पटियाला Railway Track Blast: एक शव मिला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

#PatialaRailBlast ,#PunjabPolice,#RailwaySafety, #ShambhuBorder, #BreakingNews, #PunjabAlert, #RailTrackBlast, #InternalSecurity,#PatialaNews, #PunjabSecurity, #Railways, #BombBlast, #Investigation, #ForensicTeam, #IndianRailways, #SecurityAlert, #ViralNews

साजिश का संकेत: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर ब्लास्ट (Photo Source- ABP)
साजिश का संकेत: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर ब्लास्ट (Photo Source- ABP)

तहलका ब्यूरो।

पटियाला। पंजाब के पटियाला में सोमवार देर रात शंभू-राजपुरा रेल पटरी के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की लाइन पर एक धमाका हुआ जिससे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान घटनास्थल से एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति बम लगाते समय ही हादसे का शिकार हो गया। Forensic Team को मौके से बिजली के तार, दो मोटरसाइकिल और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है। इन सबूतों के आधार पर पुलिस इसे रेल ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी साजिश मान रही है।

बताया जा रहा है कि यह विस्फोट मालगाड़ियों के लिए बने खास ट्रैक के पास रात करीब 10 बजे हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों को कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद से अलर्ट जारी था। अब राजकीय रेलवे पुलिस और विशेष जांच टीमें इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार यह कम तीव्रता का धमाका था लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस अब मृतक की पहचान करने और उसके साथियों का पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में छापेमारी कर रही है। फिलहाल रेल पटरियों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल जनवरी में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में एक रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से एक ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था और एक लोको पायलट घायल हो गया था.