Home Blog Page 299

राहुल गांधी को संसद की हाउसिंग कमेटी ने फिर से बंगला किया अलॉट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें संसद की हाउसिंग कमेटी ने फिर से बंगला अलॉट कर दिया है। राहुल गांधी को फिर से उनका पुराना बंगला 12 तुगलक लेन आवंटित किया गया है।

हालांकि बंगला मिलने के बाद जब राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया की है और कहा कि पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है।

मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की मार्च के महीने में संसद सदस्यता चली गर्इ थी। जिसके बाद अप्रैल में उन्होंने अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ‘ब्रायन को शेष सत्र के लिए राज्यसभा से किया निलंबित

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ‘ब्रायन को मंगलवार को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें मानसून सत्र के बाकी दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने आज कार्यवाही के दौरान घोषणा की है कि तृणमूल सांसद डेरेक ओ ‘ब्रायन को शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित किया जाता है।

दिल्ली कैबिनेट में बदलाव, आतिशी मार्लेना को सौंपे शिक्षा और ऊर्जा समेत 12 विभाग

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार कैबिनेट में मंगलवार को कई फेरबदल किए है। सौरभ भारद्वाज के पास मौजूद सेवा और सतर्कता विभाग अब आतिशी मार्लेना को सौंप दिए गए हैं। आतिशी के पास इससे पहले शिक्षा और ऊर्जा समेत 12 विभागों की जिम्मेदारी है।

बता दें राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट में यह बदलाव किया है।

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 विधायक हैं लेकिन कुल विधायकों के केवल 10 फीसदी को ही मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल सीएम केजरीवाल को मिला कर कुल सात मंत्री इनमें- कैलाश गहलोत, आतिशी मार्लेना, राज कुमार, गोपाल राय इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज हैं।

बता दें, दिल्ली सरकार में आतिशी के पास महिला विकास, शिक्षा, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग जैसे अन्य अहम मंत्रालय हैं। वहीं राज कुमार आनंद के पास समाज कल्याण, श्रम और रोजगार समेत कई अन्य मंत्रालय हैं। सौरभ भारद्वाज के पास स्वास्थ्य, पानी, शहरी विकास, सेवाएं, इंडस्ट्री समेत अन्य मंत्रालय है।

अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज से शुरू होगी चर्चा, राहुल गांधी करेंगे शुरुआत

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज (मंगलवार) से बहस शुरू होनी है और यह तीन दिन तक होगी। विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बहस की शुरूआत करेंगे और उनके बाद कांग्रेस के अन्य सांसद अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 तारीख को इसका जवाब देंगे। साथ ही चर्चा के दौरान भाजपा की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजीजू सहित अन्य 10 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे।

लोकसभा में कुल सीटें 543 है इनमें 4 खाली हैं मौजूदा संख्या 539 हैं और बहुमत का आंकड़ा 271 है। वहीं एनडीए 331 है इनमें- बीजेपी 301, शिवसेना 13, एलजेएसपी 6, अपना दल 2, एआईएडीएमके 1, एनपीपी 1, एमएनएफ 1, एजेएसयू 1, एसकेएम 1, एनपीएफ 1 और निर्दलीय 2 है।

वहीं विरोध में कांग्रेस 51, डीएमके 24, जेडीयू 5, आईयूएमएल 3, जेकेएनसी 3, जेएमएम 1, केरल कांग्रेस एम 1, वीसीके 1, आरएसपी 1, शिवसेना उद्धव ठाकरे 6, टीएमसी 23, सपा 3, लेफ्ट 5, आप 1, कुल संख्या 143 है।

यूपीए का हिस्सा नहीं लेकिन विरोध में अन्य 18 पार्टियां है इनमें- बीआरएस 9, एआईएमआईएम 2, एसएडी 2, एआईयूडीएफ 1, आरएलपी 1, एसएडी एम 1, जेडीएस 1, निर्दलीय 1 है।

तटस्थ लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का विरोध 37 हैं इनमें- वाईएसआरसीपी 22, बीजेडी 12, टीडीपी 3 है। और वॉकआउट बीएसपी 9 हैं।

हरिवंश नारायण ने दिल्ली सेवा बिल पर नहीं की वोटिंग जबकि जेडीयू ने जारी किया था व्हिप

राज्यसभा में सोमवार की देर शाम दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है। बिल के पक्ष में 131 वोट पड़े वहीं विरोध में 102 वोट पड़े। उपसभापति हरिवंश नारायण जो की जनता दल यूनाइटेड की और से राज्यसभा में भेजे गए है ने वोट नहीं दिया क्योंकि वे उस समय चेयर पर मौजूद थे।

बता दें जेडीयू ने बिल के विरोध में वोट करने के लिए अपने सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया था। लेकिन सांसद हरिवंश नारायण ने वोट नहीं किया। क्योंकि रूल के मुताबिक चेयर पर बैठा हुआ कोई भी सांसद व्हिप से बच सकता है।

सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर 8 घंटे तक बहस चली। बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह और विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुर्इ।

दिल्ली सेवा विधेयक 3 अगस्त को निचले सदन लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया था जिसके बाद वह सोमवार को राज्यसभा में पारित हुआ। 

मानसून सत्र: आप सांसद राघव चड्डा के खिलाफ एफआईआर हो सकती है दर्ज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्डा पर दिल्ली सेवा विधेयक से जुड़े एक प्रस्ताव में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया है कि आप नेता दिल्ली सेवा विधेयक को चयन समिति को भेजने के प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर किये है।

पांच सांसदों में- फांगनोन कोन्याक, नरहरि अमीन, बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी, एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई और बीजेडी के सस्मित पात्रा इन सभी ने राघव चड्डा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का व्यक्तिगत नोटिस दिया है।

आप के एक पदाधिकारी ने कहा कि, “चूंकि किसी हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है, इसलिए जाली हस्ताक्षर के किसी भी आरोप का कोई सवाल ही नहीं उठता है।”

सूत्रों के अनुसार पांचों सांसदों के नाम सद्भावना से दिए गए हैं क्योंकि वे सदन के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर विधेयक पर चर्चा में भाग लेते रहे है। लेकिन नियम यह कहता है कि चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए केवल किसी सदस्य की सहमति या झुकाव आवश्यक है।

राज्यसभा में सोमवार की देर शाम दिल्ली सेवा विधेयक पारित हुआ। इस विधेयक पर आठ घंटे तक बहस चली।

दिल्ली एम्स की इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कार्य जारी

दिल्ली ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को आग लग गई है। हालांकि मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश अभी जारी हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह आग एंडोस्कोपी डिपार्टमेंट में लगी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश तो कर ही रही है साथ ही लोगों को रेस्क्यू भी किया जा रहा है। किंतु आग इतनी तेज है कि उसके धुएं का गुब्बार ऊपर उठता हुआ बाहर साफ दिखाई दे रहा है।

राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (सोमवार) को राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश करेंगे। दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा में कुछ ही दिन पहले पारित हुआ था।

आम आदमी पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। व्हिप में लिखा है, “राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 7 से 8 अगस्त, 2023 तक सदन के स्थगन तक सुबह 11 बजे से सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रूख का समर्थन करें।”

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं जिनमें से 8 सीटें खाली हैं। इन 8 सीटों को हटाने के बाद कुल सीटों की संख्या 237 बचती हैं। राज्यसभा में विधेयक को पारित करने के लिए कुल बहुमत का आंकड़ा 119 है। आप के पास सभी दलों के सदस्यों की कुल संख्या 105 है, जबकि कुल 119 चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा में बीजेपी के 92 सांसद है और एनडीए गठबंधन में 4 और शामिल होने के बाद यह आंकड़ा 103 तक पहुंच गया है। साथ ही बीजेपी को इस बात की पूरी उम्मीद है कि 1 निर्दलीय और 5 मनोनीत सांसदों का समर्थन भी पार्टी को मिलेगा। यदि ऐसा होता है तो एनडीए का आंकड़ा 128 हो जाएगा और बिल पास कराने के लिए केवल 119 चाहिए तो यह सरकार के लिए मुश्किल नहीं दिख रहा।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल, आज दोपहर 12 बजे तक पहुंच सकते है संसद!

लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता बहाल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही राहुल गांधी की मोदी सरनेम मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 12 बजे तक सदन में पहुंचने की संभावना है। 11.30 बजे कांग्रेस के सभी सांसद और इंडिया गठबंधन के सभी सांसद राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे।  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा कि, “श्री राहुल गांधी को दोबारा सांसद बनाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत लाता है। भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए।”

राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं में खुशी की लहर देखने को मिली  और इस मौके पर सभी नेता खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जश्न मनाते हुए दिखे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 23 मार्च को मोदी सरनेम मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, साथ ही दो साल की सजा भी सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

बता दें, यदि किसी सांसद को दो साल या उससे अधिक किसी भी मामले में सजा होती है तो उस विधायक को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। जिसके बाद उनकी सांसदी चली जाती है।

भाजपा नेता रामशंकर कठेरिया को स्पेशल कोर्ट ने सुनाई दो साल कारावास की सजा, आज जा सकती है संसदीय सदस्यता!

उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा के लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया को आगरा की एमपी/एमएलए अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है।

कोर्ट के आदेश की कॉपी दोपहर बाद लोकसभा सचिवालय को मिल सकती है। कोर्ट ऑर्डर मिलते ही आज रामशंकर कठेरिया की सदस्यता रद्द करने का नोटिस लोकसभा सचिवालय जारी कर सकता है।

बता दें, कठारिया को स्पेशल कोर्ट ने साल 2011 में टॉरेंट बिजली कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में शनिवार को दो साल की कारावास की सजा सुनाई है। उस समय राज्य में मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी।