Home Blog Page 270

पी 20 समिट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइंस 

राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर से दो दिवसीय पी 20 शिखर सम्मेलन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसमें जी 20 देशों के अलावा अन्य देशों की संसद के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

इस सममेलन का आयोजन दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में हो रहा है। पी 20 समिट का यह 9वा संस्करण है। दिल्ली पुलिस ने इसके मद्देनजर 12 से 14 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी की है। 

एक अधिकारी ने बताया कि, “लगभग 27 देशों से वहां के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधि पी 20 शिखर 5सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। ये प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन के लिए यशोभूमि जायेंगे।” 

अधिकारी ने आगे कहा कि, “तीन दिनों तक अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं फ्लाईओवर, हवाई अड्डे के पास स्थित मेहराम नगर क्षेत्र, पालम फ्लाईओवर और दुलसिरस चौक पर सुबह सात बजे से रात दस बजे के बीच यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को अपने मार्ग पर किसी भी देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए।”

सीडब्लूआरसी ने कर्नाटक को तमिलनाडु को रोजाना 3 हजार क्यूसेक पानी देने को कहा

कावेरी वाटर रेगुलेशन कमेटी (सीडब्लूआरसी) ने कर्नाटक को फरमान दिया है कि 15 से 31 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु को रोजाना 3 हज़ार क्यूसेक पानी की सप्लाई करें। साथ ही 1 से 15 अक्टूबर के बीच पानी का फ्लो मेंटेन करने को कहा गया है।

(सीडब्लूआरसी) चेयरमैन विनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि, “बुधवार को हुई मीटिंग में सभी पहलुओं पर गौर किया गया और ये देखा गया की कर्नाटका में कावेरी के पास कितना पानी है। उनका कहना है की कर्नाटका को साफ हिदायत दी गई है। और इस मसले पर अगली बैठक 30 अक्टूबर को होगी। बैठक के दौरान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट पर भी गौर किया गया उसके बाद ही ये फैसला किया गया है।” 

बता दें, कर्नाटक ने पहले भी सीडब्लूआरसी के फैसले को रिट लगाकर चुनौती दी थी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का कहना है कि इस मसले पर वो सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। 

आपको बता दें, कर्नाटका और तमिलनाडु की सरकारों के बीच कावेरी के पानी को लेकर हमेशा से ही विवाद रहा है। कर्नाटका का मानना है की कावेरी का पानी उसके लिए है काफी नही है। वही दूसरी तरफ तमिलनाडु का कहना है की कावेरी का पानी राष्ट्रीय संपत्ति है। 

आतंकी आरिज खान की मौत की सजा को हाई कोर्ट ने उम्रकैद में बदला

दिल्ली हाईकोर्ट ने बाटला हाउस एनकाउंटर केस में आतंकी आरिज खान की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। दिल्ली पुलिस ने आरिज को मार्च 2021 में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था।

मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने यह आरिज खान की मौत की सजा को उम्र कैद की सजा में बदलने का फैसला सुनाया है।

बता दें, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा साउथ दिल्ली के जामिया नगर में सितंबर 2008 में आतंकियों से हुए एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए थे। साथ ही इस एनकाउंटर में दो आतंकी भी मारे गए थे।

यह एनकाउंटर दिल्ली में पांच बम धमाकों के कुछ दिनों बाद हुआ था। इसमें 39 मारे गए थे जबकि 159 घायल हुए थे। ट्रायल कोर्ट ने आरिज को 8 मार्च 2021 को दोषी ठहराया था।

इजरायल मे फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने चलाया ऑपरेशन अजय, विशेष चार्टर्ड प्लेन से लौटेंगे देश

इजरायल-हमास के युद्ध का आज छठा दिन है। इस युद्ध में चार दिनों में दोनों तरफ से 2100 लोगों की जान चली गई है। इसी बीच भारत ने बुधवार को घोषणा की है कि इजरायल और फिलिस्तीन से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है।

