लंदन : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में हिंदू प्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार रैली में 325 से अधिक कार शामिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार रैली पश्चिम लंदन के कोलियर रोड पर द सिटी पैविलियन से शुरू हुई थी। यात्रा पूर्वी लंदन से गुजरी थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम की स्तुति भजन भी बजाए। शाम को महाआरती का भी आयोजन किया गया।
राम मंदिर के मुद्दे ने चुनावी माहौल को गरमाया, भारतीय राजनीति में हुआ बड़ा परिवर्तन
नई दिल्ली :22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही, देशभर में चुनावी जज्बा बढ़ा है। राम मंदिर के मुद्दे ने भारतीय राजनीति में नए मोड़ को तैयार किया है, जिसका सीधा असर 2024 के चुनाव पर होने की उम्मीद है। विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए भाजपा के ही पिच पर खेल रही है। वह अपने सुविधा अनुसार भगवान भी चुन रहे हैं और उन्हें प्रमोट कर रहे हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काली माता को, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री हनुमान जी को अपना आराध्य बनाकर वर्ष 2024 के चुनावी वैतरणी को पर करने में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों भी विभिन्न देवताओं देवियों के दरबार में जाकर हाजिरी लगा रहे हैं।
जिसमें राहुल गांधी की कथित शिव भक्ति की चर्चा जोरों पर है।इस बार चुनावी परियोजना में, राम मंदिर बनाने के मुद्दे ने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों को भी अपने-अपने भगवानों को चुनने की बात करने पर मजबूर किया है। ममता बनर्जी का काली देवी की पूजा ।
अरविंद केजरीवाल का सुंदरकांड का पाठ, और समाजवादी पार्टी का राग अलापना, सब इस नए धाराप्रवाह में शामिल हो रहे हैं।
राम मंदिर के मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़े रामोत्सव के रूप में पेश किया है, जिससे हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर भाजपा को एक साफ्ट कार्नर माना जा रहा है। इसमें विश्लेषण करते हुए, यह दिखता है कि राम मंदिर के मुद्दे ने हिन्दू वोटर्स के मन में भाजपा को सशक्त करने का काम किया है। विपक्षी दलों को इस माहौल में वोट प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को एक उन्नत नेता के रूप में प्रस्तुत किया है और उसे विक्रमादित्य के साथ तुलना किया जा रहा है। विपक्षी दलों को हिन्दू वोटर्स को आकर्षित करने के लिए नए रणनीतिक रूपों की आवश्यकता है, वरना यह मुद्दा भाजपा के साथी बनाए रखने में उनकी कठिनाई बढ़ा सकता है।
चुनावी माहौल की उम्मीद है कि यह राम मंदिर के मुद्दे का असर सीधे 2024 के चुनाव पर होगा और यह देखने को मिलेगा कि कैसे यह नया रूप देश की राजनीति को रूपांतरित करता है।
शोएब मलिक की तीसरी शादी: सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद किस एक्ट्रेस के साथ हुआ विवाह
नई दिल्ली: भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बावजूद, पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपने विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
इससे पहले कुछ समय से उनके और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की अफवाहें छाई हुई थीं। दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे। सानिया मिर्जा ने बुधवार को रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी, जिससे तलाक की अफवाहें और भी तेज हो गई थीं।
शोएब मलिक की शादी सना जावेद से:
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी सना जावेद के साथ की है। यह खबर पाकिस्तान से आ रही है कि शोएब ने इस अफवाह को खंडन करते हुए सना जावेद के साथ विवाह किया है। उन्होंने अपने विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
तीसरी शादी का सच:
पिछले समय से शोएब मलिक और सना जावेद के बीच डेटिंग की अफवाहें थीं। शोएब ने पिछले साल सना जावेद को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के बाद कुछ हद तक इस पर मोहर भी लगा दी थी। इसके बावजूद, अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हुआ है या नहीं।
सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में अपना नाम बदलकर ‘सना शोएब मलिक’ कर लिया है। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है, जबकि पहले उन्होंने 2010 में अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दकी को तलाक दिया था।*
अफगानिस्तान में मोरक्को का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, अनेक लोगों की जान जाने की अंशका
नई दिल्ली:अफगानिस्तान में मोरक्को का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह एक चार्टर्ड विमान है, जो अज्ञात स्थान की ओर जा रहा था। पहले अफगान मीडिया ने दावा किया था कि यह भारतीय यात्री विमान था, जिसने रूस की राजधानी मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त में क्रैश हुआ है। इस प्रांत की सीमा चीन, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान से लगती है। हालांकि, अभी तक विमान हादसे की सटीक जगह का पता नहीं चल सका है।
अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अफगानी मीडिया ने कहा कि ये भारतीय विमान था और मॉस्को जा रहा रहा था।हालांकि भारत सरकार का कहना है कि ये विमान भारत का नहीं है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि कल रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं है।
वहीं डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्को का था।मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह भारतीय विमान नहीं है।यह विमान रशिया में रजिस्टर्ड था।
वहीं भारत से जो फ्लाइट आज दिल्ली से मॉस्को गई है, वो मॉस्को में लैंड कर गई है।जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 6 लोग थे, जिसमें से 6 यात्री थे। बदख्शां में तालिबान के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विमान जेबक जिले के तोपखाना इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हुई कार्रवाई: पुलिस ने दर्ज किया केस
असम: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान उपरी असम में हुई पुलिस के कार्रवाई के मामले में, जोरहाट जिले की पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि यात्रा ने निर्धारित रास्ते से हटकर एक गैर-चार्टर्ड मार्ग पर चलते हुए ऊपरी असम के इस शहर को पार किया, जिससे व्यवधान पैदा हुआ। इसके परिणामस्वरूप, जोरहाट पुलिस ने धारा 120(बी)/115(II)/143/147/188/28
केबी बायजिउ और अन्य के नेतृत्व में आयोजकों ने भीड़ को टैफिक बैरिकेड तोड़ने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में मामला में शामिल किया गया है। इस मामले में भीड़ के आपराधिक साजिश के तहत लोगों को उकसाने का आरोप है। शिकायत के आधार पर जोरहाट पीएस में यह भी लिखा गया है कि इस घटना के परिणामस्वरूप भगदड़ या दंगा जैसी स्थिति पैदा हुई।
इस मामले में यात्रा के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होने की उम्मीद है और पुलिस द्वारा धारा 3 के तहत दर्ज किए गए केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कतर में 8 पूर्व भारतीय नेवी अफसरों को मौत की सजा पर रोक
नई दिल्ली: कतर में गिरफ्तार 8 पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व भारतीय नेवी ऑफिसर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई थी।भारतीय नौसेना के ये सभी आठ पूर्व ऑफिसर पिछले साल अगस्त से ही कतर के जेल में बंद हैं।कतर ने अभी तक इन सभी पूर्व ऑफिसर्स के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मामले से परिचित लोगों का कहना है कि इन सभी पर जासूसी करने का आरोप लगाया गया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “दहरा ग्लोबल केस में गिरफ्तार पूर्व नेवी ऑफिसर को लेकर आए आज के उस फैसले पर हमने गौर किया है, जिसमें सजाएं कम कर दी गई हैं।कतर के कोर्ट ऑफ अपील के विस्तृत फैसले की हम प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा हमारा अगला कदम क्या होगा, इस पर भी निर्णय लेने के लिए हम कानूनी टीम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ भी संपर्क में हैं।”
बयान में आगे कहा गया है, “कतर के कोर्ट ऑफ अपील में आज हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी के साथ सजा पाने वाले ऑफिसर के परिवार वाले भी मौजूद थे।मामले की शुरुआत से ही हम उनके साथ खड़े हैं और हम आगे भी सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। इसके अलावा इस मामले को कतर के अधिकारियों के समक्ष भी उठाना जारी रखेंगे।मामले की गंभीरता और जरूरी गोपनीयता को देखते हुए इस समय इस पर कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।”
ये सभी लोग कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है।कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है। रॉयल ओमान वायु सेना रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर खामिस अल अजमी इस कंपनी के सीईओ हैं।
कतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नौसैनिकों में से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कमांडर पूर्णंदू तिवारी (रि.) भी शामिल हैं। इन्हें 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूर्णंदू तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके हैं।
मणिपुर से मुंबई: कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा की तैयारी
नई दिल्ली : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद, कांग्रेस ने अब भारत न्याय यात्रा की तैयारी की है। इस यात्रा का आयोजन 14 जनवरी से किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्य नेता बनाया गया है। यह यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक करीब 6200 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘घृणा, भय और कट्टरता’ की राजनीति से निपटना है और इसके अलावा केंद्र सरकार के द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा और राजनीतिक केंद्रीकरण व अन्याय के खिलाफ लड़ना है। कांग्रेस पार्टी ने पहले भी राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन किया था, जिसमें करीब 5 महीने तक कई राज्यों के नेता उनके साथ चले थे और करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।
इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी।
यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।
