Home Blog Page 1301

संपत्ति बचाने के लिये विजय माल्या लौट सकता है भारत

यहाँ पर अपनी संपत्ति बचाने के लिये  करीब 9,000 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या लौट सकता है भारत।

जांच एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो इस संबंध में पिछले दो महीनों से वो ऐसे संकेत दे रहा है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि भारत में विजय माल्या की व्यापक संपत्ति है जो जांच एजेंसियों द्वारा अटैच्ड है।

इन संपत्तियों पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के लिए वह एक नए रास्ते की कोशिश में हैं, लेकिन अभी तक विजय माल्या ने भारत सरकार के प्रत्यर्पण के प्रयासों का विरोध किया है।

हाल ही में विजय मल्या ने लंदन कोर्ट में ये दलील दी थी कि आर्थर रोड जेल में रोशनी नहीं आती और वहां कई बार मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।

दरअसल लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान लंदन की अदालत ने भारत से उस जेल का एक वीडियो भी देने को कहा था, जहां प्रत्यर्पण के बाद माल्या को रखने की योजना है.

इस संबंध में वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नये कानून के तहत एक बार अपराधियों की संपत्ति जब्त हो जाएगी, तो उसे दोबारा छुड़ाया नहीं जा सकेगा।

इसलिए भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या भारत लौटने को लेकर इतना उत्सुक है. विजय माल्या को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित करने को लेकर सुनवाई कर रही मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को मामले में अगली सुनवाई की तारीख तीन सितंबर को तय की है.

श्रीनगर होटल मामले में मेजर गोगोई पर होगी कार्रवाई

श्रीनगर में एक होटल के बाहर लड़की के साथ हिरासत में लिए गए मेजर लितुल गोगोई के खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने गोगोई को ड्यूटी के वक्त ऑपरेशनल एरिया से दूर होने का दोषी पाया है।

इसके अलावा मेजर गोगोई को निर्देशों के खिलाफ जाकर स्थानीय नागरिक से मेल-मिलाप बढ़ाने का भी दोषी पाया गया है।

बता दें कि इसी साल 23 मई को भारतीय सेना के मेजर लितुल गोगोई श्रीनगर के होटल ग्रैंड ममता में बडगाम की लड़की के साथ हिरासत में लिए गए थे।

मामला सामने आने के बाद सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया था।

याद रहे कि जब मेजर गोगोई  इस 18 साल की स्थानीय युवती को श्रीनगर के ममता होटल में ले जाना चाहते थे। जिसको लेकर उनकी होटल कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई थी।

इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि अगर मेजर गोगोई ने गलती की है तो उन्हें ऐसी कड़ी सजा दी जाएगी जो मिसाल होगी।

ये वही मेजर गोगोई हैं जो दो साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंन उपद्रवियों से बचाव के लिए एक युवक को जीप पर बांधकर ढाल बना लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उपद्रवी चुनावी ड्यूटी पर जा रहे अफसरों को निशाना बना रहे थे। मेजर गोगोई को इस मामले में क्लीनचिट मिल गई थी।

बता दें कि 53 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात मेजर गोगोई को आतंकवाद रोधी अभियानों में अच्छे प्रदर्शन के लिए पिछले साल सेना प्रमुख के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।

जेवेलियन थ्रो में नीरज ने दिलाया भारत को स्वर्ण

भारत ने एशियाई खेलों में सोमवार को एक और स्वर्ण पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या आठ कर ली। भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवेलियन थ्रो में यह स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला। एशियन गेम्स का ९वें दिन भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में राष्ट्रीय रेकार्ड (88.60 मीटर) के साथ एशियन गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीता।  भारत ने ८ स्वर्ण, १३ रजत और २० कांस्य सहित कुल ४१ पदक जीते हैं।

उधर नीना वराकिल ने 6.51 मीटर की छलांग लगाकर महिला लम्बी कूद स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। वहीं धरुण अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 48.96 सेकेंड के साथ भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टेलपचेज में भारत के लिए 9:40.03 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

इससे पहले भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सोमवार को अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर १८वें एशियाई खेलों की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में पहुँच गयी। सिंधु ने एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को तीन सेटों में मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।  उधर दूसरी भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल हालाँकि अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गयी। साइना को इस हार के बाद कांस्य पैदल से संतोष करना पड़ा है।

सिंधु का फाइनल में अब चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से मुकाबला होगा।

