Home Blog Page 416

जम्मू के पास सुरक्षा बलों ने ट्रक से कश्मीर जा रहे तीन आतंकी मुठभेड़ में ढेर किए

सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह जम्मू संभाग के सिदड़ा इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया। यह आतंकी तब मार गिराए गए जब एक ट्रक को रोकने को रोकाकर उसकी तलाशी लेने की कोशिश की। उसमें बैठे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ में यह मारे गए।

जानकारी के मुताबिक़ इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सूबे में पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मीडिया के लोगों को बताया कि आतंकी ट्रक से कश्मीर की ओर जा रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि यह आतंकी 26 जनवरी या उसके आस-पास ये बड़ी साजिश को अंजाम देने जा रहे हों। यहाँ यह बता देना भी उचित है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी अगले महीने जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी।

पुलिस ने आतंकियों के पास से जो ट्रक को पकड़ा है, उसमें बड़ी संख्या में गोला-बारूद और हथियार मिले हैं। पुलिस ने बाईपास रोड पर इस ट्रक को रोकने के बाद चालाक से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह भाग गया और ट्रक के भीतर बैठे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। आतंकवादी ट्रक से कूदकर पास के इलाकों में भागे जबकि तीन एक घर में छिप गए। मुठभेड़ में यह तीनों आतंकी मारे गए। जिस ट्रक में यह थे उसमें भी आग लग गयी। पुलिस का मानना है कि संख्या में आतंकी 3 से ज्यादा थे। तलाशी अभियान अभी जारी है।

दिल्ली एमसीडी: दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेगी भाजपा

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आप के सामने हार का सामना करना पड़ा हैं। किंतु भाजपा ने दिल्ली मेयर का चुनाव लड़ने का फैसला किया हैं।

भाजपा ने दिल्ली मेयर पद के लिए शालीमार बाग से भाजपा पार्षद रेखा गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारा हैं। और राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया हैं।

बता दें, आम आदमी पार्टी (आप) के पास सबसे अधिक संख्या में पार्षद हैं और आप पार्टी के पूर्वी पटेल नगर से पार्षद शैली ओबरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार चुना हैं जबकि चांदनी महल से पार्षद आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद की दौड़ में शामिल किया गया हैं।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे। और भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए आम आदमी पार्टी ने 250 सीटों में से 134 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी।

जबकि भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही और इसी के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसी के साथ भाजपा एमसीडी में मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करेगी। इसी के साथ दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव 6 जनवरी को होने के आसार हैं।

दिल्ली में पारा पहुंचा 5.6 डिग्री सेल्सियस; कोहरे के कारण ट्रेन, फ्लाइट्स प्रभावित

पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। रात का तापमान काफी नीचे चला गया है। ठण्ड के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। सोमवार को पूरा दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। मंगलवार सुबह भी कुछ ऐसा ही हाल था और गहरी धुंध पसरी हुई थी।  दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस आ जाने से कड़ाके की ठंड पड़  रही है। उधर कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगह बर्फबारी शुरू हो चुकी है।

दिल्ली में आज कुछ देर पहले हल्की धूप निकली है, लेकिन हवा चलने के कारण ठंड काफी है। शीतलहर की स्थिति में लोग घरों से बाहर मजबूरी में ही निकल रहे हैं। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है।

सुबह की शुरुआत आज भी घने कोहरे के साथ हुई। धुंध के चलते सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई ट्रेन देरी से चल रही हैं, जबकि फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। सैलानियों के पसंदीदा नैनीताल में न्यूनतम तापमान दिल्ली से बेहतर 7 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरा देखा गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिल्ली में गंभीर स्थिति की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा – ‘पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे/सीवियर कोल्ड डे की स्थिति और 26 और 27 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।’वैसे इस भविष्यवाणी आज दिल्ली में धूप निकल आई है। हाँ, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुबह के अपडेट में सूचित किया कि लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी के दौरान कम विजिबिलिटी की वजह से यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से दर्शन के लिए आईं छह छात्राएं घायल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सोमवार देर शाम भगदड़ जैसी स्थिति बन जाने से छह लोग घायल हो गए। घायलों, जो सभी लड़कियां हैं, को घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मयूरभंज जिले में रास गोविंदपुर इलाके के हृदानंद उच्च विद्यालय के 70 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का ग्रुप क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पुरी में पिकनिक मनाने आया है। घायल छात्राएं उसी समूह का हिस्सा हैं।

