Home Blog Page 465

गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में नए भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन, ‘…कांग्रेस ने असम को बानाया आतंकलैंड’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी के बेलटोला में पार्टी के नए राज्य मुख्यालय का उद्घाटन किया हैं। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़े हैं।

गृहमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा और कहा कि, आज असम में मैं गृहमंत्री के नाते आया हूं, मैं आज यहां भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन किया, आतंकवाद की, हड़तालें की, आंदोलनों की भूमि बनाया था और लोग हमेशा चिंतित रहते थे कि अगर असम को समावेशी विकास नहीं मिला तो यह उत्तर पूर्व के लिए एक बड़ी समस्या होगी।

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस के 70 वर्ष के राज ने पूर्वोत्तर भारत को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था, किंतु अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे मुख्यधारा से जोड़ दिया हैं। शाह ने चार दशक पुरानी घटना को याद करते हुए कहा कि मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री) ने बहुत मारा था..हम इंदिरा के खिलाफ नारे लगा रहे थे इसलिए हमें मारा गया था। और उस वक्त कल्पना नहीं की थी कि भाजपा अपने बूते पर दो बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि, मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए यह सौभाग्य की बात है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चलें। दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है किंतु भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए यह एक मंदिर होता हैं। यह भाजपा कार्यकर्ता के लिए कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता हैं। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनाती हैं।

आपको बता दें, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा असम में सप्ताह के अंत में होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम गुवाहाटी पहुंचे हैं। इसके बाद वे पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों के विषय में एक बैठक करेंगे। रविवार दोपहर राज्य स्तरीय पुलिस अधीक्षक सम्मेलन का उद्घाटन करने गोलाघाट जिले के दरगांव के लिए रवाना होंगे।

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामला: सीबीआई ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी संजय यादव को पूछताछ के लिए किया तलब

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी संजय यादव को पूछताछ के ले तलब किया हैं। सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब मामले में 14 अन्य को आरोपी बनाया हैं।

बता दें सीबीआई ने  राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले में चार्जशीट दाखिल की हैं।

अधिकारियों के मुताबिक लालू यादव की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक को भी हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश की गई चार्जशीट में बतौर आरोपी शामिल किया गया हैं।

यह मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच यूपीए-1 सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। सीबीआई ने इसी साल 18 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थीं। एफआईआर में लालू यादव समेत उनके परिवार के चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। साथ ही सीबीआर्इ ने 23 सितंबर 2021 को रेलवे में कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थीं।

लालू यादव पर आरोप है कि जब वे रेल मंत्री थे तो उन्होंने नौकरी लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार किया है वर्ष 2004 से 2009 में जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब भोला यादव उनके ओएसडी थे और सीबीआई के मुताबिक इस घोटाले के सरगना हैं।

भारतीय वायुसेना के हुए 90 वर्ष पूरे, अगले साल से ‘अग्निवीरों’ की भर्ती होगी शुरू

भारतीय वायुसेना आज चंडीगढ़ में अपनी स्थापना के 90 वां आईएएफ दिवस मना रही हैं। वायु सेना वार्षिक परेड और फ्लाई पास्ट दिल्ली-एनसीआर के बाहर चंडीगढ़ की सुखना झील में पहली बार आयोजित किया गया हैं। इस एयर शो में लगभग 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे, जिसमें हाल ही में शामिल स्वदेश निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ फ्लाई-पास्ट के दौरान अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

चंडीगढ़ में आयोजित भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से लगभग 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचे हैं। इतना ही नहीं एलसीएस ‘प्रचंड’  के अलावा लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76, सी-130जे और हॉक समेत कई अन्य विमान फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे। साथ ही हेलीकॉप्टरों में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 हवाई प्रदर्शन का हिस्सा भी होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को बधाई दी और कहा कि, “भारतीय वायु सेना दिवस पर सभी साहसी आईएमएफ वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं। आईएमएफ अपनी वीरता, उत्कृष्टता, प्रदर्शन और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए जाना जाता हैं। हमें नीली वर्दी वाले अपने पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है। उन्हें नीले आसमान और सुरक्षित लैंडिंग की बधाई।”

इस के मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा कि अगले साल से वायुसेना में महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू होगी। और आज लड़ाई के तरीके बदल रहे हैं उसी के अनुसार हमे भी तैयार होना होगा। कोई अकेली सर्विस लड़ाई नहीं जीत सकती, अब आत्मनिर्भर होना भी जरूरी हैं। वायुसेना नया वेपन सिस्टम बना रही हैं इसके लिए सरकार ने हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह घोषणा करते हुए मेरा सौभाग्य है कि सरकार ने आईएएस में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है, आजादी के बाद यह पहली बार है कि एक नर्इ परिचालन शाखा बनाई जा रही हैं। अनिवार्य रूप से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, दूरस्थ रूप से संचालित विमान और जुड़वां और बहु-चालक विमानों में हथियार प्रणाली ऑपरेटरों के बल विशेषज्ञ धाराओं के लिए होगा। इस शाखा से बनने से उड़ान प्रशिक्षण पर खर्च कम होने से 3400 करोड़ से अधिक की बचत होगी।

