Home Blog Page 257

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस समज गई है ये चला चली की बेला है– पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जानती है कि ये चला चली की बेला है।

जनसभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आने का मतलब है छत्तीसगढ़ का तेज विकास, बीजेपी के आने का मतलब है नौजवानों के सपने पूरे होंगे, बीजेपी के आने का मतलब है कि यहां की महतारी बहनों का जीवन और आसान होगा। बीजेपी के आने का मतलब है भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचारियों पर सख्त एक्शन।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं, उनमें भी बहुत गुस्सा है। उनको लगता है कि एक बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनी तक मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल का समझौता हुआ था। परंतु पहले 2.5 साल पूरा होने को आए तो दिल्ली वालों के लिए तिजोरी खोल दी, सबको खरीद लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया और समझौता धरा का धरा रह गया।”

प्रथम चरण में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, “प्रथम चरण में बीजेपी के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उनके फैसले को बीजेपी के प्रति उनके विश्वास को बीजेपी के प्रति उनके लगाव को आदरपूर्ण नमन करना चाहता हूं।”

उत्तराखंड टनल हादसा: सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित, पाइप लाइन के द्वारा पहुंचाया जा रहा है पानी और ऑक्सीजन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में रविवार की सुबह एक हादसा हुआ जिसमें निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट गया और टनल में मजदूर फंस गए थे। फंसे मजदूरों को टनल से निकालने के लिए रातभर मल्टी एजेंसी ऑपरेशन चलाया गया। और आज खबर यह है कि टनल में फंसे सभी लोग सुरक्षित है।

उत्तर काशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि, “सुरंग के अंदर 40 लोग फंसे हुए हैं। उनसे संपर्क हो गया है। ये सभी लोग सुरक्षित हैं और उनतक पाइप लान के जरिए ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है।”

बता दें, जिस टनल में मजदूर फंसे है वह ब्रह्मखाल-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर है। ये टनल चार धाम के लिए बनाए जा रहे ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है।

मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ के करीब 160 कर्मी जुटे हुए है। ये सभी मजदूर बिहार, झारखंड, यूपी, वेस्ट बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर कहा कि, “उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय हुई दुर्घटना में फंसे श्रमिकों के बचाव हेतु एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रदेश प्रशासन की टीमें पूरी ताकत से जुटी हुई है। स्वयं भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए रखी है।”

नामपल्ली इलाके में भीषण आग लगने से 6 की मौत: हैदराबाद

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार नामपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत बाजार घाट के एक चार मंजिला अपार्टमेंट के निचले हिस्से में आग लगी है।

बता दें, इस अपार्टमेंट में एक कार रिपेयरिंग गैराज है और यह आग उसमें लगी है। आग इतनी भीषण थी के मौजूदा लोग बाहर निकलने में नाकाम रहे और उनकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आग काफी भयानक थी और आसमान में धुएं का गुबार नजर आ रहा है।

जहरीली शराब पीने से 19 की मौत और 7 गिरफ्तार: हरियाणा

हरियाणा में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सात लोगों में से एक कांग्रेस नेता और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता के बेटे है। बकियो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

जहरीली शराब पीने से मौंते यमुनानगर, अंबाला के मंडेबरी, पंजेटो का माजरा, फूसगढ़ और सारन गांवों में हुई है। वहीं गुस्साए ग्रामीण शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने मौतों पर मनोहर लाल खट्टर सरकार की आलोचना की और कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार पहले की इसी तरह की घटनाओं से सबक लेने में विफल रही है।

बता दें, अंबाला पुलिस ने एक बंद फैक्ट्री में बनी नकली शराब की 200 पेटियां जब्त की है और गिरफ्तार संदिग्धों को यमुनानगर में आपूर्ति की गयी है। पुलिस ने 14 खाली ड्रम और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। 

दिवाली के बाद उत्तराखंड सरकार बुलाएगी विशेष सत्र, यूसीसी विधेयक होगा पारित!

