Home Blog Page 285

तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 6 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल: तमिलनाडु

तमिलनाडु के सेलम में आज सुबह चार बजे तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़ी एक लॉरी के पीछे जा घुसी। कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस भयानक हादसे की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। कार में एक परिवार के आठ सदस्य तमिलनाडु के येंगुर से पेरूंथुरई के लिए निकले थे। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार लॉरी में जा घुसी। इन आठ लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जी-20 में वसुधैव कुटुंबकम के इस्तेमाल पर चीन को आपत्ति

राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। किंतु चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस समिट में नहीं शामिल होंगे, लेकिन उनकी जगह प्रधानमंत्री ली कियांग चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

भारत और चीन के अधिकारी समिट में जारी होने वाले साझा विज्ञप्ति पर बातचीत कर रहे हैं। चीन इसमें वन बेल्ट, वन रोड कॉन्सेप्ट और भारत वसुधैव कुटुम्बकम को शामिल करना चाहता हैं।

चीन ने भारत की थीम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ दुनिया एक परिवार होता है। जबकि भारत की थीम- एक पृथ्वी, एक परिवार- उस अर्थ को तो दर्शाता है लेकिन भारत की थीम में एक भविष्य भी जुड़ा हैं, जो वसुधैव कुटुंबकम का हिस्सा नहीं है।

बीजिंग के संस्कृत विशेषज्ञों ने वसुधैव कुटुंबकम को एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का पर्याय नहीं है और इस वाक्यांश को विज्ञप्ति में शामिल करने पर आपत्ति जता रहे है।

चीन के संस्कृत विशेषज्ञों ने कहा कि, नर्इ दिल्ली संस्कृत शब्द वसुधैव कुटुंबकम का इस्तेमाल कर एक मिसाल कायम कर रही है, जो पहले किसी मेजबान देश ने नहीं किया है। जिन देशों ने जी-20 की अध्यक्षता की है, उन्होंने संयुक्त दस्तावेज में अपनी भाषा या संस्कृति के वाक्यांशों को कभी शामिल नहीं किया है।

हमारी संस्कृति को उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है – मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा में कहा कि, “हमारी संस्कृति की जड़ें सत्य पर आधारित है, हालांकि इस संस्कृति को उखाड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि, “सांसारिक सुखों की ओर यह झुकाव सीमा पार कर चुका हैं। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण सांसारिक सुखों की पूर्ति की इस प्रवृत्ति को सही ठहराने का प्रयास करते हैं। इसे ही आज सांस्कृतिक मार्क्सवाद कहा जाता है।”

भागवत ने कहा कि, “ये लोग ऐसी अनैतिकता को अच्छा नाम देकर उसका समर्थन करते हैं वे ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि समाज में ऐसी अराजकता से उन्हें मदद मिलती है और वे अपना वर्चस्व स्थापित कर सकते हैं।”

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादी के बीच हुई मुठभेड़ में गोलीबारी के बीच एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

सुरक्षाबलों को मिली गुप्त सुचना में लश्कर-ए-तैयबा समूह के दो आतंकवादियों के छिले होने की खबर मिली थी और उसी गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को दो आतंकी एक पुलिसकर्मी के घर में घुस कर उससे खाने-पाने की व्यवस्था के लिए कह रहे थे। पुलिसकर्मी ने किसी तरह विभाग को सूचित किया कि उसके घर में दो आतंकवादी हैं जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

जम्मू स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि, “मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हो गया। दोनों घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक संयुक्त टीम ने एक घर पर धावा बोला, जहां आतंकवादियों ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को बंदूक की नोक पर शरण ले रखी थी।”

आपको बता दें, राजौरी के साथ सीमावर्ती पुंछ जिले में इस वर्ष हुए कई मुठभेड़ में करीब 20 आतंकवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

यूपी के पांच जिलों में एनआईए की छापेमारी, भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा संगठन के छात्रों से पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के आठ स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को छापेमारी की है। यह कार्यवाही नक्सली कनेक्शन और टेरर फंडिंग के खुलासा और इससे जुड़ी सभी कड़ियो पर से पर्दाफाश करने के लिए की गयी है।

छापेमारी प्रयागराज, वाराणसी चंदौली, आजमगढ़ और देवरिया जिलों के आठ स्थानों पर की गई है। तलाशी के साथ ही कर्इ लोगों से पूछताछ जारी है।

वाराणसी के चितई पुर थाना क्षेत्र के करौली स्थित महामनापुरी कॉलोनी के एक मकान में एनआईए ने की है और बताया जा रहा है कि इस मकान में दो छात्राएं भगत सिंह स्टूडेंट मोर्च का दफ्तर चलाती हैं। और यहां से सरकार विरोधी गतिविधियां संचालित करने का भी आरोप है।

जानकारी के अनुसार, छात्राओं के अलावा इस मोर्चे से जुड़े कई अन्य लोग भी मकान में मौजूद थे। इन सभी से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा हैं।