पुलिस के मुताबिक यह बच्चे दिन में समुद्र तट पर घूमने गए थे। लौटने की तैयारी करने से पहले शाम को पुरी मंदिर गए। मंदिर के अधिकारी ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं।

जानकारी के मुताबिक मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घायल लड़कियों को  स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार करने वाले चिकित्सक ने कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है।

लालू यादव के खिलाफ दोबारा रेलवे प्रोजेक्ट मामला खोलने पर बेटी रोहिणी ने मोदी सरकार पर किया वार

हाल में किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई के दोबारा रेलवे प्रोजेक्ट मामले की जांच शुरू करने पर विपक्ष और लालू के परिजनों ने तीखी प्रतिक्रया जाहिर की है। लालू के बेटी रोहिणी आचार्य, जिन्होंने अपने पिता को किडनी डोनेट कर उनकी जान बचाई है, ने आरोप लगाया है कि ‘मोदी सरकार एजेंसियों का दुरूपयोग कर राजनीतिक उत्पीड़न कर रही है’।

रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट में लिखा – ‘माफ़ीवीरों की औलादो न तोड़ पाओगे लालू जी का आत्मविश्वास, क्योंकि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है लालू जी के साथ’। याद रहे रोहिणी आचार्य ने ही एक महीने पहले अपने पिता लालो यादव को किडनी डोनेट कर उनकी जान बचाई है। इसके लिए रोहिणी की देश भर में तारीफ़ हुई थी।

उधर सीबीआई के लालू यादव के खिलाफ मामला दोबारा खोलने को लेकर उनके बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा – ‘सीबीआई ने पहले भी इस मामले की जांच की है। मेरा और लालू जी का जीवन बिल्कुल एक खुली किताब की तरह है। एक बार क्या 10 बार जांच कर लें, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम लोगों ने कई बार इस मुद्दे पर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया है। ई़डी, सीबीआई सबके सवालों का जवाब मैंने दे दिया है।’

इस मामले में बिहार के पूर्व मंत्री आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने उच्चतम न्यायालय की ‘पिंजरे में तोते’ वाली टिप्पणी को याद करते हुए कहा कि हमेशा से सत्ताधारी सरकारों पर इन एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। उनका आरोप है कि ऐसा राजनीतिक उत्पीड़न के लिए किया जाता है।

अमेरिका के बुफालो इलाके में भीषण बर्फीले तूफ़ान से 50 लोगों की मौत, जनजीवन ठप

अमेरिका के बुफालो इलाके में जबरदसय बर्फबारी और बर्फ़ीले तूफ़ान से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी है। पूर्वोत्तर अमेरिका में बर्फबारी के कारण 3,800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक बुफालो में बर्फीले तूफ़ान के बाद बर्फ के ढेर में जीवित या मृत लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लावा बड़ी संख्या में वाहन भी बर्फ में दब  गए हैं।

