Home Blog Page 291

राजस्थान के कोटा में एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने की खुदकुशी

राजस्थान के कोटा शहर में रविवार को एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली। और इसी के साथ कोटा में इस वर्ष खुदकुशी करने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 24 हो गर्इ है।

आत्महत्या करने वाले दोनों बच्चों की पहचान 18 वर्षीय आविष्कार शंबाजी कासले और द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श राज के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पहले दोनों ही छात्रों ने एक परीक्षा दी थी। और उसके कुछ समय बाद आविष्कार ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं बिहार के रहने वाले आदर्श ने अपने किराए के फ्लैट में ही फांसी लगा ली हैं।

बता दें, कोटा के जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने रविवार को कोचिंग संस्थान को आगामी दो महीनों में कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संस्थान को कमरों के अंदर सभी पंखों में आत्महत्या रोधी उपकरण लगाने का भी निर्देश दिया है।

एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया कमाल, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

नीरज ने जैवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ इसे संभव बनाया है। और यह पहली बार है जब भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मिला है।

बता दें, इस प्रतियोगिता में 25 वर्षीय नीरज चोपड़ा को पहले प्रयास में शुरुआत में फाउल मिला जिसको लेकर वे थोड़े परेशान थे। लेकिन दूसरे राउंड में उसकी लैंडिंग और रनअप दोनों ही परफेक्ट थी।

नीरज चोपड़ा ने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके और जैसे ही उन्होंने अपना आखिरी थ्रो फेंका उसके बाद वे वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

पीएम मोदी ने किया ऐलान जिस जगह उतरा चंद्रयान-3 उस स्थान का नाम होगा शिव शक्ति

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरू पहुंचे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिस स्थान पर भारत का चंद्रयान-3 लैंड किया है उस जगह को अब से शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “आज मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं। ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। व्यक्ति के जीवन में कर्इ बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बेसब्री हावी हो जाती है और इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ था। पीएम मोदी ने आग कहा कि इस सफलता के बाद दुनिया का भारत को देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल गया है।”

दिल्ली पुलिस के लिए नए सोशल मीडिया गाइड लाइन के सख्त निर्देश किए गए जारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी कर पुलिस कर्मियों को वर्दी की गरिमा बनाए रखने और रील या वीडियो के लिए किसी भी इक्विपमेंट या एक्सेसरीज का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस कर्मियों को किसी भी लंबित मुकदमे या संदिग्ध या गिरफ्तार व्यक्ति से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी टिप्पणी, पोस्ट या साझा नहीं करनी चाहिए।

गाइडलाइन्स मे कहा गया है कि, “पुलिसकर्मियों को डिपार्टमेंटल ट्रेनिंग, एक्टिविटी या ड्यूटी से संबंधित कोई भी बयान, फोटो या वीडियो बिना लिखित अनुमति के सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए। ऐसी कोई भी टिप्पणियां पोस्ट करने से भी बचना चाहिए जो पीड़ितों, संदिग्धों या किसी समूह के प्रति अपमानजनक हो सकती है।”

इसमें आगे कहा गया है कि, “सोशल मीडिया के माध्यम से किसी जुवेनाइल या यौन उत्पीड़न के शिकायतकर्ता की पहचान का खुलासा करना गैरकानूनी हैं। पुलिसकर्मियों के लिए किसी संरक्षित व्यक्ति या उच्च-सुरक्षा क्षेत्र या परिसर की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड करना और प्रसारित करना गैरकानूनी हैं। कमिश्नर ने कहा कि, एक अनुशासित बल का सदस्य होने के नाते, पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ भी पोस्ट नहीं करना चाहिए जो राष्ट्रीय हित या आंतरिक सुरक्षा के खिलाफ हो।”

मिशन चंद्रयान-3 के इसरो वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

पीएम मोदी ने शनिवार की सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय पहुंचकर वैज्ञानिकों के साथ-साथ उस टीम से मुलाकात की उन्होंने मिशन चंद्रयान-3 पर काम किया था। पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा कि आपने जो कर दिखाया वो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्इ। चांद पर लैंडर के लैंड करने की जगह शिव शक्ति पॉइंट आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान को गंभीरता से लेने और लोगों के कल्याण के लिए इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “आज का भारत 21 वीं सदी में दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करेगा। जैसे ही हमारा लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा, न केवल इसरो में बल्कि पूरे देश और उसके बाहर भी लोग जश्न मनाने लगे। उस पल को कोई भी नहीं भूल सकता। कुछ पल कभी नहीं भूले जा सकते। ”

