Home Blog Page 448

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर हिमाचल के श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में निधन

आज़ाद भारत के सबसे पहले वोटर श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वे 106 साल के थे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 3 नवंबर को ही हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से वोट डाला था। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मास्टर श्याम सरन नेगी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक व्यक्तिगत रूप से जानते थे। इस उम्र में भी लोकतंत्र के लिए उनका जज़्बा लाजवाब था। वे हिमाचल प्रदेश में किन्नौर ज‍िले के कल्पा के रहने वाले थे और वहीं उनका निधन हुआ।

श्‍याम सरन नेगी ने दो दिन पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए विधानसभा चुनाव के ल‍िए वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में ह‍िस्‍सा ल‍िया था जो देश का पहला चुनाव था। जीवन के 106 बसंत देखने वाले नेगी ने 34 बार मतदान किया था।

किन्नौर के उपयुक्त आबिद हुसैन सादिक ने श्‍याम सरन नेगी के न‍िधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी आज दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में आज उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

एक शिक्षक के रूप में रिटायर हुए श्याम शरण नेगी का जन्म एक जुलाई, 1917 को हुआ था। करीब 106 साल की उम्र में न‍िधन से पहले उन्होंने हिमाचल चुनाव में वोट डाला। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर मरने से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया।

किन्नौर के कल्पा कस्बे के रहने वाले श्याम शरण स्कूल से टीचर के पद से 51 साल पहले रिटायर थे। पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे। दरअसल भारत का पहला चुनाव फरवरी 1952 में हुआ लेकिन हिमाचल में सुदूर, आदिवासी इलाकों में खराब मौसम के कारण सर्दियों के दौरान मतदान कराना असंभव था।

इसे देखते हुए वहां मतदान 23 अक्टूबर, 1951 को पांच महीने पहले हो गया। तब श्याम शरण नेगी स्कूल अध्यापक थे और चुनावी ड्यूटी पर थे। इसके कारण वे अपना वोट डालने सुबह सात बजे किन्नौर में कल्पा प्राथमिक स्कूल में अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए। श्याम शरण नेगी वहां पहुंच कर मतदान करने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद उन्हें बताया गया कि इलाके में कहीं भी सबसे पहले वोट डालने वाला वे ही हैं।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई नेताओं ने नेगी के निधन पर शोक व्यक्त जताया है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा – ‘स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।’

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भई नेगी के निधन पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला वोटर होने के कारण नेगी देश में एक जानी मानी हस्ती बन गए थे।

कर्नाटक में सड़क हादसे में 7 महिला मजदूरों की मौत, 11अन्य घायल

कर्नाटक में एक सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गयी है। यह सभी मजदूर थीं और काम करके घर लौट रही थीं जब यह हादसा हुआ।

हादसा तब हुआ जब चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच भयंकर भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालीं मजदूर महिलाऐं काम के बाद ऑटो से घर लौट रही थीं।

ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर होने के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया और बुरी तरह पिचक गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से दो कई हालत गंभीर बताई गयी है। घायलों में दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में गोली मारकर की गई हत्या

शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार की दोपहर को पंजाब के अमृतसर शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें उस वक्त गोली मारी गई जब वे एक मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग की जानकारी सामने आ रही है। यह गोलिया उनपर प्रबंधन के विवाद को लेकर एक मंदिर के बाहर कथित तौर पर एक दुकानदार द्वारा कम से कम पांच गोलियां दागी गई। हालांकि उन्हें पुलिस सुरक्षा हासिल थी किंतु सुरक्षा के बावजूद हमलावर निशाना बनाने में सफल रहा।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। और हमलावर के पास से वारदात में इस्तेमाल की गर्इ पिस्टल बरामद की गई हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। ऐसे में अभी हमारा फोकस मामले की जांच को पूरा करना है। जांच में आगे जो भी चीजें आएंगी वो साझा की जाएंगी।

उन्होंने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है यह पता चला है कि सूरी और उनके सहयोगियों का आज मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ विवाद हुआ है जब उन पर गोलियां दागी गयी उस समय वे एक सहयोगी के साथ सड़क पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे।

दिल्ली नगर निगम के चुनावों की घोषणा; वोट पड़ेंगे 4 दिसंबर को, नतीजे आएंगे 7 को

दिल्ली नगर निगम के चुनावों की घोषणा कर दी गयी है। यह चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी। राज्य चुनाव विभाग ने आज इन चुनावों की तारीखों की घोषणा की। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है।

चुनावों की घोषणा करते हुए दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के कमिश्नर विजय देव ने बताया कि इस बार दिल्ली में 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इस बार 1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता मतदाता होंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि  चुनाव ईवीएम से होगा और इसमें नोटा भी होगा। दिल्ली में तारीख के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव खर्च की सीमा हर वार्ड में 8 लाख रुपये रखी गई है।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी और 19 नवंबर नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। आयोग ने कहा कि वार्डों के परिसीमन पर कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में दी गई चुनौती का चुनाव की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि अदालत ने इस पर रोक नहीं लगाई है।

