Home Blog Page 411

आज़ाद की पार्टी के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, दिल्ली में ज्वाइन की पार्टी

कांग्रेस से अलग होकर जम्मू कश्मीर में अपनी पार्टी बना वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद को शुक्रवार जबरदस्त झटका देते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तारा चंद, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह जैसे बड़े नेता शामिल हैं।

इनमें से तीन बड़े नेताओं को आज़ाद ने कुछ दिन पहले अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी (डीएपी) से बाहर कर दिया था। आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में इन नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया। आज़ाद को इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से बड़ा झटका लगा है क्योंकि यह सभी उनके कट्टर समर्थक रहे हैं।

जिन नेताओं ने आज कांग्रेस ज्वाइन की उनमें ताराचंद (पूर्व उपमुख्यमंत्री, अध्यक्ष और नेता सीएलपी जम्मू-कश्मीर राज्य, पूर्व उपाध्यक्ष डीएपी), पीरजादा मोहम्मद  सईद (पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, तीन बार जम्मू-कश्मीर राज्य मंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष डीएपी), ठाकुर बलवान सिंह (पूर्व विधायक और पूर्व महासचिव डीएपी), मोहम्मद मुजफ्फर पर्रे (पूर्व एमएलसी और सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, पूर्व सदस्य कार्य समिति डीएपी) शामिल हैं।

अन्य नेताओं में मोहिंदर भारद्वाज (वरिष्ठ अधिवक्ता जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय, 3 बार अध्यक्ष बार एसोसिएशन जम्मू, पूर्व सदस्य कार्य समिति डीएपी), भूषण डोगरा (पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति सलाहकार बोर्ड जम्मू-कश्मीर सरकार मंत्री पद के साथ), विनोद शर्मा (पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जम्मू-कश्मीर, पूर्व महासचिव पीसीसी जम्मू-कश्मीर पूर्व जिलाध्यक्ष डीएपी), नरिंदर शर्मा (पूर्व सचिव पीसीसी जम्मू-कश्मीर, पूर्व महासचिव डीएपी), नरेश शर्मा (2 बार पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कठुआ, पूर्व सचिव पीसीसी), अंबरीश मगोत्रा (पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कटरा पूर्व सचिव पीसीसी जम्मू और कश्मीर), सुभाष भगत (पूर्व अध्यक्ष डीसीसी सांबा पूर्व महासचिव डीएपी), संतोष मन्हास (सचिव डीएपी), बद्री नाथ शर्मा (पूर्व संस्थापक सदस्य डीएपी), वरुण मगोत्रा (पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस और वरिष्ठ युवा नेता डीएपी), अनुराधा शर्मा (वरिष्ठ महिला नेता डीएपी), विजय तारगोत्रा (प्रखंड विकास अध्यक्ष हीरानगर) और चंदर प्रभा शर्मा (वरिष्ठ महिला नेता डीएपी) शामिल हैं।

एमसीडी मेयर चुनाव के दौरान जबरदस्त हंगामा, भाजपा और आप के पार्षद भिड़े

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर चुनाव के बीच सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों का भी चयन किया जाना है। किंतु इसको लेकर नगर निगम की कार्यवाही में जमकर हंगामा हो रहा हैं।

महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) न रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा हैं।

हंगामे को लेकर भाजपा पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर नाराजगी जताई हैं। और कहा कि, “एमसीडी में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो! चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?”

आपको बता दें, कुल 274 वोटर है किंतु इनमें से 250 चुने हुए पार्षद वोट करेंगे। दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद और मनोनी लोगों में 14 विधायक जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए है, वो भी मतदान में हिस्सा लेंगे।

यह चुनाव सिविक सेंटर की चौथी मंजिल पर सदन परिसर में अधिकारियों, पार्षदों, सांसद व विधायक सहित 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी हैं। और किसी भी पार्टी के पार्षद समर्थकों को परिसर में अंदर आने की अनुमति नहीं हैं।

एमसीडी में 250 वार्ड में आप ने अपनी जीत हासिल की थी और 15 साल से दिल्ली नगर निगम बनी भाजपा को हराया था किंतु भाजपा 104 वार्ड में अपनी जीत दर्ज कराने में कामयाब रहा था।

एयर इंडिया फ्लाइट में सहयात्री पर पेशाब के आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर

