मिशन चंद्रयान-3 के इसरो वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

पीएम मोदी ने शनिवार की सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय पहुंचकर वैज्ञानिकों के साथ-साथ उस टीम से मुलाकात की उन्होंने मिशन चंद्रयान-3 पर काम किया था। पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा कि आपने जो कर दिखाया वो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्इ। चांद पर लैंडर के लैंड करने की जगह शिव शक्ति पॉइंट आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान को गंभीरता से लेने और लोगों के कल्याण के लिए इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “आज का भारत 21 वीं सदी में दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करेगा। जैसे ही हमारा लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा, न केवल इसरो में बल्कि पूरे देश और उसके बाहर भी लोग जश्न मनाने लगे। उस पल को कोई भी नहीं भूल सकता। कुछ पल कभी नहीं भूले जा सकते। ”