Home Blog Page 347

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद भवन का इस माह के अंत में हो सकता है उद्घाटन

इस महीने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे है। 26 मई 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। कयास यह भी लगाए जा रहे है कि नए संसद भवन का उद्घाटन मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर हो सकता है।

मई के आखिरी सप्ताह में संसद भवन का उद्घाटन हो सकता है जिसको लेकर भव्य समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें, नया संसद भवन चार मंजिला होगा और इसमें 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन की आधारशिला दिसंबर 2022 को रखी थी। संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड  970 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कर रहा है।

कयास यह लगाए जा रहे है कि आगामी मानसून सत्र जो कि जुलाई में शुरू होगा उसका आयोजन नए संसद भवन में हो सकता है। संसद भवन त्रिकोणीय आकार का बनाया गया है। इसका निर्माण 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था, इसे अगस्त 2022 तक पूरा किया जाना था।

नए संसद भवन से जुड़ी खास बातें

सूत्रों के अनुसार नया संसद भवन 64,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में निर्मित,है। नए संसद भवन में तीन मुख्य द्वार हैं जिन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। भवन में सभी सांसदों, वीआईपी और आगंतुकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार रहेंगे। भवन में एक कॉन्स्टिट्यूशन हॉल है जिसे देश की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने लिए बनाया गया है।

स्वार्थी धर्मांधता

धर्म सबके लिए होते हैं। उनका बँटवारा अगर हो, तो फिर वे धर्म नहीं, बल्कि अलग-अलग मानसिकता के अलग-अलग कठघरे हैं, जिनमें जो खड़ा हो गया, वह फिर उनसे बाहर छलांग नहीं लगा सकता। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जो जिस कठघरे में है, उसे हर हाल में उसी कठघरे के समर्थन में खड़े रहना है। अगर वह अपने ही कठघरे से बाहर कूदता है; या फिर अपने कठघरे के बुरे लोगों का विरोध करता है; या फिर भटके हुए लोगों को रास्ता दिखाता है; तो उसे अपने ही धर्म के लोगों का विरोध सहना होगा।

धर्म के बा$की लोग उसे धर्म विरोधी बताकर कई तरह की यातनाएँ देने के लिए आतुर हो जाते हैं। यहाँ तक कि कई बार मौत भी ऐसे महापुरुषों को दण्डस्वरूप दे दी जाती है। दुनिया में कई महापुरुषों के साथ यही तो हुआ है। उन्हें पागल या समाज-विरोधी साबित करके मार डाला गया, और यह जघन्य अपराध उसी धर्म के लोगों ने किया, जिस धर्म का वो धर्मात्मा था। या फिर जिस धर्मात्मा ने सबको जगाया उसके सभी दुश्मन हो गये। संसार में जगाने वालों को मार दिया जाता है। यह मुर्गे की अकारण हत्या से भी तय होता है।

दुनिया के हर धर्म में यही होता आया है। बाद में भले ही लोगों ने उस महान् व्यक्तित्व को भगवान बना दिया हो; चाहे देवता बना दिया हो; चाहे पैगम्बर बना दिया हो; चाहे सन्त बना दिया हो; चाहे महान् बना दिया हो; या चाहे धर्मात्मा बना दिया हो। लेकिन पहले तो उन पर हमले ही किये। सनातन धर्म की बात करें, तो यहाँ तो ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं। भगवान श्रीकृष्ण को ही लें। लोगों ने उन पर जन्म से ही हमले किये और जीवन के आख़िरी पड़ाव तक उन्हें बुरे लोगों से लडऩा पड़ा। कलियुग में आचार्य चाणक्य से लेकर सन्त कबीर, तुलसीदास, स्वामी विवेकानन्द, राजाराम मोहन राय, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, सन्त रैदास, सन्त तुकाराम, मीराबाई तक, और आख़िर में राजीव दीक्षित तक जिसने भी अपने धर्म के लोगों को, मानव समाज को जगाने की कोशिश की, उन्हें ही धर्म से अनभिज्ञ क्रूर लोगों ने पीटा, प्रताडि़त किया और कई को मौत की नींद सुला दिया।

