Home Blog Page 269

सीबीआई ने पासपोर्ट स्कैम में 50 स्थानों पर की छापेमारी, 24 के खिलाफ मामला दर्ज

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और के बिचौलिए को हिरासत में लिया है। रिश्वत लेकर ऐसे लोगों को पासपोर्ट जारी किए गए जिनका पता ठिकाना सही जगह पर नहीं था। जो इसके हकदार नहीं थे ऐसे लोगों को भी पासपोर्ट बनाकर दिए गए है।

गंगटोक में तैनात एक अधिकारी के साथ ही बिचौलिये को भी अरेस्ट किया गया है। सीबीआई का कहना है कि जिस तरह से गड़बड़झाला हुआ उससे लग रहा है कि ये स्कैम देश के कई सूबों में फैला हैं।

भारत-श्रीलंका नौका सेवा: हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवाओं की शुरुआत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से दिए संबोधन में कहा कि, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और श्रीलंका कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

पीएम मोदी आगे कहा कि, “भारत और श्रीलंका के बीच संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता के साझा इतिहास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नागपट्टिनम तथा नजदीकी शहरों को श्रीलंका समेत कई देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए जाना गया है और ऐतिहासिक पूम्पुहार बंदरगाह का जिक्र प्राचीन तमिल साहित्य में एक हब (केंद्र) के रूप में किया गया है।”

पूमपुहार के ऐतिहासिक बंदरगाह का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पट्टिनाप्पलाई और मणिमेकलाई जैसे संगम युग का साहित्य भारत और श्रीलंका के बीच चलने वाली नौकाओं और जहाजों के बारे में बताता है। महान कवि सुब्रमण्यम भारती ने अपने गीत सिंधु नाधियिन मिसाई में हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले एक पुल की बात कही थी यह नौका सेवा उन सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत बनाती है।

कनेक्टिविटी के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की हालिया यात्रा के दौरान, हमने संयुक्त रूप से अपनी आर्थिक साझेदारी के लिए एक विज़न दस्तावेज अपनाया। कनेक्टिविटी का मतलब केवल दो शहरों को करीब लाना नहीं है। यह हमारे देशों को करीब, हमारे लोगों को करीब और हमारे दिलों को करीब लाता है। कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और लोगों के संबंधों को बढ़ाती है। यह दोनों देशों के युवाओं के लिए अवसर भी पैदा करता है।

आपको बता दें, नागपट्टिनम से नौका सेवा 30 मिनट में श्रीलंका के कांकेसंथुराई हार्बर पहुंचेगी। और सेवा को सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 3 करोड़ रुपये की लागत से नागपट्टिनम बंदरगाह की खुदाई की है।

इजरायली हमले में हमास के एयरफोर्स चीफ की मौत, आतंकवादियों को निर्देश देने में निभाई थी बड़ी भूमिका

हमास के हमले के बाद इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला लगातार जारी है कल रात जमकर बमबारी भी हुई जिसमें हमास आतंकवादी समूह का एक सीनियर कमांडर मारा गया।

इजरायली सेना के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई हमले में हमास के हवाई विंग का प्रमुख मुराद अबू मुराद की मौत हो गई है। इजरायल एयरफोर्स ने हमास के एक मुख्यालय को निशाना बनाया था वहां से आतंकी संगठन अपनी हवाई गतिविधि को नियंत्रित करता था।

वहीं द टाइम्स ऑफ इजरायल न कहा है कि अबू मुराद ने पिछले सप्ताह नरसंहार के दौरान आतंकवादियों को निर्देश देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। और उसी के कहने पर हैंग ग्लाइडर के सहारे हमास के लड़ाके इजरायल में प्रवेश हुए थे।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि, “इजरायल का उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने की चेतावनी देना अत्यधिक खतरनाक और कोई संभव नहीं हैं।”

यूएन प्रमुख ने आगे कहा कि, “इजरायल पर हमास के वीभत्स आतंकी हमलों में 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य घायल हुए। इसके बाद गाजा में भीषण बमबारी में 1800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों अन्य घायल हुए हैं। ”

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, आज से उत्तर भारत के मौसम को बदलेगा मिजाज

