Home Blog Page 445

टीएमसी नेताओं को अपनी मर्यादा का ख्याल नहीं, नेता को निष्कासित कर देश से माफी मांगे ममता बनर्जी- अर्जुन मुंडा

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अखिल गिरि की एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अखिल गिरि यह टिप्पणी उस समय की जब वह नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

गिरि ने भीड़ को संबोधित करने के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की और कहा कि, हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?” गिरि की इस टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी निंदा की हैं।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने तहलका संवाददाता से बातचीत में कहा कि, “टीएमसी नेता के बयानों से स्पष्ट होता है कि यह टीएमसी के चरित्र में है। पश्चिम बंगाल की सरकार, देश के आदिवासियों और पश्चिम बंगाल के आदिवासियों का भी शोषण करती रही है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ, क्योंकि ये बयान अशांति फैलाने वाले हैं।“

उन्होंने आगे कहा कि, टीएमसी नेताओं को मर्यादा का ख्याल नहीं है और यह उनकी दिवालिया पन का निशान हैं इसलिए उन्होंने महिला का अपमान किया हैं। जनजातीय समाज का अपमान किया और देश का अपमान किया हैं। और इसे राजनीतिक दृष्टि से ये कहने की कोशिश की है कि वह ऐसे समाज के लोगों को नापसंद करते हैं। मुंडा ने आगे कहा कि हम चाहते है कि अपने नेता को निष्कासित कर देश से माफी मांगे ममता बनर्जी।“

आपको बता दें, हालांकि अखिल गिरि अपनी इस टिप्पणी से पलट गए हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया हैं। भाजपा ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी है और टीएमसी के मंत्री के बयान से यह साफ है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आदिवासी विरोधी हैं।

कांग्रेस टास्क फ़ोर्स की बैठक सोमवार को, 2024 के चुनाव को लेकर रणनीति पर की जाएगी चर्चा

दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की टॉस फ़ोर्स की सोमवार को बैठक करने जा रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद यह किसी भी तरह की पहली अहम बैठक होगी।

इस बैठक में पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। टास्क फ़ोर्स में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका गांधी और सुनील कनुगोलू हैं।

इसका गठन कुछ महीने पहले उदयपुर के चिंतन शिविर के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया था। इसका गठन पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था।

टास्क फ़ोर्स को अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का जिम्मा दिया गया था। सोमवार की बैठक में टास्क फ़ोर्स के नेता नए अध्यक्ष को इसके अभी तक के निष्कर्षों, चुनाव रणनीति और अन्य काम की जानकारी देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के सभी 6 हत्यारों को किया रिहा

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में नलिनी श्रीहर समेत सभी 6 दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने यह फैसला दोषियों निलनी और आरपी रविचंद्रन की समय से पहले रिहाई की मांग पर सुनाया हैं।

जिनकी रिहाई का आदेश दिया गया है उनमें नलिनी, रविचंद्रन, मुरूगन, संथन, जयकुमार, और रॉबर्ट पॉयस शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जेल में इनके आचरण को भी ध्यान में रखा गया है। तथ्य यह है कि उन्होंने 30 साल से अधिक जेल में बिताए है। राज्य मंत्रिमंडल का निर्णय राज्यपाल पर बाध्यकारी है लेकिन राज्यपाल ने चार साल से कार्रवाई नहीं की इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी को रिहा कर दिया है।

अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल ने कदम नहीं उठाया तो हम उठा रहे हैं। दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश बाकी दोषियों पर भी लागू होगा।

सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर राजीव गांधी की हत्या के दोषियों की समय से पहले रिहाई का समर्थन किया था। वहीं नलिनी श्रीहर और आरपी रविचंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

मद्रास हाईकोर्ट ने 17 जून को दोषियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया था दोनों दोषियों ने अपनी याचिका में ए जी पेरारीवलन की रिहाई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अपनी रिहाई की मांग की थी।

