने महंगाई में कमी आते देखी है। ये आंकड़े ब्याज दरों को स्थिर रखने में मदद कर रहे हैं।

विपक्ष की 23 जून की बैठक पर मुहर; राहुल, खरगे भी आएंगे

आखिर कांग्रेस सहित देश के गैर-भाजपा और अन्य दलों की पटना में 23 जून की बैठक तय हो गयी है। पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी लेकिन कांग्रेस के आग्रह पर इसे स्थगित कर दिया गया था। अब कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।

कई दलों ने इस बैठक में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक को आयोजित कर रहे हैं। इसमें राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, वाम दल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आदि शामिल होंगे।

नीतीश, तेजस्वी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने मीडिया के लोगों से बातचीत में दावा किया कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और वाम दलों के नेताओं ने एक साथ बैठने और अगले साल के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने पर सहमति जताई है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे।  

उनके अलावा भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) का प्रतिनिधित्व उनके संबंधित महासचिव डी राजा, सीताराम येचुरी और दीपंकर भट्टाचार्य करेंगे। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि सीटों को लेकर कोई  क्योंकि इस मुद्दे पर कोई बात अभी नहीं हुई है।  स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि देश अघोषित आपातकाल की स्थिति देख रहा है। सभी समान विचारधारा वाले दलों की सर्वोच्च प्राथमिकता देश को भाजपा से छुटकारा दिलाना है।

इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों के साथ आने पर बल देते हुए कहा है कि धर्म के आधार पर देश को बंटने से बचाने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए मेरा संदेश है कि भारत में विविधता में एकता है। हमें विविधता की रक्षा करनी है और इससे देश की एकता की रक्षा होगी।

अगले हफ्ते तक आ सकती है पहलवान मामले में जांच रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम, जो भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है, दर्ज दो मामलों की जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते अदालत में पेश कर सकती है।

एसआईटी अभी तक 180 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। भाजपा सांसद, जो भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं, के खिलाफ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक आदि ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। यह महिला पहलवान एयर बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान, बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

पहले ‘नाबालिग’ बताई गयी लड़की सहित सात महिला पहलवानों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग लड़की ने अब बयान दिया है कि वह वास्तव में नाबालिग नहीं है। बृजभूषण सिंह से भी पुलिस अब तक दो बार पूछताछ कर चुकी है     सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते रहे हैं।

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी और 15 जून तक सशर्त अपना आंदोलन स्थगित करने पर सहमति दी थी। खेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि तय समय में बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव जून महीने के अंत तक करवा दिए जाएंगे।

एयर इंडिया ने रूस में फंसे यात्रियों के लिए ‘रिप्लेसमेंट फ्लाइट’ भेजी

एयर इंडिया ने तकनीकी खराबी आने के बाद रूस को डायवर्ट किये अपने जहाज के यात्रियों को अमेरिका ले जाने के लिए दूसरा जहाज भेज दिया है। एयर इंडिया ने कहा कि रिप्लेसमेंट फ्लाइट सभी यात्रियों और चालक दल को आज सैन फ्रांसिस्को पहुंचा देगी। रूस में समस्यायों के चलते यात्रियों को दिक्क्तें झेलने पड़ी थीं।

मुंबई से रूस के मगदान के लिए रवाना किया जहाज स्थानीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे (भारतीय समयानुसार एक बजे) वहां पहुँच गया। उसके बाद यह दुबई के लिए रवाना कर दिया गया जहाँ से यह सैन फ्रांसिस्को जाएगा।

याद रहे एयर इंडिया की एआई173 दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट को तकनीकी खामी के कारण रूस के सुदूर मगदान शहर में डायवर्ट कर दिया गया था। वहां पहले दिन यात्रियों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं, हालांकि, बाद में उन्हें रूसी अधिकारियों से काफी मदद मिली।

यात्रियों के मुताबिक पहले दिन उन्हें बेहद कठिनाई झेलनी पड़ी। रूस में मौसम भी काफी खराब और ठंडा था। कुछ वीडियो यह दिखाया गया था था कि लोगों एक ही कमरे में गद्दों पर सो रहे थे।

यात्रियों ने यह भी बताया कि रूसी अधिकारी उनकी लगातार मदद करते रहे।  जहाज में 216 यात्रियों के अलावा चालक दल के 16 सदस्य भी थे। अब यह रूस से रावण हो चुके हैं।