पिछले साल नवंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी यात्री के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। एयर इंडिया ने मामले में कार्रवाई करते हुए 30 दिन तक आरोपी यात्री पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है जबकि डीजीसीए ने कहा है कि उसने पिछले साल 26 नवंबर को हुई घटना को लेकर एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया ने चार कर्मचारियों की एक आंतरिक समिति का गठन कर दिया है। समिति यह पता लगाएगी कि घटना की जानकारी मिलने पर चालक दल के सदस्यों की तरफ से क्या कार्रवाई की गई। उधर डीजीसीए ने कहा है कि ‘मामले में विमानन कंपनी के जो कर्मी लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी तब सामें आई जब पीड़ित महिला यात्री ने इसे लेकर एक शिकायत की थी। याद रहे यह घटना 26 नवंबर की है जब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने एक महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। उस समय लंच के बाद लाइट बंद थी। एक अन्य यात्री ने आरोपी को वहां से जाने के लिए कहा।

महिला ने चालक दल से शिकायत की और उन्हें बताया था कि उसके कपड़े, जूते और बैग पेशाब में भीग गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चालक दल ने महिला यात्री को  कपड़े और चप्पलें दीं। महिला के अपनी सीट गंदी होने की बात कहने के बाद उन्हें बैठने के लिए क्रू की सीट दी गई। उन्हें जब दोबारा अपनी सीट पर जाने को कहा गया तो बदबू के चलते उन्होंने ऐसा करने से मन कर दिया जिसके बाद उन्हें चालक दल की अन्य सीट दी गई।

आज चुना जाएगा दिल्ली का मेयर, 274 लोगों को है मताधिकार

दिल्ली नगर निगम को आज (शुक्रवार) नया मेयर मिल जाएगा। उनके अलावा डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों का भी चुनाव होगा। सिविक सेंटर में सुबह 11 बजे  चुनाव के लिए मतदान होगा। कांग्रेस के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

चुनाव में जीते सभी पार्षद शपथ लेंगे जिसके बाद मतपत्र के जरिए एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है।

इस चुनाव में 274 लोगों को मतदान का अधिकार है, जिसमें चुने और मनोनीत सदस्य शामिल हैं। इसमें 250 चुने हुए पार्षद हैं। दिल्ली के 7 लोकसभा सदस्य, 3 राज्यसभा सदस्य और मनोनीत लोगों में 14 विधायक शामिल हैं। चुनाव की तैयारी कर ली गयी है और सिविक सेंटर की चौथी मंजिल पर सदन परिसर में अधिकारियों, पार्षदों, सांसद और विधायक सहित 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पार्षदों के समर्थकों को परिसर के भीतर आने की अनुमति नहीं दी गयी है। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं। याद रहे एमसीडी के 250 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 वार्डों में जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा को 104 और कांग्रेस को 9 वार्ड में जीत मिली थी।

कांग्रेस, जो चुनाव में हिस्सा नाहने लेगी, ने नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता, शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को पार्टी का चीफ व्हिप बनाया है।

ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के लिए पुतिन ने यूक्रेन के साथ दो दिन का युद्ध विराम घोषित किया

एक बड़े घटनाक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दो दिन के पूर्ण युद्ध विराम का आदेश जारी किया है। पुतिन ने यह आदेश रूस के आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल के अनुरोध के बाद किया है।

पुतिन के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए क्रेमलिन ने शुक्रवार कहा – ‘परम पावन पितृसत्ता किरिल की अपील को ध्यान में रखते हुए, मैं रूसी संघ के रक्षा मंत्री को 6 जनवरी, 2023 को 12:00 (0900 जीएमटी) से 7 जनवरी, 2023 को 24:00 (2100 जीएमटी) तक संघर्ष विराम करने का निर्देश देता हूं। यूक्रेन में दोनों पक्षों के बीच संपर्क की पूरी रेखा पर संघर्षविराम होगा।’

दोनों देश (रूस और यूक्रेन) इस हफ्ते ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाएंगे। यह पहली बार है जब रूस ने यूक्रेन में पिछले साल फरवरी में हमले शुरू करने के बाद से पूर्ण युद्ध विराम लागू किया है।

क्रेमलिन बयान में कहा – ‘इस तथ्य को देखते हुए कि बड़ी संख्या में ऑर्थोडॉक्सी नागरिक युद्ध के क्षेत्रों में रहते हैं, हम यूक्रेनी पक्ष से युद्ध विराम की घोषणा करने और उन्हें क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च सेवाओं में भाग लेने का अवसर देते हैं।