एमसीडी चुनाव को लेकर केजरीवाल ने की अपील “वोट उन्हीं को दे जो काम करते है.. उन्हें नहीं जो तरक्की रोकते हैं..”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं जैसे फेविकोल का जोड़ टूटता नहीं हैं। वैसे हमारी गारंटी दूसरी पार्टी वाले पहले मैनिफेस्टो लाते हैं फिर चुनाव आने पर संकल्प पत्र ले आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इन्होंने पिछले चुनाव में कहा था कि केजरीवाल पैसा नहीं देता, हम सीधे केंद्र से पैसा लाएंगे। केंद्र ने इनको एक पैसा नहीं दिया जबकि एक ही पार्टी की सरकार है। हमने बहुत पैसा दिया इनको, इनके नंबर दो नेता आए और कहने लगे कि राज्य सरकार ने पैसा नहीं दिया, इनको शर्म नहीं आती।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, इन्होंने कहा था कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे अब टीवी पर इनके नेता कह रहे हैं, ये हर शहर में होते हैं लंदन में कहा है? मार्किट सफाई के लिए कहा सब गंदा पड़ा है इन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। लोगों की जिंदगी बर्बाद करने का काम किया इन्होंने।

योग क्लास बंद करवा दी, घर-घर राशन योजना बंद करवा दी। रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ कैंपेन बंद करवा दिया। मेरी दिल्ली के लोगों से अपील है कि काम करने वालों को वोट देना, कान रोकने वालों को वोट मत देना।“

अरविंद केजरीवाल ने दस गारंटी भी दी है जिनमें दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे। तीनों कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे और कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे। कूड़े का निस्तारण दुनिया के दूसरे शहरों की तरह करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान। आवारा पशुओं की समस्या से निजात। नगर निगम की सभी सड़कें दुरूस्त करेंगे।

स्कूल अस्पताल शानदार बनाएंगे। सभी एमसीडी पार्क साफ और सुंदर बनेंगे। कच्चे कर्मचारी को पक्का करेंगे। सब कर्मचारी को समय से तनख्वाह मिलेगी। व्यापारियों की समस्या का निदान होगा। इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनेंगे। लाइसेंस देंगे, कोई पैसा वसूली नहीं होगी।

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, आरक्षण समेत दो बड़े सुधारों की तैयारी में हेमंत सरकार

झारखंड विधानसभा का एक और विशेष सत्र आज बुलाया गया है इस सत्र में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार अपने दो पुराने वादे जिनमें पहला स्थानीयता का आधार 1932 का लैंड रिकॉर्ड और दूसरा पिछड़े वर्ग के लिए नयी आरक्षण नीति जिसमें आरक्षण सीधे 14% से 27% किया जाना है को पेश करेगी।

बता दें यह दोनों ही वादे पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा किए गए थे। वहीं विपक्ष भले ही बहस के दौरान खामियों का उजागर कर सकती है किंतु लेकिन शायद ही कोई दल इसका विरोध करेगा।

अनुसूचित जनजाति का कोटा 26 से 28 और अनुसूचित जाति का कोटा 10 से 12 फीसदी तक किया जाना हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी का कोटा सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। यह बिल पास होने के बाद राज्य में कुल आरक्षण बढ़कर 77 फीसदी पर पहुंच जाएगा। जो कि देश में सबसे अधिक होगा।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ में आयोजित ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में कहा था कि, “11 नवंबर राज्य के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। क्योंकि इस दिन सरकार राज्य विधानसभा में स्थानीय निवासियों के निर्धारण के लिए 1932 भूमि अभिलेख से संबंधित विधेयक पारित करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इसी दिन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 फीसदी आरक्षण प्रदान करने का विधेयक भी पारित किया जाएगा।“

भारत हारा, टी-20 विश्व कप के फाइनल में अब पाकिस्तान का रविवार को इंग्लैंड से मुकाबला