इस्लाम धर्म में भी यही हुआ। इस्लाम के संस्थापक और पैगम्बर कहे जाने वाले मोहम्मद पर उनके समय में ख़ूब हमले हुए। हुसैन और उनके साथी इस्लाम धर्मावलंबियों को मार डाला गया। इसी तरह ईसाई धर्म के संस्थापक यीशु मसीह ने जब बुरे रास्तों पर भटर रहे लोगों को जगाने की कोशिश की, तो उन्हें भी कई बार पीटा गया और अन्त में सूली पर लटका दिया गया। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर और बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध तक, सबको अपने-अपने समय में ख़ूब प्रताडि़त किया गया।

सभी धर्मों में छिपी गन्दगी को धोने की कोशिश करने वाले, मानव समाज को जगाने की कोशिश करने वाले स्वामी दयानन्द सरस्वती और ओशो के तो सभी धर्मों के लोग दुश्मन बन गये। अन्त में ओशो की भी हत्या ही हुई और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को तो सनातनधर्मियों ने ही ठिकाने लगा दिया। ये कलयुग के दो ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने पूरी दुनिया के लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। लेकिन ये दुनिया नहीं सुधरी। आख़िरकार चरण वन्दना उन्हीं की हुई, जो मानव समाज को या कम-से-कम अपने धर्म के लोगों को गुमराह करते रहे और कर रहे हैं। अफ़सोस की बात यह है कि ऐसे ढोंगियों की चरण वन्दना जीवित रहते होती है। भले ही मरने के बाद वास्तविक अवतारों, समाज सुधारकों और सन्तों को पूजा जाता रहा हो। आजकल तो उन्हीं की मान्यता ज़्यादा है, जो साधुता का ढोंग करते हैं। धर्मों में आ चुकी बुराइयों में और भी गन्दगी डालकर ज़्यादा पागलपन और पाखण्ड के साथ पेश करते हैं। अब जो जितना ज़्यादा समाज को गर्त में डाल सकता है, उसे उतना ही ज़्यादा आदर-सत्कार मिलता है। उसकी जीते-जी पूजा होती है। ऐसे ढोंगियों पर अब ख़ूब धन-वर्षा की जाती है। उन्हें भोग लगाये जाते हैं। इसी के चलते ये लोग अथाह सम्पत्ति के मालिक बनते जा रहे हैं। चाहे ऐसे लोग धर्मों की ठेकेदारी कर रहे हों; चाहे राजनीति में हों। लेकिन हर धर्म में ऐसे पाखण्डियों की भरमार है। फिर भी एक कटु सत्य यह है कि इन पाखण्डियों को भी अपनी दुकान चलाने के लिए उन्हीं महापुरुषों, उन्हीं सन्तों और उन्हीं अवतारों के नामों का सहारा लेना पड़ता है, जिन्हें उनके समय के समाज ने चैन से जीने नहीं दिया। फ़र्क़ यह है कि ये लोग अपने फ़ायदे के लिए उनके नामों का इस्तेमाल करते हैं। इनसे बचने के लिए सभी धर्मों के लोगों को अपने ज्ञान का विस्तार करना होगा और स्वार्थी धर्मांधता की दलदल से निकलकर निर्मल ज्ञान की छाया में आना होगा। भले-बुरे, सही-ग़लत की पहचान करनी होगी और ईश्वर की प्राप्ति के लिए भटकाने वालों से दूरी बनानी होगी। इसके लिए उन्हीं महापुरुषों का अनुशरण करना होगा, जिन्होंने मानव समाज को सन्मार्ग दिखाया।

दिल्ली के स्कूल में मेल से मिली बम धमकी, पुलिस जांच जारी

दिल्ली में अपने तरह की पांचवीं घटना में पुष्प विहार इलाके में अमृता स्कूल में बम  धमाके की सूचना भेजी गयी है। यह सूचना स्कूल को एक ई-मेल के जरिए मिली है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी है और वह जांच कर रही है।

स्कूल प्रशासन को धमाके की यह मेल सुबह 7 बजे के करीब मिली है। इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को दी जो मौके पर पहुंची और स्कूल को खाली करवा लिया। बम स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक स्कूल में तलाशी अभियान जारी था। हाल में दिल्ली के स्कूलों में बम होने की धमकी मिलने की यह पांचवीं घटना है। दो मेल इंडियन स्कूल में आए थे।

फिलहाल इन मेल करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दो मेल डीपीएस मथुरा रोड में आए थे और यह दोनों मेल करने वाले स्कूल के छात्र निकले। पुलिस अब नए मामले की जांच कर रही है।

