Home Blog Page 367

ऐतिहासिक बैठक हुई, तय हुआ कि सभी पार्टियों को एकजुट होकर आगे के चुनाव लड़ने है – मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक, आरजेडी सांसद मनोज झा और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह अन्य कर्इ नेता भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “हमने आज ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है और तय किया है कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे के चुनाव में लड़ेंगे। ये हमारा निर्णय हुआ है और हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे।“

राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा कि, “जो खड़गे जी और नीतीश जी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को एक करने का ऐतिहासिक प्रयास किया गया है। यह एक प्रक्रिया है विपक्ष की जितनी भी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे। देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र व देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके खिलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।“

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि, “अभी बात हो गर्इ है हमने चर्चा की है अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करना है हम आगे एक साथ काम करेंगे, ये तय हो गया है।“

आपको बता दें, नीतीश कुमार एक बार फिर से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे है। नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले कहा था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते है तो भाजपा 100 सीट से भी कम सीटों में सिमट कर रह जाएगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: टिकट नहीं मिलने के बाद विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन, जेपी नड्डा से मिलेंगे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। टिकट बंटवारे के बाद पार्टी में बगावत, विधायकों ने टिकट नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

भाजपा विधायक महादेवप्पा यादव के समर्थकों ने कर्नाटक में मंगलवार रात बेलगावी के रामदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। और बेलगावी उत्तर से भाजपा विधायक अनिल बेनाके के समर्थकों ने भी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को विरोध प्रदर्शन किया।

राज्य में 6 बार विधायक रहे मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा से टिकट न मिलने को लेकर असहमति जाहिर की है। जिसके बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने बुधवार को उन्हें दिल्ली बुलाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने जेपी नड्डा से मुलाकात से पहले कहा कि, “मैं 3 बजे तक दिल्ली पहुंचूंगा फिर जेपी नड्डा जी से मुलाकात का समय लेकर उनसे मिलूंगा। मैं एक सकारात्मक व्यक्ति हूं कि सकारात्मक चीजें ही होंगी। आने वाले दिनों में पार्टी आलाकमान और राज्य के नेता सब कुछ स्पष्ट करेंगे।”

हुबली-धारवाड़ से मौजूदा विधायक जगदीश शेट्टार ने कहा कि, भाजपा के उन्हें 10 मर्इ को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है। और उन्होंने इस बात पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपनी नाखुशी से अवगत करा दिया है।“

पंजाब के बठिंडा आर्मी स्टेशन में गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मौत, इलाका सील

एक बड़ी घटना में पंजाब के बठिंडा आर्मी स्टेशन में गोलीबारी की घटना में आज तड़के 4 लोगों की मौत हो गयी  है। यह घटना आफिसर्स मेस में होने की जानकारी मिली ह्यै, हालांकि, किन लोगों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि अभी सरकारी स्तर पर नहीं  की गयी है।

सेना की दक्षिणी पश्चिमी कमांड ने एक बयान में बताया है कि ‘बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 4.35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोगों के हताहत होने की खबर है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।’

इस बीच बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक जवान ने वहां मौजूद दूसरे लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जहाँ घटना हुई वह एक सुरक्षित परिसर माना जाता है।

अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पंजाब पुलिस के लोग वहां पहुंचकर सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया तो भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गयी। पुलिस ने इसके बाद घटना को लेकर उनसे पूरी जानकारी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना तड़के पौने 5 बजे ऑफिसर्स मेस के भीतर घटी। यह भी आशंका जताई गयी है कि अधिकारियों के बीच झड़प हुई जिसके बाद वहां गोलियां चलीं।

इस घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) टीम सक्रिय  हो गई। पूरे स्टेशन इलाके में सर्च ऑपरेशन किया गया है। स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

घटना के तुरंत बाद कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया। किसी को भीतर जाने की इजाज़त नहीं दी गयी है। फायरिंग में सेना के 4 लोगों की मौत की खबर हैं, हालांकि, सेना ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है कि किन लोगों की मौत हुई है।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का दाहिना हाथ पप्पलप्रीत सिंह ने गिरफ्तारी के बाद कहा- मैं पूरे होश में हूं

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को सोमवार को अमृतसर के कथुनंगल इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार तड़के उसे भारी पुलिस बल के साथ अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया।

गिरफ्तारी के बाद भारी सुरक्षा के बीच पप्पलप्रीत सिंह को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में पप्पलप्रीत सिंह ने अपने सरेंडर की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि मैं पूरे होश में हूं और मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पप्पलप्रीत सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वह छह मामलों मे भी फरार है। पप्पतप्रीत सिंह को कर्इ तस्वीरों में अमृतपाल सिंह के साथ देखा गया था जो कि राज्य पुलिस के शिकंजे से बचने के बाद सामने आर्इ थी।