उत्तराखंड सरकार दिवाली के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा करने और उसे पारित करने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाएगी।

सूत्रों के अनुसार यूसीसी का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गया है और राज्य सरकार इसे जल्द ही राज्य विधानसभा में पेश करेगी।

बता दें, इसका मसौदा इस साल की शुरुआत में ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गठित एक समिति द्वारा तैयार किया गया था। समिति ने विभिन्न वर्गों के नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया और दो लाख से अधिक लोगों और प्रमुख हितधारकों से बात कर इसे तैयार किया गया।

सूत्रों के अनुसार इसके अंतर्गत बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, लिव-इन जोड़ों के लिए अपने रिश्ते को पंजीकृत कराने का भी प्रावधान इसमें रखा गया है।

आपको बता दें, यूसीसी पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किये गए प्रमुख चुनावी वादों में से एक है। इसमें भारत के सभी नागरिकों पर लागू होता है और यह विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने सहित अन्य व्यक्तिगत मामलों से निपटने में धर्म पर आधारित नहीं है।

शिरका, शरबत और रोज वाटर कोड नेम से तीन राज्यों को दहलाने वाले थे आईएसआईएस आतंकी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल पर अदालत मे दाखिल चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे किए है। एनआईए ने 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है यह सभी आतंकी काफी पढ़े-लिखे और नामी कंपनियों में काम करने वाले हैं।

इन आरोपियों ने बम बनाने वाले मैटेरियल का कोड नेम शिरका, शरबत और रोज वाटर दिया हुआ था। एनआईए ने इनकी पूरी योजना का खुलासा कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में किया है।

बता दें इन आतंकियों ने बम बनाने वाले मैटेरियल- सल्फ्यूरिक एसिड एच2एसओ4, एसीटोन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का नाम शिरका, रोज वाटर और शरबत दिया हुआ था। जिससे की कोई भी न समझ सकें।

आतंकियों ने आतंकी हमले के लिए महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटका में बड़े धमाके करने के लिए रेकी की थी। उनमें से एक ने राज्य की रेकी करने के लिए लाखों रुपये की हिमायन बाइक भी खरीदी थी। इतना ही नहीं इन आतंकियों ने वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के लिए ड्रोन खरीद कर उसका इस्तेमाल किया।

एनआईए ने आतंकियों के पास से ड्रोन सीज किए है। और चार्जशीट में खुलासा किया है कि गिरफ्तार आतंकियों में से ज्यादातर पढ़े-लिखे और टेक्निकली बेहद साउंड हैं। गिरफ्तार आरोपीयो में से जुल्फिकार एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था और सालाना 31 लाख रुपये के पैकेज पर था। दूसरा आरोपी शाहनवाज माइनिंग इंजीनियर था जिसे विस्फोटकों की पूरी जानकारी थी। तीसरा आरोपी कादिर पठान ग्राफिक डिजाइनर के तौर काम कर रहा था। ये आतंकी आईईडी (IED) बनाने के लिए बेहद आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल कर रहे थे।

दिल्ली प्रदूषण: स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली से पहले जारी की एडवाइजरी, बाहर न निकलने की दी सलाह

दिवाली के मौके पर राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने पटाखे न जलाने और कई उपायों की सलाह दिल्ली वालों को दी है।

जबकि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में हुई बारिश से दिल्ली में दो सप्ताह से जारी खतरनाक हवा से दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली में शनिवार सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 219 था। लेकिन दिल्ली का एक्यूआई आमतौर पर दिवाली के आसपास और अत्यधिक बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह में लोगों से पटाखे न जलाने को कहा गया है।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, “उच्च वायु प्रदूषण वाले स्थानों जैसे धीमी और भारी यातायात वाली सड़कों, प्रदूषणकारी उद्योगों के पास क्षेत्रों, निर्माण स्थलों इत्यादि से बचें। सुबह और देर शाम की सैर, दौड़, शारीरिक व्यायाम से बचें।”

