दीपके-सोनम और एलजी कनेक्शन

सुजीत ठाकुर, नई दिल्ली


काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) समर्थको का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि आज इंटेनसिटी पहले दिन जैसा तगड़ा अभी तक नहीं रहा। इस बीच दो बड़े सवाल हैं जो काफ़ी दिलचस्पी वाले हैं. पहला यह कि क्या सोनम वंगचूक और अभिजीत दीपके को साथ लाने में लद्दाख के एलजी कि भूमिका है? यदि इसका ठीक उत्तर कोई है जिसका दावा किया जा रहा है तो इस कयास को बल मिलेगा कि यह सत्ता समर्थको का डिजाइन किया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि सोनम ने यह कहां है कि, वो दीपके को जानते नहीं थे। एलजी ने उन्हें दीपके से बात करने को वाध्य किया था. इसके बाद उन्होंने दीपके के बारे में पता किया और उन्हें लगा कि दीपके किसी निजी वजह से आंदोलन नहीं कर रहे हैं। अर्थात सोनम को इसमें राजनीति कि बू फिलहाल नहीं आयी। हालांकि सोनम को यह लगा कि हो सकता है कि भविष्य दीपके राजनीतिक प्लेटफॉर्म बना लें. दूसरा सवाल आंदोलन कि फंडिंग को लेकर है. इसका श्रोत क्या है? हालांकि इसका कोई ठोस उत्तर नहीं है। लेकिन यह कयास लग रहा है कि यदि सत्ता समर्थको का यह डिजाइन किया हुआ है तो फिर फंडिंग के सवाल का परोक्ष उत्तर मिल जायेगा। सूत्रो का कहना है कि आंदोलन को जिस तरह से कांग्रेस और अन्य सियासी दल अपना समर्थन देने लगे है, उस से सत्ताधारी दल राहत महसूस कर रही है। क्यूंकि सरकार को यह बताने का बहाना मिलेगा कि यह आंदोलन विपक्ष युवाओं के कंधे पर बन्दूक रख कर रही है।