आपको बता दें, अमृतपाल 18 मार्च से फरार है और पंजाब पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वारिस पंजाब दे सदस्यों से मुलाकात की जो की वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। और पप्पलप्रीत डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे का नौवां बंदी होगा।

पार्टी की नाराजगी के बावजूद अनशन पर बैठे सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट आलाकमान की चेतावनी के बावजूद अनशन पर बैठ गए है। सचिन पायलट ने जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन शुरू कर दिया है। उनके साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक और सवाई माधोपुर समेत कई जिलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अनशन स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अनशन के लिए उनकी तरफ से पार्टी के किसी भी नेता को कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

सचिन पायलट ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि उनकी सरकार ने उन तमाम भ्रष्टाचार के मुद्दों पर साढ़े चार साल में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जिनके आधार पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। पायलट ने कहा कि, “पूर्व की वसुंधरा राजे सरकार के समय हुआ खनन घोटाला हुआ था। उसे लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।“

कांग्रेस ने पायलट के इस धरने को लेकर पार्टी विरोधी गतिविधि बताया है। इससे पहले आलाकमान ने उन्हे चेतावनी भी दी थी कि अगर उन्होंने अनशन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

बता दें, राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने देर रात अपना बयान जारी कर कहा कि, “सचिन पायलट का दिन भर का उपवास पार्टी हितों के खिलाफ है और पार्टी विरोधी गतिविधि है। अगर उनकी अपनी सरकार के साथ कोई समस्या है, तो इस पर मीडिया और जनता की बजाय पार्टी मंचों पर चर्चा की जा सकती है।“

सूत्रों के अनुसार रंधावा ने सोमवार को पायलट से फोन पर बात की थी। इसमें उन्हें रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आने को कहा। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट का अनशन पार्टी हितों के खिलाफ है। मैं पिछले 5 महीनों से एआईसीसी का प्रभारी हूं, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर मुझसे कभी बात नहीं की। मैं शांति से बात करने की अपील करता हूं क्योंकि सचिन पायलट पार्टी की धरोहर है।

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला: तेजस्वी यादव ईडी के समक्ष हुए पेश

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुए।

ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक धारा में एक नया केस दर्ज किया है। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी।

बता दें, इस मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव से पिछले महीने की 26 तारीख को 8 घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमने सहयोग किया है किंतु सच्चाई यह है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि तेजस्वी यादव का एनएफसी में जो घर है वो इसी घोटाले की आय का हिस्सा है। यह घर एबी एक्सपोर्ट नाम की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह कंपनी यादव परिवार की है ये घर महज 4 लाख रुपये में खरीदा गया जबकि इस घर की मौजूदा मार्केट वैल्यू 150 करोड़ हैं।

आरोप है कि घोटाले का जो पैसा कैश में था उसका इस्तेमाल इस प्रॉपर्टी और दूसरी संपत्तियों को बेचने और खरीदने में किया गया। मुंबई के कुछ गहने के कारोबारी भी इस डील में शामिल थे। इसके अलावा एनएफसी के घर से दो कंपनियों एबी एक्सपोर्ट्स और एके इंफोसिस्टम्स के दफ्तर चलाए जा रहे थे। ईडी ने दावा किया है कि इसकी जांच में पाया गया कि अपराध की आय लगभग 600 करोड़ रुपये है जिसमें 350 करोड़ रुपये अचल संपत्तियों और 250 करोड़ रुपये के लेनदेन के रूप में है जो कर्इ बेनामीदारों के माध्यम से किया गया था।

आपको बता दें, इस मामले में सीबीआई राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है और उनके परिवार के परिसरों में छापेमारी भी की थी।

लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नीत केंद्र की यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। उनपर आरोप है कि वर्ष 2004-09 की अवधि के बीच भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह डी पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में व्यक्तियों ने लालू यादव के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को अपनी जमीन दी थी।

भारत में मुसलमानों की स्थिति पाकिस्तान में रहने वाले मुसलमानों की तुलना में बहुत बेहतर: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल (पीआईआईई) के एक कार्यक्रम के दौरान भारत के लिए पश्चिमी देशों की धारणा का जवाब देते हुए कहा कि, “भारत में मुसलमानों की स्थिति पाकिस्तान में रहने वाले मुसलमानों की तुलना में बहुत बेहतर है। भारत में जो हो रहा है उस पर एक नजर डालिए न कि उन लोगों द्वारा बनाई जा रही धारणाओं को सुनें जो जमीन पर गए ही नहीं हैं और रिपोर्ट पेश कर रहे हैं।“