बुजुर्ग यात्री की शिकायत पर रेलवे पर लगा 30 हजार का फाइन, प्लेटफार्म क्रॉस कर गए थे ट्रेन के तीन डिब्बे

चेन्नई के एक जिला उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग ने रेल विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की गलती से ट्रेन से उतरते समय एक बुजुर्ग को चोट लग गर्इ थी और बुजुर्ग ने विभाग के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण फोरम में केस दर्ज कराया था।

बता दें, यह मामला दिसंबर 2021 का है रमेश नवजीवन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से अंकलेश्वर जा रहे थे वह ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में सवार थे। लेकिन जब उनकी ट्रेन अंकलेश्वर पहुंची तो उनका कोच और तीन दूसरे एसी कोच प्लेटफार्म के बाहर जाकर रूकी। जिसकी वजह से उन्हें उतरने में काफी दिक्कत हुई और उन्हें कूदना पड़ा जिससे उन्हें चोट लग गई थी।

रमेश नवजीवन (बुजुर्ग यात्री) ने इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग में की थी। रेलवे ने अपनी सफाई में कहा कि, अंकलेश्वर का प्लेटफॉर्म बड़ा करने का काम किया जा रहा था लेकिन तब तक वह हो नहीं पाया था। करीब 10 महीने बाद अक्टूबर 2022 में वह बन सका।

किंतु आयोग ने रेलवे की सफाई को नहीं माना और बुजुर्ग यात्री को हुई दिक्कत के लिए रेलवे को सेवा में कमी का दोषी बताया और रेलवे को आदेश दिया कि वह बुजुर्ग यात्री को 25 हजार रुपये दे और पांच हजार रुपये मुकदमे में आए खर्च का दे।

दिल्ली में 13 नवंबर से लागू नहीं होगा ऑड-ईवन- गोपाल राय

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए कहा कि, 13 नवंबर से ऑड र्इवन लागू नहीं होगा, अभी इसको स्थगित कर दिया है। आगे की स्थिति गंभीर होती है तो इस पर विचार किया जाएगा।

गोपाल राय ने आगे कहा कि, पिछले 10 दिनों से दिल्ली में हवा की गति धीमी थी और इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। लेकिन गुरूवार रात से बारिश हो रही है उसके बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 हो गया है और आगे यह और कम होगा।

बता दें इससे पहले , दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर प्रदूषण के खिलाफ अभियान में ऑड ईवन फॉर्मूले को सही ठहराया है। और हलफनामे में दिल्ली सरकार ने कहा कि, ऑड-ईवन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इस दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ कम देखने को मिलती है। ऑड-ईवन के दौरान लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दायर किए गए दिल्ली सरकार ने हलफनामे में वैज्ञानिक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा है कि, “इससे सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में वृद्धि देखने को मिलती है। सरकार सकारात्मक प्रभाव पड़ा। सड़क पर भीड़भाड़ कम हुई। ईंधन की खपत में 15 प्रतिशत की कमी आई।”

बता दें, सुप्रीम कोर्ट में आज राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण को लेकर सुनवाई है। और इस दौरान केजरीवाल सरकार उच्च न्यायालय में बताया कि 2015 से इस साल जुलाई तक पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क के रूप में 1491.16 करोड़ रुपये एकत्र किए गए है।

मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपनी पत्नी से मिलने की दी इजाज़त

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है।

साथ ही कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को मीडिया से बातचीत न करने और राजनीतिक भागीदारी नहीं करने की शर्त के साथ मिलने की इजाजत दी है।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट द्वार मनीष सिसोदिया को शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है। हालांकि इस मुलाकात के दौरान मनीष सिसोदिया मीडिया से बातचीत नहीं कर सकते है।

आपको बता दें, मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में फिलहाल जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में पिछले दिनों उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। तब ही से वे हिरासत में हैं। इसके बाद 9 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल दोनों एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही है।