सिंधु ने एक घंटे और पांच मिनट चले मुकाबले में विश्व की दो नंबर की खिलाड़ी यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। यह पहला मौका है जब १९६२ में जब  बैडमिंटन एशियन गेम्स से जुड़ा, भारत का कोइ खिलाड़ी फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारत के खिलाड़ी कांस्य पदक से आगे नहीं बढ़े थे। सिंधु की जीत के बाद यह पहला मौका होगा जब एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को स्वर्ण या रजत पदक हासिल होगा।  यानी पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक और नया अध्याय लिख चुकी हैं।

जहाँ तक मुकाबले की बात है पहले ही गेम से ही दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली।

अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी के खेल से परिचित सिंधु ने इसका फायदा उठाते हुए उनके खिलाफ स्कोर 8-8 से बराबर किया और इसके बाद 13-9 से बढ़त ले ली। सिंधु, जिसकी विश्व रैंकिंग तीन है, ने यामागुची पर इस बढ़त को बनाए रखा और अंत में पहला गेम 22 मिनट के भीतर 21-17 से अपने नाम कर लिया।

इसके बाद दूसरे गेम में भी दोनों में बराबरी का संघर्ष दिखा। हालांकि, अपने कद का फायदा उठाते हुए सिंधु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही थी। यामागुची अपनी फुर्ति से सिंधु को उनके हर हमले का जवाब दे रही थी। सिंधु ने यामागुची की गलतियों का फायदा उठाया और उनके खिलाफ 10-6 की बढ़त हासिल कर ली। यहां जापान की खिलाड़ी ने वापसी की और सिंधु पर दबाव बनाते हुए 12-10 की बढ़त हासिल कर ली और 22 मिनट में सिंधु को 21-15 से हराकर दूसरे गेम जीतकर 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरा गेम एकतरफा रहा जब सिंधु ने इसे २१-१० से जीत लिया।

इससे पहले भारत की साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में विश्व नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, 18वें एशियाई खेल में साइना ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। भारतीय शटलर जीबीके स्टेडियम में शीर्ष वरीय ताई जू यिं के हाथों सीधे सेटों में 17-21, 14-21 से पराजित हुईं।

साइना नेहवाल की चुनौती सेमीफाइनल मुकाबले में 36 मिनटों में समाप्त हुई। भारतीय शटलर ने पहले गेम में काफी अच्छा खेल दिखाया और ताई को कड़ी टक्कर भी दी। मगर वह अहम मौकों पर अंक गंवा बैठीं और पहले गेम में 17-21 से पीछे रह गईं। इसके बाद दूसरे गेम के हाफ टाइम तक मैच रोमांचक हुआ, जहां भारतीय शटलर 10-11 से पिछड़ रहीं थी। यहां से ताई ने साइना को सिर्फ तीन अंक हासिल करने दिए और मुकाबला 21-17 से अपने नाम किया।

सिंधु फाइनल में, साइना सेमीफाइनल में हारी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सोमवार को अपनी प्रतिद्वंदी को हराकर १८वें एशियाई खेलों की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में पहुँच गयी हैं। सिंधु ने एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को तीन सेटों में मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।  उधर दूसरी भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल हालाँकि अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गयी। साइना को इस हार के बाद कांस्य पैदल से संतोष करना पड़ा है।

सिंधु का फाइनल में अब चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से मुकाबला होगा। भारत ने अब तक ७ स्वर्ण, दस रजत और १९ कांस्य पदकों सहित कुल ३६ पैदल जीते हैं।

सिंधु ने एक घंटे और पांच मिनट चले मुकाबले में विश्व की दो नंबर की खिलाड़ी यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। यह पहला मौका है जब १९६२ में जब  बैडमिंटन एशियन गेम्स से जुड़ा, भारत का कोइ खिलाड़ी फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारत के खिलाड़ी कांस्य पदक से आगे नहीं बढ़े थे। सिंधु की जीत के बाद यह पहला मौका होगा जब एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को स्वर्ण या रजत पदक हासिल होगा।  यानी पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक और नया अध्याय लिख चुकी हैं।

जहाँ तक मुकाबले की बात है पहले ही गेम से ही दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली।

अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी के खेल से परिचित सिंधु ने इसका फायदा उठाते हुए उनके खिलाफ स्कोर 8-8 से बराबर किया और इसके बाद 13-9 से बढ़त ले ली। सिंधु, जिसकी विश्व रैंकिंग तीन है, ने यामागुची पर इस बढ़त को बनाए रखा और अंत में पहला गेम 22 मिनट के भीतर 21-17 से अपने नाम कर लिया।