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि, “पश्चिमी मीडिया में कहा जाता है कि भारत में शासन के समर्थन से मुस्लिमों का जीवन कठिन बनाया जाता है, लेकिन ये सब निराधार है। अगर ऐसा होता तो भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी कैसे होती। जो लोग भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं मुझे लगता है कि इसका उत्तर उन निवेशकों के पास है जो भारत आ रहे है और वे आते रहे है। मैं केवल इतना कहूंगी आइए देखे कि भारत में क्या हो रहा है।”

वित्त मंत्री ने कहा कि, “भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है और यह आबादी बढ़ रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारत में मुस्लिम आबादी 1947 की तुलना में बढ़ रही है दूसरी तरफ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत बदतर होती जा रही है। ऐसे में क्या यह सवाल भारत से किया जाना चाहिए।”

टीएमसी, एनसीपी, भाकपा की राष्ट्रीय दल की मान्यता ख़त्म; आप को मिली

चुनाव आयोग ने एक बड़े फैसले में ममता बनर्जी की टीएमसी, शरद पवार की एनसीपी और सीपीआई की राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता ख़त्म कर दी है। गुजरात में अच्छे वोट लेने वाली अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल गया है।

चुनाव आयोग ने सोमवार शाम इसकी घोषणा की। आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रालोद, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी खत्म कर दिया गया है। आयोग ने कहा कि एमसीपी और तृणमूल कांग्रेस को हाल में हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः नगालैंड और मेघालय में राज्य स्तर के दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।

अभी तक आठ राष्ट्रीय दल थे जिन्हें राष्ट्रीय दल की मान्यता थी। अब तीन दलों के घटने और एक के जुड़ने से यह संख्या अब छह रह गयी है। जिन दलों को अब राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल है उनमें भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), माकपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आप शामिल हैं।

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक किसी पार्टी के लिए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए तीन शर्तों में किसी एक को पूरा करने की जरूरत है। उम्मीदवारों को कम से कम चार राज्यों में पिछले लोकसभा या विधानसभा चुनाव में कुल मतों का कम से कम 6 फीसदी मिला हो और पिछले लोकसभा चुनाव में उसके चार सांसद हों।

इसके अलावा पार्टी को लोकसभा की कुल सीटों में से 2 फीसदी सीटें कम से कम तीन राज्यों से मिली हों या पार्टी को चार राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त हो। आप, जिसे अब राष्ट्रीय दल का दर्जा दिया गया है को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनाव प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।

संसद सदस्यता खत्म होने के बाद 11 अप्रैल को वायनाड का दौरा कर रैली को संबोधित करेंगे राहुल

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद पहली बार 11 अप्रैल को केरल के वायनाड दौरे पर जाएंगे। इस दौरान राहुल एक रोड शो करेंगे साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

बता दें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे किंतु 23 मार्च 2023 को मानहानि केस में राहुल को दो साल की कैद की सा मिली थी। इसके बाद 24 मार्च यानी अगले ही दिन उनकी संसद सदस्यता रद्द हो गर्इ।

आपको बता दें, मोदी सरनेम विवाद मामले में गुजरात की एक अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। और जनप्रतिनिधि कानून के तहत अगर किसी जनप्रतिनिधि को 2 या इससे ज्यादा साल की सजा मिलती है तो उसकी सदस्यता चली जाती है और सजा खत्म होने के 6 साल बाद तक वह चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराया जाता है।

किंतु यदि इस मामले में उच्च अदालत से दोषसिद्धि पर रोक लग जाती है तो उनकी संसद सदस्यता की अयोग्यता भी खत्म हो जाएगी। और कांग्रेस को उम्मीद है कि ऊपरी अदालत से राहुल गांधी को राहत मिल सकती है।

खेल मंत्रालय से नाराज भारतीय रेसलर्स धरने के बाद अब खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ रेसलर विनेश फोगाट कोर्ट जाने का मन बना रही है। विनेश और ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया उनके लगाए आरोपों की जांच कर रही ओवरसाइट कमेटी से नाराज हैं।

पहलवानों का कहना है कि समय सीमा खत्म होने के बावजूद जांच रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही कोई कार्रवाई हुई है। पहलवानों ने कहा कि वे लगातार कमेटी की अध्यक्ष मैरीकॉम और खेल मंत्रालय से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं किंतु उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

बता दें, रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ इन पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। पहलवानों का कहना था कि अध्यक्ष उन्हें मानसिक तौर पर परेशान करते हैं और उनके कारण कर्इ कोच महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण भी करते हैं।

पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाई थी हालांकि अब तक इस कमेटी ने जांच रिपोर्ट नहीं दी हैं। साथ ही विनेश फोगाट और बजरंग लगातार खेल मंत्रालय से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वहां से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।

जांच कर रही कमेटी की अध्यक्ष मैरीकॉम और अनुराग ठाकुर की ओर से कुछ भी जवाब नहीं मिला है। और जवाब न मिलने के बाद अब इन खिलाड़ियों ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे है।