Home Blog Page 348

जब दूसरे राज्यों में फिल्म चल रही है तो पश्चिम बंगाल में बैन क्यों – सुप्रीम कोर्ट

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध लगाया गया है और तमिलनाडु में डिफेक्टो बैन, इस पर फिल्म निर्माताओं ने बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर आज सुनवाई सीबीआई डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने की।

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल सरकार से बड़ा सवाल किया है और कहा कि देशभर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म चर रही हैं तो पश्चिम बंगाल भी देश का ही हिस्सा है, आप क्यों फिल्म को रोक रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा कि, ये फिल्म अगर दूसरे राज्यों में शांति से चल सकती है तो पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं? पश्चिम बंगाल सरकार फिल्म को आखिर क्यों नहीं चलने देना चाहती जबकि दूसरे राज्यों में जहां भौगोलिक परिस्थिति वैसी ही है, वहां शांति से चल रही है। अगर लोग नहीं देखना चाहते तो ये उनके ऊपर है, लेकिन पश्चिम बंगाल ने रोक क्यों लगाई हैं?

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए राज्य में विवादास्पद फिल्म द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

वहीं फिल्म निर्माता का कहना है कि तमिलनाडु ने भी डिफेक्टो बैन लगाया है और भी राज्य बैन लगाने की धमकी दे रहे हैं। निर्माताओं को रोजाना नुकसान हो रहा है।

पीएम मोदी आज करेंगे गुजरात दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात में पीएम करीब 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन करेंगे।

पीएमओ कार्यालय से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि, “प्रधानमंत्री गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल होने और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे।“

बयान में आगे कहा गया है कि, “गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें नगर विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क एवं परिवहन विभाग और खान एवं खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं। ”

पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां भी सौपेंगे। इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1950 करोड़ रुपये हैं।

साथ ही गांधीनगर में बनने वाले आईएफएससी केंद्र को लेकर नई योजनाओं और नीतियों पर चर्चा भी करेंगे। साथ ही कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ भी बैठक में भाग लेंगे। इसी के साथ पीएम शाम 4 से 5 बजे तक के बीच राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

पाक माफ़िया के लिए ड्रग्स का काम करने वाले तीन भारतीय गिरफ्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तान ड्रग्स माफ़िया के लिए काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों को दिल्ली के सराय काले खां इलाके से पकड़ा गया।

पकड़े गए लोगों की पहचान मलकीत सिंह और हरपाल सिंह (दोनों पंजाब के तरनतारन) और धर्मेंद्र सिंह (अमृतसर निवासी) के रूप में की गयी है। इन लोगों को पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पकड़ा। इनमें से दो को पहले ही पंजाब में भगोड़ा घोषित हुआ था।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोग लंबे समय से ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब आ रही ड्रग्स की खेप को पंजाब और भारत के अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहे थे। बदले में पाकिस्तान को मोटा पैसा हवाला के जरिए मिल रहा था। पकडे गए लोगों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

शुरुआती जांच से जाहिर हुआ है कि इन लोगों के संपर्क अमेरिका और फिलीपींस तक हैं। वहां के काफी फोन नंबर उनसे मिले हैं। गिरफ्त में आए तीन में दो आरोपी पंजाब से भगोड़े घोषित थे। उनपर साल 2010-2011 से पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को भारत में बड़े पैमाने पर सप्लाई करने का आरोप है। बदले में उन्हें इसका मोटा पैसा मिलता था।

इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से 23 मई तक जमानत मिली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के प्रमुख इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से 23 मई तक के लिए अग्रीम जमानत मिल गयी है। उन्होंने हिंसा को उकसाने के मामले मेंं अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में इमरान खान की पार्टी के सदस्य उपस्थित हैं। वे अपने नेता के पक्ष में नारे लगा रहे हैं। याद रहे पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के गुरूवार को इमरान खान की गिरफ्तारी को गैर कानूनी करार देने और उन्हें तत्काल रिहा करने के आदेश के बाद पूर्व पीएम अग्रिम जमानत के लिए आज (शुक्रवार) इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पेश हुए।

इस बीच उनकी पार्टी पीटीआई के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद आने को कहा है। इमरान कान आज कड़ी सुरक्षा के बीच अग्रिम जमानत के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पेश हुए। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस मौके पर एक रैली की घोषणा की है और समर्थकों से अपने नेता के संबोधन के लिए अदालत के समीप एकत्रित होने को कहा है।

पूर्व पीएम को मंगलवार को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया था जब जवाबदेही अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार मामले में आठ दिन के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, खान ने लगाया है कि उन्हें अगवा कर लिया गया था न कि गिरफ्तार किया गया था।

उधर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैर कानूनी करार देते हुए गुरुवार को बड़ी राहत देते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था।  उसने पुलिस को खान को उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा में रखने और सुबह 11 बजे उच्च न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।

उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कहा कि चूंकि खान ने उच्च न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जहां वह मामले में अग्रिम जमानत के लिए पेश हुए थे, तो पूरी प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी जो उनकी गिरफ्तारी से बाधित हुई थी। न्यायालय ने खान को उनकी याचिकाओं पर उच्च न्यायालय के दिए गए फैसले का पालन करने का भी निर्देश दिया।

अमृतसर: पांच दिन में तीसरा ब्लास्ट, स्वर्ण मंदिर के पास आधी रात हुआ बड़ा धमाका

अमृतसर में आधी रात करीब 12.30 बजे स्वर्ण मंदिर के पास ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। ब्लास्ट गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास हुआ है।

धमाका उस समय हुआ जब पूरा इलाका हाई अलर्ट पर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गर्इ है और पिछले दिनों एनआईए ने भी मौके पर जाकर मामले की पूरी जांच की थी।

आपको बता दें, अमृतसर में पिछले 5 दिनों में यह तीसरा ब्लास्ट हुआ है। सबसे पहला ब्लास्ट 6 मई को स्वर्ण मंदिर की तरफ जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था। दूसरा ब्लास्ट 8 मई को उसी जगह एक और ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद सोमवार को भी धमाका हुआ था।

देर रात हुए इस धमाके पर पंजाब पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा कि, “देर रात एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। ये विस्फोट भी हो सकता है लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है।“

सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को लेकर आज आएगा फैसला

सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ आज (गुरुवार) 2022 के महाराष्ट् के राजनीतिक संकट पर फैसला सुनाएगी। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कुर्सी और उनकी सरकार का भविष्य इस फैसले पर निर्भर रहेगा। पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे सहित 39 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से बगावत कर दी थी, जिसके बाद राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी।

सर्वोच्च अदालत आज यह फैसला देगी कि एकनाथ शिंदे और 15 अन्य विधायकों को पिछले साल जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए या नहीं। विधायकों के इस दलबदल को अदालत में चुनौती दी गयी थी।

शिंदे ने भाजपा के साथ अपने दल के गठजोड़ वाली  राज्य में सरकार बना ली थी।  इस गठजोड़ के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। शिंदे और 39 विधायकों ने अविभाजित शिवसेना के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने से  पार्टी विभाजित हो गई थी और राज्य में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई।

यदि आज सर्वोच्च अदालत का फैसला एकनाथ  शिंदे को अयोग्य घोषित करने का आता है तो उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा और उनकी सरकार को भंग कर दिया जाएगा। और  हक में आता है तो यह उद्धव ठाकरे के लिए झटके जैसा होगा।

इसका फैसला मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ करेगी। पीठ ने दोनों पक्षों की आठ याचिकाओं को क्लस्टर किया है। वरिष्ठ वकीलों कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में उद्धव ठाकरे की ओर से बहस की, जबकि हरीश साल्वे, नीरज कौल और महेश जेठमलानी ने एकनाथ शिंदे के खेमे का प्रतिनिधित्व सुप्रीम कोर्ट में किया।

कर्नाटक में 3 बजे तक 52.18% फीसदी मतदान, उपचुनावों के लिए वोटिंग जारी

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। कर्नाटक में 3 बजे तक 52.18 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस में तिकोना मुकाबला है। इसके अलावा पंजाब की जलंधर लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश की स्‍वार और छानबे, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान जारी है।

कर्नाटक में तेज तरार प्रचार के बाद वहां की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। ख़बरों के मुताबिक सुबह 3 बजे तक राज्य में वहां 52.18 फीसदी मतदान हुआ था। वहां मतदान की गति बढ़ने की सम्भावना है क्योंकि कतारों में अब लोग लगने लगे हैं।

पीएम मोदी सहित कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने कर्नाटक की जनता से आग्रह किया है कि बड़ी संख्या में मतदान के लिए घरों से निकलें। उधर पंजाब की एक लोकसभा सीट के लिए मतदान के साथ आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की स्‍वार और छानबे, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पंजाब की जलंधर लोकसभा सीट पर भी सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। यूपी की स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है।

जलंधर सीट पर कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान निधन हो जाने से खाली हुई थी। इस सीट पर आप, भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के साथ चतुष्कोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है, जो दलितों के गढ़ में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। वहां संतोख सिंह की विधवा करमजीत कौर कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

ट्रंप कैरोल मामले में उत्तरदायी, 410 करोड़ मुआवजे का आदेश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जीन कैरोल यौन शोषण और मानहानि मामले में उत्तरदायी पाया गया है, हालांकि, उनके खिलाफ रेप के आरोप को खारिज  कर दिया गया है। अब इस मामले में मुआवजे के रूप में ट्रंप को 5 मिलियन डॉलर (करीब 410 करोड़ रूपये) का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अमेरिकी जूरी ने मंगलवार को ट्रंप को एक मैगजीन में कॉलम लिखने वाली लेखिका ई जीन कैरोल के यौन शोषण और मानहानि मामले में उत्तरदायी पाया। हालांकि जूरी ने रेप के आरोप को खारिज कर दिया है। तीन घंटे से कुछ कम समय के विचार-विमर्श के बाद बारीकी से मामले को देखने के बाद कैरोल की अन्य शिकायतों को बरकरार रखा गया।

