Home Blog Page 446

पात्रा चॉल भूमि घोटाले में शिवसेना नेता संजय राउत को कोर्ट से मिली जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था और तीन महीने बाद उन्हें अब जमानत मिली हैं।

संजय राउत को दो लाख के मुचलके पर जमानत दी गर्इ है और एएसजी ने फैसले पर स्टे की मांग की हैं साथ ही उन्होंने कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए कुछ समय की मांग की हैं। कोर्ट ने 21 अक्टूबर को जमानत याचिका पर दोनों ही पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ईडी ने उपनगरीय गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितताओं में कथित भूमिका के लिए इस साल संजय राउत को गिरफ्तार किया था और कोर्ट की तरफ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, फिलहाल अभी वह मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में हैं।

आपको बता दें, पात्रा चॉल के नाम से मशहूर सिद्धार्थनगर उपनगरीय गोरेगांव में 47 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 672 किरायेदार हैं। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने वर्ष 2008 में हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) की एक सहयोगी कंपनी गुरू आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (जीएसीपीएल) को चॉल के लिए एक पुनर्विकास अनुबंध सौंपा था। जीएसीपीएल को किरायेदारों के लिए लगभग 672 फ्लैट बनाने और कुछ फ्लैट म्हाडा को देने थे और शेष जमीन निजी डेवलपर को बेचने के लिए मुक्त थी।

हालांकि, ईडी के अनुसार बीते 14 वर्षों में किरायेदारों को एक भी फ्लैट नहीं दिया गया क्योंकि कंपनी ने पात्रा चॉल का पुनर्विकास नहीं किया। उसने 1034 करोड़ रूपये में यह जमीन पार्सल और फ्लोर स्पेस इंडेक्स को बेच दी।

 

शतक पूरा करेगा संत ईश्वर सम्मान- कपिल खन्ना

संत ईइश्वर फाउंडेशन द्वारा रविवार 13 नवम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में संत  ईश्वर सम्मान को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं जूना पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज रहेंगे।

विशेष रूप से इस समारोह में 100 ऐसी साधक विभूतियों पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा जिन्होंने समाज कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हैं। जिसके कवर पेज का आज लोकार्पण किया गया।

संत ईश्वर फाउंडेशन के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने सन्मार्ग से बातचीत में बताया कि, “इस वर्ष भी यह सम्मान सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गो हेतु जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे संगठनों एवं व्यक्तियों को दिया जा रहा है। विशेष रूप से इस समारोह में 100 ऐसी साधक विभूतियों पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा उन्होंने समाज कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया हैं।“

आपको बता दें, वर्ष 2015 से प्रारंभ हुए संत र्इश्वर सम्मान द्वारा प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य कर रहे है। यह सम्मान व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप में मुख्यत: चार क्षेत्र-जनजातीय, ग्रामीण विकास, महिला-बाल विकास एवं विशेष योगदान (कला, साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा) में तीन श्रेणियों 1 विशेष सेवा सम्मान, 4 विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 12 सेवा सम्मान में दिया जाता है।

इसमें क्रमश: शॉल, 5 लाख राशि प्रत्येक एवं 1 लाख राशि प्रत्येक एवं सभी विजेताओं को शॉल, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र व प्रतीक मुद्रा सहित प्रत्येक वर्ष कुल 32 लाख की धनराशि से व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

ट्वीटर के बाद अब आज से ज़ुकरवर्ग की कंपनी मेटा में छंटनी का दौर, हजारों कर्मियों पर लटकी तलवार

एलन मस्क के ट्विटर से बड़े अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद अब बुधवार से मार्क ज़ुकरवर्ग की ‘मेटा’ में छंटनियों का दौर शुरू होने जा रहा है। मेटा के मालिक की तरफ से मंगलवार शाम कर्मियों को इससे जुड़ा एक ईमेल भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया जा सकता है। अनुमान के मुताबिक यह 2022 की टेक सेक्टर की सबसे बड़ी छंटनी हो सकती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मंगलवार को जो बैठक की गयी उसमें मार्क जुकरबर्ग काफी निराश दिखे।

यह भी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ज़ुकरवर्ग ने बैठक में कहा कि वह कंपनी के गलत कदमों के लिए जवाबदेह हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी की ग्रोथ को लेकर बेहद आशावादी होने के चलते कर्मचारियों की संख्या में इजाफा हुआ।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बैठक में मेटा के ह्यूमन रिसोर्स हेड लोरी गोलर ने कहा कि जो कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे, उन्हें कंपनी कम से कम चार महीने का वेतन दिया जाएगा।

डीएमके सहयोगियों का राष्ट्रपति को ज्ञापन, तमिलनाडु के राज्यपाल को हटाया जाए, नफरत भड़काने का

तमिलनाडु में सस्तरूढ़ यूपीए के तामाम घटकों ने राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीएमके के इन सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल कथित रूप से राज्य में सांप्रदायिक नफरत भड़काने का काम कर रहे हैं। इन दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन देकर राज्यपाल तो तुरंत उनके पद से हटाने की मांग की है।

राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में यूपीए दलों ने राज्यपाल को शांति के लिए खतरा बताया है। डीएमके और सहयोगियों ने राष्ट्रपति से यह भी आरोप लगाया है कि राज्यपाल तमिलनाडु विधानसभा के पारित विधेयकों को मंजूरी देने में अनावश्यक देरी करते हैं। बता दें तमिलनाडु में करीब 20 विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए लंबित हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राज्यपाल सांप्रदायिक नफरत को भड़काते हैं और वह राज्य की शांति के लिए खतरा हैं। ज्ञापन के मुताबिक राज्यपाल ने साबित कर दिया है कि वह इस संवैधानिक पद पर रहने के योग्य नहीं है। ज्ञापन में राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की गयी है। उन्होंने लोगों के लिए काम करने के लिए एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को बाधित किया है।

डीएमके के सहयोगी दलों ने कहा है कि कुछ लोग राज्यपाल के बयानों को राजद्रोह भी मान सकते हैं, क्योंकि वह बयानों से सरकार के खिलाफ अलगाव पैदा करते हैं।
डीएमके ने इस महीने की शुरुआत में ‘समान विचारधारा वाले सभी सांसदों’ को एक पत्र लिखा था जिसमें उनसे अपील की गई थी कि ‘संविधान के खिलाफ काम करने’ के लिए आरएन रवि को राज्यपाल के पद से हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करें।

गुजरात में टिकट तय करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम बैठक

गुजरात में अगले महीने के पहले हफ्ते होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज टिकटों की घोषणा कर सकती है। पार्टी ने शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है जिसमें टिकटों का फैसला किया जाएगा। खबर है कुछ बड़े लोगों सहित विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

शाम को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे और इसमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। पार्टी के फार्मूले के अनुसार 75 साल की चुके नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के संसद सदस्यों और विधायकों-मंत्रियों के बेटों को भी टिकट नहीं मिलेगा।

पार्टी में इस बात को लेकर नाराजगी उभर सकती है कि वह कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट देने जा रही है। इससे पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे नेताओं का टिकट कटेगा और उनमें नाराजगी हो सकती है। चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल जैसे बड़े नेताओं का टिकट खतरे में है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी कुछ बाहरी नामी लोगों को टिकट दे सकती है जिनमें कांग्रेस से आये हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर के अलावा भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जैसे नाम शामिल हैं।

याद रहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले ही टिकटों की घोषणा करना शुरू कर चुके हैं। भाजपा के कोर ग्रुप की भी दिल्ली में बैठक हुई थी जिसमें गुजरात के नामों पर चर्चा हुई थी। यह बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हुई थी। इसमें गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, गुजरात संगठन महामंत्री रत्नाकर जी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला, संगठन महासचिव बीएल संतोष सहित कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद थे।

भारत और नेपाल सहित 6.3 तीव्रता वाले भूकंप ने हिलाई धरती, नेपाल में छह लोगों की मौत

मंगलवार की मध्य रात्रि रिक्टर स्केल पर 6.3 के भूकंप ने नेपाल, भारत, चीन सहित आसपास के देशों में धरती को हिला दिया।इसका केंद्र नेपाल था। लोग भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों से बाहर निकल आये और सुरक्षित जगहों को भागे। नेपाल में भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर मिली है, जहाँ लगातार तीन झटकों से कुछ मकान ढह गए और छह लोगों की मौत हो गयी।

नेपाल में मंगलवार रात 9:07 बजे से लेकर बुधवार तड़के 2:12 बजे तक पांच घंटे के भीतर तीन बार भूकंप आया। सभी भूकंपों का केंद्र नेपाल का डोती जिला रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार तड़के नेपाल में आए भूकंप की वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। डोटी जिले में एक घर गिर गया था, जिसके मलबे में दबने से इन लोगों की मौत हो गई।

भारत में राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगह भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप का केंद्र नेपाल था और और चीन में झटके महसूस किए गए। पांच घंटे के भीतर नेपाल में तीसरा भूकंप आने से दहशत भर गयी है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है।

दिल्ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में भी कई सेकेंड तक भीषण झटके महसूस किए गए। घबराकर लोग उठ गए और घरों से बाहर निकल आये। भारत में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, अलबत्ता नेपाल में काफी नुकसान हुआ है।

राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक ट्वीट के मुताबिक 8 और 9 नवंबर की दरमियानी रात 1:57 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 6.3 थी और इसका असर भारत के अलावा नेपाल और चीन में भी देखा गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था।

‘हर हर महादेव’ फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में हंगामा, एनसीपी नेता ने मारपीट कर चलता शो करवाया बंद

महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में फिल्म हर हर महादेव के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। पुणे शहर में मराठा संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शो में भी व्यवधान पैदा किए। वहीं ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी और एक दर्शक के अपनी टिकट के पैसे मांगने पर उसकी एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की।

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जिस दर्शक की पिटाई की गई थी उसके बाद ठाणे के नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही राष्ट्रवादी के तकरीबन 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में जितेंद्र आव्हाड भी आरोपी है। वहीं आव्हाड के जाने के बाद ठाणे के एमएनएस नेता अविनाश जाधव ने शो को दोबारा चालू करवाया और फिल्म देखी।

हर हर महादेव फिल्म को लेकर ठाणे में एनसीपी और एमएनएस के बीच राजनीति शुरू हो गई है। ठीक इससे एक दिन पहले पूर्व राज्यसभा सदस्य संभाजी छत्रपति ने चेतावनी दी थी कि यदि महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है तो वह ऐसी फिल्मों का विरोध करेंगे साथ ही फिल्मों की रिलीज को रोकने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे।

गुरु नानक जयंती पर नांदेड़ में पगड़ी पहने राहुल गांधी ने कार्यक्रम में की शिरकत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में पहुच चुकी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले पहुंची हैं। इस बीच राहुल गांधी ने रात भर होने वाले गुरु नानक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और सिखों के पारंपरिक लिबास व पगड़ी में नजर आए। राहुल गांधी यादगरी साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी फतेह सिंह जी गुरुद्वारा पहुंचे हैं।

बता दें, आज गुरु नानक देव जी की जयंती है गुरु नानक जी सिखों के पहले गुरु व सिख धर्म के संस्थापक हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। गुरु नानक जी का जन्म 1469 में पंजाब प्रांत के तलवंडी में हुआ था जो कि अब पाकिस्तान में हैं।

गुरु नानक जी के जन्म स्थान को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता हैं। साथ ही गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व या फिर प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह सिख धर्म में मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए कुछ देर में मतदान, कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए है मुकाबला