रीवा में ट्रेनिंग के दौरान एक प्लेन हादसे का शिकार; ट्रेनर पायलट की मौत, प्रशिक्षु घायल

मध्यप्रदेश के रीवा में पिछली देर रात एक प्लेन के हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक ट्रेनर पायलट की मौत हो गयी। इस हादसे में प्रशिक्षु पायलट घायल हुआ है। प्लेन पहले एक पेड़ और फिर एक मंदिर से टकरा गया।

जानकारी के मुताबिक यह प्लेन हादसा ट्रेनिंग के दौरान हुआ। यह हादसा चोरहट थाने के तहत उमरी गांव में हुआ। हादसे में पायलट की मौत हो गई और प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गयी है।

बीती रात सवा 11 बजे के करीब यह हादसा हुआ। दो सीटर इस विमान के ट्रेनर की हादसे में मौत हो गई। घायल व्यक्ति प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया। हादसे तब हुआ जब ये प्लेन पहले एक पेड़ और उसके बाद एक मंदिर के गुंबद से टकराकर जमीन पर जा गिरा।

सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी में बुलडोजर पर लगाई रोक, 4000 परिवारों को मिली राहत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की 78 एकड़ जमीन पर रह रहे 50 परिवारों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी हैं। साथ ही उस जमीन पर आगे के निर्माण और विकास कार्यो पर भी रोक लगा दी हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी।

कोर्ट ने कहा कि, आप सिर्फ 7 दिनों में खाली करने के लिए कैसे कह सकते हैं? हमें कोई प्रौक्टिकल समाधान ढूंढना होगा। समाधान का ये यह तरीका नहीं हैं। जमीन की प्रकृति, अधिकारों की प्रकृति, मालिकाना हक की प्रकृति आदि से उत्पन्न होने वाले कई कोण है, जिसकी जांच होनी चाहिए।“

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओक की बेंच ने इस केस की सुनवाई की वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से कॉलिन गोंजाल्विस ने बहस की।

ओक की बेंच ने सुनवाई मे कहा कि मामले में मानवीय नजरिए से देखना जरूरी है। जस्टिस कौन ने कहा कि मामले में समाधान की जरूरत है उच्चतम न्यायालय अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को करेगा। हालांकि, सार्वजनिक परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई जा सकती है। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार और रेलवे समेत सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।

आपको बता दें, हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन पर करीब 78 एकड़ इलाके में लोग बसे हुए है। और इनमें ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग है। इस इलाके में 5 वार्ड आते है और यहां करीब 25 हजार वोटर रहते हैं।

यहां के लोगों को इस बात की चिंता है कि इस इलाके में कर्इ बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं है साथ ही इलाके में करीब 15 हजार बच्चे रहते हैं, विस्थापन के बाद जिनका स्कूल से नाता खत्म हो जाएगा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान @ 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अभी जारी रहेंगे ठंडे दिन

दिल्ली की सुबह गुरुवार को गहरी धुंध से शुरु हुई और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का स्वागत किया। राजधानी के आयानगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अभी तक का सबसे कम है। देश के कई हिस्सों में आज जबरदस्त ठंड है, जबकि पहाड़ों में बर्फबारी की खबर है।

राजधानी में दिल्ली जबरदस्त शीतलहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। पारा तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रह गई।

दिल्ली में लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए गुरुवार और शुक्रवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में तापमान हिमाचल के धर्मशाला और उत्तराखंड के नैनीताल और देहरादून से भी ज्यादा ठंड है। दिल्ली में कल सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने गुरुवार कहा कि दिल्ली में शीतलहर जारी है और अधिकतम तापमान भी कम है, जिससे सर्दी बनी हुई है। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि दिल्ली में कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ऐसी ही स्थिति रहेगी। इन राज्यों में दिन में तापमान सामान्य से बहुत कम रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में शीत दिवस और गंभीर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल में अमेरिका से आए चार लोग बीएफ.7 से संक्रमित पाए गए

