Home Blog Page 438

इंडोनेशिया में भूकंप में बड़े पैमाने पर नुकसान, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

इंडोनेशिया में सोमवार को आये भूकंप में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। शुरुआती ख़बरों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा भूकंप से बड़े पैमाने पर इमारतों और निजी संपत्ति को नुकसान  पहुंचा है। सियानजुर में आये इस भूकंप की तीव्रता 5.6 थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भूकंप इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आया है। पश्चिमी जावा के सियानजुर इलाके के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक कई दर्जन लोग मारे गए हैं, हजारों घर तबाह हो गए हैं।

इंडोनेशिया के इस भूकंप के मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर आये वीडियो देखने से जाहिर होता है कि वहां बड़े स्तर पर तबाही हुई है। इनमें इंडोनेशिया के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद नुकसान को दिखाया जा रहा है। अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीण इलाके में भूकंप ने ज्यादा तबाही मचाई है। कई जगह  घर और दुकानें तबाह हो गयी हैं और लोग बेघर हो गए हैं। कई जगह सड़कों में दरारें आ गयी हैं।

केंद्र के बाद अब कांग्रेस भी राजीव के हत्यारों की रिहाई को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देगी

कांग्रेस राजीव गांधी हत्याकांड के छह दोषियों की रिहाई के फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है। हाल में सर्वोच्च न्यायालय ने इन दोषियों की रिहाई के आदेश दिए थे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अगले कुछ दिन में सर्वोच्च अदालत में इस मसले पर नई पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रही है। सर्वोच्च अदालत ने हाल में नलिनी श्रीहरन सहित छह दोषियों को समय से पहले रिहा करने का आदेश दिया था।

सर्वोच्च अदालत का यह आदेश तमिलनाडु सरकार की अपराधियों की सजा में छूट की सिफारिश के आधार पर था। राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई पर अब कांग्रेस चुनौती देने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर कर रही है।

सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद कांग्रेस ने राजीव के हत्यारों की रिहाई को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया था। याद रहे इस मसले पर केंद्र सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है और उसने इन दोषियों को रिहा करने के फैसले पर इस आधार पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नहीं सुना।

सेना प्रमुख जनरल बाजवा का परिवार बीते छह साल में बना अरबपति- रिपोर्ट

अगले कुछ ही दिनों में रिटायर होने जा रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के परिवार को लेकर एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनरल बाजवा का परिवार मात्र छह साल में अरबपति बन गया हैं।

पाकिस्तान में सेना सबसे शक्तिशाली है और इस रिपोर्ट ने पाकिस्तान में सेना में भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजवा की रिटायरमेंट से पहले उनके परिवार की संपत्ति में बीते छह सालों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

पाकिस्तान पत्रकार अहमद नूरानी ‘फैक्ट फोकस’ के लिए यह खोजी रिपोर्ट तैयार की है नूरानी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि किस प्रकार बाजवा के करीबी और परिवार के सदस्यों ने कुछ ही वर्षों में एक नया कारोबार शुरू किया और पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में फार्म हाउस के मालिक बने और विदेशी संपत्ति खरीदी।

इस रिपोर्ट में बहुत से आंकड़े पेश किए गए हैं। साथ ही बाजवा की पत्नी आयशा अमजद, उनकी बहू महनूर साबिर और परिवार के अन्य करीबी सदस्यों की संपत्ति का जिक्र है।

बता दे, फैक्ट फोकस की रिपोर्ट में नूरानी ने दावा किया है कि बाजवा परिवार ने बीते छह वर्षों में 12.7 अरब रुपये की जायदाद बटोरी है। साथ ही टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय विवरणों के आधार पर सेना नियुक्त किए जाने के बाद जनरल बाजवा ने परिवार के कैसे वर्ष 2013 और 2017 के बीच संपत्ति जमा की।

वर्ष 2013 में बाजवा ने संपत्ति विवरण में तीन बार संशोधन किया और संशोधित विवरण में जनरल बाजवा ने डीएचए लाहौर के फेज-8 में एक वाणिज्यिक भूखंड का विवरण शामिल किया। रिपोर्ट मे दावा किया गया है कि लाहौर का भूखंड उन्होंने वर्ष 2013 में खरीदा था, लेकिन वे पिछले चार साल तक इसका विवरण देना भूल गए। यह वर्ष 2017 में जोड़ा गया और तब उन्हे सेना प्रमुख बने एक साल हो गया था।

