Home Blog Page 313

चार साल में 30 प्रतिशत बढ़ी विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रॉपर्टी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुजरात के गांधीनगर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बताया कि पिछले 4 साल में उनकी प्रॉपर्टी में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बीजेपी नेता के पास कुल 20.09 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। जिसमें दो मकान हैं और यह दोनों ही राजधानी दिल्ली में हैं। इनमें से एक अपार्टमेंट उन्होंने हाल ही में खरीदा है। और दूसरा शिमला में 1.5 एकड़ कृषि भूमि भी है।

अपनी आय का जरिया उन्होंने बताया की बतौर राज्यसभा सदस्य मिलने वाली सैलरी और रेट है। साथ ही उनकी पत्नी क्योको जयशंकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कंसलटेंट का काम करती है। एफिडेविट में क्योको पर 1.12 लाख रुपए जीएसटी भी बकाया है।

बता दें, एफिडेविट के अनुसार जयशंकर की विदेशी बैंकों में जमा पैसे और ज्वेलरी में भी इजाफा हुआ है। उनके सिंगापुर, टोक्यो और वाशिंगटन डीसी में भी बैंक अकाउंट हैं। उनके पास कुल 15.52 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी हैं।

आपको बता दें, 6 भाषाओं के जानकार विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जेएनयू से शिक्षा प्राप्त की हुर्इ है। इंटरनेशनल रिलेशन में पीएचडी और एमफिल की डिग्री भी हासिल की है। 24 साल की आयु में वे आईएफएस अफसर बने थे।

बंगाल के पंचायत चुनाव में ममता की पार्टी का परचम, 18605 सीटें जीतीं

बंगाल में पंचायत चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भाजपा की उम्मीदों को झटका दिया देते हुए बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा दूसरे, माकपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर परे रही है। मतों की गणना अभी जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतनी बड़ी जीत देने के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया है।

टीएमसी ने ग्रामीण स्थानीय सरकार के तीनों स्तरों पर बड़ी जीत हासिल की है। पश्चिम बंगाल में 63 हजार 229 ग्राम पंचायत, 9730 पंचायत समिति और 928 जिला परिषद की सीटों पर चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हुई थी।

बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक ग्राम पंचायत की 18605 सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशियों की जीत हुई थी जबकि पार्टी 8768 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, भाजपा के 4449 प्रत्याशियों को जीत मिली है जबकि पार्टी के 2566 उम्मीदवार अलग-अलग सीटों पर आगे चल रहे हैं। ग्राम पंचायत की 1424 सीटों पर सीपीएम प्रत्याशियों जबकि 1073 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। ग्राम पंचायत की 1615 सीटों पर अन्य को भी जीत मिली है।

पंचायत समिति की 9730 सीटों में से 58 पर टीएमसी प्रत्याशियों को जीत मिली है जबकि पार्टी 76 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई है, हालांकि पार्टी के प्रत्याशी 8 सीटों पर आगे हैं। वहीं सीपीएम, कांग्रेस और अन्य का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है।

जिला परिषद की 928 सीटों में से 18 पर टीएमसी को जीत मिली है जबकि पार्टी 65 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा, सीपीएम, कांग्रेस और अन्य का खाता नहीं खुला है। सिर्फ सीपीएम एक सीट पर आगे है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ग्रामीण बंगाल में हर तरह से टीएमसी है। मैं लोगों को टीएमसी के प्रति उनके प्यार, स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि केवल टीएमसी ही राज्य के लोगों के दिल में बसती है।

बता दें कि शनिवार और सोमवार को हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर हिंसा हुई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को मतपेटी से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद सोमवार को 696 बूथों पर पुनर्मतदान हुआ था। उधर, मतगणना के दौरान मंगलवार को मुर्शिदाबाद में एक काउंटिंग सेंटर के पास धमाका हुआ था। विस्फोटक विस्फोट किया गया, जबकि हावड़ा में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी थी।

उधर विपक्षी भाजपा ने तृणमूल पर विपक्षी पर्यवेक्षकों को मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने से रोककर वोट लूटने का आरोप लगाया। वहीं, तृणमूल ने दावा किया है कि चुनावी हिंसा में मारे गए 60 प्रतिशत लोग या तो उनके कार्यकर्ता या समर्थक थे।

ईडी निदेशक संजय मिश्रा को दिया गया एक्सटेंशन गलत- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की तरफ से मिले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डायरेक्टर संजय मिश्रा के एक्सटेंशन को गलत करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, 2021 में एनजीओ कॉमन कॉज के मामले में जो फैसला उसने दिया था उसकी इस मामले में अवहेलना हुई है। संजय मिश्रा केवल 31 जुलाई तक ही बतौर ईडी डायरेक्टर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

