पश्चिम बंगाल में पिछले महीने रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश दिया है कि रामनवमी पर हुई हिंसा मामले की जांच एनआईए द्वारा करवाई जाए।
पश्चिम बंगाल में पिछले महीने रामनवमी के दिन हुई हिंसा के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश दिया है कि रामनवमी पर हुई हिंसा मामले की जांच एनआईए द्वारा करवाई जाए।
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार आज उसका परिवार, वकील और एसजीपीसी के सदस्य उससे मिलने के लिए जायेंगे। साथ ही अमृतपाल के साथ बंद दूसरे कैदियों के परिवार के सदस्य भी उससे मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें सूत्रों के अनुसार कल पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ के लिए 13 लोगों का एक दल रवाना हुआ था। जिससे अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य व वकील भी इसमें शामिल हैं।
अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में एक आइसोलेटेड सेल में रखा गया है। और देश की प्रमुख एजेंसियां उससे पूछताछ करने की तैयारी में लगी है। जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिटिकल विंग (आरडब्ल्यू) जल्द ही उससे पूछताछ कर सकती है।
आपको बता दें, अमृतपाल सिंह पर एनएसए के साथ ही खिलाफ हत्या, अपहरण समेत कर्इ केस दर्ज हैं। इनमें से दो मामले अमृतसर के अजनाला थाने में हैं।
अमृतपाल सिंह ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर हथियारों के साथ अजनाला थाने पर हमला किया था। थाने पर हमला उसने उसके एक करीबी लवप्रीत सिंह तूफान को गिरफ्तार करने के बाद किया था। हालांकि पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेड लगाया था किंतु समर्थक उसे तोड़कर अंदर घुस गए और अपने साथी को छुड़ा लिया था। और इस बीच 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा के पीछे हटने के बाद आप की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गर्इ है। महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे इनमें आप की शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय थी।
आप की शैली ओबेरॉय लगातार दूसरी बार मेयर बनी है वे 22 फरवरी को 150 मतों से दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया था। भाजपा की रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे।
आपको बता दें, भाजपा ने मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद के लिए सोनी पांडे को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पार्टी ने चुनाव से पहले ही दोनों का नाम वापस ले लिया था।
दिल्ली के मथुरा रोड स्थित डीपीएस स्कूल में एक ई-मेल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल को एहतियातन खाली करवा लिया गया।
पुलिस के अनुसार यह किसी की शरारत लग रही है। सभी बच्चे सुरक्षित है, अब तक कोई पैनिक नहीं हैं, स्कूल ने करीब 8.10 मिनट पर 100 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि अब तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला हैं।
आपको बता दें, इसी प्रकार कुछ दिन पहले दिल्ली के सादिक नगर में स्थित एक स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद खाली करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरी ई-मेल आया था जिसमें बम होने की सूचना दी गई थी। और सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने इसी प्रकार सबसे पहले पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
पंजाब की राजनीति के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वे 95 साल के थे। उनके निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। देश भर से नेताओं ने बदल के निधन पर शोक जताया है।
बादल की पार्थिव देह आज सुबह 10 से 12 बजे तक तक अकाली दल ऑफिस, चंडीगढ़ में सेक्टर 28 में रखी जाएगी। वहां लोगों को दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक जाएगी जिसमें रास्ते में राजपुरा उसके बाद पटियाला उसके बाद संगरूर फिर बरनाला रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेंगे। उनका अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे गांव बादल में होगा।
इस बीच कई बड़े नेताओं ने बदल के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने अपने शोक सन्देश में कहा कि बादल एक विश्वस्त सहयोगी थे। मोदी ने कहा कि बादल ने राजनीति के कई दौर देखे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। उनके शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं प्रकाश सिंह बादल के साथ अपनी गर्मजोशी भरी बातचीत को याद करता हूं। उनका निधन एक सफल राजनीतिक करियर पर से पर्दा उठाता है, जिसने पंजाब के लोगों की अथक समर्पण के साथ सेवा की। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि देश के अनुभवी और संघर्षशील नेता शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी का निधन दुखद है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने लिखा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जिन्होंने पांच बार पंजाब को मुख्यमंत्री रह कर अपनी सेवा दी, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर से मन को बहुत आघात पहुंचा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी को वाहेगुरू जी अपने श्री चरणों में स्थान दें।
प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान कोई सार्वजनिक सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा।
एक नए फीचर के तहत व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को एक ही अकाउंट को एक साथ चार फोन पर चला सकने की सुविधा दी है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर अब यूजर्स ऐसा कर सकेंगे। इससे यूजर्स अपने फोन को चार अतिरिक्त उपकरणों जो जोड़ सकेंगे जैसे व्हॉट्सएप को वेब ब्राउजर, टैबलेट और डेस्कटॉप पर जोड़ते हैं।
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने यह जानकारी देते हुए कहा – ‘यह फीचर पूरी दुनिया में चलाना शुरू कर दिया गया है और कुछ सप्ताह में यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आज, हम एक व्हाट्सएप खाते को कई फोन पर एक साथ चलाने की सुविधा शुरू कर रहे हैं।’
याद रहे इसकी मांग यूजर्स की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। इससे वे अपने फोन को चार अतिरिक्त उपकरणों से जोड़ सकेंगे, जैसे आप व्हॉट्सएप को वेब ब्राउजर, टैबलेट और डेस्कटॉप पर जोड़ते हैं।