दूसरी तरफ देवरिया के उमा नगर कस्बे में डॉ रामनाथ चौहान के घर छापेमारी जारी है। चौहान जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही चौहान के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।

उदयनिधि के सनातन पर विवादित बयान के बाद आप नेता ने सनातन को खत्म करने की बात कही

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म पर विवादित बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ अब आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को भेदभाव की बात कहते हुए कहा कि, “ऐसे किसी भी धर्म या सामाजिक व्यवस्था का खत्म हो जाना देश के हित में हैं।”

राजेंद्र पाल गौतम ने वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर की एक पोस्ट को साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि, “ऐसी कोई भी सामाजिक व्यवस्था या धर्म जो जाति, वर्ण-व्यवस्था या धर्म के आधार पर नफरत फैलाता हो या जो ऊंच-नीच और छुआछूत के व्यवहार को बढ़ा देता हो या समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के सिद्धान्त के खिलाफ हो उसको खत्म हो जाना समाज और देश के लिए हितकारी हैं।”

एक्स पर प्रकाश आंबेडकर ने एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा था कि, “सनातन धर्म छुआछात को मानता है। हम इसे कैसे स्वीकार करें?”

बता दें, उदयनिधि के बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप की टिप्पणियां जारी है।

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों में उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर, बॉक्सरनगर और उत्तराखंड की बागेश्वर, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी व केरल की पुथुपल्ली शामिल हैं।

मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा। इन सभी विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती 8 सितंबर को की जाएंगी।

बता दें, घोसी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) में सीधा मुकाबला, उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)-भाजपा- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम), त्रिपुरा में माकपा और भाजपा, झारखंड में जेएमएम और भाजपा, केरल में वाम दल और कांग्रेस में सीधा मुकाबला हैं।

भांग बेचने पर सिविल कोर्ट ने सुनाई एक लाख जुर्माना और पांच साल की सजा: बिहार

बिहार के दरभंगा की सिविल कोर्ट ने पहली बार भांग बेचने के आरोप में दो शख्स को पांच साल की जेल की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

दरभंगा कोर्ट ने एक शराब धंधेबाज को भी दोषी करार देते हुए 6 साल के सश्रम कारावास और एक लाख जुर्माना की सजा सुनाई है। पुलिस ने इस साल मार्च में रवि जायसवाल को उसके घर से करीब 450 लीटर अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के अनुसार बिहार में भांग बेहद प्रचलित है और यह गली-गली पान दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है। और आज से पहले भांग बेचने की इतनी बड़ी सजा पूरे राज्य में किसी को नहीं मिली है।

एनसी नेता अकबर लोन को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत-संविधान के प्रति निष्ठा का शपथ पत्र करें दाखिल

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अनुच्छेद-370 को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन को फटकार लगाते हुए कहा कि, “अकबर लोन हलफनामा दाखिल करें की वे भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखते हैं।”

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ को केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि मोहम्मद अकबर लोन को बताना होगा कि वह संविधान के प्रति निष्ठा रखते हैं। और सदन में नारे लगाने के लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पांच जजों की पीठ ने मेहता की अर्जी को मान लिया।

मोहम्मद अकबर लोन जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाले प्रमुख याचिकाकर्ता हैं। कपिल सिब्बल ने कहा है कि यदि लोन मंगलवार तक एफिडेविट दाखिल नहीं करते हैं तो वह उनकी पैरवी नहीं करेंगे।

आपको बता दें, वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फारूक अब्दुल्ला की पार्टी के नेता अकबर लोन ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक बुलाई, पांच गारंटी करेंगे लॉन्च

तेलंगाना विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना के हैदराबाद में पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक बुलाएंगे और पांच गारंटी लॉन्च करने के लिए एक सार्वजनिक बैठक भी करेंगे।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, “जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मंजूरी दी है, नवगठित सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में होगी। 17 सितंबर को सीडब्ल्यूसी की विस्तारित बैठक होगी जिसमें सभी सीडब्ल्यूसी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेता शामिल होंगे। बैठक के बाद हैदराबाद के पास एक विशाल सार्वजनिक रैली होगी और इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच गारंटी लॉन्च करेगी।”

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, “सार्वजनिक बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं के काफिले को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कि 17 सितंबर की रात्रि प्रवास के लिए तेलंगाना के 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करेंगे और पार्टी में भाग लेंगे।”

वेणुगोपाल ने कहा कि, “18 सितंबर को सीडब्ल्यूसी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेता अपने-अपने निर्धारित विधानसभाओं में सुबह कार्यकर्ता बैठक में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और फिर बीआरएस सरकार के खिलाफ पांच गारंटी और आरोप-पत्र के घर-घर वितरण में भाग लेंगे।”

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला की सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस में शामिल होने की योजना के बारे में एक सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि, “यह बहुत सौहार्दपूर्ण बैठक थी।”