इसके बाद दूसरे गेम में भी दोनों में बराबरी का संघर्ष दिखा। हालांकि, अपने कद का फायदा उठाते हुए सिंधु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही थी। यामागुची अपनी फुर्ति से सिंधु को उनके हर हमले का जवाब दे रही थी। सिंधु ने यामागुची की गलतियों का फायदा उठाया और उनके खिलाफ 10-6 की बढ़त हासिल कर ली। यहां जापान की खिलाड़ी ने वापसी की और सिंधु पर दबाव बनाते हुए 12-10 की बढ़त हासिल कर ली और 22 मिनट में सिंधु को 21-15 से हराकर दूसरे गेम जीतकर 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरा गेम एकतरफा रहा जब सिंधु ने इसे २१-१० से जीत लिया।

इससे पहले भारत की साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में विश्व नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, 18वें एशियाई खेल में साइना ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। भारतीय शटलर जीबीके स्टेडियम में शीर्ष वरीय ताई जू यिं के हाथों सीधे सेटों में 17-21, 14-21 से पराजित हुईं।

साइना नेहवाल की चुनौती सेमीफाइनल मुकाबले में 36 मिनटों में समाप्त हुई। भारतीय शटलर ने पहले गेम में काफी अच्छा खेल दिखाया और ताई को कड़ी टक्कर भी दी। मगर वह अहम मौकों पर अंक गंवा बैठीं और पहले गेम में 17-21 से पीछे रह गईं। इसके बाद दूसरे गेम के हाफ टाइम तक मैच रोमांचक हुआ, जहां भारतीय शटलर 10-11 से पिछड़ रहीं थी। यहां से ताई ने साइना को सिर्फ तीन अंक हासिल करने दिए और मुकाबला 21-17 से अपने नाम किया।

ऑनलाइन एफआईआर पर हो रहा है विचार

गृह मंत्रालय ने विधि आयोग से पूछा है कि क्या लोगों को अपने घर से ऑनलाइन प्राथमिकी या ई-एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति दी जा सकती है।

पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार उच्चतम न्यायालय के नवंबर 2013 के आदेश के अनुसार सीआरपीसी की धारा 154 के तहत अगर किसी संज्ञेय अपराध का खुलासा होता है और ऐसी स्थिति में प्रारंभिक जांच की अनुमति नहीं है तो प्राथमिकी दर्ज किया जाना अनिवार्य है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विधि आयोग को मुद्दे पर विचार करने के दौरान कई सुझाव मिले हैं। इन सुझावों में कहा गया है कि अगर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन करके लोगों को ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति दी जाती है तो इसका यह परिणाम हो सकता है कि कुछ लोग दूसरों की छवि धूमिल करने के लिये इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विधि आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने अनुसार , ‘‘हां, लोग प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये थाने जाना मुश्किल पाते हैं। लोगों के लिये घर से प्राथमिकी दर्ज कराना काफी आसान हो जाएगा। हालांकि, ज्यादातर लोगों को पुलिस के समक्ष झूठ बोलने में कठिनाई होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता के आचरण को समझते हैं। हालांकि, कोई भी ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल दूसरे की छवि को नुकसान पहुंचाने में कर सकता है। यही अब तक हमें समझ में आया है। हालांकि, हमने अवधारणा को अभी समझना शुरू किया है। इसलिये यह कोई अंतिम बात नहीं है।’’

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार साल 2016 में कुल 48,31,515 संज्ञेय अपराध हुए।

इसमें से 29,75,711 अपराध भारतीय दंड संहिता के तहत तथा 18 लाख 55 हजार 804 विशेष एवं स्थानीय कानूनों के तहत अपराध हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 2015 की तुलना में इसमें 2.6 फीसदी की वृद्धि हुई। उस वर्ष कुल 47,10,676 संज्ञेय अपराध के मामले हुए।