मध्य प्रदेश में चुनावी मौसम के बीच सीएम ने अपने मंत्रिमंडल में किया विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। चौहान ने अपने मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों को शामिल किया है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 8.45 बजे आयोजित हुआ।

भोपाल में राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई उनमें- ब्राह्मण नेता और विंध्य क्षेत्र के रीवा से विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और महाकोशल क्षेत्र के बालाघाट से विधायक और एमपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन तथा खरगापुर से विधायक राहुल लोधी के नाम शामिल हैं।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, “हम निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी विकास कार्य और जन कल्याण योजनाएं नीचे तक पहुंचे। पार्टी के सभी अनुरोधों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

वहीं दूसरे मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता राज्य का विकास और लोगों का कल्याण करना है। ”

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में भीषण आग लगने से 10 यात्रियों की मौत और कुछ यात्रियों के जख्मी होने की खबर है। ट्रेन में आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है।

हादसा मदुरै स्टेशन के पास पहुंची ट्रेन में अचानक आग पकड़ लेने के कारण हुआ था। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन की खिड़की से बाहर आग की लटपे आ रही है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के एक प्राइवेट पार्टी में कोच में आग लगी थी उस कोच में अवैध तरीके से सिलेंडर ले जाया जा रहा था। उसी सिलेंडर के ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ है।

रेलवे की तरफ से मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है वहीं घायलों को हर संभव मदद देने को कहा गया है।

डीएम ने अपने बयान में कहा है कि, “आज सुबह 5.30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुर्इ…कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 9 शव निकाले गए हैं, बचाव अभियान जारी हैं।”

कवयित्री मधुमिता शुक्ला का हत्यारा 17 साल बाद होगा रिहा

कवयित्री मधुमिता शुक्ला की वर्ष 2003 में हत्या के दोषी ठहराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और गैंगस्टर से नेता बने अमरमणि त्रिपाठी को जेल अच्छे आचरण के आधार पर रिहा किया जाएगा।  

अमरमणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मायावती सरकार में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख के दाहिने हाथ के रूप में देखा जाता था। त्रिपाठी ने इस केस में शुरू से ही कहा था कि उनका इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। किंतु सीबीआई द्वारा किए गए डीएनए परीक्षण के बाद उनके इंकार को खारिज कर दिया गया था। और यह साफ हुआ था कि जिस वक्त मधुमिता शुक्ला की गोली मारकर हत्या की गर्इ थी उस समय उनके गर्भ में जो बच्चा था वो अमरमणि का था।

आपको बता दें, मधुमिता शुक्ला कविता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन चुकी थी और 9 मई 2003 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गर्इ थी। उनका शव लखनऊ के निशातगंज इलाके में उनके घर पर पाया गया था। मधुमिता केवल 24 साल की थी और अमरमणि त्रिपाठी की प्रेमिका थी।

चीन ने भारत की जमीन छीनी है लेकिन दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि जमीन नहीं छीनी- राहुल

कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी आज (शुक्रवार) लद्दाख में एक रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “हमारी यात्रा का मकसद नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना था। यात्रा के समय बर्फबारी की वजह से लद्दाख नहीं आ सका, मेरे दिल में लद्दाख में यात्रा निकालना था।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है। एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की जमीन छीनी है। लेकिन दुख की बात यह है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है, यह एक झूठ है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, “जब भी बॉर्डर पर युद्ध हुआ है आपकी जरूरत पडी है तो कारगिल के लोग एक आवाज पर देश के लिए खड़े हुए हैं। ये आपका इतिहास है, इसलिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।”

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामलों की सुनवाई को गुवाहाटी हाई कोर्ट में किया ट्रांसफर

मणिपुर हिंसा मामलों की सुनवाई गुवाहाटी हाई कोर्ट में की जाएगी। मणिपुर हिंसा के 27 मामलों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे गए थे जिन्हे शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने असम के कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया है।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश से मणिपुर हिंसा के 27 मामलों से निपटने के लिए गुवाहाटी में एक या अधिक न्यायिक मजिस्ट्रेट या सत्र न्यायाधीशों को नामित करने का अनुरोध भी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन जगहों पर इंटरनेट सेवा प्रदान करें जहां मणिपुर में नामित स्थानिय मजिस्ट्रेट स्थित हैं।

कोर्ट ने आगे कहा कि, पीड़ित और गवाह असम कोर्ट में भौतिक रूप से आने के बजाय मणिपुर में अपने घरों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से गवाही दे सकेंगे। मणिपुर राज्य की तरफ से भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के किए गए अनुरोध के बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने निर्देश जारी किया।