केंद्र सरकार का कहना है कि उनकी जगह लेने के लिए अभी कोई दूसरा अफसर तलाश नहीं किया जा सका है। एफएटीएफ जैसे मामलों में अभी काफी काम किया जाना बाकी है। संजय मिश्रा इस मसले पर खुद काम कर रहे हैं। मिश्रा का दायित्व किसी दूसरे योग्य अफसर को दिया जाना है। इसके लिए उसे कुछ समय चाहिए।

बता दें, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने विपक्षी नेताओं द्वारा दायर की गयी याचिका पर सुनवाई की है। और सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलील गौर करते हुए ही ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा को 31 जुलाई तक काम करने की अनुमति दी है।

आपको बता दें, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एक्ट और दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में हुए बदलाव को याचिका में चुनौती दी गई थी। याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर, रणदीप सुरजेवाला, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, साकेत गोखले की तरफ से दायर की गयी थी।

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के 5 ठिकानों पर की छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त दक्षिण कश्मीर में आतंकी संगठनों के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई पुलवामा जिले की शोपियन में की गई है।

सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के साथ सहानुभूति रखने वाले लोगों के घरों पर छापा मारा गया है। खबर यह भी है कि कैडर हाइब्रिड आतंकवादी और ओवर ग्राउंड वर्कर पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, हिज़्बुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद के साथ जुड़े हैं।

एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रिया अहमद डार के घर पर छापेमारी की और उनके परिवार से भी पूछताछ करेगी। बता दें, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी साइबर स्पेस और फिजिकल स्पेस का प्रयोग कर आईईडी, छोटे हथियार और स्टिकी बम का प्रयोग कर हमला करने की कोशिश करने वाले थे।

जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी गतिविधियों को लेकर एनआईए कई मामले दर्ज कर चुकी हैं। इस मामला की जांच के दौरान 26 जून को एनआईए ने 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

आपको बता दें, एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए 4 आतंकवादियों को दिल्ली की एक कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। ये आतंकवादी इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे। ये देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले करने की कोशिश में थे। इनके खिलाफ एनआईए ने वर्ष 2012 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

धारा 370 पर 2 अगस्त से डे-टू-डे होगी सुनवाई, 27 जुलाई तक सभी पक्षकार दाखिल करे जवाब- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने को लेकर चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज (यानी मंगलवार) को सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की एक बेंच ने इस मामले में 27 जुलाई तक सभी पक्षकारों को जवाब दाखिल करने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने कहा कि, वो सिर्फ संवैधानिक मुद्दे पर सुनवाई करेगा। केंद्र के नए हलफनामे का इस मामले में कोई प्रभाव नहीं है। सभी पक्षकारों से अपना जवाब देने के लिए कहा है केंद्र सरकार की ओर ये सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से धारा 370 हटने के बाद कश्मीर के हालात में कितना बदलाव आया है उसको लेकर भी जानकारी दी है। जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि यह पूरी तरह से संवैधानिक मसला है।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों को 27 जुलाई को जवाब दाखिल करने को कहा है। इलेक्ट्रॉनिक मोड में दाखिल सबमिशन देने के आदेश भी दिए है। इसके बाद ही अनुच्छेद 370 पर सुनवाई फास्ट ट्रैक मोड में 2 अगस्त से डे-टू-डे यानी हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हागी।

आपको बता दें, इस मामले में दो याचिकाकर्ताओं ने अपने नाम वापस लिए है इनमें आईएएस अधिकारी शाह फैसल और एक्टिविस्ट शेहला रशीद शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत देते हुए उनके नाम हटा दिए।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई हुआ अस्पताल में भर्ती, वकील ने किया तबियत बिगड़ने का दावा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को देर रात भटिंडा जेल से फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बिश्नोई के वकीलों का कहना है कि उसके पेट में इन्फेक्शन हुआ है और बुखार भी है।

बिश्नोई के वकीलों के मुताबिक वो 4 जुलाई से उपवास पर था और इस दौरान उसे पीलिया की शिकायत हुई जिससे की उसकी तबीयत और बिगड़ गई। बिश्नोई पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से अस्पताल लाया गया।

सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब पुलिस और स्पेशल सेल के बीच अनबन की खबरें भी आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई को एक्सटॉर्शन के मामले में दिल्ली लाया जाना है लेकिन पंजाब पुलिस ने फोर्स न होने का हवाला देकर उसे दिल्ली लाने से मना किया।

दिल्ली पुलिस पहले दो बार प्रोडक्शन वारंट ले चुकी है जिसकी मियाद खत्म होने वाली है। और अब दिल्ली पुलिस तीसरी बार लॉरेंस की कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेगी।वहीं यह खबरें भी है कि लॉरेंस पर हाई थ्रेट है इस वजह से भी पंजाब से दिल्ली लेकर आने में पंजाब पुलिस की भारी फोर्स की भी जरूरत होती है, किंतु पंजाब पुलिस ने दूसरी बार फोर्स न होने का हवाला दिया है।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, टीएमसी आगे

