Home Blog Page 1302

हमने २०१४ की हार से सबक सीखा : राहुल

अपने यूरोप के दौरे में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमले के बाद शनिवार को अपनी ही  कांग्रेस पार्टी के ”घमंड” पर टिप्पणी की। राहुल ने स्वीकार किया कि यूपीए की दस साल की सरकार में कांग्रेस के भीतर भी घमंड आ गया था, लेकिन 2014 के आम चुनावों में मिली हार ने पार्टी का घमंड तोड़ा। राहुल ने कहा – ”हमने इस हार से सबक सीखा है”।

लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ”आपको सुनना होगा। नेतृत्व का मतलब सीखना है। यही सह्रदयता है”। राहुल गांधी ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी दरअसल लोग ही होते हैं। कांग्रेस में यह (२०१४ में मिली हार) सभी के लिए एक सीख है।

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि वे अर्थव्यवस्था, समाजशास्त्र और राजनीति को अलग-अलग नहीं देखते। ”यह सब एक प्रक्रिया है जो एक साथ काम करती है। भारत में इस प्रक्रिया ने सौ साल में 1.3 अरब लोगों को बदल दिया।” राहुल ने इस कार्यक्रम में रोजगार पर सवालों के जवाब दिए।  अपने पिछले कार्यक्रमों में राहुल ने बेरोजगारी और मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किये थे। आज के कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि भारत में रोजगार एक बड़ी समस्या है। राहुल ने कहा कि इसके बावजूद भारत सरकार इसे मान नहीं रही है। ”चीन जहां एक दिन में 50 हजार नौकरियां दे रहा है, वहीं हमारे यहां एक दिन सिर्फ 450 नौकरियां दी जा रही हैं”।

अपनी राजनीति के तरीके पर राहुल ने कहा कि वे विभिन्न समुदायों के पास जाना पसंद करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक सामान्य भारतीय किसान किसी कृषि विशेषज्ञ से ज्यादा ज्ञान रखता है।

उन्होंने कार्यक्रम में सामाजिक न्याय पर भी अपने विचार रखे। राहुल ने कहा कि वे सरकार को एक  ”अधिकार देने वाले संस्थान के तौर पर देखते हैं। ”सामाजिक न्याय केवल तभी संभव है जब लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत किया जाए।” राहुल गांधी ने कहा कि अगला चुनाव बेहद सीधा है। ”एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ हर विपक्षी दल है। इसका कारण ये है कि पहली बार भारतीय संस्थानों पर हमला किया गया है”।

राहुल के इस विदेश दौरे और उनके ब्यानों ने देश भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। राहुल ने बेरोजगारी से लेकर अपने राजनितिक और सामजिक चिंतक तक पर रोशनी डाली है। हालाँकि भाजपा का आरोप है कि राहुल विदेश में भारत की बेईज्जती कर रहे हैं।

घर पर मातृ भाषा बोलने वाले बच्चे होते हैं ज़्यादा बुद्धिमान

विदेश में रहनेवाले बच्चे जो अपने घर में परिवारवालों के साथ मातृभाषा में बात करते हैं और बाहर दूसरी भाषा बोलते हैं वह ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। ऐसा एक नए अध्यन में सामने आया है।

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के शोधकर्ताओं ने शोध में यह पाया कि जो बच्चे स्कूल में अलग भाषा बोलते हैं और परिवारवालों के साथ घर में अलग भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वो बुद्धिमत्ता जांच में उन बच्चों के मुकाबले अच्छे अंक लाए जो सिर्फ गैर-मातृभाषा जानते हैं।

इस अध्ययन में ब्रिटेन में रहनेवाले तुर्की के सात से 11 साल के 100 बच्चों को शामिल किया गया।

पीटीआई भाषा के एक रिपोर्ट के अनुसार इस आईक्यू जांच में दो भाषा बोलने वाले बच्चों का मुकाबला ऐसे बच्चों के साथ किया गया जो सिर्फ अंग्रेजी बोलते हैं।

राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट ने लालू की बढ़ाई मुश्किलें

ऐसा लगता है कि परेशानियाँ  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का साथ नहीं छोड़ रही हैं।

एक तरफ झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव के मेडिकल ग्राउंड पर पेरोल बढ़ाने से इंकार कर दिया है और झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को 30 अगस्त तक सरेंडर करने का आदेश दिया है।

वहीं दूसरीओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय रेल पर्यटन एवं खानपान निगम (आइआरसीटीसी) होटल आवंटन मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख, उनकी पत्‍‌नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट दायर की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नई दिल्ली स्थित एक विशेष अदालत के समक्ष दाखिल आरोप पत्र में इनके अलावा लालू के करीबी प्रेमचंद गुप्ता, उनकी पत्‍‌नी सरला गुप्ता, लॉरा प्रोजेक्ट्स नाम की एक कंपनी और दस अन्य को नामजद किया गया है।

चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया है कि संप्रग-एक सरकार में रेल मंत्री रहने के दौरान 2004 में लालू यादव ने रेलवे के होटलों का आवंटन नियमों को ताक पर रख कर कराया।

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में सभी आरोपियों से 31 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा।

जांच एजेंसी के अनुसार, पुरी और रांची स्थित रेलवे के दो होटलों के अधिकारों के सब-लीज कोचर बंधुओं की स्वामित्व वाली मेसर्स सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिए जाने में लालू यादव और आइआरसीटीसी अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया।

ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि होटल के सब-लीज देने के बदले कोचर बंधुओं ने लालू के करीबी प्रेमचंद गुप्ता के परिवार की कंपनी मेसर्स डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पटना के एक प्रमुख स्थान पर 358 डेसिमल जमीन फरवरी, 2005 में स्थानांतरित कर दी। गुप्ता की कंपनी को यह जमीन उस वक्त के सर्किल दरों से काफी कम कीमत पर बेची गई।

मामले में 16 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल करने के बाद सीबीआई ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.

प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि काफी महंगी जमीन की स्वामित्व वाली डिलाइट कंपनी (अब लॉरा प्रोजेक्ट्स) धीरे-धीरे राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को ट्रांसफर कर दी गई।

कंपनी के शेयर को बहुत ही मामूली कीमत पर खरीद कर ऐसा किया गया। राबड़ी की ओर से शेयरों की खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए धन पर भी जांच एजेंसी ने सवाल उठाया है। उसका आरोप है कि तेजस्वी ने जिनसे शेयर खरीदे थे, उन लोगों ने वह शेयर अपने पास होने से इन्कार किया है।

पिछले सप्ताह ही खबर आई थी कि आईआरसीटीसी मामले में रेलवे ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी और वर्तमान में रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य बी. के. अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

अग्रवाल के ख़िलाफ़ मुक़दमा की अनुमति मिल जाने से इस मामले में तीन महीने पूर्व दायर चार्ज शीट पर अब कोर्ट संज्ञान ले सकता हैं।

शिमला में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल

शिमला में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें करीब 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एएसपी सहित पांच पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। मामले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार व प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया था।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। विधानसभा परिसर के बाहर पत्थरबाजी हो गई। इसी बीच पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज व पत्थरबाजी में युवा कांग्रेस के 10 और एएसपी सहित पांच पुलिस वाले घायल हो गए।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हुई। इसके बाद माहौल बिगड़ा। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू की, इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी गईं। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटा जाम लगा दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टेनिस में जीत से भारत के 6 स्वर्ण हुए

