कर्नाटक में सड़क हादसे में 7 महिला मजदूरों की मौत, 11अन्य घायल

कर्नाटक में एक सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गयी है। यह सभी मजदूर थीं और काम करके घर लौट रही थीं जब यह हादसा हुआ।

हादसा तब हुआ जब चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच भयंकर भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालीं मजदूर महिलाऐं काम के बाद ऑटो से घर लौट रही थीं।

ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर होने के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया और बुरी तरह पिचक गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से दो कई हालत गंभीर बताई गयी है। घायलों में दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।