बता दें, भारत सरकार स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट्स के द्वारा भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान करेगी और जरूरत पड़ने पर भारतीय नौसेना के जहाजों को भी सेवा में लिया जाएगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर कहा कि, “जो हमारे नागरिक इजरायल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय शुरू कर रहे हैं। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध।”

आपको बता दें, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने कहा कि उसने गुरुवार को विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों की पहली र्इमेल जारी कर दी है। और इसमें कहा गया है कि अन्य रजिस्टर्ड लोगों को मैसेज अगली उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने से चार की मौत, 80 यात्री घायल

बिहार के बक्सर के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात बेपटरी होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार ट्रेन की 24 बोगियां बेपटरी हुई जिनमें से दो बोगी पलट गई और एक बोगी बेपटरी हो गई व दूसरी से टकराने के बाद किनारे गिर गई।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अभी कोई आधिकारिक सूचना घायलों से संबंधित नहीं है। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने अब तक चार लाशे निकाले जाने की बात कही है। वहीं जिलाधिकारी ने चार मौतों की पुष्टि की है। राहत बचाव कार्य में 50 से 52 लोगों के चोटिल होने की जानकारी दी है।

इस दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, “भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यालय तक जानकारी दी। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गर्इ। रेलवे की टीम आ चुकी है, हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।”

राजस्थान विधानसभा चुनाव:  अब 23 की जगह 25 नवंबर को होगा मतदान

राजस्थान विधानसभा चुनाव मतदान की तारीख अब 23 की जगह 25 नवंबर कर दी गर्इ है। चुनाव आयोग ने यह फैसला देवउठनी एकादशी को देखते हुए बदलाव किया गया है।

चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि, “विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों की ओर से मतदान की तारीख में बदलाव के लिए विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्मों में बात रखी गर्इ थी, इसलिए तारीख बदली जा रही है।”

बदला गया शेड्यूल में आधुसूचना और नामांकन की शुरुआत 30 अक्टूबर, नामांकन की तारीख 6 नवंबर, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 7 नवंबर, नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 नवंबर, मतदान 25 नवंबर और वोटों की गिनती 3 दिसंबर रखी गर्इ है।

बता दें राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें है और कुल मतदाताओं की संख्या 5.26 करोड़ है। इनमें से 2.73 करोड़ पुरुष और 2.51 करोड़ महिला मतदाता है। 

सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन ऑर्डर पर फिलहाल लगाई रोक, पहले दी थी इजाजत फिर बदला अपना फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 26 हफ्ते के गर्भ को समाप्त कर देने वाले आदेश पर फिलहाल स्थगित कर दिया है। सरकार की ओर से एक मेडिकल रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने अपने बड़े फैसले में एक महिला के गर्भपात कराने के अन्य पीठ के फैसले पर रोक लगा दी है। महिला अधिकारों पर टिप्पणी करते हुए खंडपीठ ने कहा कि, लड़की शादीशुदा हो या अविवाहित, उसे सुरक्षित गर्भपात को कानूनी अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश एक विवाहित महिला के गर्भ मे पल रहे 26 सप्ताह के भ्रूण को समाप्त करने के एक आदेश के खिलाफ लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए महिला के 26 सप्ताह के भ्रूण को समाप्त करने का आदेश एम्स के डॉक्टर को दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि भ्रूण बाइबल है यानी उसमें जीवन के लक्षण दिख रहे हैं और उसके जीवित रहने की संभावनाएं प्रबल हैं।

सभी दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि, एम्स के डॉक्टर बहुत गंभीर दुविधा में हैं, मैं बुधवार की सुबह एक नयी पीठ का गठन करूंगा। कृपया एम्स के डॉक्टरों से अभी रूकने के लिए कहें।