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के मौसम का मिजाज शनिवार से बदल सकता है। यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 अक्टूबर तक त्तर पश्चिम भारत में बारिश होगी। इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल में भी अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

आईएमडी ने बताया कि, मालदा, रायचूर, नागगोंडा, विशाखापट्टनम इत्यादि में मॉनसून की वापसी हो रही है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसके अलावा केरल, माहे, तमिलनाडु में 14 से 18 अक्टूबर तक तेज बारिश होगी। लक्षद्वीप की बात करें तो यहां 14 अक्टूबर साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 16 और 17 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार है।

पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि अंडमान और निकोबार 16 से 18 अक्टूबर के बीच तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी भारत के दक्षिणी कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 14 से 16 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।

राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी दौरान कैमरे पर पीएम मोदी पर भड़के आप नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में पेश किया। संजय सिंह की तीन दिन की कस्टडी पूरी होने के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया।

वहां संजय सिंह ने मीडिया के कैमरों के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणियां की जबकि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें पेशी के दौरान मीडिया से बातचीत न करने की सलाह दी थी। कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

कोर्ट रूम के बाहर मीडियाकर्मियों के सामने संजय सिंह ने पीएम मोदी और कारोबारी गौतम अडानी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “मोदी जी इंडिया के नहीं अडानी के प्रधानमंत्री हैं। अडानी के घोटालों की जांच कब होगी?” इतना कहते हुए वे कोर्ट में चले गए।

भारत में इजरायल मुर्दाबाद के गूंजे नारे, दिल्ली, यूपी और कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

इजरायल और हमास के युद्ध के बीच भारत में भी इससे जुड़ी नारेबाजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में इजरायल और अमेरिका विरोधी नारेबाजी देखने को मिली।

जम्मू-कश्मीर में यह नारेबाजी जुमे की नमाज के बाद हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे और उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां भी उठा रखी थी, इन तख्तियों पर लिखा था कि इजरायल और अमेरिका के खिलाफ धार्मिक नारे लिखे थे।

इसके बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कश्मीर समेत अन्य कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। बता दें भारत ने लगातार अपना समर्थन इजरायल को दिया है। पीएम मोदी ने हमले के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन किया था और उन्हें ताजा हालात के बारे में जानकारी भी दी थी। 

पी-20 में बोले पीएम मोदी- आतंक से निपटने के लिए एक वैश्विक नीति न होने और उसकी परिभाषा तय न किए जाने का फायदा आतंकवाद को पालने वालों को मिलता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पी-20 मीटिंग को संबोधित करते देश के प्रतिनिधियों से से अपील करते हुए कहा कि, वे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो। आतंक से निपटने के लिए एक वैश्विक नीति न होने और उसकी परिभाषा तय न किए जाने का फायदा आतंकवाद को पालने वालों को मिलता रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “अब दुनिया ने यह मानना शुरू कर दिया है कि किसी भी हिस्से में आतंकवादी हमला पूरे विश्व के लिए खतरा है। किसी भी हिस्से में हो और उसका तरीका कुछ भी हो, आतंकवाद समूची मानवता के लिए ही खतरा है। हमें आतंकवाद के खिलाफ जंग को जारी रखना होगा।”

उन्होने आगे कहा कि, “आतंकवाद की परिभाषा तय न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज भी आतंकवाद से निपटने की हमारी परिभाषा तय नहीं है। संयुक्त राष्ट्र भी इसे लेकर एकमत नहीं है। इसका फायदा उन लोगों को मिलता है जो आतंकवाद को पाल रहे है। भारत ने तो संसद पर भी हमला झेला है। लेकिन हम मजबूती के साथ उबरे और ऐसे खतरों से निपटे है।”

बता दें, इजरायल और हमास के युद्ध पर भारत ने संतुलन की नीति अपनाई है। पीएम मोदी ने हमास के हमसे के तुरंत बाद कहा था कि हम इस संकट की घड़ी में इजरायल के साथ खड़े है किंतु विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि हम टू स्टेट सॉल्यूशन को लेकर भी तत्पर हैं।

आपको बता दें, जी-20 समिट के बाद आज से देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में पी-20 समिट की शुरुआत हो गई है। इसमें 27 देशों की संसद के प्रतिनिधियों व अध्यक्षों की बैठक होनी है।