आपको बता दें, वर्ष 1932 में वायु सेना भारतीय वायु सेना के अधिकारिक रूप से शामिल हुई। प्रत्येक वर्ष यह दिन भारतीय वायु सेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाता हैं। वायुसेना को आधिकारिक तौर पर 1932 में यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में तैयार किया गया था। और सर्वप्रथम ऑपरेशन स्क्वाड्रन 1933 में किया गया था। आईएएस द्वार किए गए प्रमुख ऑपरेशनों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पुमलाई शामिल हैं।

महाराष्ट्र में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 11 की मौत; 38 झुलसे

महाराष्ट्र के नासिक ने शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी लग्जरी बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई, अन्य 38 यात्री झुलस गए हैं और सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर नासिक के नांदूर नाका मिरची होटल के पास हुई और अभी भी मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे है।

सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना एक कंटेनर में टक्कर मारने की वजह से हुई, ये बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक नासिक से पुणे जा रहा था।

नासिक के पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने कहा कि, “मरने वालों में ज्यादातर बस के स्लीपर कोच यात्री थे, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं।“

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताया है और मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की हैं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार देने का भी ऐलान किया हैं।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की हैं। राज्य के मंत्री दादा भुसे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया भैंसों का झुंड, मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गुजरात में हाल ही में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को एक हादसे का शिकार हुई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन मुंबई से लौट रही थी और लौटते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंस के एक झुंड से टकरा गई।

भैंसों के झुंड को ट्रेन से टकराने के बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का फ्रंट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था हालांकि हादसे के कुछ वक्त बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था। ट्रेन से टकराने के कारण चार भैंसों की मौत हो गई हैं और उनके मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने कहा कि, “आरपीएफ ने अहमदाबाद में वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में आने वाली भैंसों के अज्ञात मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हैं।”

रेलवे के पीआरओ का कहना है कि इस घटना से थोड़ा सा नुकसान हुआ। ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा हैं और ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही हैं। और ट्रेन के आगे के हिस्से को जो नुकसान हुआ है उसे ठीक किया जाएगा। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि गुजरात में गाय-भैंस पालने वालों को वंदे भारत के टाइम टेबल का पता नहीं  है यही वजह है कि भैंसों के झुंड पटरियों पर आगया। और अब उन्हें जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को मुंबई और गांधी नगर के बीच चलने वाली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। गांधी नगर से मुंबई के बीच चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती हैं। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी, नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं।

सरकार ने मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित को अपने उत्तराधिकारी का नाम देने को कहा- सूत्र

केंद्र सरकार ने भारत के प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा हैं। न्यायमूर्ति यू यू ललित 8 नवम्बर को सेवानिवृत होंगे।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया के ज्ञापन के अनुसार कानून और न्याय मंत्री ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए अपनी सिफारिशें भेजने के लिए पत्र लिखा हैं।

बता दें न्यायमूर्ति यू यू ललित के सेवानिवृत होने में केवल एक महीना ही शेष हैं। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ सीजेआई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। और परंपरा के अनुसार प्रधान न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम न्यायाधीश को नामित करते हैं, तो इस अनुसार न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ देश के 50 वें प्रधान न्यायाधीश हो सकते हैं।

आपको बता दें, न्यायमूर्ति यू यू ललित को 27 अगस्त 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई थीं। उन्होंने न्यायमूर्ति एनवी रमना का स्थान लिया, जो कि 26 अगस्त 2022 को सेवानिवृत हुए थे।

निचले स्तर पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 33 पैसे गिरकर 82.22 पर, बाज़ार भी ढीला  

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रुपया और 33 पैसे गिरकर शुक्रवार 82.22 पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी से अमेरिकी मुद्रा मजबूत हुई है जिसका असर रुपए पर पड़ा है। उधर आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय करेंसी रुपया शुक्रवार को रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया। रुपया आज पहली बार ओपनिंग में डॉलर के मुकाबले 82 के स्तर से भी नीचे चला गया। शुरुआती कारोबार में आज रुपया 82.22 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है और इसमें 33 पैसे या 0.41 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है।