अक्टूबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली नगर निगम के वार्डों के पुनर्निर्धारण से संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम के  चुनाव के वार्डों की कुल संख्या 272 से घटकर 250 होगी जिनमें से 42 को आरक्षित करने का निर्णय किया गया है।

चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पिछले 15 साल से एमसीडी में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देंगे। इस बार चुनाव इसलिए अलग होंगे क्योंकि केंद्र सरकार ने इस साल संसद में कानून लाकर तीनों नगर निगमों का एकीकरण करते हुए दिल्ली नगर निगम नाम से एक ही निगम बना दिया था।

इसुदान गढ़वी होंगे गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री  पद के उम्मीदवार

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आप की और से इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुजरात के लिए आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है।

दरअसल 29 अक्टूबर को केजरीवाल ने जनता से अपील की थी कि वे पार्टी से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉइस मेल और ईमेल के जरिये संपर्क करके बताएं कि राज्य में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसे होना चाहिए। और लगभग 16.5 लाख लोगों से रायशुमारी करवाने के बाद इसुदान का नाम सामने आया हैं जिसमें 73 फीसदी लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बताया।

आपको बता दें, इसुदान गढ़वी का जन्म जामनगर जिले के पिपलिया गांव में 10 जनवरी 1982 को हुआ था। वे किसान परिवार से है। साथ ही वे पूर्व पत्रकार और गुजरात के लोकप्रिय टीवी एंकर भी रहे हैं। उन्होंने जून 2021 में आप की सदस्यता ग्रहण की थी और वे फिलहाल आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

दिल्ली में 5 नवंबर से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम; ऑड-ईवन हो सकता है लागू

दिल्ली में कल से (यानी 5 नवंबर से) सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद साथ ही ऑड ईवन लागू करने पर विचार कर रही हैं सरकार। यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिया गया हैं।

प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, “पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार, बाकी राज्यों के लिए केंद्र आगे आए…”

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में पांचवी कक्षा से ऊपर की सभी आउटडोर गतिविधियां भी बंद रहेंगी। और हम नहीं चाहते कि बच्चों को कोई भी तकलीफ हो।“

केजरीवाल सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अंतिम चरण के तहत राजधानी की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया हैं। यह जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है।

गोपाल राय ने बताया कि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण-रोधी उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए समिति का गठन किया हैं। साथ ही दिल्ली सरकार ने 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे, निजी कार्यालयों से भी इसका अनुसरम करने की सलाह दी गर्इ हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पराली को लेकर कहा कि हमारी सरकार को आए हुआ अभी तक बहुत कम दिन हुए हैं। हम इस समस्या से भागते नहीं हैं अगले 3 साल में पराली का हल मुमकिन हैं।

झारखंड के सीएम को ईडी के समन के बाद राज्य के दो कांग्रेस विधायकों के यहाँ आईटी ने छापे मारे

झारखंड में आयकर विभाग (आईटी) ने शुक्रवार को दो कांग्रेस नेताओं के यहां छापे मारे हैं। यह दोनों पार्टी के विधायक हैं। उधर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि एक दिन के नोटिस पर ईडी सोचती है कि मैं उनके यहाँ पहुंच जाऊंगा तो यह नहीं होगा। यदि मेरा अपराध इतना गंभीर है तो उन्हें मुझे सीधे गिरफ्तार कर लेना चाहिए था।

बिहार और झारखंड की आईटी की टीमों ने गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित ठिकाने पर ये छापेमारी की है। आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह झारखंड के दो कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापे मारे हैं।

पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और नेता शिवशंकर यादव के ठिकानों पर अल सुबह आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी। दोनों ही विधायकों ने इसे राजनीतिक बदले की भावना बताते हुए इसके पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है।

उधर धन शोधन मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के तरीके को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वे चोर नहीं हैं जो इस तरह का तरीका अपनाया जा रहा है। सीएम ने कहा – ‘एक दिन पहले ईडी नोटिस भेजती है और अगले दिन सोचती है कि मैं वहां पहुंच जाऊंगा। क्या हम चोर हैं? अगर मेरा अपराध इतना गंभीर है तो उन्हें मुझे सीधे गिरफ्तार कर लेना चाहिए था। नोटिस भेजने की क्या जरूरत है?’

