Home Blog Page 384

ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 से 80 फीसदी आबादी शिक्षित थी- मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने इंद्री-करनाल मार्ग पर आत्मा मनोहर जैन आराधना मंदिर परिसर में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70-80 फीसदी आबादी शिक्षित थी। और तब जातियों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव भी नहीं था।“

मोहन भागवत ने आगे कहा कि, “ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 से 80 प्रतिशत आबादी शिक्षित थी, और कोई बेरोजगारी नहीं थी। तब वहां की केवल 17 फीसदी आबादी ही शिक्षित थी। लेकिन अंग्रेजों ने वहां की शिक्षा प्रणाली को यहां पर लागू किया और वो 70 फीसदी शिक्षित बन गए। जबकि भारत की केवल 17 फीसदी आबादी ही शिक्षित रह गई।”

भागवत ने कहा कि, “जाति और रंग के आधार पर ब्रिटिश शासन से पहले कोई भी भेदभाव नहीं था क्योंकि हमारी शिक्षा प्रणाली लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई गई थी। अंग्रेजों ने यहां इंग्लैंड की शिक्षा प्रणाली लागू की थी और इस शिक्षा प्रणाली ने हमारे देश की शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया। हमारी शिक्षा प्रणाली न केवल रोजगार के लिए बल्कि ज्ञान का माध्यम भी थी। शिक्षा सस्ती और सभी के लिए सुलभ थी। इसलिए समाज ने शिक्षा का सारा खर्च उठाया और इस शिक्षा से निकले विद्वानों, कलाकारों और कारीगरों को पूरी दुनिया में पहचान मिली।“

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि, “आज शिक्षा एक व्यवसाय बन गया है और शिक्षा व स्वास्थ्य हर व्यक्ति तक पहुंचे ये जरूरी भी है। शिक्षा क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हम वो नहीं हैं जो सिर्फ अपने लिए जीते है हमारी संस्कृति और परंपराओं में सर्वजन हिताय-सर्जन सुखाय की भावना निहित है। और समाज को मजबूत करके ही लोग देश में अच्छी चीजें होते हुए देख सकते हैं। ”

जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने की राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पटना स्थित आवास पर जमीन के बदले नौकरी मामले में छापेमारी की है।

इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव व हृदयानंद समेत 12 लोगों के खिलाफ समन भेजा था और 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा था।

भोला यादव लालू यादव के 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री थे साथ ही उस दौरान वे उनके ओएसडी भी थे और उन्हें सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें, यह मामला 14 साल पुराना है और इस मामले में लालू यादव व उनके परिवार ने कथित तौर पर 7 लोगों को जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दी थी, जिनमें से 5 की बिक्री हुई थी जबकि 2 तोहफे के रूप में लालू यादव के परिवार को दी गर्इ थी।

आरोप यह है कि जमीनें राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गई थी। और यह जमीन सर्किट रेट से कम और बाजार दर से काफी कम कीमतों पर अधिग्रहित की गई थी। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक बिहार के पटना के निवासी होते हुए भी कुछ लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप-डी के पदों पर स्थानापन्न के रूप में नियुक्त किया गया था यह सब तब हुआ जब लालू यादव रेल मंत्री थे।

एक्टर अमिताभ बच्चन हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए घायल

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद दी है। हाई लेवल का एक्शन सीन शूट करते हुए अमिताभ बच्चन घायल हुए है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि, “हैदराबाद में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था और उसी दौरान वे घायल हो गए। पसली की कार्टिलेज टूट गर्इ है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है। वापस घर लौट आया हूं।“

उन्होंने आगे बताया कि, उन्हें चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है। और चीजों को सामान्य होने में कुछ वक्त लगेगा। दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गर्इ हैं जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब तक हिलना-जुलना नहीं है।“

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन द्वारा किए जा रहा यह प्रोजेक्ट एक एक्शन फिल्म है और इसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएगे। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को तुरंत अरेस्ट करने को लेकर कांग्रेस ने बेंगलुरु में किया जोरदार प्रदर्शन

भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा का नाम रिश्वत कांड में आने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी और आज कांग्रेस ने बेंगलुरु में उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज बेंगलुरु जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर विधायक मदल विरुपक्षप्पा को तुरंत अरेस्ट करने की मांग के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस्तीफे की भी मांग कर रही है।

बता दें, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्इ कांग्रेस नेताओं और पूर्व सीएम सिद्धारमैया को गिरफ्तार कर लिया है। और जब यह नेता व कार्यकर्ता बोम्मई के घर का घेराव करने के लिए निकले तभी पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया।