अहमदाबाद में ईमारत गिरी, एक की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार देर रात ओढव क्षेत्र में  एक चार मंजिला भवन के ढ़ह जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए है। मलवे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ६ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे को हटाने का काम चल रहा है। अभी ये साफ नहीं है कि मलबे के भीतर  कितने लोग फंसे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इमारत के ब्लॉक गिरने से यह हादसा हुआ। गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय दमकल विभाग की टीमों को मलबे से लोगों को निकालने के काम में जुटी हैं। जाडेजा ने कहा कि ये टीमें बचाव अभियान के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही हैं। ”इमारत को अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को ही तब  खाली करा लिया था जब यह खतरा प्रबल हो गया कि यह कभी भी गिर सकती हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ निवासी रविवार को फिर ईमारत में आ गए थे।  जब भवन गिरा तो इनमें से कुछ के भीतर होने की आशंका है। गृह मंत्री जडेजा ने कहा कि मलबे में 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

करीब १८-१९ साल पुरानी इमारत में दरार आने पर लोगों को पहले ही नोटिस दे दिया गया था। मौके पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दरअसल, 26 अगस्त की शाम चार मंजिला इमारत भरभरा कर धराशाई हो गई जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गयी। देखते ही देखते कुछ सेकंड में ही करीब 50 फीट ऊंची ईमारत मलबे में. तब्दील हो गयी। जीवन ज्योत सोसायटी के पास इमारत का मलबा हटाने की कोशिश रातभर चलता रहा जो अभी भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अहमदाबाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

बेरोज़गारी पर जनता के गुस्से को भुनाते हैं मोदी जैसे नेता: राहुल गाँधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा एवं आरएसएस पर अपने हमले को तेज करते हुए कहा है कि लोग अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे जनवादी नेताओं का समर्थन इसलिए करते हैं क्योंकि वे नौकरी नहीं होने को लेकर गुस्से में हैं।

लंदन में भारतीय पत्रकारों के संघ से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि समस्या के समाधान की बजाए ये नेता उस गुस्से को भुनाते हैं और देश को नुकसान पहुंचाते हैं।

राहुल ने इससे पहले कहा था कि भारत में बेरोजगारी का ‘संकट बड़ा है’ और भारत सरकार इसे स्वीकार नहीं करना चाहती।

प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चीन एक दिन में 50,000 नौकरियों का सृजन करता है जबकि भारत में एक दिन में केवल 450 नौकरियां ही पैदा होती हैं। यह एक आपदा है।

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वे अभी फिलहाल प्रधानमंत्री बनने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पत्रकारों ने सवाल किया, ‘क्या आप खुद को भारत के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मैं इस बारे में नहीं सोच रहा। मैं खुद को एक वैचारिक लड़ाई लड़ने वाले के तौर पर देखता हूं। मुझमें यह बदलाव 2014 के बाद आया। मुझे लगा कि भारत में जैसी घटनाएं हो रही हैं, उससे भारत और भारतीयता को खतरा है। मुझे इससे देश की हिफाजत करनी है। ‘

जब राहुल से पूछा गया कि उनके पास सरनेम के अलावा और क्या है तो उन्होंने कहा कि उन्हें सुने बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए.

उन्होंने ब्रिटेन के पत्रकारों से कहा कि उनकी ‘क्षमता’ के आधार पर उनके बारे में कोई राय बनानी चाहिए, ना कि उनके परिवार की ‘निंदा’ कर के.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘आखिर में यह आपकी इच्छा है. क्या आप मेरे परिवार की निंदा करेंगे या आप मेरी क्षमता के आधार पर मेरे बारे में कोई राय बनाएंगे… यह आपकी पसंद है. यह आप पर निर्भर करता है, मुझ पर नहीं.’

पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ब्रिटेन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने कहा कि ‘मेरे पिता के प्रधानमंत्री बनने के बाद से मेरा परिवार सत्ता में नहीं रहा. यह चीज भूली जा रही है।”

राहुल ने कहा, “दूसरी बात, ‘हां, मैं एक परिवार में पैदा हुआ हूं… मैं जो कह रहा हूं उसे सुनें, मुद्दों के बारे में मुझसे बात करें, विदेश नीति, अर्थशास्त्र, भारतीय विकास, कृषि पर, खुलेआम और स्वतंत्र रूप से मुझसे बात करें. मुझसे जो भी प्रश्न पूछना चाहते हैं, वह पूछें और फिर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि मैं क्या हूं।”

नेताओं और पुलिस अफसरों से भरी नाव पलट गई

उत्तर प्रदेश में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन के दौरान नेताओं और पुलिस अफसरों से भरी एक नाव में पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आनन-फानन में सभी को नदी से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार बस्ती जिला में कुआनो नदी के अमहट घाट पर वाजपेयी की अस्थियों को विसर्जन किया जा रहा था

