Home Blog Page 283

समाचार चैनलों पर समाज को बांटने वाले एंकरों का इंडिया गठबंधन करेगा बहिष्कार, लिस्ट हो रही है तैयार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति की बुधवार को एक बैठक हुई। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के साथ ही इस बैठक में फैसला हुआ है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में विपक्षी पार्टियों की पहली रैली भोपाल में होगी। और समाज को बांटने वाले एंकरों के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।

इस बैठक में इंडिया के 14 सदस्य में से दो दलों के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके। इनमें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेशी के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अब तक इस समिति के लिए अपने प्रतिनिधि का चयन नहीं किया है।

बता दें, इस बैठक में सभी पार्टियों ने यह तय किया कि भाजपा के हिंदुत्व नैरेटिव के जवाब के बदले में आने वाले दिनों में जाति जनगणना की मांग उठाने का फैसला किया। बैठक में मौजूद सभी पार्टियों ने जाति जनगणना मुद्दे को उठाने पर सहमत हुई।

आरबीआई- होम लोन चुकाने के बाद 30 दिन में मिलेंगे रजिस्ट्री पेपर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि होम लोन लेने वालो को सभी लोग लोक चुकाने के 30 दिन के अंदर ग्राहकों को रजिस्ट्री के पेपर वापस किए जाएं। और यदि बैंक 30 दिन के अंदर ग्राहकों को रजिस्ट्री पेपर वापस नहीं करती तो बैंक को हर रोज 5 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।

आरबीआई ने कहा है कि, यदि ग्राहक सभी किस्तें चुका देता है तो उसकी प्रॉपर्टी के पेपर को समय से लौटा देना चाहिए।

बता दें, रिजर्व बैंक को इससे संबंधित शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राहकों के द्वारा लोन को पूरा चुका देने या सेटल करने के बाद भी बैंकों व एनबीएफसी आदि के द्वारा प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट देने में देरी की जा रही है। और इन मामलों में ग्राहकों और बैंकों के बीच मुकदमा भी सामने आए है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज होगी अहम बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की आज दिल्ली में अहम बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह भी शामिल होंगे।

इस बैठक में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

आज की इस बैठक में पीएम मोदी दोपहर बाद बैठक के दूसरे राउंड में शामिल होंगे। और मध्य प्रदेश की 50 और छत्तीसगढ़ की 35 सीटों पर अंतिम फैसला होगा।

बता दें, पिछले महीने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की थी।

आपको बता दें,

सपा नेता आजम खान के रामपुर से लखनऊ तक सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के रामपुर से लखनऊ तक उनके ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी जारी है। यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार जिस समय आजम खान के यहां आयकर विभाग की छापेमारी हुई उस समय आजम खान अपने रामपुर स्थित आवास पर था।

आजम खान के खिलाफ वर्ष 2019 में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीनों पर कब्जा करने पर 30 मुकदमे दर्ज थे और प्रशासन ने उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया था। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भी आजम खान के ठिकानों पर जांच कर रही हैं।

आयकर विभाग ने 6 महीने पहले आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के आयकर हलफनामे की फिर से जांच शुरू की थी। आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में कई गड़बड़ियां पाई गई थी। 

भरतपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, 11 लोगों की मौत और 12 घायल

राजस्थान के भरतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बस की टक्कर होने से 11 की मौत और 12 लोग घायल बताए जा रहे है। यह बस राजस्थान के पुष्कर से उत्तर प्रदेश के वृन्दावन जा रही थी और यह हादसा तब हुआ जब बस एक पुल पर खराब हो गई थी।

बस में सवार हादसे के बाद जीवित व्यक्ति का कहना है कि बस चालक और कुछ यात्री बस के पीछे खड़े थे जब तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी थी। बस के बाहर खड़े लोग मारे गए और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। 

शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर होगी इंडिया गठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक

इंडिया गठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले और कौन सा अभियान और रैली कब होगी इन बातों पर चर्चा होनी हैं।

कोआर्डिनेशन कमेटी में विपक्षी दलों के 14 नेता शामिल हैं। इसमें- कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, डीएमके नेता टीआर बालू, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आप नेता राघव चड्डा, सपा नेता जावेद अली खान, जेडीयू नेता ललन सिंह, सीपीआई नेता डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और सीपीआईएम का एक सदस्य शामिल है।

फिलहाल सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है कहा जा रहा है कि हाल ही में हो रहे चुनावों के आधार पर सीट पर पार्टियों के प्रदर्शन पर गौर किया जायेगा।