सोरेन ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर उनकी सरकार को अस्थिर करने का आरोप भी लगाया है। सोरेन ने कहा – ‘हमें ईडी का समन मत भेजिए, सीधे गिरफ्तार करके दिखाइये। भाजपा को लगता है कि जेल में डालकर डरा देंगे लेकिन  हम इस साजिश का माकूल जवाब देंगे। जनता हमारे साथ है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।’

नेतन्याहू की इजराइल की सत्ता में वापसी; उनके आते ही गाजा ने दागे रॉकेट, लक्ष्य से दूर गिरे

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू एक बार सत्ता में लौट आये हैं। उनके चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा के कुछ घंटे के भीतर ही गाजा ने इजरायल पर रॉकेट दागा। हालांकि, यह लक्ष्य से दूर जाकर गिरा।

इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री येर लापिद ने नेतन्याहू को जीत के लिए बधाई दी है। लापिद ने नेतन्याहू से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी विभागों को एक व्यवस्थित सत्ता हस्तांतरण की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक लापिद ने कहा कि इजराइल देश किसी भी राजनीतिक विचार से ऊपर है और वे नेतन्याहू को इजरायल और इजराइल के लोगों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

इस बीच इजराइल की सेना ने एक बयान में कहा गया कि गुरूवार शाम ग़ज़ा की तरफ से उनके देश पर रॉकेट दागे गए। इनमें से एक को आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया। रात दस बजे रॉकेट सायरन ने गाजा सीमा के पास इजराइली शहरों किसुफिम, ऐन हाशलोशा और निरीम को सतर्क कर दिया, क्योंकि गाजा पट्टी से एक रॉकेट लॉन्च किया गया था।

सेना ने कहा कि रात करीब 10 बजे दक्षिणी इजराइल में गाजा से रॉकेट दागा गया, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही वह गाजा पट्टी में ही गिर गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह हमला नेतन्याहू और उनके सहयोगियों के इजराइल की संसद में बहुमत की सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें जीतने के बाद हुआ।

ट्वीटर में छंटनियों का दौर शुरू, मेल में कर्मियों को कहा – ‘यदि दफ्तर आ रहे तो घर लौट जाएं’

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर को अपने हाथ में लेने के बाद कंपनी  में छंटनियों का दौर शुरू हो गया है। ट्विटर ने आज सुबह एक ईमेल भेजकर अपने कर्मियों से कहा कि शुक्रवार सुबह 9 बजे तक कर्मचारियों को बता दिया जाएगा कि उन्हें कंपनी से निकाला गया है या उनकी सेवा जारी है।

इसे पहले एलन मस्क कुछ बड़े अधिकारियों को कंपनी से बाहर कर चुके हैं। अब ट्वीटर ने आज सुबह जो ईमेल कर्मियों को भेजा है उसमें कहा गया – ‘ट्विटर को सही रास्ते पर लाने के प्रयास में, हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। हमारे कार्यालय अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और ग्राहक डेटा को सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए सभी बैज एक्सेस को निलंबित कर दिया जाएगा।’

मेल में कहा गया है कि कंपनी के जो कर्मचारी छंटनी से प्रभावित नहीं होंगे, उन्हें उनके आफिस ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। मेमो में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की छंटनी की गई है, उन्हें उनके व्यक्तिगत ईमेल पर अगले चरणों के बारे में सूचित किया जाएगा।

दिलचस्प यह है कि इस मेल में लिखा गया है – ‘यदि आप किसी कार्यालय में हैं या कार्यालय जा रहे हैं, तो कृपया घर लौट जाएं।’

इमरान पर जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान में समर्थकों का कोहराम, आगजनी और तोड़फोड़  

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के नेता इमरान खान की सेहत में सुधार हो रहा है। गुरुवार को एक जनसभा के दौरान उन पर जानलेवा हमले में टांग पर गोली लगने के बाद उन्हें शौकत खानम अस्पताल में भर्ती किया गया है जो उनकी माता के नाम पर ही बनाया गया था। इमरान खान पर इस हमले के बाद उनके समर्थकों ने पाकिस्तान में कोहटराम मका दिया और कई कगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं।

पीटीआई के नेताओं के मुताबिक इमरान खान की हालत स्थिर है, और वह खतरे से बाहर हैं। इस हमले के लिए इमरान खान ने तीन लोगों परे आरोप लगाया है और कहा है कि यदि इन्हें तत्काल बाहर नहीं किया जाता है तो पाकिस्तान में उनकी पार्टी सड़कों पर जबरदस्त विरोध करेगी।

इमरान खान के मुताबिक उन पर गोलियां चलाकर हमला करवाया गया है। उन्होंने इसमें पाक प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के शीर्ष अफसर मेजर जनरल फैसल नसीर का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक उन्हें मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने यह आरोप लगाया है।

इस बीच पीटीआई के नेताओं असद उमर और मियां असलम इकबाल ने मीडिया के लोगों से कहा कि इमरान खान ने मांग की है कि इन तीन लोगों को उनके पदों से हटा दिया जाना चाहिए। हम सिर्फ इमरान खान की मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर इन तीन लोगों को हटाया नहीं गया, तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

असद उमर ने कहा कि इमरान खान को पैर में गोली लगी। उनका सीटी स्कैन किया गया है। अगर किसी को ज़रा भी शक रहा है, तो वह आज दूर हो गया होना चाहिए, क्योंकि इमरान खान बार-बार कहते रहे हैं कि वह इस मुल्क की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं।