भाजपा के दोनों पदों पर उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद आप ने जीता दिल्ली मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव

दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा के पीछे हटने के बाद आप की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गर्इ है। महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे इनमें आप की शैली ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय थी।

आप की शैली ओबेरॉय लगातार दूसरी बार मेयर बनी है वे 22 फरवरी को 150 मतों से दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया था। भाजपा की रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे।

आपको बता दें, भाजपा ने मेयर पद के लिए शिखा राय और डिप्टी मेयर पद के लिए सोनी पांडे को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पार्टी ने चुनाव से पहले ही दोनों का नाम वापस ले लिया था।