Home Blog Page 289

मोदी सरकार ने 18 सितंबर से बुलाया संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली : मोदी सरकार 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। यह सत्र 5 दिन चलेगा। इस बाबत केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ‘संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के दौरान संसद के इस विशेष सत्र में सार्थक चर्चा होने के आसार हैं।’ सूत्रों के मुताबिक, 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है।

ओवैसी की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, डुमरी थाने में प्रशासन ने दर्ज किया एफआइआर

झारखंड का डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एआइएमआइएम की इंट्री सबकी आंखों को चूभ रही है। बुधवार को एआइएमआइएम की सभा में पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। आनन-फानन में देर शाम जिला प्रशासन ने डुमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। एआइएमएआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी पार्टी प्रत्याशी अब्दुल मिबिन रिजवी के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे। केबी हाईस्कूल मैदान में आयोजित इस सभा में भीड़ से एक बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया। हालांकि इस नारे के बाद एआइएमएआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने तत्काल आपत्ती दर्ज की। इस मामले को लेकर डुमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।
एआइएमएआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी मंगलवार की शाम झारखंड पहुंचे थे। उनका केबी हाईस्कूल मैदान में दोपहर सभा हुई। वे अपने पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मिबिन रिजवी के पक्ष में वोट मांगने आए थे। राज्य और केंद्र दोनों पर उन्होंने प्रहार किया। एआइएमएआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा हेमंत सोरेन सरकार मुस्लिमों की रक्षा, उनके विकास के मामले में ईमानदार नहीं है। वह केवल उनसे वोट लेना चाहती है। 2020-21 के दौरान अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए झारखंड को 155 करोड़ रुपये केंद्र से मिले। इस पैसे से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनाए जाते पर ऐसा हो नहीं सका। हेमंत सोरेन ने महज 5 करोड़ खर्च किए। उन्होंने कहा कि देश में यूसीसी लागू करने की बात कही जा रही है। ऐसा कर प्रधानमंत्री मोदी देश को बांटना चाह रहे हैं। आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, दलितों के गुलदस्ते से यह देश सजा है। ऐसे में उनकी आस्थाओं, मान्यताओं को दरकिनार करते देश भर में मोदी सरकार कैसे यूसीसी लागू कर सकेगी।
ओवैसी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के होने के बावजूद अल्पसंख्यकों का मॉब लिंचिंग होता है. ऐसे में इस राज्य को तीसरे विकल्प की जरूरत है। डुमरी की जनता सियासी ताकत के लिए ऐसा विधायक चुने जो उनके बच्चों की तालीम, उनके जान की सलामती के लिए आवाज उठा सके। डुमरी में पांच सितंबर को उपचुनाव होने हैं। इस चुनावी मैदान में दो अहम प्रत्याशी हैं। इसमें आजसू की यशोदा देवी और जेएमएम की बेबी देवी के बीच टक्कर माना जा रहा है। इस चुनाव के मैदान में कुल 6 उम्मीदवार हैं। छह प्रत्याशियों में तीन इंडिपेंडेंट यानी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा बाकी के तीन प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी (एआईएमआईएम), बेबी देवी (जेएमएम), यशोदा देवी (आजसू) की तरफ से उम्मीदवार होंगी। जबकि कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरी, रोशन लाल तुरी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं।

जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने की कोई समय सीमा नहीं-केंद्र सरकार

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई सटीक समय-सीमा नहीं बता सकती।

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रही संविधान पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “हम जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के लिए उत्तरोत्तर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, मैं पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में अभी सटीक समय अवधि बताने में असमर्थ हूं।”

मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है, क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जायेगा।

मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए समय सीमा के बारे में केंद्र सरकार से निर्देश मांगने को कहा, जि‍से 2019 में दो केंद्र शासित प्रदेशों में डाउनग्रेड कर दिया गया था।

सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत ने इस बात पर जोर दिया था कि पूर्ववर्ती राज्य “स्थायी रूप से केंद्र शासित प्रदेश” नहीं हो सकता, और कहा कि लोकतंत्र की बहाली बहुत महत्वपूर्ण थी।

चांद पर चंद्रयान ने सल्फर के अलावा और भी बहुत कुछ खोजा

चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद ताजा अपडेट देते हुए चांद की सतह पर सल्फर, एलुमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, ऑक्सीजन, सिलिकॉन, तापमान और क्रेटर का पता लगाया है।

चांद पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 की खोज काफी अहम है। एलुमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, क्रोमियम, टाइटेनियम, ऑक्सीजन, मैंगनीज और सिलिकॉन की खोज हो गर्इ है।

किंतु यदि चांद की सतह पर चंद्रयान-3 हाइड्रोजन की खोज करने मे सक्षम होता है तो यह पानी की खोज में अहम पड़ाव को पार कर लेने वाला साबित होगा।

बताया जा रहा है कि, चांद की सतह पर चंद्रयान-3 सतह पर प्रयोग करने के मकसद से रोवर प्रज्ञान चहलकदमी कर रहा है इसी बीच रोवर की राह में 4 मीटर डायमीटर का क्रेटर आ गया। प्रज्ञान से यह क्रेटर 3 मीटर आगे था। इसके बाद प्रज्ञान को नयी राह पर भेजा गया था। दक्षिणी ध्रुव पर ऐसे कर्इ क्रेटर्स मौजूद हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ग्राफ जारी किया है जो की तापमान से संबंधित है। इसमें बताया गया है कि चांद पर तापमान-10 डिग्री सेल्सियस से लेकर करीब 70 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक मुंबई  में दो दिन तक चलेगी, मुंबई पहुंचने लगे है विपक्षी नेता

मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की बैठक तीसरी बैठक होने जा रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार नेबैठक के आयोजन स्थल का मंगलवार को दौरा किया और तैयारियों का जायजा भी लिया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार को ही मुंबई पहुंच गए थे। यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई के पांच सितारा होटल में होगी।

इस बैठक में समन्वय समिति का गठन, संयोजकों की नियुक्ति और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) इस बैठक में लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए दक्षिण मुंबई के वर्ली में इकट्ठा होंगे।

आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से किया सवाल- क्या पंजाब और पूर्वोत्तर के राज्यों को भी बांटा जाएगा?

जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इन दिनों सुनवाई चल रही है। सुनवाई के 12वें दिन केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव करवाए जाएंगे और सरकार इस दिशा में काम भी कर रही है। ताकि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल सके।”

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से तीखे सवाल किए और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर अकेला नहीं है जहां ऐसी समस्या है। आजकल पूर्वोत्तर और पंजाब में भी ऐसी ही स्थिति है। क्या किसी राज्य को बांटने से समस्या का समाधान हो सकता है?”

सीजेआई ने आगे कहा कि, “आप मानते हैं कि सभी राज्यों के पास अपनी शक्तियां होती हैं तो आप कैसे कह सकते हैं कि किसी राज्य की शक्तियां केंद्र को देकर उनका गलत इस्तेमाल नहीं होगा। क्या संसद के पास किसी मौजूदा पूर्ण राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की शक्ति हैं?”

जस्टिस कौल ने कहा कि, “यह एक अलग तरह का मामला नहीं है। पंजाब की उत्तरी सीमा पर भी बहुत बुरा वक्त है। इसी तरह पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी कल को ऐसी स्थिति बन सकती है।”

कोर्ट ने धारा-370 को लेकर कहा कि, संविधान सभा ने कहा था कि यह केवल एक सिफारिश है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि राज्य पर राष्ट्रपति का शासन थोप दिया जाएगा। उसे आर्टिकल 370 हटाने के लिए बनाई गई प्रक्रिया बतानी होगी। सवाल पूछते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि क्या किसी पूर्ण राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदल देने का अधिकार सरकार के पास हैं?