आपको बता दें, जहां एक तरफ इंडिया गठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज होने जा रही है वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी के भतीजे भी इस टीम का हिस्सा है और आज ही ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन कर बुलाया है। इसकी वजह से वे आज की इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे।

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक में शामिल नहीं होंगे किंतु उनकी जगह जेडीयू नेता और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा बैठक में शामिल होंगे।

सीपीआईएम ने अभी तक स समिति के सदस्य के रूप में अपने किसी नेता को नामित नहीं किया है और वह बैठक में भी उपस्थित नहीं रहेगी।

यूपी में बारिश से 12 जिलों में 19 लोगों की मौत, 31 जिलों में अलर्ट जारी 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। चार मौतें हरदोई, तीन बाराबंकी, प्रतापगढ़ में दो, कन्नौज में दो और अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव, संभल, रामपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में एक-एक मौत हुई हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सात दिन तक बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य आयुक्त जी एस नवीन कुमार का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है सभी बांध फिलहाल सुरक्षित हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की सजा रही है। आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए राज्य के कर्इ जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलर्ट वाले जिलों के अधिकारियों को समय से जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया है। 14 सितंबर तक भारी बरसात का अनुमान मौसम विभाग ने जताया हैं।

सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि, “विभागीय मंत्री व अधिकारी फील्ड में रैंडम दौरा करें और निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा कर जवाबदेही तय करें। इस वर्ष मॉनसून की स्थिति असामान्य है। बरसात के कारण यदि कहीं जलभराव होता है तो तत्काल उसकी निकासी सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी सड़कों पर मौजूद रहें।”

मणिपुर में दोबारा हिंसा, कुकी जनजाति के तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या

मणिपुर में मंगलवार की सुबह कांगपोकपी जिले में कुकी जनजाति के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद फिर से तनाव की स्थिति हो गर्इ है।

अधिकारियों ने बताया कि, “हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया यह गांव पहाड़ों में स्थित है और यहां जनजातीय लोगों का प्रभुत्व है। ये घटना आज सुबह 7 बजे के करीब की है।”

हालांकि घटना के तुरंत मौके पर असम राइफल्स और राज्य पुलिस के जवान पहुंचे और उनके पहुंचते ही फायरिंग रूक गई किंतु हत्यारे भाग निकलने में सक्षम रहें। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें, इससे पहले 8 सितंबर को भी उपद्रवियों ने राज्य में दो लोगों को मार डाला और कई को जख्मी कर दिया था।

केरल में निपाह वायरस से दो बच्चों की मौत

केरल में निपाह वायरस के कहर से कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मौतें एक निजी अस्पताल में हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात बयान जारी कर कहा कि, “राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। ये दोनों मौते एक निजी अस्पताल में हुई है और इसकी वजह निपाह वायरस माना जा रहा है।”

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि, “निगरानी शुरू कर दी है और मृतकों के सैम्पल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के पास भेज दिए गए हैं। इस वायरस से जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें से एक 9 साल और एक 4 साल का बच्चा हैं।”

आपको बता दें, निपाह वायरस का पहला मामला 19 मई 2018 को कोझिकोड में सामने आया था और तब इसके कारण 17 लोगों की मौत हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील के कत्ल के बाद आरोपी पति को उसके घर से ही किया गया गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या उसके पति ने तकिये से गला घोटकर दी थी और नोएडा सेक्टर-30 स्थित अपनी कोठी से फरार था किंतु नोएडा पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी कोठी डी-40 के स्टोर रूम में छिपा हुआ था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति नितिन ने अपनी पत्नी रेणू सिन्हा की हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की थी। आरोपी नितिन इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विसेज (आईआईएस) में कार्यरत था।

आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की फिर उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी इसके बाद आरोपी ने शव को बाथरूम में छोड़कर बाहर से ताला लगा दिया और खुद फरार हो गया।

पुलिस को आरोप की पास से पासपोर्ट मिला है और आशंका यह लगाई जा रही है कि आरोपी के विदेश भागने की प्लानिंग थी। मामले से जुड़ी बाकी जानकारी नोएडा पुलिस सोमवार की दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देगी।

आपको बता दें, मृतक के भाई ने अपने जीजा (आरोपी) पर हत्या का शक जाहिर करते हुए सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कराया था। मृतका का बेटा अमेरिका में नौकरी कर रहा है और साल में एक या दो बार ही नोएडा आता है। मामले की जांच फॉरेंसिंग टीम, डॉग स्क्वायड की टीम और एलआईयू कर रही है।