Home Blog Page 358

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा – बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज दर्ज होगी एफआईआर

सुप्रीम कोर्ट ने स्टार पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित यौन दुराचार के खिलाफ शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई की है।

सुनवार्इ के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आज एफआईआर दर्ज की जाएगी। चीफ जस्टिस ने पुलिस को महिला पहलवानों को सुरक्षा प्रदान करने के भी निर्देश दिए है।

बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न व धमकी देने के आरोप लगे है। और सुप्रीम कोर्ट बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल एसजी मेहता ने कहा कि, “अब तो कुछ बचा ही नहीं।” वहीं पहलवानों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने एक सीलबंद लिफाफा दिया। और कहा कि मैं एक विशेष टास्क फोर्स की मांग करता हूं। मुख्य आरोपी पर धारा 302 (हत्या के मामले) समेत 40 अन्य मामले दर्ज हैं। मैं याचिकाकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हूं।“

वहीं सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि, “इसे पुलिस कमिश्नर पर छोड़ दें.. सभी चिंताओं का समाधान किया जा सकता हैं। कपिल सिब्बल ने कहा, इसकी निगरानी एक रिटायर्ड जज करें… ये वो लड़कियां हैं जो यहां देश के लिए खेली हैं। आपको मुझसे सहमत होना चाहिए।”

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पहुंची सीबीआई की टीम

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर शुक्रवार को सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई ने कुछ समय पहले नोटिस भेज भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूछताछ में शामिल होने को कहा था।

सत्यपाल मलिक से जम्मू-कश्मीर में दो परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन मामलों को लेकर दो केस भी दर्ज किए थे ये मामले भी दर्ज किए गए थे, जब सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल थे।

बता दें, सत्यपाल मलिक ने अक्टूबर 2021 मे दावा किया था कि आरएसएस नेता से संबंधित एक फाइल को क्लियर करने के लिए उन्हें कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। इसमें से एक अंबानी की थी और दूसरी आरएसएस के एक नेता की थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा थी कि दोनों विभागों द्वारा बताया गया कि ये एक घोटाला है फिर मैंने उसी के आधार पर दोनों सौदे रद्द कर दिए। इसी को लेकर सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज किए थे।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने स्टार पहलवानों के लिए किया ट्वीट, क खिलाड़ी समर्थन में उतरे

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर बैठे देश के स्टार पहलवानों का समर्थन किया है। नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर इस मामले की तुरंत जांच की अपील की है।

नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि, “मुझे ये देखकर दुख हो रहा है कि हमारे खिलाड़ी इस तरह सड़क पर न्याय मांग रहे हैं। उन्होंने बहुत मेहनत की है और हमारे देश को गर्व करने का मौका दिया है। एक देश के तौर पर ये हमारी जिम्मेदारी है कि हर शख्स के सम्मान की रक्षा हो चाहे वो एथलीट हो या नहीं। जो हो रहा है वो कभी नहीं होना चाहिए। ये काफी संवेदनशील मुद्दा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। न्याय के लिए जल्द से जल्द एक्शन लिया जाना चाहिए।”

इससे पहले स्टार पहलवानों को समर्थन नीरज चोपड़ा के अलावा गुरुवार को भारत के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव ने भी न्याय की मांग की थी। कपिल देव ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि इन्हें न्याय मिलेगा।

आपको बता दें, ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे है और पहलवानों की बात सामने रख रहे हैं। इन्होंने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। किंतु मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में हैं और शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को दिए गए नोटिस पर सुनवाई होनी है।

जिया खान सुसाइड मामला: सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को किया बरी

मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने एक्टर सूरज पंचोली को एक्ट्रेस और मॉडल जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में बरी कर दिया है। जज एएस सैय्यद ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, “सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है।“

बता दें, जिया खान ने 3 जून 2013 को सुसाइड की थी। और 10 जून को जिया खान का एक लेटर बरामद हुआ था। इस लेटर के आधार पर मुंबर्इ पुलिस ने एक्टर सूरज पंचोली पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था।

वहीं जिया खान की मां राबिया ने यह खुलासा किया था कि जिया सूरज पंचोली के साथ अपमानजनक रिश्ते में थी और उसकी हत्या की गर्इ थी। वर्ष 2013 में इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। किंतु सूरज पंचोली का कहना था कि जिया खान के साथ उसके अच्छे संबंध थे।

बम से उड़ा दूंगा… राहुल को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिली जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान ऐशीलाल झाम के रूप में हुई हैं।

आरोपी दयासिंह उर्फ ऐशीलाल झाम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 60 वर्षीय आरोपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी पत्र लिखकर दी थी।

बता दें, डिप्टी कमिश्नर निमिष अग्रवाल ने कहा कि, “जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि ऐशीलाल झाम को रासुका के तहत जेल भेजा जाए। किंतु अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने राहुल गांधी को पत्र क्यों भेजा था इसकी जांच की जा रही है। नवंबर 2022 में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गयी थी।“

आपको बता दें, आरोपी ऐशीलाल ने 18 नवंबर 2022 को राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवेश करते ही बम से उडाने की धमकी दी थी। यह चिट्ठी इंदौर में एक मिठाई की दुकान के बाहर मिली थी। चिट्ठी में आरोपी ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं। हालांकि पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसे 29 नवंबर को कोर्ट से जमानत मिल गयी थी।ऐशीलाल झाम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से ही फरार चल रहा था। जमानत के बाद आरोपी पर इंदौर पुलिस ने एनएसए एक्ट के तहत कार्रवार्इ की थी।

महिला पहलवानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज की जाएगी सुनवाई