वहीं वर्ष 2016 में आयशा अमजद ने अधिक विवरण दिए बिना ही आठ अन्य संपत्तियां घोषित की। और जब बाजवा पाक सेना प्रमुख बने तब इसे 17 अप्रैल 2018 को संशोधित किया गया था। आयशा ने घोषणा की थी कि पिछले वित्तीय वर्ष 2015 में उनकी संपत्ति का शून्य था किंतु छह साल के भीतर आवासीय और वाणिज्यिक भूखंडों के संदिग्ध लेनदेन के बाद संपत्ति शून्य से 2.2 अरब रुपये हो गर्इ।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसंपर्क सत्र करेंगे आयोजित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे है इसी बीच उन्होंने सोमवार को जनसंपर्क सत्र आयोजित करने का फैसला भी किया हैं। इस सत्र के दौरान वे जनता से उनकी परेशानियां जानेंगे।

जनसभा सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में होगी। साथ ही खड़गे से उनके कार्यालय में मिलने और उनकी चिंताओं व विचारों को सुनने के लिए किसी का भी स्वागत हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट गर्इ है। कांग्रेस ने शनिवार को ‘विजन डॉक्यूमेंट’ जारी किया है। और पार्टी के घोषणापत्र का नाम ‘कांग्रेस विजन एमसीडी – मेरी चमकती दिल्ली है।‘  रखा गया हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा किए गए कामों को भी इसमें शामिल किया हैं।

आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी ने 14 नवंबर को 249 प्रत्याशियों की सूची जारी की इनमें 129 महिलाएं हैं। वहीं पार्टी ने इस बार मैदान में चार मौजूदा पार्षदों को भी उतारा हैं।

वहीं बीते चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 30 वार्ड में जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बाद तीसरे स्थान पर रही थी।

 

सावरकर विवाद के बीच संजय राउत ने की राहुल गांधी की तारीफ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वीर सावरकर पर की गर्इ टिप्पणी के बाद शिवसेना व कांग्रेस में अनबन की चर्चा की जा रही थीं। किंतु इसी बीच टीम उद्धव के संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ की है।

संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि, कुछ मुद्दों पर भारी मतभेद होते हुए भी अपने राजनीतिक सहयोगी से पूछताछ करना मानवता की निशानी है। #भारत जोड़ो यात्रा के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान, राहुल जी गांधी ने कल मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन किया। “हम आपके लिए चिंतित थे” उन्होंने कहा।

मैं एक राजनीतिक सहयोगी के दर्द को महसूस करने की उनकी सहानुभूति की सराहना करता हूं, जिसने 110 दिन जेल में बिताए हैं। राजनीतिक कटुता के दौर में ऐसे इशारे दुर्लभ होते जा रहे हैं। राहुल जी अपनी यात्रा में प्यार और करूणा पर ध्यान दे रहे हैं और इसलिए इसे भारी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।“

बता दें संजय राउत द्वारा राहुल गांधी की तारीफ करने के बाद एमवीए गठबंधन को लेकर कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

आपको बता दें, कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सावरकर पर तीखी टिप्पणी की थी राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर की वजह से उन्हे माफीनामा लिखकर दिया था। साथ ही गांधी ने सावरकर द्वारा लिखी दया याचिका की प्रति भी दिखार्इ थी और इसके बाद से महाराष्ट्र सहित देश की राजनीति में हलचल तेज हो गर्इ थी।

 

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा श्रद्धा हत्याकांड मामला, सीबीआई जांच के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में पीआईएल

श्रद्धा हत्याकांड मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है और इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ट्रांसफर करने की मांग की जा रही हैं। याचिका में कहा गया है कि घटना 6 महीने पुरानी है और दिल्ली पुलिस मामले की सही जांच नहीं कर पाएगी। क्योंकि दिल्ली पुलिस के पास वैज्ञानिक और प्रशासनिक कर्मचारियों की कमी हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस मामले से जुड़ी जांच के प्रत्येक जानकारी मीडिया में दे रही है जिसकी कानून के अनुसार अनुमति नहीं है और दिल्ली पुलिस के पास इतने तकनीकी संसाधन भी नहीं है कि वे सबूतों और गवाहों को तलाश सकें।