आपको बता दें, भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को लोकायुक्त की टीम ने 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद उनके घर और दफ्तर से 8 करोड़ रुपए कैश भी बरामद किया गया। किंतु गुरुवार को हुई घटना के बाद से ही विधायक फरार है।  

भाजपा विधायक ने अपने बेटे के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद केएसडीएल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है किंतु उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार-निरोधक एजेंसी द्वारा की गयी छापेमारी उनके और उनके परिवार के खिलाफ सिर्फ एक साजिश है। 

अकाल तख्त जत्थेदार से बंद कमरे में मिला वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल, लंबी चली मीटिंग

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को अमृतसर में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अकाल तख्त सचिवालय के एक बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की।

मुलाकात के बाद अमृतपाल ने कहा कि, “अकाल तख्त जत्थेदार के साथ मेरी मुलाकात को सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। यह बैठक पंथिक मुद्दों और सिख युवाओं के बारे में थी। पंजाब के करेंट अफेयर्स पर इस तरह की बैठके नियमित रूप से होनी चाहिए।”

अमृतपाल ने आगे कहा कि, “यह एक अनौपचारिक मुलाकात थी। और बैठक बहुत अच्छे माहौल में आयोजित की गई थी। मैं पहले भी कई बार अकाल तख्त आया था लेकिन तब हमारी मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज वह उपलब्ध थे। चर्चा जत्थेदार द्वारा बनाई गई समिति के बारे में नहीं थी कि गुरु ग्रंथ साहिब के बीर का विरोध प्रदर्शनों में किया जाना चाहिए या नहीं।”

आपको बता दें, ज्ञान हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल के साथ हुई इस बैठक पर कोई बयान नहीं दिया है।

कर्नाटक भाजपा विधायक का अफसर बेटा रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से मिले 6 करोड़  

कर्नाटक में भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के मुख्य लेखाकार बेटे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उनके घर से तलाशी में 6 करोड़ रुपए मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के घर पर छापा मारा और उसे बड़ी नकदी वहां मिली है। मदल विरुपक्षप्पा राज्य के स्वामित्व वाली कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के अध्यक्ष हैं जो प्रसिद्ध मैसूर सैंडल साबुन बनाती है। उनका बेटा बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड में मुख्य लेखाकार है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक दिन पहले रिश्वत लेते पकड़े गए कर्नाटक के भाजपा विधायक के एक नौकरशाह बेटे के घर की तलाशी के बाद करीब 6 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत के पास से कैश के तीन बैग बरामद किए गए हैं। कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी प्रशांत को साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल को खरीदने की डील के लिए एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कथित तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत एक हफ्ते पहले इस ठेकेदार ने लोकायुक्त से कर दी। इसके बाद प्रशांत को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। लोकायुक्त के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कच्चे माल की खरीद के लिए केएसडीएल के अध्यक्ष विरुपक्षप्पा की ओर से रकम प्राप्त की गई। केएसडीएल के अध्यक्ष और पैसे प्राप्त करने वाले आरोपी पिता और पुत्र हैं। 

जी20 विदेश मंत्री बैठक में यूक्रेन संघर्ष पर मतभेदों के चलते नहीं हुआ साझा बयान

भारत की मेजबानी में हो रही जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन संघर्ष को लेकर पश्चिमी देशों और रूस के बीच तीखे मतभेदों के कारण संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं किया जा सका, जबकि मेजबान देश भारत ने आम-सहमति बनाने के लिए सतत प्रयास किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब तारीफ की और उन्हें ‘दुनिया भर में सबसे चहेते नेता’ के रूप में संबोधित किया।

जी20 बैठक में यूक्रेन संघर्ष प्रमुख रूप से उभरा है और भारत के आप सहमति के तमाम प्रयासों के बावजूद विदेश मंत्रियों की बैठक में इस मसले पर पश्चिमी देशों और रूस के बीच तीखे मतभेद दिखे और साझा बयान जारी नहीं किया जा सका। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि यह मेजबान के रूप में भारत के प्रयासों की कमी नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच ‘बढ़ते मतभेद’ का नतीजा है।

बाद में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मीडिया कांफ्रेंस में कहा – ‘यूक्रेन संघर्ष को लेकर मतभेद थे और इस वजह से बैठक में संयुक्त वक्तव्य पर सहमति नहीं बनी। ज्यादातर मुद्दों, खास तौर से विकासशील देशों से जुड़ी चिंताओं पर सहमति बनी है।’

जयशंकर ने कहा – ‘अगर सभी मुद्दों पर सबके विचार समान होते तो पक्का एक साझा बयान जारी होता, लेकिन कुछ मुद्दे हैं और मुझे लगता है वो मुद्दे, मैं स्पष्ट कहूंगा कि वे यूक्रेन संघर्ष से जुड़े हैं, जिन पर मतभेद हैं। इसलिए ज्यादातर मुद्दों पर हम सारांश और परिणाम दस्तावेज बना सके। सारांश बना, क्योंकि यूक्रेन के मुद्दे पर मतभेद हैं और इस कारण अलग-अलग विचार रखने वाले पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी।”