भारत ने 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को टेनिस की डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या ६ कर ली। रोहन बोपन्ना और दिविज सरन ने यह स्वर्णिम सफलता हासिल की।  इससे पहले रोइंग में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते। इस तरह अब तक भारत के 6 स्वर्ण पदक हुए हैं। रोइंग की क्वाड्रूपुल स्कल्स स्पर्धा में भारत के स्वर्ण  सिंह, दत्तू भोकानल, ओमप्रकाश और सुखमीत सिंह ने 6 मिनट 17 सेकंड का समय निकालकर  स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भारत ने रोइंग में ही दो कांस्य पदक भी जीते जिससे कुल पदकों की संख्या 22 हो गयी है जिसमें 6 स्वर्ण, ४ रजत और १२ कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत के दुष्यंत ने पुरुष लाइटवेट एकल वर्ग में ७. १८ मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। इसके ठीक बाद लाइटवेट डबल स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दोनों ने रेस पूरी करने के लिए 7 मिनट 4 सेकंड का समय लिया। दुष्यंत का एशियाई खेलों में दूसरा कांस्य पदक है। उन्होंने 2014 में इंचियोन एशियाड में भी कांस्य पदक जीता था।
साल २०१० ग्वांगझू एशियाड में भारत के बजरंग लाल ठाकुर ने सिंगल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीता था जिसके बाद भारत ने अब जाकर रोइंग की सिंगल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। आज ३०० मीटर एयर रायफल शूटिंग में भारत के अमित कुमार और हरजिंदर सिंह पदक जीतने से चूक गए। हालांकि तैराकी में भारत के संदीप सेजवाल हीट राउंड में छठा स्थान हासिल कर फाइनल राउंड में पहुंच गए।
वैसे १० मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भारत की उम्मीद बची है। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की दोनों पदक विजेता हिना सिद्धू और मनु भाकर ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है।
दीपा करमाकर भी आज बीम बैलेंस इवेंट में हिस्सा लेंगी। बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत राउंड ऑफ 32 में हॉन्गकॉन्ग के वॉन्ग विंग से भिड़ेंगे। मुक्केबाजी में 60 किलो वर्ग में शिव थापा और 69 किलो वर्ग में मनोज कुमार राउंड ऑफ 16 में पहुंचने के लिए भिड़ेंगे। हॉकी के पुरुष वर्ग में भी शाम ६ः३० बजे भारत का जापान से मुकाबला है।

राहुल का अब आरएसएस पर हमला

जर्मनी में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया। राहुल ने गुरूवार को आरएसएस को भी निशाने पर रखा और आरोप लगाया यह संगठन महिलाओं को दूसरे दर्जे का शहरी मानता है और उनकी संगठन में महिलाओं को कोइ जगह नहीं। कहा – ”कांग्रेस इसके विपरीत सबको बराबर का अधिकार देती है।”
जर्मनी के बर्लिन में गुरूवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम में संबोधन के लिए पहुंचे राहुल गांधी के भाषण का लाइव टेलिकास्ट तकनीकी गड़बड़ी के कारण बाधित हुआ। लेकिन उन्होंने अपने सम्बोधन में मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों को निशाने पर रखा। राहुल का भाषण यूट्यूब के एक लिंक के जरिए अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होना था, हालांकि बाद में साढ़े दस बजे के लिए र्निर्धारित किया गया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण राहुल का भाषण सीधा प्रसारित नहीं हो सका।
आज फिर राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोलै।  राहुल ने आरएसएस को भी निशाने पर लिया।  राहुल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार में आरएसएस के लोगों को हर संस्थान में भरा जा रहा है और इससे देश में आने वाले समय में आरएसएस का हर संस्थान में कब्ज़ा हो जाएगा। राहुल ने आज के भाषण में रोजगार से लेकर काणूं व्यवस्था तक मोदी को कटघरे में खड़ा किया। राहुल ने यही भी बतया की कैसे पिछली यूपीए की सरकार ने मनरेगा जैसे बेहतर योजना से रोजगार का रास्ता खोला।
गौरतलब है कि इससे पहले हैम्बर्ग के उनके भाषण पर बिफरी भाजपा ने उन पर निशाना साधा था।  हालांकि कांग्रेस ने पूरी ताकत से अपने नेता के मोदी सरकार पर हमलों का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में अपने भाषण में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का उदाहरण देते हुए कहा था कि विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने से दुनिया में कहीं भी आतंकवादी संगठन पैदा हो सकता है। राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की प्रक्रिया से आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को बाहर रखा है जिसके खतरनाक नतीजे निकालेंगे। राहुल ने कहा – ”ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।” उन्होंने कहा कि २१वीं सदी में विकास प्रक्रिया से लोगों को बाहर रखना खतरनाक संकेत है। ”अगर आप 21वीं सदी में लोगों को कोई विजन नहीं देते तो कोई ओर देगा और विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने का यह असली खतरा है।”
राहुल ने कहा कि ”दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों को अब सरकार से कोई फायदा नहीं मिलता। उनको फायदा देने वाली सारी योजनाओं का पैसा चंद बड़े कारपोरेट के पास जा रहा है।” इसके अलावा उन्होंने शरणार्थियों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”शरणार्थियों के अपमान का कारण कामगारों के बीच नौकरियों की कमी होना है। इससे घृणा और टकराव पैदा हो रहा है।”
उधर मोदी और भाजपा पर राहुल के हमले से बौखलाई भाजपा ने आरोप लगाया कि ”राहुल गांधी ने विदेश में देश का मान घटाया है”। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा – ”ऐसा करने के लिए राहुल को माफ नहीं किया जा सकता है”।

