Home Blog Page 366

पीएम मोदी असम दौरे पर एम्स समेत 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर है और लगभग 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमे गुवाहाटी एम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेज नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज, नौगांव मेडिकल कॉलेज और कोकराझार मेडिकल कॉलेज साथ ही पीएम मोदी असम एडवांस्ड हेल्थकेयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के रंग घर के सौंदर्यीकरण कार्य आधारशिला भी रखेंगे।

एम्स गुवाहटी के कार्यकारी निदेशक अशोक पुराणिक ने कहा कि, यह अगले तीन या चार साल में 750 बेड की क्षमता को पूरा कर लेगा।

बता दें, अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी बिहू नृत्य के मेगा इवेंट में भी शामिल होंगे। इसमें 10 हजार से अधिक कलाकार शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के 31 जिलों के कलाकार भाग लेंगे। यह कार्यक्रम असम के बिहू नृत्य को असमिया लोगों की सांस्कृतिक पहचान व जीवन के शुभंकर के रूप में विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पीएम मोदी डिब्रूगढ़ के नामरूप में 500 टीपीडी क्षमता वाले मेथनॉल संयंत्र की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री रेलवे की पांच परियोजनाओं को राष्ट्र समर्पित करेंगे। इन रेल परियोजनाओं के साथ दिगारू-लुमडिंग खंड, गौरीपुर- अभयपुरी खंड, न्यू बोंगाईगांव- धूप धारा खंड का दोहरीकरण, रानीनगर जलपार्इगुड़ी-गुवाहाटी खंड का विद्युतीकरण, सेंचोआसिलघाट टाउन और सेंचोआ-मैराबाड़ी खंड का विद्युतीकरण भी करेंगे।

प्रयागराज कोर्ट ने अतीक अहमद को 14 दिन की रिमांड में भेजा

प्रयागराज पुलिस नैनी जेल से अशरफ और अतीक को लेकर CJM कोर्ट पहुंची है।कोर्ट ने यूपी पुलिस को अ तीक अहमद को 14 दिन के रिमांड में भेज दिया गया है।

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अचानक उसके बेटे असद के एनकाउंटर की खबर आती है। कोर्ट परिसर में ही अतीक अहमद रोने लगता है। सिर पकड़कर जमीन पर बैठ जाता है। कुछ देर में उसने पीने के लिए पानी मांगा।


कोर्ट परिसर में हुई नारेबाजी

इस दौरान अतीक अहमद ने अपने वकील से अलग मुलाकात की इजाजत मांगी। एनकाउंटर के बारे में पता चलते ही कोर्ट परिसर में ‘अतीक अहमद मुर्दाबाद, उमेश पाल अमर रहें’ के नारे लगने लगे। साथ ही, योगी-मोदी जिंदाबाद के भी नारे लग रहे है। वकील कोर्ट परिसर में गुस्से में नजर आ रहे हैं।

यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की मौत

डिप्टी सीएम ने एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारियों को दी बधाई, जेल में बंद अतीक अहमद बेटे के मारे जाने पर फूट-फूट कर रोया है

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गुर्गे  गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी के बड़ा गांव में एनकाउंटर कर दिया है। मारे गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने विदेशी और आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।दोनों पर 5 लाख का इनाम था। इस घटना की सूचना मिलने पर जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद फूट-फूट कर रोया है।

ज्ञात हो कि अतीक अहमद अभी साबरमती जेल में है और उसे कल यानी बुधवार को ही सुनवाई के लिए यूपी लाया गया था।
दूसरी ओर इस एनकाउंटर पर मृतक अधिवक्ता उमेश पाल की मां शांति देवी ने इन काउंटर पर खुशी व्यक्त की है। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका मुख्यमंत्री और पुलिस पर पहले से भरोसा था। वह चाहती है कि उनके बेटे का हत्या करने वाले का जिस तरह एनकाउंटर किया गया है। वैसा ही बचे हुए अपराधियों के साथ इनकाउंटर में मार दिया जाए। आज उनकी आत्मा को शांति मिली है। उन्होंने कहा है कि एनकाउंटर में मारे गए अपराधी को सही सजा मिली है।

घटना के संबंध में एडीजीपी अमिताभ यस ने बताया है कि पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम आरोपी थे। उन्होंने अधिवक्ता उमेश पाल और दोष दो पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। वे दोनों लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। पुलिस एसटीएफ के पीछे लगी हुई थी।वह बार-बार नए मोबाइल का प्रयोग कर रहा था। इस बीच पुलिस उसके मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