नाव पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापाति राम त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, चार विधायक व एसपी दिलीप कुमार समेत 17 लोग सवार थे। नाव पर चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने के चलते नाव पलट गई और लोग पानी में गिर गए। मौजूद सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों ने सभी को बाहर निकाल लिया।

पुलिस के मुताबिक नाव जैसे चलने को हुई तभी 10-12 की संख्या में अन्य कार्यकर्ता नाव पर तेजी से सवार होने लगे। चढ़ने वाले घाट की तरफ भार बढ़ने से अचानक नाव पलट गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने पानी में कूदकर सभी को बाहर निकाला। हादसे के बाद सभी ने मिलकर अस्थियों को नदी के किनारे घाट पर ही विसर्जित कर दिया।

तेजिंदर को शाट पुट में स्वर्ण

भारत के तेजेन्दरपाल सिंह तूर ने अपना लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन  पुरुष शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। इस तरह भारत के अब सात स्वर्ण पदक हो गए हैं।  तूर ने आज एशियाई रेकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उधर महिला हॉकी में भारत ने कोरिया को ४-१ से हरा दिया। भारत के ५ रजत और १७ कांस्य पदक हैं।

तेजेंदर ने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया। २३ साल के तेजेन्दर ने पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया। हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा। लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 19.96 और पांचवें प्रयास में 20.75 का रिकॉर्ड थ्रो किया। भारतीय नौ सेना में काम करने वाले पंजाब के तेजेन्दरपाल ने पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में हालांकि निराशाजनक तौर पर आठवें स्थान पर रहे थे।

अन्य खेल 

भारतीय स्कॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने एशियाई खेलों के सातवें दिन कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले शनिवार को दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने भी स्कॉर्श स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीते हैं।

स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन एकल वर्ग के एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। शनिवार को खेले गए रोमांचक मैच में हांगकांग के चुंग मिंग एयू ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और मैच को 3-2 से अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा दिल्ली ने भी स्कॉश स्पर्धा में ही कांस्य पदक हासिल किया।

घोषाल ने मैच की दमदार शुरुआत की और आसानी से पहला सेट को अपने नाम किया। हांगकांग के खिलाड़ी दूसरे सेट में भी घोषाल को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए और पांच सेट के मैच 0-2 से पीछे हो गए।

इसके बाद, मैच ने रोमांचक मोड़ लिया और चुंग मिंग एयू ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा सेट अपने नाम किया। हांगकांग के खिलाड़ी ने आगे भी दमदार खेल दिखाया और अगले दो सेट में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

उधर जोशना चिनप्पा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है। चिनप्पा को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम ने 3-1 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया।

चिनप्पा अगर यह मैच जीत जातीं तो फाइनल में पहुंचते ही वह कम से कम रजत पदक की दावेदार बन जातीं। फाइनल में सिवासांगरी को हमवतन निकोल एन डेविड से भिड़ना होगा। इस तरह इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत मलेशिया की झोली में जाना तय है। निकोल ने भारत की ही दीपिका पल्लीकल को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले शनिवार को ही एशियाई खेलों में भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। यह भारत का सातवें दिन पहला पदक था। दीपिका को सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात दी और इसी के साथ दीपिका का सफर कांस्य पदक तक सीमित हो गया।

भारतीय स्कॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने एशियाई खेलों के सातवें दिन कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले शनिवार को दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने भी स्कॉर्श स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीते हैं। भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन एकल वर्ग के एक कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। शनिवार को खेले गए रोमांचक मैच में हांगकांग के चुंग मिंग एयू ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और मैच को 3-2 से अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा दिल्ली ने भी स्कॉश स्पर्धा में ही कांस्य पदक हासिल किया।

घोषाल ने मैच की दमदार शुरुआत की और आसानी से पहला सेट को अपने नाम किया। हांगकांग के खिलाड़ी दूसरे सेट में भी घोषाल को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए और पांच सेट के मैच 0-2 से पीछे हो गए।

इसके बाद, मैच ने रोमांचक मोड़ लिया और चुंग मिंग एयू ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा सेट अपने नाम किया। हांगकांग के खिलाड़ी ने आगे भी दमदार खेल दिखाया और अगले दो सेट में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। शनिवार को भारत की स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है। चिनप्पा को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम ने 3-1 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया।