पार्टी लाइन से हटकर बयान देने पर,हो गई कार्रवाई ,भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से अनुपम हाजरा हटाया
पश्चिम बंगाल : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की लाइन से हटकर दिए गए बयान पर अनुपम हाजरा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है। यह निर्णय पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता यात्रा के दौरान लिया। इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।
अनुपम हाजरा 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बोलपुर से चुने गए थे, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें राज्य में अनुसूचित जाति का अपना चेहरा बनाया और उन्हें 2020 में वरिष्ठ पद दिया था। उन्हें 2023 में एक और कार्यकाल दिया गया था। उन्हें बिहार में पार्टी का सह-प्रभारी भी बनाया गया था, लेकिन पिछले महीनों में उनके बयानों से विवाद खड़ा हो गया था।
इसी साल के सितंबर महीने में अनुपम हाजरा ने यह सुझाव देकर सुर्खियां बटोरी थीं कि तृणमूल कांग्रेस के “भ्रष्ट” नेता, जो सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सम्मन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क करना चाहिए। भाजपा ने एक बार पुनः यह बताने का प्रयास किया है कि पार्टी में अनुशासन ही सर्वोपरि है, जो इसके विरुद्ध जाएगा उसे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय है।
देश में बीते 24 घंटे कोरोना से तीन संक्रमित मरीजों की मौत
नई दिल्ली: “एक बार फिर कोरोना से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है।
में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है, वहीं देश के अनेक राज्यों में कोरोना की जांच नहीं की जा रही। जहां जांच हो रहा है वहां बहुत धीमी गति से जांच हो रहा,जो घातक है।इन राज्यों में झारखंड भी शामिल है।
देश में बीते 24 घंटे कोरोना से तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।इस दौरान कुल 116 नए मरीजों की पहचान हुई है। अब देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 293 लोग ठीक भी हुए हैं”
देशभर में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।बीते 24 घंटे कोरोना से तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।इस दौरान कुल 116 नए मरीजों की पहचान हुई है।अब देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। इस बीच कई लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 293 संक्रमित हुए मरीज ठीक हुए हैं।हालांकि इस दौरान कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 का कोई मरीज मिला है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।25 दिसंबर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस समय सब वैरिएंट JN.1 के 66 मरीज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोवा से आए हैं, जहां इस वैरिएंट के 34 मरीज मिले हैं।
रविवार को आए थे 656 नए केस…
गोवा के बाद महाराष्ट्र से 9, कर्नाटक से 8, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए हैं. कोरोना का यह नया सब-वैरिएंट JN.1 भारत में तेजी से फैल रहा है। देश में इस समय कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 पहुंच गई है।रविवार को कोरोना 656 नए मामले सामने आए थे।
कोविड का ग्राफ देश के अलग- अलग राज्यों में बढ़ रहा है।कुल एक्टिव केस 4 हजार से ज्यादा हो चुके है। राज्यों में सैंपल टेस्टिंग बढ़ाई गई है जबकि झारखंड में रोजाना 100 सैंपल की जांच भी नहीं हो रही है।राजधानी रांची के सदर अस्पताल में रोजाना मात्र 5 से 6 लोगों का कोरोना जांच हो रहा है।
सोमवार को सिर्फ चार सैंपल की जांच की गई।जबकि स्थिति यह है कि राजधानी में करीब 40 हजार जांच कीट स्टॉक में पड़े है।यह रैपिड एंटीजन किट है, जिन्हें राज्य के सभी जिलों में भेजना है 28 फरवरी को यह एक्सपायर हो जाएंगे। लेकिन किट इस्तेमाल की सूचना सदर अस्पताल प्रबंधन ने अब तक स्टेट को नहीं दी है अब फरवरी तक इन्हें खपाने की कोशिश है।
पिकनिक मनाने गए दो किशोर की नदी में डूबने से मौत
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित कपाली ओपी क्षेत्र सपड़ा में नदी किनारे पिकनिक मनाने के दौरान आदर्श पांडेय और कर्णवीर सिंह की डूबने से मौत हो गई। जबकि इनका एक साथी नदी में डूबने से बच गया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सपड़ा स्थित नदी किनारे मंगलवार को आदित्यपुर भाटिया बस्ती के कर्णवीर सिंह (15) और आदर्श पांडेय (15) और एक किशोर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। यहां उन लोगों ने मौज-मस्ती के दौरान तीनों किशोर नदी में स्नान करने लगे। तभी वे तेज लहर और पानी में चले गए। उनमें से एक किशोर तैयार कर नदी से बाहर आकर शोर मचाया। नदी तट पर मौजूद लोगों ने नदी में डूबे रहे दोनों किनारों को बाहर निकाल लिया गया। जिसमें आदर्श पांडेय की मौत हो गई। जबकि परिजनों ने कर्णवीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने जांच कर कर्णवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।इस घटना से मृत बच्चों के घर और आसपास में मातम पसर गया है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे छात्र है।