आपको बता दें, 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर मुंबई की रहने वाली थी और लिव-इन-रिलेशनशिप में आफताब अमीन पूनावाला के साथ मुंबर्इ में ही रहती थी लेकिन बाद में दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। पुलिस के अनुसार ऑफताब ने इसी वर्ष मई के महीने में दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की गला घोटकर हत्या की और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे।

मई में हत्या श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब उसकी बॉडी को रखने के लिए अगले दिन 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था। और लगातार 18 दिन तक प्रत्येक रात करीब दो बजे श्रद्धा के शरीर के हिस्सों को ठिकाने लगाने के लिए जाता था।

ओडिशा में मालगाड़ी पटरी से उतरी, दो की मौत; 8 ट्रेन रद्द हुईं, कई के रुट बदले गए

ओडिशा में सोमवार एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में काफी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे के मुताबिक इस कारण 8 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं जब कई अन्य आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

हादसे के बाद दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं। यह हादसा आज सुबह 6.45 बजे हुआ। रेलवे ने इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर जारी किये हैं – कोरई स्टेशन – 8455889905, भुवनेश्वर – 0674-2534027 और कंट्रोल रूम, खुर्दा रोड पर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 0674-2492245 है।

आज के लिए रद्द और डायवर्ट की गयी ट्रेन यह हैं : 12073 हावड़ा-भुवनेश्वर जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12277 हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, 12821 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस, 12822 पुरी-शालीमार एक्सप्रेस, 18045 शालीमार-हैदराबाद एक्सप्रेस, 08454/08453 कटक-भद्रक-कटक पैसेंजर स्पेशल, 08441/08442 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल, 08412 भुवनेश्वर-बालासोर पैसेंजर स्पेशल।

आंशिक रुप से रद्द ट्रेन :

12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस जाजपुर तक चलेगी और जाजपुर और हावड़ा के बीच, 12278 पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस जाजपुर तक चलेगी और जाजपुर और हावड़ा के बीच, 08411 बालासोर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल केनुआपाड़ा तक चलेगी और केंदुपाड़ा और भुवनेश्वर के बीच रद्द, 12891 बंगिरिपोसी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भद्रक तक चलेगी और भद्रक और भुवनेश्वर के बीच रद्द जबकि 18021 खड़गपुर-खुर्दा एक्सप्रेस भद्रक तक चलेगी और भद्रक और भुवनेश्वर के बीच रद्द रहेगी।

डायवर्ट की ट्रेन:18046 हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते चलेगी, 18477 पुरी-ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते, 22852 बेंगलुरु-सांत्रागाछी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते, 22641 त्रिवेंद्रम-शालीमार एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते, 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस अंगुल-संबलपुर शहर-झारसुगुड़ा के रास्ते, 20890 तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते, 12246 बैंगलोर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के रास्ते, 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस को जखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते, 22305 बेंगलुरु-जसीडीह एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते, 22808 चेन्नई-सांत्रागाछी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते, 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते, 12815 पुरी-आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस जाखपुरा-जरोली-टाटा होकर चलेगी, 15906 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी को हिजली-टाटा-नयागढ़-जाखपुरा के रास्ते,12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस को खड़गपुर-टाटा-नयागढ़-जाखपुरा के रास्ते, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस को टाटा-नयागढ़-जखपुरा के रास्ते जबकि 22605 पुरिलिया-विलुपुरम एक्सप्रेस को खड़गपुर-टाटा-नयागढ़-जाखपुरा के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस पहुंची हिमाचल के तोष गांव, आफताब के फोन से मिले ड्रग तस्करो के नंबर

श्रद्धा हत्याकांड में अब दिल्ली पुलिस की जांच हिमाचल तक पहुंच चुकी हैं। पुलिस इस हत्याकांड की जांच के लिए हिमाचल के बॉर्डर पर स्थित तोष गांव पहुंची है। सूत्रों के अनुसार यहां से पुलिस को मामले में अहम इनपुट भी मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार आरोपी आफताब अमीन पूनावाला गांजे और चरस का आदी है और उसके फोन से तोष के कुछ ड्रग तस्करों के नम्बर भी मिले हैं। वहीं पुलिस इस मामले में अब तोष के गेस्ट हाउस मालिक से भी पूछताछ कर रही हैं।