इसमें कहा गया है कि व्हॉट्सएप खाते से जुड़ा प्रत्येक फोन सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ता के निजी मैसेज, मीडिया और कॉल सिर्फ वह और उससे संपर्क करने वाला ही जान सके। व्हॉट्सएप ने एक बयान में कहा – ‘यदि आपका मूल उपकरण लंबे समय से सक्रिय नहीं है तो हम आपके व्हॉट्सएप को अन्य सभी उपकरणों से स्वतः ही लॉग आउट कर देंगे।’
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों कांग्रेस और जेडीएस ने वहां पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के लिए अब कर्नाटक में महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रचार करने पहुँच गयी हैं। मंगलवार को उन्होंने जनता को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद करवाई और कहा कि उनकी खासियत थी कि उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा।
प्रियंका ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए जनता से कहा – ‘आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं की वजह से है, जिन्होंने हकीकत में आपके लिए काम किया।’ प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा ने लोगों का भरोसा कभी नहीं तोड़ा।
जनसभा में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे उनकी बातों में न आएं, बल्कि वोट मांगने वाले नेताओं के विवेक को देखें। उन्होंने कहा – ‘प्रधानमंत्री यहां आए और कहा कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? देश का हर नागरिक चाहेगा कि प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अच्छा रहे।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक ने कहा – ‘कर्नाटक के लोगों को किसी नेता के कहने पर नहीं बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देना चाहिए। पिछली बार लोगों ने जेडीएस और कांग्रेस को चुना था लेकिन भाजपा ने पैसे की ताकत से सरकार को चुरा लिया।’
प्रियंका ने कहा कि 40 फीसदी सरकार ने जनता को बेरहमी से लूटा, कर्नाटक सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे।’ अमूल-नंदिनी विवाद पर प्रियंका गांधी ने कहा – ‘सरकार ने जानबूझकर दूध का उत्पादन कम किया ताकि अमूल दूध को कर्नाटक लाया जा सके।’
गृहयुद्ध से जूझ रहे सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जारी है। भारत सरकार के ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से बुधवार को 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच गया। उम्मीद है कि जल्द ही सभी भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान में सवार 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच गया वहीं, नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा भी 278 यात्रियों को लेकर जेद्दाह बंदरगाह पहुंचा। इससे पहले दूसरे जत्थे में 148 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया था।
सूडान से तीसरे जत्थे के सऊदी पहुंचने पर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा – ‘ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है। दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हुई, जिसमें 135 और यात्री थे। यह #ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाले गए लोगों का तीसरा बैच है।’
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जेद्दाह में पारगमन सुविधा का निरीक्षण किया, जहां सूडान से निकाले गए भारतीयों को भारत आने से पहले रखा जा रहा है। उधर राजधानी खार्तूम में सूडानी सेना और अर्धसैनिक समूहों के बीच लड़ाई तेज होने के बीच सरकार ने सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ की घोषणा की थी।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पहली बार मनीष सिसोदिया का नाम आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। सिसोदिया के साथ चार्जशीट में बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडेय, अमनदीप ढाल और भारत राष्ट्र समिति की नेता व तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता का नाम भी शामिल है।
आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने सिसोदिया से 26 फरवरी को करीब 8 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सिसोदिया 1 मई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि सिसोदिया ने उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना ही शराब नीति में बदलाव किया था। सरकार ने कोविड-19 के नाम पर 144.36 करोड़ रूपये की टेंडर लाइसेंस फीस माफ कर दी और इससे शराब ठेकेदारों को फायदा पहुंचा। साथ ही इससे मिले कमीशन का इस्तेमाल आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में किया।
आपको बता दें, मनीष सिसोदिया से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। ईडी ने बताया था कि नयी शराब नीति बनाने में साउथ दिल्ली के व्यापारियों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गर्इ थी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत के स्टार पहलवानों ने रविवार से धरना प्रदर्शन कर रहे है। पहलवान रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे है। बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत सात महिला खिलाड़ियों ने की थी किंतु इस पर अभी तक कोई भी प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं हुई है।
पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बता दें, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि, “अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले पर अदालत द्वारा विचार किए जाने की जरूरत हैं।“
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है। और सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ ने इस पर सवाल किया है कि क्या याचिका है, कौन पक्षकार हैं और क्या मांग हैं। वहीं कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि सात महिला पहलवानों ने याचिका दी है। एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है और एफआईआर करने की याचिका है।
आपको बता दें, सटार पहलवानों ने सोमवार को धमकी दी थी कि यदि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गर्इ तो वे उच्चतम न्यायालय की शरण में जाएंगे।
भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, डराने व धमकाने के मामले की जांच के लिए 23 जनवरी को एक छह सदस्यीय समिति गठित की गयी थी और इस समिति ने पांच अप्रैल को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप भी दी थी लेकिन सरकार ने अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है।