अमेरिका के कई पूर्वोत्तर हिस्सों में बर्फ़ीले तूफ़ान का ख़तरा अभी और बना हुआ है लिहाजा लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा जा रहा है। पिछले काफी दिन से यह स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी से बिजली ठप्प पड़ गयी है और क्षेत्र के नौ राज्यों में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबि वहां जबरदस्त  हिमपात, बर्फीली हवाओं और शून्य तापमान के कारण सोमवार को 3,800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। हाल में वहां 15,000 से ज्यादा अमेरिकी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने बताया कि यह सदी का सबसे भयंकर बर्फ़ीला तूफ़ान है। अभी यह नहीं कहा जा सकता यह ख़त्म हो गया है। कई पश्चिमी न्यूयॉर्क शहर 30 से 40 इंच बर्फ से ढक गए हैं, जिससे आम जनजीवन ठप हो गया है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलने वालों से पूछताछ कर ही है आईबी- कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने और पहला चरण पूरा करने के एक दिन बाद ट्वीट कर आरोप लगाया है कि मोदी और शाह (G2) भारत जोड़ो यात्रा से घबराए हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “IB ऐसे कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से बातचीत की थी। जासूस हर तरह के सवाल पूछ रहें हैं और उन्हें सौंपे गए ज्ञापन की कॉपी भी चाहते हैं। यात्रा के बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी और शाह (G2) घबराए हुए हैं।”

बता दें भाजपा की और से इसपर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए दो ट्वीट किए है और दोनों में ही एक ही बात है किंतु यह ट्वीट एक अंग्रेजी में है दूसरा हिंदी में।

वहीं कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने आज ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि, “23 दिसंबर की सुबह कुछ अनाधिकृत लोग हमारे एक कंटेनर में घुसे और उसमें से निकलते हुए पकडे गए। मैंने भारत यात्रियों की ओर से सोहना सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। अनौपचारिक रूप से मुझे पता चला है कि वे राज्य के खुफिया अधिकारी थे। ”

बता दें, थाने में दर्ज कराई गई शियाकत की एक कॉपी की फोटो उन्होंने शेयर भी की है। हालांकि इसमें उन्होंने आईबी के अधिकारियों का जिक्र नहीं किया हैं। वैभव वालिया के इस ट्वीट पर जयराम रमेश ने रिप्लाई भी किया है और कहा कि इसे डबल इंजन सरकार की गंदी चाल बतायी हैं।

वैज्ञानिक अजय शर्मा 336 वर्ष पुराने नियम की खामियों पर नागपुर में शोध पत्र पेश करेंगे

जाने माने वैज्ञानिक अजय शर्मा 3 से 7 जनवरी को नागपुर में होने वाली इंडियन साइंस कांग्रेस 2023 में आईटीएम यूनिवर्सिटी में न्यूटन के तीसरे नियम की खामियों पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को करेंगे।

आयोजकों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि वैज्ञानिक अजय शर्मा ने  336 वर्ष पुराने नियम को संशोधित किया है और इसके तीसरे नियम की खामियों पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। अजय का कहना है कि इस संशोधन की अंतिम मान्यता के लिए कुछ प्रयोगों की आवश्यकता है।

अजय शर्मा इस शोध पत्र को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्ज, वाशिंगटन में भी प्रस्तुत कर चुके हैं। इससे उनका दावा मजबूत हुआ है। दुनिया के कई वैज्ञानिकों और शोध संस्थानों ने उनकी शोध को सही और मौलिक ठहराया है। पर न्यूटन के तीसरे नियम में संशोधन की मान्यता के लिए कुछ प्रयोगों पर वह जोर दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री के निर्देश और शोध की वैज्ञानिक जांच के बाद डीएसआईआर, नई दिल्ली के सचिव ने इस बारे में पांच वैज्ञानिकों की समिति (टीम) बना दी है। इस समिति ने अजय शर्मा से पूछा है कि उन्हें प्रयोगों के लिए किन-2 उपकरणों की आवश्यकता है और प्रयोगों की विधि क्या होगी?