हिमाचल के सिरमौर में नाबालिग से कई दिन गैंगरेप

गुड़िया गैंगरेप मामले की स्याही अभी सूखी भी नहीं है कि सिरमौर जिले में एक नाबालिग के साथ दुराचार की शर्मनाक घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों ने लड़की को अगवा कर अलग-अलग जगह ले जाकर उसकी अस्मत लूटी।  पुलिस के मुताबिक इस मामले में ६ आरोपियों को अब हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिन छह आरोपियों के नाम सामने आये हैं उनमें से एक नाबालिग  बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने सिलसिलेवार वारदात को अंजाम दिया। लड़की को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर आरोपियों ने एक-एक कर हवस मिटाई। नाबालिग किसी तरह  आरोपियों के चंगुल से भागी और नाहन के महिला पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके की एक 14 वर्षीय लड़की के साथ आरोपियों ने पिछले चार से पांच दिन तक अलग-अलग जगह दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की अपने घर से 16 अगस्त को संगड़ाह में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मेले के लिए निकली थी। संगड़ाह पहुंचने के बाद लड़की को एक आरोपी ददाहू ले आया। रात के समय लड़की को पनार इलाके में युवक ने अपने घर पर रखा। मामला यहीं नहीं थमा।
शिकायत के मुताबिक अगले दिन लड़की को ददाहू छोड़ा गया, जहां से एक आरोपी उसे नाहन ले गया। यहां पर भी एक होटल में दुराचार हुआ। इसके बाद फिर से नाबालिग को ददाहू ले जाया गया। ददाहू के बाद फिर नाहन और अन्य स्थानों पर आरोपियों ने हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने प्रदीप, अशोक, दीबू, नरेश और विक्रम को हिरासत में लिया है। एक नाबालिग लड़के पर भी इस वारदात में शामिल होने का आरोप है। नाहन में डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्नाव गैंगरेप कांड के अहम गवाह की हुई रहस्यमय ढंग से मृत्यु

उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप कांड के एक अहम गवाह की संदिग्ध मौत हो गयी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उसे बिना पोस्टमार्टम कराए उसे दफन भी कर दिया गया है।

याद रहे कि पीड़ित युवती के पिता की भी विधायक के गुर्गों की पिटाई से मौत हुई थी।

दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े प्रकरण में पीड़िता के पिता की हत्या में सीबीआई के मुख्य गवाह की न सिर्फ रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई बल्कि पुलिस और सीबीआई को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

पीड़िता के चाचा ने इसकी साजिशन हत्या किए जाने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम करा जांच कराने की मांग की है।