आज उसकी लोकेशन अजमेर शरीफ मिली और वे वहां से जब वापस लौट के आ रहे थे।जब वे बाइक से झांसी के बरखा गांव के पास पहुंचे तभी पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया।जवाब में उन्होंने गोली चलाई। बचाव में पुलिस ने भी गोली फायर की। जिसमें दोनों अपराधी मारे गए। उनके पास से आधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। नया मोबाइल भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि बचे हुए भी अपराधी की खोज की जा रही है। उन्हें जल्दी पकड़ लिया जाएगा। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस एनकाउंटर में अपनी खुशी व्यक्त की है । उन्होंने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उसे उसके मुकाम तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस दोनों हत्यारों को पकड़ने गई थी तो अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा दोनों अपराधी मारे गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। यह भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार है किसी भी अपराधी का खैर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राजनीति का अपराधीकरण किया है। सपा और बसपा में कोई अंतर नहीं था। उन्होंने अपराधियों को पाला पोसा है। जिसके कारण यूपी में अपराध का ग्राफ सर चढ़कर बोल रहा था। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी इन काउंटर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी अपराधियों को सचेत हो जाना चाहिए कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सरकार चल रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

बेटे की मौत पर माफिया खुब रोया

जिस माफिया डॉन अतीक अहमद के एक इशारे पर पूरे यूपी में मंत्री से संत्री तक हाजिरी लगाते थे और बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था। आज वही अतीक अहमद अपने बेटे के एनकाउंटर पर फूट फूट कर रोया है। 40 साल के माफिया राज में पहली दफे अतीक अहमद को व्यक्तिगत क्षति पहुंची है।यूपी के प्रयागराज जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद अपने बेटे असद और शूटर गुलाम की इनकाउंटर में मौत होने की सूचना पर फूट फूट कर रोया है जेल अधिकारियों के अनुसार अतीक अहमद जेल के अंदर पागलों जैसा हरकत कर रहा था वह अपने बेटे के मारे जाने पर सर घूमता हुआ दिखा उसे बमुश्किल संभाला गया है।

दूसरी ओर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने वाले  अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। पुलिस उसे प्रयागराज लाने के बाद 14 दिन की कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। फरार शूटरों और साजिशकर्ताओं के बारे में दोनों से पूछताछ की जानी है। अभी तक उमेश पाल हत्याकांड में इनका बयान दर्ज नहीं हुआ है।

ईडी ने फेमा एक्ट के तहत बीबीसी पर दर्ज किया मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) एक्ट के तहत ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (बीबीसी) पर कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। कंपनी पर फॉरेन एक्सचेंज उल्लंघन का आरोप है।

आपको बता दें, इससे पहले फरवरी 2023 में आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली व मुंबई स्थित परिसरों में चोरी की जांच के तहत एक सर्वेक्षण अभियान किया था। और यह आरोप लगाया गया था कि ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों का गैर-अनुपालन और मुनाफे का ट्रांसफर किया गया था।

बठिंडा सैन्य थाने में सेना के जवान का सर्विस हथियार दुर्घटनावश चलने से सैनिक की मौत

पंजाब के बठिंडा सैन्य थाने में बुधवार की रात सेना के जवान का सर्विस हथियार दुर्घटनावश चलने से मौत हो गर्इ है। जवान की सिर में गोली लगने से मौत हो गर्इ है।

भारतीय सेना ने इस घटना पर कहा कि सिपाही 11 अप्रैल को छुट्टी से लौटा था। मामला कथित तौर पर आत्महत्या के प्रयास का लग रहा है और कल बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई घटना से इस घटना का किसी भी प्रकार से संबंध नहीं हैं।

भारतीय सेना ने आगे कहा कि, सिपाही के पास से एक ही हथियार का खोखा और कारतूस का डिब्बा मिला है। उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल में ले जाया गया किंतु उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले की जानकारी थाना कैंट पुलिस को दी गर्इ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

आपको बता दें, पंजाब के बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर बुधवार को हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गर्इ थी। और सेना के बयान के अनुसार, बुधवार को लगभग 4.30 मिनट पर तोपखाना इकार्इ में मेस के पीछे मौजूद बैरक के पास दो लोगों ने सोते हुए चार सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटे में 10 हजार से अधिक नए मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटे में 10 हजार के पार पहुंच गए है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या करीब 45 हजार पहुंच गर्इ है।

इससे ठीक एक दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामले करीब 7 हजार से ऊपर दर्ज किए गए थे। और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अलर्ट मोड पर कर अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को दुरूस्त करने का काम तेज कर दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.42 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.02 फीसदी है।

वहीं दूसरी ओर मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 फीसदी है। और कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गर्इ है। साथ ही संक्रमण से ठीक होने वालो की संख्या 4,42,10,127 है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