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारी बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल ग्राम पंचायत चुनाव में ताजा अपडेट के अनुसार टीएमसी-3452 से आगे चल रही है।

बता दें पंचायत चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर टीएमसी और विपक्षी बीजेपी के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा हैं।

राज्य में 8 जुलाई को मतदान के दौरान काफी हिंसा हुई थी और बूथ पर कब्जा करने की घटनाओं के बाद बंगाल के 19 जिलों के 696 बूथों पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को दोबारा मतदान कराने का आदेश भी दिया गया था।

सोमवार को हुई हिंसा में चार लोगों के मारे जाने की खबर है जिससे 8 जून के बाद से राजनीतिक हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या 42 हो गई।

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, 6 की मौत

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 8 साल का एक बच्चा भी घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह घटना क्रॉसिंग थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार टीयूवी-300 कार और बस में टक्कर हुई। इस हादसे में कई शव गाड़ी में ही फंस गए। और मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ से दिल्ली आ रही थी बस और गलत दिशा से आ रही थी और कार में बैठा परिवार खाटू श्याम के दर्शन करके वापस आ रहे थे। जिस कारण यह भीषण हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत से शव बाहर निकाले।

गाजियाबाद के एडीसीपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हादसा सुबह 6 बजे हुआ है। बस का ड्राइवर गाजीपुर से सीएनजी भराकर गलत दिशा से जा रहा था। कार सवार लोग मेरठ से गुड़गांव की ओर जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यूक्रेन के रूसी सुरक्षा को तोड़ने के चार प्रयास विफल करने का रूस का दावा

रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन की तरफ से कई दिशाओं से रूसी सुरक्षा को तोड़ने की एकसाथ चार कोशिशों को विफल कर दिया है। इस बीच रूस ने एक वीडियो फुटेज जारी करके अपने उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर केए-52 को दक्षिण डोनेट्स्क क्षेत्र में निर्देशित मिसाइल के जरिये एक यूक्रेनी बख्तरबंद कार्मिक वाहन को नष्ट करते हुए दिखाया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय को उद्धत करते हुए रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक न्यूज ने दावा किया है कि रूसी बलों ने कई दिशाओं में रूसी सुरक्षा को तोड़ने के यूक्रेनी हमले समूहों के तीन प्रयासों को विफल कर दिया है। उसके मुताबिक वदीवका में यूक्रेनी बलों के हथियारों और उपकरणों को निशाना बनाया गया।

एजेंसी ने बताया कि इसके अलावा, टॉरनेडो-एस मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के रूसी दल ने उस क्षेत्र पर हमला किया जहां यूक्रेनी हथियार और सैन्य उपकरण सोलेडर-आर्टेमोव्स्क दिशा में केंद्रित थे। एक यूक्रेनी गोदाम को नष्ट कर दिया गया।
यूक्रेन ने कुछ दिन की शान्ति के बाद जून की शुरुआत में आक्रामक प्रयास शुरू किए थे।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी सैनिक लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन चार दिशाओं में आगे बढ़ने में विफल रहे हैं। वे दक्षिण डोनेट्स्क, बखमुत और ज़ापोरोज़े, जो प्राथमिक पर फोकस किये हुए हैं। उधर एक वीडियो फुटेज जारी करके अपने उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर केए-52 को दक्षिण डोनेट्स्क क्षेत्र में निर्देशित मिसाइल के जरिये एक यूक्रेनी बख्तरबंद कार्मिक वाहन को नष्ट करते हुए दिखाया है।

स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक रूसी युग ग्रुप ऑफ फोर्सेज की इकाइयों ने लिसिचांस्क, सोलेडर-आर्टेमोव्स्क (बखमुत) और अलेक्जेंडर-कलिनोव्स्क दिशाओं में यूक्रेन के सशस्त्र बलों की हमलावर इकाइयों के प्रयासों को विफल करना जारी रखा। प्रवक्ता ने कहा – ‘समूह के विमानों ने दुश्मन की जनशक्ति और गोलाबारी के खिलाफ मिसाइल और बम हमले किए।’

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण सरकार ने जारी की चेतावनी, 19 लोगों की मौत

बारिश के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों से नुकसान की खबरें सामने आ रही है। पहाड़ी इलाकों से लेकर राजधानी दिल्ली तक सभी तरफ बारिश से लोग बेहाल है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में अब तक कुल 19 लोगों की मौत भी हो गई हैं। वहीं दिल्ली में यमुना भी उफान पर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट, लद्दाख के कुछ इलाकों में चेतावनी, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में बैठक बुलाई जिसमें मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में बारिश के कारण शहर की स्थिति और यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी विमर्श किया जाएगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और अन्य नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। और हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर लोग कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते है।