कृषि क्षेत्र में अनियमितताओं और लापरवाही के मामले में आज नपेंगे अफसर

कृषि क्षेत्र में अनियमितताओं और लापरवाही के मामले में आज नपेंगे अफसर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय में सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर पंजाब दौरा छोटा कर आज शाम दिल्ली लौटने का फैसला किया है।

कृषि मंत्रालय में घोर अनियमितता उजागर, शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब दौरा छोटा कर वापसी का लिया फैसला; भेदभाव, शिकायतें न सुनने, योजनाओं में बिना वाजिब कारण देरी और फंड दुरूपयोग की शिकायतें; शाम 7 बजे बड़ी बैठक, सचिव और शीर्ष अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश; जीरो टॉलरेंस का ऐलान, जिम्मेदारी फिक्स होगी
कृषि मंत्रालय की निगरानी तंत्र और जनशिकायतों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही सामने आई; मंत्री ने पहले ही दिया था जीरो टॉलरेंस का निर्देश; शाम 7 बजे की बैठक में विवरण, शिकायतों और कार्रवाई की रिपोर्ट पेश होगी; बैठक के बाद कई अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद

नई दिल्ली 21 सितंबर, 2026 कृषि मंत्रालय में घोर अनियमितता और लापरवाही के कई मामले उजागर हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि भेदभाव करने, शिकायत नहीं सुनने, योजनाओं में वाजिब कारण के बिना देरी और फंड के दुरूपयोग से संबंधित शिकायतों को लेकर कई अफसरों पर गाज गिर सकती है।

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब दौरा छोड़ा, आज शाम दिल्ली वापसी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी को देखते हुए अपने पंजाब दौरे को जल्द से जल्द समाप्त कर वापस लौटने का फैसला लिया है। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान आज शाम ही दिल्ली वापस लौटेंगे। उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि सारे विवरण और शिकायत तथा उन पर हुई कार्यवाई की रिपोर्ट के साथ शाम में मौजूद रहे। इसे लेकर शाम 7 बजे बड़ी बैठक बुलाई गई है।

निगरानी तंत्र और जनशिकायतों में उजागर हुई गंभीर खामियां

सूत्रों का कहना है कि कृषि मंत्रालय की निगरानी तंत्र तथा आम लोगों से मिली शिकायतों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। कृषि मंत्री ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिया था कि लापरवाही और अनियमितता के मामले को लेकर जीरो टॉलरेंस होगी और जिम्मेदारी फिक्स करते हुए जरूरी कार्यवाई होगी। इसके बाद स्पष्ट है कि आज होने वाली बैठक के बाद कई अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।