सायना नेहवाल सिंगल्स बैडमिंटन क्वार्टरफाइनल में

जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में शनिवार को स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने महिला सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय शटलर ने इंडोनेशिया की फितरियानी को सीधे सेटों में 21-6, 21-14 से हराया।
साइना नेहवाल ने पहला गेम 21-6 से जीता। दूसरे हाफ में फितरियानी सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी जबकि साइना ने अंतिम दो प्वाइंट आसानी से हासिल किए और पहला गेम अपने नाम किया। इंडोनेशियाई शटलर ने अंतिम दो अंक बैक लॉबी के बाहर जमाकर साइना को गिफ्ट किए।
एशियाई खेल अपडेट
———————–
बैडमिंटन में ही भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विक राज और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक से हारकर बाहर हो गई। तीन सेटों के कड़े मुकाबले में भारतीय जोड़ी 17-21, 21-19, 17-21 से हारी।
सात्विक राज और चिराग शेट्टी ने कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक को दूसरे गेम में 21-19 से मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर किया था लेकिन निर्णायक गेम में हार गए।
भारतीय महिला आर्चरी टीम महिलाओं की रिकर्व टीम स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे से 2-6 से हार गयी। भारत की गनेमत सेखोन और रश्मि राठौड़ स्कीट महिला क्वालिफिकेशन के पहले दिन क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर रहीं। भारत के दोनों निशानेबाज पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। अनीश भानवाला 576 अंकों के साथ 9वें जबकि शिवम शुक्ला 569 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे।
उधर राजीव अरोकिया ने पुरुषों की 400 मीटर रेस की हीट 4 में दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय धावक ने 46.82 सेकंड्स में रेस पूरी करके प्रमुख इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हाई जंप के क्वालिफायर्स में भारत के चेतन फाइनल में पहुंचने वाले 12 खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2.15 मीटर की जंप में क्वालिफाई करके फाइनल में प्रवेश किया।
भारतीय पुरुष आर्चरी टीम ने पुरुषों के रिकर्व टीम क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अतानु दास, जगदीश चौधरी और विश्वास की टीम ने विएतनाम को 5-3 से मात दी। भारत के मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर रेस की पहली हीट 45.63 सेकंड्स में पूरी की और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
भारत की पुरुषों और महिलाओं की कैनोए टीबीआर 200 मीटर रेस की पहली हीट में भारत अंतिम स्थान पर रहा। रापचेज राउंड की मदद से दोनों टीमें आगे भी स्पर्धा कर सकती हैं। भारत ने पुरुष वॉलीबॉल के पूल एफ के एक मैच में मलयेशिया को 2-0 से हराया। भारत ने पहला और दूसरा सेट क्रमश: 25-12, 25-21 से जीता।
एथलेटिक्स में पुरुषों की हाई जंप क्वालिफायर शुरू हो चुका है। याद हो कि टीम इंडिया को तेजस्वी शंकर की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। 2017 फेडरेशन कप विजेता बालसुब्रमन्य चेतन भारत की तरफ से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। आर्चरी टीम ने महिलाओं की रिकर्व टीम स्पर्धा के अंतिम-16 में मंगोलिया को 5-3 से मात दी। दीपिका कुमारी, प्रोमिला डायमारी और अंकिता भकत भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
स्कीट शूटिंग- महिला क्वालिफिकेशन – पहला दिन – भारत की रश्मि राठौड़ फिलहाल 24 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं गनेमत सेखोन 22 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर हैं। पुरुष क्वालिफिकेशन के पहले दिन शिराज शेख संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं जबकि अंगद वीर सिंह बाजवा संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर हैं।
भारतीय महिला गोल्फ टीम तीसरे राउंड में 9वें स्थान पर चल रही है। इस टीम में दीक्षा डागर, ऋधिमा दिलावर और सिफत सागू हैं। महिला व्यक्तिगत गोल्फ के तीसरे राउंड में दीक्षा 18वें जबकि ऋधिमा 21वें और सिफत सागू 27वें स्थान पर चल रही हैं।
पुरुष गोल्फ में भारत के आदिल बेदी पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरे स्थान पर हैं जबकि थॉमस रेहान जॉन पांचवें स्थान पर हैं। क्षितिज नावीद कौल आठवें और हरी मोहन सिंह 35वें स्थान पर हैं। राउंड तीन के टीम इवेंट में भारत दूसरे स्थान पर चल रहा है।