चीफ जस्टिस के खिलाफ पाक सरकार कमेटी बनाएगी, आज एनएससी बैठक

पाकिस्तान में राजनीतिक टकराव अब सरकार बनाम न्यायपालिका भी हो गया है। देश की नेशनल असेंबली (संसद) ने देश के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल के खिलाफ सर्वोच्च न्यायिक परिषद में कदाचार और शपथ से भटकने को लेकर मामला दर्ज करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी के गठन का प्रस्ताव किया है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक बुलाई है, जिसमें देश के सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी। इमरान खान की जमानत पर भी आज ही  लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

असेंबली में इससे जुड़ा प्रस्ताव भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शाजिया सोबिया ने पेश किया। सदन से इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। पाकिस्तान में सर्वोच्च न्यायिक परिषद किसी भी मौजूदा न्यायाधीश के खिलाफ कार्यवाही करने का एकमात्र न्यायाधिकरण है।

सरकार ने यह कदम ऐसे मौके पर उठाया गया है, जब मुख्य न्यायाधीश बंदियाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने पिछले हफ्ते पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत दी थी। खान की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा पर विपक्ष के नेता राजा रियाज ने अपनी टिप्पणी में देश में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की।

इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है, जिसमें देश के सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पाकिस्तान के कई विभागों के मंत्री शामिल होंगे। इमरान खान की जमानत पर आज लाहौर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इमरान खान के खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामलों में ये सुनवाई होनी है। बता दें लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान की पत्नी बुशरा की गिरफ्तारी पर 23 तारीख तक रोक लगा दी है।

कर्नाटक सीएम के नाम पर आज दिल्ली में होगा फैसला, बेंगलुरु के होटल में विधायकों से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 वोटों से अपनी जीत दर्ज कराई हैं। और अब फैसला यह होना है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। सीएम उम्मीदवार के लिए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के नाम चर्चा में है।

बता दें, सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धरमैया दोनों नेता पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंच सकते है। इसी बीच डीके शिवकुमार सोमवार को ही विधायकों से मिलने बेंगलुरू पहुंचे है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था और इसके नतीजे 13 मई को आए थे। नतीजे आते ही कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में भेज दिया था।

आपको बता दें, सीएम पद के लिए किसके नाम पर मुहर लगे इसका फैसला करने के लिए तीन पर्यवेक्षक कर्नाटक भेजे गए। और रविवार यानी 14 मई को विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जो फैसला होगा वही सबको मंजूर होगा।

कर्नाटक में भाजपा की हार 2024 के आम चुनाव नतीजों का संकेत: बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार इस बात का संकेत है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उसकी हार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दक्षिण भारत से गायब हो गई है।

पूर्वी बर्धमान जिले के रैना में एक जनसभा में रविवार को बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है, जो कर्नाटक के चुनाव परिणामों से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है और यह पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के पूर्वी राज्यों में भी सत्ता में नहीं है। यह केवल समय की बात है कि पार्टी  (भाजपा) को हरा दिया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार 2021 के विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से पश्चिम बंगाल के लिए धनराशि रोक रही है। बनर्जी ने कहा कि टीएमसी सांसदों ने 100 दिन की रोजगार योजना के तहत देय धनराशि जारी करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री से मुलाकात की, इसके बावजूद अभी तक राशि जारी नहीं की गई है।

बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र पर बंगाल का 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया है। सांसद बनर्जी ने कहा – ‘यदि आवश्यक हुआ तो वह लंबित धन के लिए नई दिल्ली में कृषि भवन के बाहर बंगाल के लोगों के धरने का नेतृत्व करेंगे।’

पटियाला में गुरुद्वारा परिसर में महिला की हत्या, शराब पीने का है आरोप

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा परिसर में रविवार देर शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आरोप है कि इस महिला ने गुरुद्वारा के सरोवर के पास कथित रूप से शराब पी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब संगत को महिला के शराब पीने का पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक हालांकि, इस बीच वहां उपस्थित एक व्यक्ति निर्मलजीत सिंह सैनी ने क्रोध में भरकर महिला परमिंदर कौर पर 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से पांच राउंड गोलियां चलाईं। अस्पताल ले जाते हुए महिला की मौत हो गयी।  

पुलिस के मुताबिक परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के सरोवर के पास कथित रूप से शराब पी थी। अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी महिला (32) को नियमित रूप से गुरुद्वारा आने वाले निर्मलजीत ने गोली मार दी। निर्मलजीत का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह एक प्रॉपर्टी डीलर है।