उधर शुक्रवार को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है और एनएसई का निफ्टी 44.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 17,287.20 पर खुला है।  वहीं बीएसई का सेंसेक्स 129.54 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 58,092.56 पर खुला है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के कल रात दिए गए बयानों से डॉलर की कीमतों में उछाल आया है और ये जोरदार गिरावट दिखा रहा है। इस कैलेंडर साल  में भारतीय रुपये में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है और ये साल 2022 में 10.60 फीसदी टूट चुका है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस साल लगातार ब्याज दरों के बढ़ने के चलते डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और इसके चलते इमर्जिंग मार्केट्स की करेंसी के साथ इंडियन रुपी भी गिरावट ही दिखाता जा रहा है।

गुरुवार को 55 पैसे गिरकर 82.17 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। कल के कारोबार में इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में रुपया मजबूती के साथ 81.52 के स्तर पर खुला लेकिन डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.51 का उच्च स्तर और 82.17 का निचला स्तर भी देखा था।

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के देश भर में 35 जगह छापेमारी

दिल्ली सरकार की ‘शराब नीति’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को फिर देश के कुछ हिस्सों में छापेमारी की है। यह छापे दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद समेत देशभर में 35 स्थानों पर चल रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने आज यह छापे शराब व्यवसायियों, वितरकों और आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क से जुड़े परिसरों पर मारे हैं। ईडी की अलग-अलग टीमों ने यह छापे कलसुबह शुरु किये। अब तक ईडी ने इन छापों में कई दस्तावेज खंगाले हैं और कुछ  जब्त किये हैं।

शराब नीति को लेकर ईडी ने धनशोधन का मामला दर्ज किया है। पिछले महीने भी ईडी ने इसे मामले में दो बार छापेमारी की थी और शराब कारोबारी समीर महेंद्रू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी और कारोबारी विजय नायर को इसी मामले में गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।  दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने नायर को गिरफ्तार किया था, जिसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी एक आरोपी हैं।

अभियोजन के आरोपों के मुताबिक, नायर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची, जिसके एक हिस्से के तहत दिल्ली सरकार की आबकारी नीति, 2021-2022 तैयार करके इस पर अमल किया गया। आरोप के मुताबिक इसका मकसद सरकार को चूना लगाकर शराब निर्माताओं और इसके वितरकों को अनुचित और अवैध लाभ प्रदान करना था।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप के विजय नायर को 20 अक्टूबर तक भेजा गया न्यायिक हिरासत में

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के गिरफ्तार कम्युनिकेशन इंचार्ज और आरोपी नंबर 5 विजय नायर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। उन्हें आज सीबीआई द्वारा दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था और सीबीआई ने कहा कि पूछताछ और जांच के लिए रिमांड को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं हैं इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए।

कोर्ट में नायर के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि सीबीआई पूछताछ के नाम पर जरूरी केस डायरी नहीं मेंटेन कर रही हैं। केस डायरी को सीबीआई कोर्ट के सामने रखे और उन्होंने कहा कि विजय नायर को जबरन जेल में रखा जा रहा हैं।

विजय नायर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और इस मामले में अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगीं। रिपोर्ट के मुताबिक विजय नायर को राष्ट्रीय राजधानी में शराब के ठेकों के लाइसेंस के आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में गुटबंदी और साजिश में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

नायर मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘ओनली  मच लाउडर’ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। साथ ही आप के कम्युनिकेशन इंचार्ज भी हैं। और पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार अभियान का कार्य संभालते हैं। उन्होंने पार्टी दिल्ली और पंजाब में पार्टी के लिए काम किया ही है साथ ही वह अब गुजरात में भी काम कर रहे हैं।

आपको बता दें, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसके बाद दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि वह नीति वापस ले रही हैं। और इस मामले मे अगस्त में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दिल्ली स्थित घर और कई अन्य राज्यों में 20 स्थानों पर छापेमारी की थी।

थाईलैंड में गोलीबारी, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत

थाईलैंड के बच्चों के डे-केयर सेंटर में गोलीबारी की घटना में 22 बच्चों समेत 34 लोगों के मरने की सूचना मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली हैं।

सूत्रों के अनुसार हमलावर पूर्व पुलिस अफसर बताया जा रहा है इस घटना से थाईलैंड के लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी एक पूर्व पुलिस अधिकारी था। थाईलैंड में गन ओनरशिप की दर कुछ अन्य देशों की तुलना में अधिक हैं। अवैध हथियार भी यहां आम हैं।

आपको बता दें, थाईलैंड में अकसर इस प्रकार की बड़ी गोलीबारी की घटनाएं बेहद कम ही होती हैं, लेकिन 2020 में भी एक प्रॉपर्टी डील से नाराज सैनिक की चार स्थानों पर की गई फायरिंग में कम से कम 29 लोग मारे गए थे और 57 लोग घायल हो गए थे।