हमास-इजरायल युद्ध के लिए अमेरिका जिम्मेदार – रूस

इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच जंग अभी भी जारी है। इस जंग में भारत, अमेरिका खुलकर इजरायल का समर्थन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कुवैत फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए कहा कि, “इजरायल और गाजा का संघर्ष अमेरिका की मध्य पूर्व नीति की असफलता को दिखाता है। इसके साथ ही पुतिन ने एक स्वतंत्र संप्रभु फिलिस्तीन के निर्माण को आवश्यक बताया है। पुतिन ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी देशों ने फिलिस्तीन लोगों के बुनियादी हितों को ध्यान में नहीं रखा।”

पुतिन ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग मुझसे सहमत होंगे। यह अमेरिका की मिडिल ईस्ट में राजनीति की विफलता का साफ उदाहरण है। अमेरिका ने इस मुद्दे को हल करने में एकाधिकार जमाने की कोशिश की थी लेकिन दुर्भाग्य से वह ऐसा कोई समझौता नहीं खोज सके जो दोनों पक्षों को मंजूर हो। एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीनी देश के निर्माण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्णयों को लागू करने की जरूरत है।”

आपको बता दें, अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि, हमास आतंकवादियों के हमले के बाद अमेरिका के प्रति समर्थन प्रदर्शित करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल की यात्रा करेंगे।

दिल्ली के द्वारका में महिलाओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में स्वयंभू यूट्यूबर बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के द्वारका गांव में यूट्यूबर स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप को पुलिस ने अपने आश्रम में भक्तों के साथ यौन उत्पीड़न और उन्हें चुप करने के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

द्वारका के डीसीपी हर्ष एम वर्धन ने कश्यप की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और दो महिलाओं द्वारा विनोद कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि, “दिल्ली और लोनी से तीन-चार भक्तों ने भी दिल्ली पुलिस को फोन किया है 39 वर्षीय कश्यप के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए है। कश्यप का दरबार एक अस्थायी व्यवस्था से संचालित होता है और कश्यप मुख्य रूप से गांव में धार्मिक जुलूसों व कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के लिए शामिल होकर भाषण देता है। कश्यप बांझपन से लेकर पारिवारिक और वैवाहिक विवादों तक के मुद्दों को ठीक करने का दावा करता है।”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “दो महिलाएं सोमवार को कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर द्वारका जिला पुलिस के पास पहुंची। उन्होंने कश्यप पर उनकी सभी समस्याओं को हल करने के वादे के साथ उन्हें फुसलाने और बाद में उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। महिलाओं को धमकी भी दी और जबरन वसूली की है।”

बता दें, स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप अपने यूट्यूब चैनल पर घोषणा करता है कि, “मैं न तो कोई धार्मिक गुरू हूं और न ही उपदेशक हूं। मैं केवल एक शिष्य और भक्त हूं। जो अवसादग्रस्त लोगों की भोजन, धन, कपड़े इत्यादि की व्यवस्था करके उनकी मदद करना चाहता हूं। अगर आप अपनी समस्याओं का समाधान पाना चाहते हैं या हमसे कुछ पूछना चाहते हैं, तो आपको अवश्य दरबार में आना चाहिए।”

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या

पाकिस्तान में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में बम मारकर आतंकी की हत्या कर दी है। शाहिद लतीफ राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (एनआईए) की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था।

शाहिद लतीफ जैश के आतंकियों को भारत भेजता था और पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सियालकोट के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में आतंकी शाहिद की हत्या की गई है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और वे गोली मारकर फरार हो गए। पूरे इलाके की पुलिस घेराबंदी कर जांच कर रही है।

बता दें, यूएपीए के तहत शाहिद के खिलाफ एनआईए ने केस दर्ज किया था। शाहिद पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला था। वो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था और सियालकोट सेक्टर का कमांडर था।

आपको बता दें, भारत की जेल में शाहिद लतीफ 12 नवंबर 1994 से बंद था और 16 साल की सजा काटने के बाद 2010 में वाघा बॉर्डर के माध्यम से निर्वासित कर दिया गया था। 41 वर्षीय शाहिद लतीफ़ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन और जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था।