आपको बता दें, श्रद्धा मुंबई की रहने वाली थी और लिव-इन-रिलेशनशिप में आफताब के साथ मुंबई में ही रहती थी लेकिन बाद में दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। पुलिस के अनुसार आफताब ने इसी वर्ष मई के महीने में दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की गला घोटकर हत्या की और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे।

मई में हत्या श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब उसकी बॉडी को रखने के लिए अगले दिन 300 लीटर का फ्रिज खरीद कर लाया था। और लगातार 18 दिन तक प्रत्येक रात करीब दो बजे श्रद्धा के शरीर के हिस्सों को ठिकाने लगाने के लिए जाता था।

सब कुछ सही रहा तो सदी के आखिर तक चांद पर मानव बस्ती होगी, नासा अधिकारी का दावा

कभी सिर्फ प्रेम से भरी कविताओं का हिस्सा रहे चांद पर कभी ज़िंदगी भी होगी, यह किसी ने भी नहीं सोचा था। लेकिन लगता है यह सपना सच्चा होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि इस दशक के आखिर तक चांद पर इंसानी बस्ती बस सकती है।

नासा अधिकारी का यह दावा चांद पर भेजे गए आर्टिमिस रॉकेट के बाद आया है। ‘गार्जियन’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसी ओरियन लूनर स्पेसक्राफ्ट प्रोग्राम के प्रमुख होवॉर्ड हू ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2030 से पहले ही मानव चांद पर सक्रिय हो सकते हैं। इनमें उनके रहने की जगहें होंगी और उनके कार्य में मदद का जिम्मा रोवर्स करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक हू ने अपने दावे में कहा – ‘इस दशक में हम लंबे समय तक के लिए चांद पर रहने जाने वाले हैं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम चांद पर कितने लंबे समय तक रह सकेंगे। वहां मानव के रहने लायक जगह होगी, उनके पास जमीन पर रोवर्स होंगे। हम चांद की रिपोर्ट के हिसाब से चांद पर मानव को भेजेंगे और वह वहां रहकर वैज्ञानिक काम करेंगे।’

याद रहे द ओरियन स्पेसक्राफ्ट पिछले हफ्ते सफलतापूर्वक फ्लोरिडा से रवाना हुआ था। हू ने कहा – ‘आर्टिमिस रॉकेट के ओरियन स्पेसक्राफ्ट को ले जाना मानव की अंतरिक्ष उड़ान का ऐतिहासिक लम्हा है।’ हू के मुताबिक यदि यह मिशन सफल हो जाता है तो इसके बाद आर्टिमिस-2 और आर्टिमिस-3 की उड़ानों का रास्ता साफ हो जाएगा। इसमें चांद के लिए अंतरिक्ष यात्रियों वाले मिशन भेजे जाएंगे।

राहुल गांधी की आज गुजरात चुनाव में होगी एंट्री, पीएम मोदी भी करेंगे कई जनसभाएं

गुजरात का विधानसभा चुनाव प्रचार आज नया रंग लेगा जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार प्रचार करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त राहुल को लेकर गुजरात कांग्रेस में उत्साह है। उधर भाजपा, जिसने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है, के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पीएम मोदी जनसभाएं करेंगे। पार्टी ने जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक को चुनाव मैदान में झोंक रखा है।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पहली बार गुजरात पहुंच रहे हैं जिससे वे चर्चा में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता शिद्दत से उनका इन्तजार कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने हिमाचल में चुनाव प्रचार नहीं किया था  जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उनकी जगह कमान संभाली थी और कई चुनाव सभाएं की थीं। राहुल गांधी आज सौराष्ट्र के राजकोट और सूरत के महुधा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

उधर पीएम मोदी भी आज दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। उनके अलावा भाजपा के कई बड़े नेता गुजरात चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोययल, पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव प्रचार करेंगे। केजरीवाल पाटीदारों के गढ़ माने जाने वाले अमरेली में रोड शो करेंगे। उनके अलावा आप के लिए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी मैदान में उतरेंगे।