दिल्ली के भजनपुरा में आधी रात को चली गोलियां एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार की रात गोलीबारी हुई। इसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न में मैनेजर के पद पर कार्यरत 36 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि, “हरप्रीत गिल पर पांच लोगों ने तब गोलियां चलाई जब वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। यह घटना मंगलवार की देर रात की है। दोनों ही भजनपुरा इलाके में सुभाष विहार के पास मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे, जब हमलावरों ने उन्हें रोका।”

बताया जा रहा है कि, हरप्रीत के सिर में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरप्रीत के दोस्त गोविंद सिंह के दाहिने कान पर गोली लगी है।

गोविंद सिंह का इलाज फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा हैं। सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पिछली बार से होगी अलग, रथ या किसी वाहन से राहुल करेंगे पूरा सफर

यात्रा में निरंतरता भी बनानी है, चुनावी राज्यों को भी साधना है और घुटनों में परेशानी के चलते डॉक्टर की पैदल न चलने की सलाह के बीच 2 अक्टूबर से गुजरात से शुरू हो सकती है यात्रा…

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 2.0 फिर से निकालने जा रही है। लेकिन इस बार इसमें कुछ तब्दीलियाँ की जाएंगी। कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी ने पिछले वर्ष सितंबर में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 3 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी इस यात्रा में तय की थी और इस वर्ष यात्रा को सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह में निकालने का प्रस्ताव रखा गया है जिसपर पार्टी के वरिष्ठ नेता मंथन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के सलाहकारों ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए और उनकी यात्रा में निरंतरता बनाए रखने के चलते भारत जोड़ो यात्रा 2.0 निकालने की सलाह दी है। किंतु यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि राहुल गांधी के घुटनों में परेशानी है जिसका इलाज 10 दिनों तक केरल में चला। इस परेशानी के कारण डॉक्टर ने उन्हें साफ तौर पर पैदल चलने से मना भी कर दिया है। घुटनों में लंबे समय से चली आ रही परेशानी के कारण और डॉक्टर की सलाह पर अमल करते हुए राहुल इस बार यात्रा को पैदल न चलकर किसी वाहन में पूरा करेंगे।

वायनाड सांसद राहुल गांधी के घुटने में परेशानी इस कदर बढ़ गयी है कि उन्हें अपना इलाज केरल में कराना पड़ा और उनकी दिनचर्या में शामिल रोजाना 12 किलोमीटर पैदल चलने के व्यायाम करने से उनके डॉक्टर ने उन्हें साफ मना कर दिया है जिसके कारण उन्होंने अपनी दिनचर्या में शामिल 12 किलोमीटर की पैदल चलने के व्यायाम पर भी रोक लगा दी हैं।

किसी जानकार ने बताया कि, इस बार भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पिछली बार निकाली गई यात्रा से कुछ अलग होगी। इस बार यात्रा पैदल न चलकर रथ या किसी वाहन (बस, कार) द्वारा निकाली जाएगी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत 2 अक्टूबर से गुजरात के पोरबंदर से कर सकते हैं और इसका समापन नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले के परशुराम कुंड में हो सकता है। दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा में चुनावी उत्तर, मध्य और पश्चिम भारतीय राज्यों को कवर करने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में मंथन चल रहा हैं।

जानकार ने बताया कि, इन दिनों राहुल गांधी जनता के बीच काफी सक्रिय बने हुए है। साथ ही राहुल गांधी का दाढ़ी रखना, मोटर साइकिल चलाना, टी-शर्ट पहनना, मोटर साइकिल मैकेनिक से मिलना, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालना, किसानों और रामेश्वर को अपने घर बुलाकर खाना खिलाना यह सब कुछ साधारण नहीं है। इसके पीछे एक सोची समझी रणनीति है। देश के संख्या में सबसे ज्यादा और युवा तबके को आकर्षित करने के लिए राहुल गांधी यह सब कर रहे है।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी चुनावी राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम को भी कवर कर सकते हैं। हालांकि पार्टी ने अभी यात्रा का मार्ग नक्शा और औपचारिक रूप से इसकी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की हैं।