उधर वैज्ञानिक अजय शर्मा ने बताया कि न्यूटन के तीसरे नियम की खामियों को 8-10 तरह के प्रयोगों द्वारा सिद्ध किया जा सकता है। उन्होंने वैज्ञानिकों की टीम से सबसे साधारण और आसान प्रयोगों के लिए सहायता की मांग की है। विभिन्न आकार की वस्तुओं के टकराकर उछलने की विधि से नियम की खामी को सिद्ध करने का सुझाव दिया है। अजय शर्मा हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से असिस्टेंट डायरेक्टर/डिप्टी डीईओ के पद से रिटायर हो चुके हैं।

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन घोटाला: दीपक कोचर और चंदा कोचर के बाद वीडियोकॉन के पूर्व सीईओ वीएन धूत गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) वीडियोकॉन लोन घोटाला मामले में वीएन धूत को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को आसीआसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को तीन दिन की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कस्टडी में भेज दिया हैं। इन्हें वीडियोकॉन ग्रुप को रेगुलेशन के खिलाफ जाकर करोड़ों रुपए के लिए गए लोन के मामले में गिरफ्तारी किया गया है।

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य दीपक कोचर और चंदा कोचर को सीबीआई ने शुक्रवार को संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। और शनिवार को उन्हें मुंबई में विशेष अवकाशकालीन अदालत के न्यायाधीश एस एम मेनजोंगे के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद उन्हें सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि चंदा कोचर ने जब देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभाली तो वीडियोकॉन की विभिन्न कंपनियों को 6 लोन स्वीकृत किए गए। आईसीआईसीआई बैंक ने वेणुगोपाल धूत द्वारा प्रवर्तित वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, आरबीआई के दिशानिर्देशों और बैंक की ऋण नीति का उल्लंघन करते हुए 3250 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं मंजूर की थी।

वहीं सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि दोनों अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीबीआई के वकील ने बताया कि, “हमने पहले ही दोनों आरोपियों को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस दिया था और 15 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था। उन्होंने आगे बताया कि, वे 4 दिन बाद पेश होंगे और 19 तारीख को भी नहीं आए। वे 23 दिसंबर को आए और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसलिए हम क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट की आईपीसी की धारा 409 जोड़ना चाहते हैं। स्पैम एविडेंस और केस के डॉक्यूमेंट के साथ उनका सामना करने के लिए हमें दोनों आरोपियों की तीन दिन की हिरासत दी जानी चाहिए।“

आरोप है कि वेणुगोपाल धूत ने वर्ष 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3250 रुपये का कर्ज मिलने के बाद नूपावर में करोड़ों रुपये का निवेश किया। सीबीआई ने 2019 में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक बयान में कहा था कि यह आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ ऋण मंजूर किए थे।

अधिकारियों के अनुसार चंदा कोचर, दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के साथ-साथ नूपावर रिन्यूएबल्स, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के रूप में दर्ज किया था।

 

चीन समर्थक प्रचंड फिर बने नेपाल के पीएम, सीपीएन-यूएमएल का समर्थन, आज शपथ

चीन समर्थक माने जाने वाले सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सोमवार शाम नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें रविवार के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। एक समझौते के बाद अब आधी अवधि के बाद दहल की जगह पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पीएम का पद संभालेंगे।

नेपाल में रविवार को दिन भर राजनीतिक घटनाक्रम चला। इसमें प्रचंड को कई अन्य दल दलों का समर्थन मिला। इसके बाद विपक्षी सीपीएन-यूएमएल और अन्य छोटे दलों के समर्थन से दहल ने नई सरकार के गठन का दावा पेश किया।

जानकारी के मुताबिक प्रचंड सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रमुख राजेंद्र लिंगडेन सहित अन्य शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रपति कार्यालय गये और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले सीपीएन-यूएमएल, सीपीएन-एमसी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) और अन्य छोटे दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक यहां हुई, जिसमें सभी दल प्रचंड के नेतृत्व में सरकार बनाने पर सहमत हुए।

समझौते के तहत 275-सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्यों के समर्थन का दावा किया गया, जिनमें सीपीएन-यूएमएल के 78, सीपीएन-एमसी के 32, आरएसपी के 20, आरपीपी के 14, जेएसपी के 12, जनमत के छह और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के तीन सदस्य हैं। सरकार के समर्थन में 165 सांसदों ने हस्ताक्षर किये हैं।