कैरोल ने पिछले साल ट्रंप पर मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया  था कि पूर्व राष्ट्रपति ने साल 1996 में मैनहट्टन के फिफ्थ एवेन्यू पर लग्जरी बरगडॉर्फ गुडमैन स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ रेप किया था। कैरोल ने यह भी कहा कि उसके इस मामले को सार्वजनिक होने में 20 साल से अधिक का समय लगा क्योंकि वह ट्रंप से ‘भयभीत’ थी। साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ट्रंप ने उनके खिलाफ इस मामले को धोखाधड़ी और झूठा बताया था।

इस मामले में उसके वकीलों ने दो अन्य महिलाओं को गवाही देने के लिए बुलाया गया जिन्होंने गवाही दी कि ट्रंप ने दशकों पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था। ट्रंप ने सभी आरोपों का खंडन किया है। कार्रवाई के दौरान ट्रंप ने गवाही नहीं दी और न ही उनकी बचाव टीम ने किसी गवाह को बुलाया। उनका एक वीडियो जूरी को दिखाया गया था जिसमें उन्होंने कैरोल को झूठा और बीमार कहा था।

इमरान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान में हालत खराब, कई जगह आगजनी

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी और उनसे हुए व्यवहार के बाद पाकिस्तान में तूफ़ान मच गया है। वहां हालत बहुत खराब हो गए हैं और कई जगह सेना अधिकारियों के घर पर हमले हुए हैं। आगजनी की बड़े पैमाने पर घटनाएं हुई हैं और स्थिति बेहद खराब है। कई देशों ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की एडवाइजरी जारी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान की मंगलवार को अर्धसैनिक बलों द्वारा गिरफ्तारी के बाद खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया। खान को गिरफ्तार किए जाने की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

कई जगह प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए हैं। उन्होंने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। लाहौर में, बड़ी संख्या में इमरान खान की पार्टी पीटीआई कार्यकर्ताओं ने कोर कमांडर के लाहौर आवास पर धावा बोल दिया और गेट और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

ख़बरें हैं कि सेना के जवानों ने उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश नहीं की।  प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सेना के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही छावनी इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।  

इमरान को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे। पाकिस्तान रेंजर्स खान को गिरफ्तार करने के बाद एक वैन में वहां से ले गए। कहा जाता है कि खान के साथ हाथापाई भी की गयी।  इसके बाद जब इसके वीडियो वायरल हुए तो पाकिस्तान में हालात बेहद खराब हो गए।

इस बीच अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक अशांति का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि ‘अमेरिकी दूतावास इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की पहले की खबरों और छिटपुट प्रदर्शनों की निगरानी कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की जगह कहीं और जाने की योजना बनाई जा सकती है।’

इमरान की कोर्ट में पेशी नहीं होगी, हिरासत में जहां रखा गया वहीं से होगी सुनवाई

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी और उनसे हुए व्यवहार के बाद पाकिस्तान में तूफ़ान मच गया है। वहां हालत बहुत खराब हो गए हैं और कई जगह सेना अधिकारियों के घर पर हमले हुए हैं। खान की आज कोर्ट में पेशी नहीं होगी। कयास लगाए जा रहे है कि दोपहर 3 बजे सुनवाई हो सकती है।

बवाल और उबलते हालात को देखते हुए राजधानी इस्लामाबाद पुलिस लाइन में एक विशेष अदालत लगाई जाएगी। इसमें तोशख़ाना मामले में भी इमरान पर आरोप तय हो सकते हैं। इस्लामाबाद से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें दिख रहा है कि इमरान खान एक कुर्सी पर बेहद चिंतित मुद्रा में बैठे हैं।

इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर से गिरफ्तार कर खींचकर गाड़ी में बिठाकर पाकिस्तानी रेंजर्स ले गए थे। हाईकोर्ट ने भी इमरान की गिरफ़्तारी को वैधानिक ठहराया जिसके बाद पीटीआई समर्थक सड़कों पर उतरकर हिंसा और आगज़नी करने लगे। लाहौर में पीटीआई समर्थकों ने पीएमएनएल के दफ़्तर को आग के हवाले कर दिया। लंदन में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के घर के बाहर इमरान समर्थकों ने बड़ी संख्या में जमा होकर इमरान की गिरफ़्तारी पर विरोध-प्रदर्शन किया।

खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया। खान को गिरफ्तार किए जाने की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कई जगह प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए हैं। उन्होंने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

लाहौर में, बड़ी संख्या में इमरान खान की पार्टी पीटीआई कार्यकर्ताओं ने कोर कमांडर के लाहौर आवास पर धावा बोल दिया और गेट और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। ख़बरें हैं कि सेना के जवानों ने उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश नहीं की।  प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सेना के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही छावनी इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।  

इस बीच अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक अशांति का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि ‘अमेरिकी दूतावास इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की पहले की खबरों और छिटपुट प्रदर्शनों की निगरानी कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान की जगह कहीं और जाने की योजना बनाई जा सकती है।’