विदेश मंत्री ने दो पैराग्राफ का विरोध करने वाले देशों के नाम नहीं लिए, लेकिन अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस और चीन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा – ‘यूक्रेन के मुद्दे पर मतभेद थे, जिन पर सुलह की स्थिति नहीं बन सकी।’ अन्य कई राजनयिकों ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका नीत पश्चिमी जगत और रूस-चीन के बीच गहरा विभाजन दिखा है।

इस बीच इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी ने बैठक में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर जमकर तारीफ की और उन्हें ‘दुनिया भर में सबसे चहेते नेता’ के रूप में संबोधित किया। मेलोनी ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया के लोगों से कहा – ‘प्रधानमंत्री मोदी जिस अप्रूवल रेटिंग पर पहुंचे हैं…वह दुनिया भर के सभी (नेताओं) में सबसे पसंदीदा हैं।’

पक्षी टकराने के बाद एयर एशिया के विमान की भुवनेश्वर में आपात लैंडिंग, सभी सुरक्षित

एयर एशिया के एक विमान के साथ गुरुवार को पक्षी टकराने जाने के बाद उसे आपात स्थिति में भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया। या यह जहाज पुणे जा रहा था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में बताया कि पुणे जाने वाली एयर एशिया के प्लेन से उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी टकरा गया। इस घटना के बाद प्लेन को आपात स्थिति में भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार गया।

पक्षी के टकराने से प्लेन को पहुंची क्षति का आकलन किया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना को लेकर एयर एशिया की तरफ से कहा गया है कि विमान पक्षी से टकराने के बाद विस्तृत निरीक्षण के लिए भुवनेश्वर लौट आया। ब्यान में कहा गया है-
‘हम अपने नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।’

एयर एशिया के बयान में कहा गया है – ‘भुवनेश्वर से पुणे के लिए संचालन कर रहे वीटी-एटीएफ को उड़ान भरने के बाद एक पक्षी से टक्कर लगी, जिसके कारण वो भुवनेश्वर लौट आया। हम यात्रियों का ध्यान रख रहे हैं और अन्य निर्धारित परिचालनों पर प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं।’ 

मुंबई में एमएनएस नेता राज ठाकरे के करीबी देशपांडे हमला में घायल हुए

मुंबई में एमएनएस के नेता राज ठाकरे के करीबी माने जाने वाले संदीप देशपांडे पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया है जिसमें से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी हमलावरों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह घटना तब हुई जब शिवाजी पार्क में सुबह की सैर करते समय उन पर हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक उन पर हमला करने वालों में 4 या 5 लोग शामिल हैं। हमलावर अपने साथ डंडे लेकर आए थे और उन्हीं से देशपांडे पर हमला किया गया।

हमले में घायल हुए संदीप देशपांडे को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। याद रहे संदीप देशपांडे को राज ठाकरे का काफी करीबी माना जाता है।

हाल के समय को देखें तो राज ठाकरे और एमएनएस का आधिकारिक पक्ष देशपांडे ही मीडिया के सामने रखते हैं। संदीप पर हमले के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गर्म होने लगी है। फिलहाल पुलिस के हमलावरों की तलाश कर रही है। 

अंबाला के पास बस को ट्राले ने मारी टक्कर; 8 लोगों की मौत, कई घायल  

एक बड़े हादसे में हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार तड़के आठ मजदूरों की जान चली गयी जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  

यह हादसा सुबह करीब पौने पांच के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 344) पर चंडीगढ़-यमुनानगर मार्ग पर स्थित गांव ककड़ माजरा के पास हुआ। हादसा तब हुआ जब बरेली उत्तर प्रदेश से हिमाचल के बद्दी जा रही एक डबल डेकर बस ककड़ माजरा के पास सड़क किनारे खड़ी थी कि पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे भीषण टक्कर मार दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राला टक्कर लगने के बाद हाईवे पर बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरह पलट गया। हादसे के बाद घायलों और अन्य की चीख-पुकार मच गई। वहां उपस्थित लोगों ने बस में सवार लोगों को निकाला और घायलों को शहजादपुर सीएचसी और कुछ को पंचकूला सरकारी अस्पताल में भेजा गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। बरेली से आई बीएस में करीब 70 सवारियां थीं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

घायलों को हादसे के बाद अलग-अलग अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें से सात  अंबाला छावनी तो कुछ अंबाला सिटी और पंचकूला भेजे गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है।