कौर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई गयी है।

मुझे जेल में डालने की योजना बना रहा सेना प्रतिष्ठान: इमरान खान

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी और फिर रिहाई के बाद राजनीतिक जंग और तेज हो गयी है। इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन जहां जारी हैं वहीं खुद पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि ताकतवर सैन्य प्रतिष्ठान उन्हें राजद्रोह के आरोप में अगले दस  साल तक जेल में रखने की योजना बना रहा है।

इमरान खान ने आज सुबह एक के बाद एक ट्वीट डालकर यह आरोप लगाया है। खान ने कहा –  ‘जब मैं जेल में था, तब हिंसा के बहाने उन्होंने न्यायाधीश, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिका अपना ली। अब बुशरा बेगम (खान की पत्नी) को जेल में डाल कर और राजद्रोह कानून का इस्तेमाल करके अगले 10 साल तक जेल में रखकर मुझे अपमानित करने की योजना है। अब लंदन की पूरी योजना सामने आ गई है।’

खान ने आरोप लगाया कि जनता प्रतिक्रिया न करे, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दो काम किए हैं। पहला – जानबूझकर न सिर्फ पीटीआई कार्यकर्ताओं, बल्कि आम नागरिकों को भी आतंकित किया गया। दूसरा – मीडिया पूरी तरह से नियंत्रित है और उसे दबा दिया गया है।’

पूर्व पीएम ने जनता के कहा कि पाकिस्तान के लोगों के लिए मेरा यही संदेश है कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक हकीकी आजादी के लिए लड़ूंगा, क्योंकि मेरे लिए इन अपराधियों का गुलाम होने से मौत बेहतर है।

हमनें गलत शब्दों और नफरत से ये लड़ाई नहीं लड़ी और कर्नाटक की जनता ने ये दिखा दिया कि ये देश मुहोब्बत का हैं – राहुल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज कर ली हैं। हालांकि कर्नाटक की 224 सीटों पर नतीजों का ऐलान आज सुबह से अभी भी जारी है। अब तक कांग्रेस ने 139, भाजपा ने 63, और जेडीएस ने 20 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करा ली हैं।

नतीजों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि, “मैं सबसे पहले कर्नाटक की जनता को, कर्नाटक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को और पार्टी के सभी नेताओं को जिन्होंने वहा काम किया उन्हें बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं।”

राहुल ने आगे कहा कि, “कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ कैपिटलिस्ट की बातें की जा रही है दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति की और शक्ति ने ताकत को हरा दिया। और यही अब से हर राज्य में होगा। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई और गरीबों के मुद्दो पर लड़ी। सबसे अच्छी बात ये लगी की हमने नफरत और गलत शब्दो से ये लड़ाई नहीं लड़ी, हमने मुहोबत से प्यार से दिल खोल के ये लड़ाई लड़ी और कर्नाटक की जनता ने हमे दिखाया ये देश मुहोबबत का है इस देश को ये मुहोब्बत अच्छी लगती हैं।”

आपको बता दें, कांग्रेस की राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक में 21 constituency से गुजरी थी जिनमें से अभी तक 17 सीटों पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई हैं। इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में कांग्रेस इसी प्रकार इन सभी राज्यो में अपनी जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं। 

कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस आगे; भाजपा, जेडीएस पीछे

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती शरू हो गयी है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। अभी यह शुरुआती रुझान हैं लिहाजा पूरी तस्वीर 1 बजे के आसपास साफ़ हो सकेगी। भाजपा 70 सीटों पर आगे दिख रही है जबकि जेडीएस 25 सीटों पर आगे है।

राज्य की 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट पड़े थे। अभी तक की गिनती में भाजपा सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। शुरू में बैलट पेपर की गिनती हुई है और अब ईवीएम के वोट जिन्हे जा रहे हैं।

रुझान जाहिर करते हैं कि कांग्रेस इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। दिन में 1 बजे के आसपास तस्वीर कुछ साफ़ होगी। कांग्रेस ने रविवार को 12 बजे बेंगलुरु में पार्टी की बैठक बुलाई है।

इधर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह से ही रौनक दिख रही है और वहां जश्न का माहौल है। अभी तक के रुझानों में पार्टी आगे चल रही है। उधर राहुल गांधी ने ट्वीटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर डाली है।