भले भारत में कोरोना के नए वायरस बीएफ.7 का असर सीमित दिखा है, विदेश से आने वाले लोगों में इसके संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं। नया मामला पश्चिम बंगाल का है जहाँ ओमिक्रॉन वायरस के बीएफ.7 वेरिएंट के चार मामले पाए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक हाल में अमेरिका से लौटे चार लोगों के जीनोम अनुक्रमण से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विदेश से आये चारों मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि चार लोगों में से तीन नाडिया जिले के हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है। हालांकि, अब आजकल वह कोलकाता में रहता है।

अभी तक भारत में कोरोना के नए वेरिएंट के जो भी मामले दिखे हैं वे अधिकतर विदेश से आये लोगों में ही पाए गए हैं। कोलकाता हवाई अड्डे पर पिछले हफ्ते भी एक विदेशी नागरिक सहित दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस के नए संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

अमेरिका के इस नागरिक के जीनोम अनुक्रमण में बाद में पुष्टि हुई कि वे ओमिक्रॉन के बीएफ.7 वेरियंट से संक्रमित हैं। इन सब के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

कंझावला केस: दिल्ली पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही हैं- कांग्रेस

कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली के कंझावला में हुई घटना को लेकर बुधवार को गहरा रोष जताते हुए आरोपियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दी जाने की मांग की हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कंझावला में हुई घटना के आरोपियों में एक आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का स्थानीय पदाधिकारी है और भाजपा व आप पार्टी दोनों ही उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि, “मनोज मित्तल मंगोलपुरी वार्ड नम्बर 42 का सहसंयोजक है, भाजपा के दबाव में दिल्ली पुलिस भाजपा के इस नेता को बचाने के लिए मामले को लगातार कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।“

उन्होंने आगे कहा कि, “दिल्ली पुलिस मीडिया के सामने एक निधि नाम की लड़की को लेकर आई है। दिल्ली पुलिस अपनी छवि को बचाने के लिए और भाजपा के नेता को बचाने के लिए निधि को आगे करके इस तरह के बयान दिलवा रही हैं। और इन बयानों से मृत लड़की का चरित्र हनन कर रही हैं। इन बयानों से सवाल अपराधियों पर नहीं मृतक पीड़िता पर किये जा रहे हैं। जबकि पीड़िता के परिवार ने इस निधि नाम की लड़की के बारे में कहा है कि वे नहीं जानते की वो लड़की कौन हैं। ”

अलका लांबा ने कहा कि राजधानी दिल्ली लगातार शर्मसार हो रही है कौन लोग जिम्मेदार है, किनकी जिम्मेदारी बनती है। जिन लोगों ने 2012 में निर्भया कांड को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा था जबकि उस वक्त दिल्ली की सीएम पीड़िता के साथ हर लड़ाई में खड़ी थी। तो आज 2022 दिसंबर में यदि यह वारदात होती है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं अपनी जिम्मेदारी के तहत? भाजपा और आप ने वर्ष 2012 में दिल्ली को रेप कैपिटल और क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया का टाइटल दिया था और आज 2022 में उनकी सरकार के सत्ता में होने के बावजूद एक दशक बाद भी यह टाइटल बरकरार हैं।“

आपको बता दें , 31 दिसंबर 2022 को एक 20 वर्षीय लड़की के साथ दिल्ली के कंझावला में वारदात हुई जिसमें उस लड़की को गाड़ी में बैठे पांच लड़को ने लड़की को तब तक घसीटा जब तक की उस लड़की की मृत्यु हुई। इस हादसे में लड़की के कपड़ो के साथ उसके शरीर का मांस भी निकल गया था। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार महिला को कम से कम 40 बाहरी चोटें आई थी। उसकी पसलियां पीठ से निकली हुई थीं। खोपड़ी टूटी हुई थी और ब्रेन का मैटर गायब था। साथ ही सिर, रीढ़ और निचले अंगों में चोटें थी। वहीं यौन उत्पीड़न का  कोई संकेत नहीं हैं, महिला की मृत्यु का कारण सदमा और रक्तस्राव माना गया हैं।

बता दें, राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रहे हैं। यदि बात करे पिछले एक हफ्ते की तो दिल्ली के द्वारका में 14 दिसंबर को स्कूल से आ रही बच्ची पर एसिड अटैक, 31 दिसंबर को पांडव नगर में एक लड़की को कार में खींच कर एसिड अटैक, आज आदर्श नगर में एक लड़के ने एक लड़की को चाकुओं से गोद डालने की खबर जैसी गंभीर घटनाएं हुई हैं।