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में माखी गांव निवासी यूनुस नाम के परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार को सीबीआई ने प्रत्यक्षदर्शी के रूप में मुख्य गवाह बनाया था।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि बीते शनिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने बिना किसी को कोई जानकारी दिए उसके शव को दफना दिया।

पीड़िता के चाचा के अनुसार चश्मदीद गवाह की मौत किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है. उन्होंने इस प्रकरण की जांच करवाने की मांग उठाई है. उन्होंने इसकी जानकारी सीबीआई को देने की बात भी कही है।

सफीपुर के सीओ विवेक रन्जन राय के मुताबिक़ यूनुस कई वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित था जिसके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

बढ़ते वायु प्रदूषण से हुई आम भारतीयों की आयु कम

वायु प्रदूषण के कारण एक आम भारतीय की उम्र डेढ़ साल तक कम हो जाती है, ऐसा एक अध्यन में सामने आया है।

अध्यन करने वाले वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि हवा की बेहतर गुणवत्ता से दुनियाभर में मनुष्य की उम्र बढ़ सकती है।

पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यह पहली बार है जब वायु प्रदूषण और जीवन अवधि पर डेटा का एक साथ अध्ययन किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें वैश्विक अंतर कैसे समग्र जीवन प्रत्याशा पर असर डालता है।

अमेरिका के ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने वायुमंडल में पाए जाने वाले 2.5 माइक्रोन से छोटे कण (पीएम) से वायु प्रदूषण का अध्ययन किया। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में प्रवेश कर सकते हैं और इससे दिल का दौरा पड़ने, स्ट्रोक्स, श्वसन संबंधी बीमारियां तथा कैंसर होने का खतरा होता है।

पीएम 2.5 प्रदूषण बिजली संयंत्रों, कारों और ट्रकों, आग, खेती और औद्योगिक उत्सर्जन से होता है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि इससे प्रदूषित देशों जैसे बांग्लादेश में 1.87 वर्ष, मिस्र में 1.85, पाकिस्तान में 1.56, सऊदी अरब में 1.48, नाइजीरिया में 1.28 और चीन में 1.25 वर्ष तक आयु कम होती है।

अध्ययन के अनुसार, वायु प्रदूषण से भारत में व्यक्ति की औसत आयु 1.53 वर्ष तक कम होती है।

सीबीएसई जल्द करेगा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पैटर्न में बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (सीबीएसई) 2020 से 10वीं और 12वीं क्लास के प्रश्नपत्र में बड़ा फेरबदल करने जा रहा है जिसमें वोकेशनल सब्जेक्ट के टेस्ट पैटर्न और रिजल्ट घोषित करने की प्रकिया पर भी फैसला लिया जाएगा।

अधिकारियों ने मुताबिक़ नए एग्जाम का पैटर्न छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता को टेस्ट करेगा। इससे विषयों को रटने की प्रवृति पर भी लगाम लगेगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार मानव संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “बदले हुए क्वेस्चन पेपर प्रॉब्लम सॉल्विंग मोड के होंगे। 1 से 5 मार्क्स के छोटे प्रश्न ज़्यादा होंगे। ज़्यादा फोकस इस बात पर होगा कि छात्रों की लर्निंग प्रॉसेस और उनकी सोचने की क्षमता का आकलन किया जा सके ताकि उनका मानसिक विकास सही स्तर पर हो। कोशिश रहेगी कि छात्रों को रटकर ज़्यादा नंबर लाने की प्रक्रिया पर पाबंदी लगे।”

नवभारत टाइम्स ने एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इस सिलसिले में सीबीएसई ने नई गाइडलाइन्स मंत्रालय को सौंप दी हैं, जिसके अनुसार स्कूलों के अफिलिएशन और नवीनीकरण के दौरान फोकस संस्थानों की अकैडमिक गुणवत्ता पर होगा।

बताया जा रहा है कि स्कूलों में बुनियादी ढांचे के निरीक्षण के लिए, बोर्ड मान्यता प्राप्त अधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर रहेगा।