ख़राब खेल और टीम के विवादास्पद चयन के कारण भारत टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड से बुरी तरह परास्त होकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप साबित हुई जबकि सूर्य कुमार यादव भी आज नहीं चल पाए। भारत की गेंदबाजी तो इंग्लैंड के सामने बचकानी साबित हुई और इंग्लैंड के दोनों ओपनरों ने मर्जी से शॉट मार और 10 विकेट से मैच जीत लिया। फाइनल में रविवार को अब इंग्लैंड का पाकिस्तान से मुकाबला होगा।

एडिलेड में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 170 रन बना लिए। भारत के लिए विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ही अर्धशतक बना सके। बाकी सभी बल्लेबाज नाकाम साबित हुए।

भारत की टीम का चयन काफी विवाद में रहा और यजुवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज को एक भी मैच नहीं खिलाया गया। इसकी पहले से आलोचना हो रही थी और मांग थी कि चहल को मैच खिलाया जाना चाहिए। इस हार के बाद टीम के कोच राहुल द्रविड़ पर भी सवाल उठ रहे हैं।

संभावना है कि यह विश्व कप इस टीम के कुछ खिलाड़ियों का करियर ख़त्म कर सकता है। कोच पद पर द्रविड़ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यह दिखा कि वे इतने अनुभव के बावजूद टीम का सही मार्गदर्शन नहीं कर सके।

फिलहाल आज के सेमीफाइल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया। जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स ने पहले विकेट के लिए नाबाद 170 रन जोड़कर टीम की जीत पक्की कर दी। दोनों बल्लेबाजों का यह वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक था।

जोस बटलर 49 गेंद पर 80 और हेल्स 47 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 33 गेंद में 63 रन बनाकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में छह विकेट पर 168 रन तक पहुंचाया। विराट कोहली ने 40 गेंद में 50 रन बनाये। आखिरी चार ओवर में भारत ने 58 रन नहीं बनाए होते तो उसका स्कोर और भी कम होता।

हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा – ‘आज का दिन काफी निराशाजनक रहा। हमने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। हम बेहतर गेंदबाजी नहीं कर सके। यह पूरी तरह नॉकआउट मैचों में दबाव झेलने का मामला था। सभी खिलाड़ी इस स्थिति को समझने के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान दबाव वाले मैच खेल चुके हैं। हम गेंदबाजी के दौरान दबाव में दिखे।’

“कुछ ऐसा है जो अदालतें कर सकती हैं और..” – दिल्ली प्रदूषण पर सीजेआई चंद्रचूड़

दिल्ली में प्रदूषण वाली याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सुनवाई की हैं। पराली जलाने से दिल्ली में होने वाले प्रदूषण पर एक मामले पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने वकील से पूछा कि क्या इस पर प्रतिबंध लगाना संभव है?

दिल्ली मे प्रदूषण पर तत्काल सुनवाई के लिए और पराली जलाने को रोकने के लिए तत्काल आदेश जारी करने के लिए एक याचिका को खारिज करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि, “क्या हम इसे पंजाब और उत्तर प्रदेश में हर किसान के खिलाफ लागू कर सकते हैं? कुछ अदालतें कर सकती हैं और कुछ अदालत नहीं कर सकती हैं। करते हैं। हमें न्यायिक पहलुओं को देखना हैं।”

आपको बता दें, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ यूयू ललित के बाद भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उन्होंने सरकार को चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की।

नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली को वायु गुणवत्ता गंभीर और सबसे खराब प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। बीते दो दिनों से हवा की गुणवत्ता सुधर कर भी खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 282 रहा। साथ ही दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जमानत याचिका मामले में सुनवाई के लिए जैकलीन फर्नांडिस पहुंचीं कोर्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेगुलर जमानत याचिका पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में चल रही सुनवाई के लिए पहुंची है। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन रेगुलर जमानत याचिका पर सुनवाई जारी हैं। साथ ही कोर्ट में सुनवाई के दौरान पिंकी ईरानी भी पेश हुई है।

