बीकानेरी स्वाद के Global Ambassador शिव रतन अग्रवाल का निधन, Bikaner में शोक

भुजिया उद्योग के एक युग का अंत : 8वीं पास Bikaji Foods International Limited के चेयरमैन रहे “फन्ना बाबू” ने बीकानेर की बीकाजी भुजिया को बनाया था ग्लोबल, 1000 करोड़ रुपएसे ज्यादा का है सालाना टर्नओवर। शिवरतन जी अग्रवाल के निधन की खबर ने पूरे उद्योग जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है….

File Photo : Bikaji Foods International Limited के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल…
File Photo : Bikaji Foods International Limited के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल…

जयपुर। Bikaji Foods International Limited के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिव रतन अग्रवाल का बृहस्पतिवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार 74 वर्षीय अग्रवाल चेन्नई में थे और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल की पत्नी की हाल में हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी और चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। अग्रवाल उनके साथ चेन्नई में ही रुके हुए थे। Bikaner के सादुलगंज निवासी अग्रवाल ने 1993 में ‘Bikaji’ ब्रांड की स्थापना की थी। एक छोटे से उद्यम के रूप में शुरू हुआ यह व्यवसाय एक प्रमुख खाद्य ब्रांड बन गया। यह भारत सहित विदेशों में भी खासकर अपनी ‘बीकानेरी भुजिया’ के लिए लोकप्रिय है। मालूम हो कि शिव रतन अग्रवाल भारतीय मिठाई उद्योग के अग्रणी गंगाभिसन ‘ Haldiram’ भुजियावाला के पोते हैं।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट कर कहा, “देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बीकाजी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिव रतन अग्रवाल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बीकानेर की भुजिया को बीकाजी ब्रांड के माध्यम से देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले अग्रवाल का निधन अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने कहा, “ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”