इजरायल के हमले में मारे गए 13 बंधक – हमास

इजरायल-हमास के बीच लगातार युद्ध जारी है। इन हमलों में अभी तक बड़ी संख्या में फिलिस्तीन नागरिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं हमास दावा कर रहा है कि इजरायल के हमले में 13 इजरायली बंधकों के मारे गए है।

दोनों के बीच चल रहे इस युद्ध का आज सातवां दिन है। इजरायल ने हमास पर अपने हमले को और तेज कर दिया है। वहीं इजरायल ने गाजा पर हमले के बाद मची तबाही का वीडियो सामने आया है इस वीडियो में दिख रहा है कि इजरायली रॉकेट्स से तबाह हुई इमारतों के मलबे के नीचे लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इन्हें रेस्क्यू करने कोई भी नहीं आ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अनुसार इजरायल ने गाजा में रहने वाले आम 11 लोगों से कहा है कि वो अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण की तरफ चले जाएं। यूएन की इस टिप्पणी पर फिलहाल इजरायल ने कुछ  नहीं कहा है।

यूएन प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने अपने एक बयान में कहा कि, इजरायल और हमास के बीच जिस तरह से युद्ध चल रहा है इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते है। हम इस तरह के किसी भी आदेश को गलत मानते हैं यदि इजरायल इस तरह का आदेश दे रहा है तो कहीं न कहीं आने वाले दिनों में चीजें और बिगड़ सकती है। जो बीते कुछ दिनों से चल रहे युद्ध को एक त्रासदी में बदल सकती है। 

पी 20 समिट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइंस 

राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर से दो दिवसीय पी 20 शिखर सम्मेलन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसमें जी 20 देशों के अलावा अन्य देशों की संसद के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

इस सममेलन का आयोजन दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में हो रहा है। पी 20 समिट का यह 9वा संस्करण है। दिल्ली पुलिस ने इसके मद्देनजर 12 से 14 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी की है। 

एक अधिकारी ने बताया कि, “लगभग 27 देशों से वहां के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधि पी 20 शिखर 5सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। आने वाले सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। ये प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन के लिए यशोभूमि जायेंगे।” 

अधिकारी ने आगे कहा कि, “तीन दिनों तक अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं फ्लाईओवर, हवाई अड्डे के पास स्थित मेहराम नगर क्षेत्र, पालम फ्लाईओवर और दुलसिरस चौक पर सुबह सात बजे से रात दस बजे के बीच यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को अपने मार्ग पर किसी भी देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए।”

सीडब्लूआरसी ने कर्नाटक को तमिलनाडु को रोजाना 3 हजार क्यूसेक पानी देने को कहा

कावेरी वाटर रेगुलेशन कमेटी (सीडब्लूआरसी) ने कर्नाटक को फरमान दिया है कि 15 से 31 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु को रोजाना 3 हज़ार क्यूसेक पानी की सप्लाई करें। साथ ही 1 से 15 अक्टूबर के बीच पानी का फ्लो मेंटेन करने को कहा गया है।

(सीडब्लूआरसी) चेयरमैन विनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि, “बुधवार को हुई मीटिंग में सभी पहलुओं पर गौर किया गया और ये देखा गया की कर्नाटका में कावेरी के पास कितना पानी है। उनका कहना है की कर्नाटका को साफ हिदायत दी गई है। और इस मसले पर अगली बैठक 30 अक्टूबर को होगी। बैठक के दौरान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट पर भी गौर किया गया उसके बाद ही ये फैसला किया गया है।” 

बता दें, कर्नाटक ने पहले भी सीडब्लूआरसी के फैसले को रिट लगाकर चुनौती दी थी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का कहना है कि इस मसले पर वो सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। 

आपको बता दें, कर्नाटका और तमिलनाडु की सरकारों के बीच कावेरी के पानी को लेकर हमेशा से ही विवाद रहा है। कर्नाटका का मानना है की कावेरी का पानी उसके लिए है काफी नही है। वही दूसरी तरफ तमिलनाडु का कहना है की कावेरी का पानी राष्ट्रीय संपत्ति है।