Home Blog Page 357

केंद्र सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक किए 14 मोबाइल ऐप्स, पाकिस्तान से भेजे जा रहे थे मैसेज

आतंकवादी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये ऐप्स कथित रूप से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार इन ऐप्स के जरिए आतंकवादी समूह अपने समर्थकों व ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ संवाद करते थे साथ ही पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा था।

केंद्र सरकार जिन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है उनमें क्रिप्ट वाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जंगी और थ्रेमा शामिल हैं।

आपको बता दें, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने ये कदम उठाया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार एजेंसियों द्वारा ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नजर रख रही है।

अंसारी भाइयों मुख्तार और अफ़ज़ाल को क्रमशः 10 और 4 साल की कैद

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना जबकि उनके भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी को 4 साल जेल और एक लाख जुर्माने की सजा दी है। सजा के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता जानी तय है।

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। वहीं, मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। दोनों भाईयों के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में 2007 में क्राइम नंबर 1051 और 1052 दर्ज हुआ था।

अफजाल अंसारी को कोर्ट ने चार साल जेल की सजा सुनाई है। अब उनकी लोकसभा सदस्यता जाना तय है। अफजाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे पहले मुख्तार अंसारी को 10 साल जेल और पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई।

कोर्ट ने अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट मामले में दोषी करार दे दिया है। बस थोड़ी देर में सजा का ऐलान हो सकता है। अफजाल अंसारी से पहले मुख्तार अंसारी को दस साल जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

डब्ल्यूएफआई प्रमुख बोले, मैं निर्दोष; रेसलर फोगाट ने किया जवाबी हमला

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को सामने आए और अपना बचाव किया और पहलवानों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। हालांकि, इसके बाद पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह के आरोपों पर पलटवार किया है।

विनेश फोगाट ने कहा – मैंने केवल चार नेशनल नहीं खेले हैं बीते 14 साल में। मैंने पहले भी नेशनल खेला और आज भी खेलूंगी। बजरंग और बाकी लोग भी ट्रायल देकर ही गए थे, कोई भी खिलाड़ी देश से बड़ा नहीं है।’

उन्होंने नेशनल के नियम बदलने की बात को बेबुनियाद और झूठा कहा। वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि शिकायतकर्ता नाबालिग है ये बात बृजभूषण को आखिर कैसे पता चली, हम ये सवाल पूछना चाहते हैं।

पूनिया ने कहा – ‘हम संवैधानिक पदों पर बैठे सभी लोगों का सम्मान करते हैं। हम कोई ऐसी बात नहीं कहते हैं कि उनके सम्मान को चोट पहुंचे। लेकिन हमारा भी मान-सम्मान है। इस बात का जवाब दें कि कैसे कमेटी की गोपनीय बातें उन तक पहुंची। यहां का बिजली, पानी तक काट दिया गया और बेड और बिस्तर भी नहीं है। पहले हमारी मजबूरी थी कि हम नहीं बोल पाए।’

इससे पहले धरने पर बैठे पहलवानों के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस्तीफा देना उनके लिए कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, किन्तु वह अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं देंगे। बृजभूषण ने कहा  -‘मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और मुझे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा है। मैं हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हूं।’

बृजभूषण ने कहा कि महिला पहलवानों की सभी मांगें मान ली गई हैं, मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, फिर भी वे धरने पर बैठे हैं। क्यों?’ उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है और महासंघ के अध्यक्ष के चुनाव के साथ अपने आप ही इस्तीफा हो जाएगा और वे नए चुनाव तक कार्यवाहक की भूमिका निभा रहे हैं।

यह चुनाव कर्नाटक को ‘नंबर-1’ राज्य बनाने वाला चुनाव : मोदी

कांग्रेस से कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला झेल रही भाजपा के लिए शनिवार को पीएम मोदी प्रचार करने पहुंचे हैं। मोदी दो दिन के चुनावी दौरे पर कर्नाटक आये हैं और इस दौरान वे कई जन सभाओं को संबोधित करने के अलावा रोड शो भी करेंगे। कर्नाटक में अपनी पहली जनसभा में हुमनाबाद में पीएम मोदी ने जनता से कहा कि यह कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने वाला चुनाव है।

अकेले इस साल में मोदी आठ बार कर्नाटक के दौरे पर आ चुके हैं, जिससे वहां चुनाव की एहमियत को समझा जा सकता है। आज का उनका दौरा नौवां है। सूबे में 10 मई को 224 सीटों के लिए मतदान होना है जबकि नतीजे 13 मई का आएंगे।

भाजपा के मुताबिक पीएम मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे बीदर हवाई अड्डे उतरे थे। इसके बाद 11 बजे वे हुमनाबाद पहुंचे जहाँ उनकी जनसभा चल रही है। कर्नाटक में अपनी पहली जनसभा में हुमनाबाद में पीएम मोदी ने जनता से कहा कि यह कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने वाला चुनाव है।

बाद में मोदी विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह दोपहर एक बजे जनसभा संबोधित करेंगे जिसके बाद वे  बेलगावी के कुड़ाची चले जाएंगे।

मोदी दो बजे कुड़ाची में जनसभा करेंगे जिसके बाद बेंगलुरु उत्तर में उनका रोड शो होगा। शाम को पीएम बेंगलुरु आ जायेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह जन सभा करने के लिए रविवार सुबह कोलार, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर जाएंगे। कल भी उनका एक रोड शो मैसूरु में भी होगा।