केंद्र सरकार ने घटाए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, 200 रुपये हुआ सस्ता

केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दामों में 200 रुपये की कटौती की है। सरकार का यह फैसला 30 अगस्त से 14.2 किलो के एलपीजी की कीमतों में कमी लागू होगी।

राजधानी दिल्ली में 30 अगस्त के बाद घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपये का मिलेगा। लेकिन 30 अगस्त से पहले इस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी।

यदि बात करें कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तो यह 1129 रुपये से घटकर इसकी कीमत अब से 929 हो गई है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये थी जो की अब कटौती के बाद 902.50 हो गई है।

चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1118.50 थी किंतु सरकार की इस नई छूट के बाद इसकी कीमत 918.50 हो गई हैं।

आपको बता दें, इससे पहले केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 1 मार्च 2023 को किया था। और इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार स्थिर रहे थे।

जी-20 राष्ट्राध्यक्षों के जीवन साथी दो दिन क्या करेंगें दिल्ली में

ग्रुप -20, यूरोपीयन यूनियन, आमंत्रित मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष जब जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठकों में व्यस्त रहेगें तो इनके पति-पत्नी क्या करेंगें। भारत सरकार ने उनके लिए घूमने फिरने, खाने पीने, प्रदर्शनियों और मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था की है। लुटियन्स दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट में भी  9-10 सिंतबर को खूब चहल पहल रहेगी। यहां भारत की विभिन्न कलाओं की सर्वोत्तम कृतियां जयपुर हॉऊस में लगायी जा रही हैं । देश भर की कला दीर्घाओं और संग्रहालयों की सर्वोत्तम कृतियां दिल्ली मंगवा ली गयी हैं। अब इनको करीने से सजाया जा रहा है साथ ही इनका परिचय भी लिखा गया है। कुल मिला कर भारतीय कला और संस्कृति की पूरी झलक एक साथ दिखाने की तैयारी है ।  

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से सेवा निवृत बंगाल कैडर के आईएएस ऑफिसर राघवेंद्र सिंह को नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट परिसर में होने वाले सभी कार्यक्रमों ,प्रदर्शनियों और भारतीय हथकरघा . दस्तकारी , श़ॉल साडियों सभी प्रांतों की उत्कृष्ट बुनकरी कढ़ाई से बने वस्त्रों , गहनों और अन्य उपहार सामग्रियों का बाज़ार लगाने का जिम्मा सौंपा गया है । इनको क्या खिलाया पिलाया जाएगा ये जिम्मेदारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी को सौंपी गयी है । सूत्रों के अनुसार विदेशी मेहमानों को सभी प्रांतों के बेहतरीन व्यंजन परोसे जाएंगे साथ ही व्यंजनों का परिचय भी दिया जाएगा जैसे कि किस प्रांत से हैं नाम क्या है कैसे बना है इसके स्वास्थय लाभ क्या है । भोजन का मैन्यू तैयार किया जा रहा है । नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट प्रगति मैदान से मात्र एक दो किलोमीटर दूर है जी 20 राष्ट्राध्यक्षों की बैठक प्रगति मैदान के भारत मंडपम् में होगी । राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथियों की सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक ही छत के तले प्रदर्शनी , भोजन और खरीददारी की व्यवस्था की है ।

ये अंतरराष्ट्रीय मोटा अन्न यानी श्री अन्न वर्ष है भारत के आग्रह पर दुनिया भर में श्री अन्न वर्ष मनाया जा रहा है । जी -20 मेहमानों के लिए कृषि मंत्रालय श्री अन्न की प्रदर्शनी और भोजन की व्यवस्था कर रहा है । कृषि मंत्रालय अपने अफसरों को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है । यहां विदेशी मेहमानों को श्री अन्न की प्रदर्शनी दिखाया जाएगी और श्री अन्न के बारे में विस्तार से बताया जाएगा । साथ ही श्री अन्न से बने व्यंजन मेहमानों को परोसे जायेंगें ।