उत्पीड़न के आरोपों के साथ के साथ धरने पर बैठीं महिला पहलवानों के मामले में शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। सर्वोच्च अदालत देश के शीर्ष पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के कथित यौन दुराचार के खिलाफ एक याचिका पर यह सुनवाई करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलवान, जो पिछले लम्बे समय से राजधानी दिल्ली में विरोध कर रहे हैं, को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, जिनके बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है, ने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन अनुशासनहीनता है और इससे देश की छवि खराब हो रही है।

याद रहे पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के उनके अनुरोध पर तत्काल सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय की शरण ली है। सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कहा कि उनके आरोपों पर कोई मामला दर्ज क्‍यों नहीं किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के बारे में याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले पर इस अदालत द्वारा विचार किए जाने की आवश्यकता है’।

मणिपुर के न्यू लमका में आगजनी के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

आगजनी और हिंसा के बाद मणिपुर के तनावग्रस्त चुराचांदपुर जिले के न्यू लमका में धारा 144 लागू करने के साथ इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी है। यह आगजनी मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के वहां एक पीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने एक ओपन जिम में हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुस्साई भीड़ ने जिम में आग लगा दी। जिम का उद्घाटन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को करना था। घटना के बाद, चुराचांदपुर जिले में इंटरनेट सेवा बंद और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई।

मणिपुर में चुराचांदपुर जिले के न्यू लमका में गुरूवार रात 9 बजे भीड़ ने वहां तोड़फोड़ और आगजनी की। यहीं आज मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।  पुलिस ने कार्रवाई कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया, हालांकि, तब तक भीड़ ने बड़ी संख्या में कुर्सियां और टेंट जला दिए थे।

यह हमला भीड़ ने तब किया जब स्वदेशी जनजाति नेताओं के मंच ने सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ‘चुराचांदपुर बंद’ का आह्वान किया। फोरम ने दावा किया कि किसानों और अन्य आदिवासी निवासियों के आरक्षित वन क्षेत्रों को खाली करने के लिए चल रहे बेदखली अभियान का विरोध करते हुए सरकार को बार-बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार ने लोगों की दुर्दशा ख़त्म करने के लिए कुछ नहीं किया गया है।

कुछ दिन की चुप्पी के बाद रूस के यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल हमले

काफी दिन की खामोशी के बाद रूस ने यूक्रेन पर फिर हमले किये हैं। इन मिसाइल हमले में भवनों को जबरदस्त नुक्सान पहुंचा है। हमने में किसी की जान जाने को लेकर अभी कोई सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उमान के अलावा रूस ने राजधानी कीव, दनिप्रो, क्रेमेंचुक, मेकोलेइव पर भी मिसाइल दागी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने सबसे पहले यूक्रेन के उमान शहर में मिसाइल से हमला किया। ख़बरों में बताया गया है कि हमले के बाद शहर में चारों तरफ तबाही का मंजर दिखा है। मिसाइल के हमले की चपेट में आने से एक नौ मंज़िला रिहायशी इमारत ज़मीदोज़ हो गई।

रूस ने उमान के अलावा कीव, डेनिप्रो समेत कुछ और शहरों में भी हमले किये हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दो दिन पहले ही चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की थी। बताया गया है कि जिनपिंग ने कथित तौर पर ज़ेलेंस्की के साथ लंबी बातचीत की थी।

उधर चीन के सरकारी मीडिया में बताया गया है कि शी ने ज़ेलेंस्की से कहा कि ‘चीन युद्ध की आग में ईंधन नहीं डालेगा, शांति वार्ता टकराव को रोकने का एकमात्र रास्ता है’, साथ ही कहा कि ‘परमाणु युद्ध में कोई जीतता नहीं है।’

रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रूस कुचयः समय से बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से भी ज्‍यादा समय से जारी जंग में कई हफ़्तों के बाद रूस का यह बड़ा हमला हुआ है।

सीबीआई जेके के पूर्व राज्यपाल मलिक से आज करेगी पूछताछ

सीबीआई जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, जिन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले में लापरवाही और राज्य में उस समय हुए भ्रष्टाचार के खुलासे कर देश में हलचल मचा दी है, से कथित रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला मामले में उनके आवास में पूछताछ करेगी। सीबीआई ने एक हफ्ते पहले मलिक को नोटिस भेज कर कथित घोटाले में कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं।

जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस कथित मामले में सीबीआई ने एक साल पहले मामला दर्ज किया था। सीबीआई इस सिलसिले में पहले ही छह राज्यों में छापे मार  चुकी है।  सीबीआई इस मामले में सात महीने के भीतर दूसरी बार मलिक से पूछताछ कर सकती है।

सीबीआई ने मलिक को भ्रष्टाचार के मामले में मिली शिकायत को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए बुलाया है। उन्होंने 27 या 28 अप्रैल का पूछताछ के लिए सीबीआई को समय दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इन दोनों दिनों में कभी भी सीबीआई मलिक से बातचीत कर सकती है।

याद रहे मलिक ने उन्हें जम्मू कश्मीर से हटाकर मेघालय का राज्यपाल बनाने के बाद इस मामले में बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि ’23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें क्रमशः 150-150 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश की गई थी। उन्हें बताया गया था कि हर फाइल को पास करने के लिए यह राशि मिलेगी।

सीबीआई ने राज्य में किरु पनबिजली परियोजना और सरकारी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने में भ्रष्टाचार को लेकर एक साल पहले दो एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने इस मामले में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, ट्रिनिटी री-इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड और लोक सेवकों को इस मामले में आरोपी बनाया है।

टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को ईडी ने किया गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पशु तस्करी के मामले से जुड़े धन शोधन के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका सुकन्या मंडल से ईडी ने पहले कुछ पहले भी पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित मवेशी तस्करी मामले में इससे पहले अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें, टीएमसी की बीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने पशु तस्करी में कथित संलिप्तता के मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया था।