आपको बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों की 220,66,24,653 खुराक लगाई जा चुकी है।

अतीक अहमद की उमेश पाल हत्याकांड में आज होगी पेशी, जेल में बिगड़ी तबीयत

माफिया डॉन अतीक अहमद की आज उमेश पाल हत्याकांड मामले में जिला कोर्ट में पेशी है। उसे गुजरात की साबरमती जेल से बुधवार शाम प्रयागराज जेल लाया गया है।

सूत्रों के अनुसार अतीक अहमद का हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है देर रात उसे परेशानी होने से दवाई दी गई है। दो डॉक्टरों की एक टीम उसकी जांच कर रही है।

अतीक और उसके भाई अशरफ की पेशी को देखते हुए गुरुवार को कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने का निर्णय लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर में केवल अधिवक्ताओं व वादकारियों को ही अनुमति दी जाएगी।

बता दें, उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से पूछताछ पुलिस अफसरों की एक स्पेशल टीम करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए 200 सवालों की लिस्ट तैयार की है।

अतीक अहमद पर पुलिस के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को ईडी ने अतीक के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी में 75 लाख रुपए नगद और 200 बैंक खातों व लगभग 50 शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए है।

यह छापेमारी प्रयागराज में 15 परिसरों पर सुबह की गई जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने ईडी अधिकारियों को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार की देर रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इनमें नए लोगों को मौका दिया गया है।

भाजपा अब तक कुल 224 सीटों में से 212 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, और जल्द ही भाजपा अंतिम तीसरी लिस्ट जारी करेगी।

बता दें, दूसरी लिस्ट में भी लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का नाम नहीं है। हालांकि शेट्टार को आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था व उन्होंने भाजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जबकि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी को टिकट दिया गया है। छब्बी कलघटगी से चुनाव लड़ेंगे।

दूसरी लिस्ट में जीवी बसवराजू जो कि अरसीकेरे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, दीपक डोड्डैया मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र से, गुरुराज गंटीहोल को बिंदूर सीट से, शिवकुमार चन्नागिरी से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें, भाजपा द्वारा जारी की गर्इ दो लिस्ट के बाद अभी 12 निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने बाकी है। इनमें हुबली धारवाड़, कृष्णराजा, महादेवपुरा, शिवमोग्गा इत्यादि निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

ऐतिहासिक बैठक हुई, तय हुआ कि सभी पार्टियों को एकजुट होकर आगे के चुनाव लड़ने है – मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक, आरजेडी सांसद मनोज झा और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह अन्य कर्इ नेता भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “हमने आज ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है और तय किया है कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे के चुनाव में लड़ेंगे। ये हमारा निर्णय हुआ है और हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे।“

राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा कि, “जो खड़गे जी और नीतीश जी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को एक करने का ऐतिहासिक प्रयास किया गया है। यह एक प्रक्रिया है विपक्ष की जितनी भी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे। देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र व देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके खिलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।“

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि, “अभी बात हो गर्इ है हमने चर्चा की है अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करना है हम आगे एक साथ काम करेंगे, ये तय हो गया है।“

आपको बता दें, नीतीश कुमार एक बार फिर से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे है। नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले कहा था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते है तो भाजपा 100 सीट से भी कम सीटों में सिमट कर रह जाएगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: टिकट नहीं मिलने के बाद विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन, जेपी नड्डा से मिलेंगे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। टिकट बंटवारे के बाद पार्टी में बगावत, विधायकों ने टिकट नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

भाजपा विधायक महादेवप्पा यादव के समर्थकों ने कर्नाटक में मंगलवार रात बेलगावी के रामदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। और बेलगावी उत्तर से भाजपा विधायक अनिल बेनाके के समर्थकों ने भी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य में 6 बार विधायक रहे मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा से टिकट न मिलने को लेकर असहमति जाहिर की है। जिसके बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने बुधवार को उन्हें दिल्ली बुलाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने जेपी नड्डा से मुलाकात से पहले कहा कि, “मैं 3 बजे तक दिल्ली पहुंचूंगा फिर जेपी नड्डा जी से मुलाकात का समय लेकर उनसे मिलूंगा। मैं एक सकारात्मक व्यक्ति हूं कि सकारात्मक चीजें ही होंगी। आने वाले दिनों में पार्टी आलाकमान और राज्य के नेता सब कुछ स्पष्ट करेंगे।”

हुबली-धारवाड़ से मौजूदा विधायक जगदीश शेट्टार ने कहा कि, भाजपा के उन्हें 10 मर्इ को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है। और उन्होंने इस बात पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपनी नाखुशी से अवगत करा दिया है।“