बता दें इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में कोर्ट ने जैकलीन को इंटरिम बेल दे दी थी। किंतु प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन की रेगुलर जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने जांच में कभी भी सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया।

ईडी ने यह भी मेंशन किया कि जैकलीन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में बता दिया गया था कि वह साधारण नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनके पास काफी फाइनेंशियल रिसॉर्स हैं।

आपको बता दें, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद हैं। सुकेश पर आरोप है कि उसके कई रसूखदार लोगों सहित अन्य कई लोगों के साथ ठगी की हैं। इस मामले में ईडी ने 17 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें अभिनेत्री जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली मामले में आरोपी पाया गया था। साथ ही इसमें कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया था।

 

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की पंजाब के फरीदकोट में गोली मारकर हत्या, बेअदबी मामले का था आरोपी

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गुरुवार की सुबह पंजाब के कोटकपूरा में दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह बीते 7 साल में 7वें डेरा अनुयायी की हत्या हैं। प्रदीप सिंह गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोपी था और जमानत पर बाहर था। प्रदीप को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह पर उस वक्त हमला हुआ जब वह पंजाब के कोटकपूरा में अपनी दुकान खोलने जा रहे था। प्रदीप के साथ ही घटना में एक गनमैन और उसका एक पड़ोसी घायल हुआ हैं। दोनों घायलों को फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं।

फरीदकोट रेंज आईजी प्रदीप कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, “गोलीबारी की एक घटना हुई है, जहां प्रदीप सिंह नाम के शख्स की मौत हो गर्इ है। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। उनके सिक्योरिटी गार्ड ने भी जवाबी गोलीबारी की। हमें सीसीटीवी फुटेज मिले हैं साथ ही कुछ जानकारियां भी हासिल हुई हैं।”

राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की हैं। मान ने पंजाबी में ट्वीट कर कहा कि, “पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है…किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी..राज्य की शांति और शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश।“

आपको बता दे, पंजाब और हरियाणा में सिख समाज और डेरा सच्चा सौदा के बीच वर्ष 2007 से ही अनबन चली आ रही है। प्रदीप सिंह वर्ष 2015 में बरगाड़ी में बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ चुराने का बेअदबी के एक मामले का आरोपी था।

बेअदबी मामले की जांच एसआईटी कर रही थी और एसआईटी ने प्रदीप सिंह को गिरफ्तार भी किया था। साथ ही प्रदीप के एक साथी मोहिंदर पाल बिट्टू की नाभी जेल में हत्या कर दी गर्इ थी। और प्रदीप सिंह जमानत पर जेल से बाहर था। हालांकि पंजाब पुलिस ने उसे सुरक्षा प्रदान की हुई थी।

करीब 7 वर्ष पूर्व सामने आए बेअदबी के मामले के बाद जिले में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। साथ ही अक्टूबर 2015 में बेहबाल कलां में पुलिस गोलीबारी में दो लोगों की मौत और कोटकपूरा में कुछ लोग घायल हुए थे। अब माना यह जा रहा है कि इस हमले के बाद दोनों समाजों में फिर से टकराव बढ़ने की आशंका जताई जा रही हैं।

पाकिस्तान टी -20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में, अब तक फ्लॉप रहे ओपनर ने किया कमाल

पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुँच गया है। उसने आज खेले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 152 रन ही बनाये। इस तरह पाकिस्तान को 153 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसे उसने आखिरी ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के लिए इस विश्व कप में अभी तक फ्लॉप रहे उनके दोनों ओपनर मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए पाकिस्तान की जीत का आधार रख दिया।

आखिरी तीन ओवर्स में पाकिस्तान को दो झटके भी लगे लेकिन उसके बल्लेबाजों ने जरूरी रन बना लिए। पाकिस्तान के लिए दोनों ओपनर्स बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने अर्धशतक जमाये।

अब गुरुवार को भारत का इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मुकाबला होगा। भारत इस मैच में दो फ़ेरबदल कर सकता है। फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है।