मणिपुर से मुंबई: कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा की तैयारी

नई दिल्ली : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद, कांग्रेस ने अब भारत न्याय यात्रा की तैयारी की है। इस यात्रा का आयोजन 14 जनवरी से किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्य नेता बनाया गया है। यह यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक करीब 6200 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘घृणा, भय और कट्टरता’ की राजनीति से निपटना है और इसके अलावा केंद्र सरकार के द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा और राजनीतिक केंद्रीकरण व अन्याय के खिलाफ लड़ना है। कांग्रेस पार्टी ने पहले भी राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन किया था, जिसमें करीब 5 महीने तक कई राज्यों के नेता उनके साथ चले थे और करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।
इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी।

यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।