अमेरिका में अब से कुछ देर बाद मिड-टर्म इलेक्शन (मध्यावधि चुनाव) के लिए मतदान शुरू होने जा रहा है। इसमें प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) की 435 सीटों के अलावा सीनेट की 100 में से 35 सीटों के लिए मतदान होग। मध्यवर्ती चुनाव का महत्त्व यह है कि इसके आधार पर ही 2024 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की उम्मीदवारी तय होगी। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मतदान से ऐन पहले इस एलान कि वे 15 नवंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं, ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

इन चुनाव के लिए लाखों अमेरिकी मतदान करेंगे। अमेरिका के इस चुनाव पर दुनिया भर की निगाह है। यह चुनाव राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अग्निपरीक्षा है। इसके नतीजों से ही अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव की उम्मीदवारी तय होगी। बता दें इस चुनाव के लिए करीब 38.8 मिलियन अमेरिकियों ने पहले ही व्यक्तिगत रूप से या मेल से मतपत्र डाल दिए हैं।

बता दें अमेरिका में मध्यावधि चुनाव हर दो साल (किसी भी राष्ट्रपति के आधे कार्यकाल के बीच) में होते हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रतिनिधि सभा और अमेरिकी सीनेट के नियंत्रण के लिए मुकाबला होता है। सदन और सीनेट की करीब 500 सीटों के लिए 1,200 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। डेमोक्रेट वर्तमान में राष्ट्रपति पद के साथ-साथ कांग्रेस के दोनों सदनों को नियंत्रित करते हैं।

इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान से कुछ पहले यह एलान किया है कि वह 15 नवंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने वाले हैं। माना जाता है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में वह अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकते हैं।

इस चुनाव को ट्रम्प और बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर माना जा रहा है। ट्रम्प ने मतदाताओं से ‘वामपंथी अत्याचार’ का विरोध करने को कहा है। उधर बाइडेन ने लोकतंत्र को बचाने की अपील समर्थकों से की है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक चुनाव में अमेरिकी अर्थव्यवस्था मतदाताओं के लिए मुख्य मुद्दा होगी। अमेरिका में महंगाई 40 साल के उच्च स्तर पर है। यह अनुमान लगाया गया है कि यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत दे सकते हैं और उनकी स्थिति में सुधार कर सकते हैं।

मध्यावधि चुनाव से तय होता है कि अमेरिकी कांग्रेस को कौन नियंत्रित करता है। जिस भी पार्टी का कांग्रेस में नियंत्रण होता है, उसका अमेरिकी कानून पर महत्वपूर्ण प्रभाव होता है और संघीय कानूनों को बनाने, बहस करने और पारित करने का प्रभारी होता है। इन चुनावों के नतीजे कुछ दिन में आएंगे। पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया सीनेट चुनावों में परिणाम साफ़ होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

राजधानी दिल्ली में बुधवार से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, ट्रकों की एंट्री से हटा बैन

राजधानी दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बुधवार से खुलेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को घोषणा कर यह जानकारी दी है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत वर्क-फ्रॉम-होम ऑर्डर रद्द कर दिया गया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, “दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने का आदेश रद्द कर दिया गया है। सरकारी कार्यालय सोमवार से पूरी क्षमता के साथ फिर से खुल गए।“

बता दें शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और पर्यावरण मंत्री ने राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवर इत्यादि से संबंधित निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।

किंतु सोमवार को सुबह के समय शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब गुणवत्ता में रहा जो लगातार तीन दिनों तक दर्ज की गर्इ गंभीर श्रेणी से बेहतर है और सुबह नौ बजे एक्यूआई 352 पर रहा।

आपको बता दें, रविवार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण से लड़ने के लिए कार्रवाई की सिफारिश करने वाले केंद्रीय निकाय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को हटा दिया।

गैर-बीएस6 डीजल वाहनों पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश की अब अनुमति है और गैर-बीएस6 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया हैं।