पीएम मोदी कर्नाटक के दो दिन के दौरे पर; जनसभा, रोड शो करेंगे

कांग्रेस से कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला झेल रही भाजपा के लिए शनिवार को पीएम मोदी प्रचार करेंगे। मोदी आज दो दिन के चुनावी दौरे पर कर्णाटक पहुंच रहे हैं और इस दौरान वे कई जन सभाओं को संबोधित करने के अलावा रोड शो भी करेंगे।

अकेले इस साल में मोदी आठ बार कर्नाटक के दौरे पर आ चुके हैं, जिससे वहां चुनाव की एहमियत को समझा जा सकता है। आज का उनका दौरा नौवां है। सूबे में 10 मई को 224 सीटों के लिए मतदान होना है जबकि नतीजे 13 मई का आएंगे।

भाजपा के मुताबिक पीएम मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे बीदर हवाई अड्डे उतरे थे। इसके बाद 11 बजे वे हुमनाबाद पहुंचे जहाँ उनकी जनसभा है। बाद में मोदी विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह दोपहर एक बजे जनसभा संबोधित करेंगे जिसके बाद वे  बेलगावी के कुड़ाची चले जाएंगे।

मोदी दो बजे कुड़ाची में जनसभा करेंगे जिसके बाद बेंगलुरु उत्तर में उनका रोड शो होगा। शाम को पीएम बेंगलुरु आ जायेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह जन सभा करने के लिए रविवार सुबह कोलार, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर जाएंगे। कल भी उनका एक रोड शो मैसूरु में भी होगा।

कांग्रेस सरकार बनी तो बेल्लारी में 5000 करोड़ से परिधान पार्क बनेगा : राहुल

राहुल गांधी ने पार्टी के चुनाव जीतने की स्थिति में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रहे कर्नाटक के बेल्लारी में परिधान पार्क स्थापित करने का भी वादा किया है। सोनिया गांधी ने 1999 इस लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत सुषमा स्वराज को हराया था।

एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरेक पंचायत को एक करोड़ रुपये और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र को पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

राहुल गांधी ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से बेल्लारी में एक परिधान पार्क स्थापित करने का भी वादा किया। बारिश के बीच भाषण देते हुए गांधी ने कलबुर्गी जिले के जेवर्गी की एक चुनावी रैली में सरकारी विभागों में 50 हजार रिक्त पदों को भरने का भी वादा किया।

बारिश की बावजूद राहुल गांधी ने भाषण जारी रखा और कहा कि कांग्रेस सरकार विकास का दौर शुरू करेगी। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, कलबुर्गी, बल्लारी और विजयनगर जिले पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बेल्लारी 40 फीसदी चोरी के केंद्र में था और जितनी चोरी भाजपा ने बेल्लारी में की, उतनी किसी और ने नहीं की होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि अब क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। सिर्फ चुनाव में नहीं, बल्कि आपके जीवन में भी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को सिर्फ 40 सीटें मिलेंगी क्योंकि उसे यह संख्या पसंद है। गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के मंत्रियों ने ठेकेदारों से लोक निर्माण के कार्यों के लिए 40 फीसदी कमीशन वसूला है और जनता अब उससे हिसाब मांगेगी।

खराब नतीजे आने के कारण आंध्र प्रदेश में 9 छात्रों ने आत्महत्या की

खराब नतीजों के बाद आत्महत्या करने के मामले भारत में लगातार हो रहे हैं। काउंसलिंग के अभाव में ऐसा होता है। अब आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट की परीक्षा में नतीजे आने के बाद 9 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। दो अन्य छात्रों को आत्महत्या का प्रयास करते हुए ही बचा लिया गया।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नतीजे बुधवार को निकले थे। कक्षा 11 और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में यह आत्महत्या हुईं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक छात्र ने श्रीकाकुलम जिले में एक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

मलकापुरम थाना क्षेत्र के तहत त्रिनादपुरम में 16 वर्षीय छात्रा ने घर में आत्महत्या कर ली। एक 18 वर्षीय युवक ने विशाखापत्तनम के कंचारपालम इलाके में अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी।

उधर चित्तूर जिले के दो छात्रों ने एपी इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। एक अन्य छात्रा ने झील में कूदकर जान दे दी, जबकि इसी जिले में एक लड़के ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। अनाकापल्ली में एक छात्र ने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी।

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से 10 लोगों की मौत, 14 हजार किसान प्रभावित

बेमौसमी बारिश से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में आठ जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इससे जहाँ फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है वहीं 10 लोगों की एक हफ्ते के भीतर  जान चली गई है।

इन जिलों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत हुई है। करीब 14 हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं और उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक राजस्व महकमे ने 25 अप्रैल से मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश और आंधी से हुए नुकसान से संबंधित प्रारंभिक रिपोर्ट पिछले कल जारी की थी।

इन रिपोर्ट में बताया गया है कि खराब मौसम और बारिश से प्रभावित 153 गांवों में से जालना के 101, हिंगोली के 38 और उस्मानाबाद के 14 गांव शामिल हैं। रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि नांदेड़ में बेमौसम बारिश की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

बारिश संबंधी घटनाओं के कारण नादेड़ में छह, लातूर में दो और बीड और उस्मानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश और आंधी-तूफान के कारण पिछले 72 घंटों में कुल 1,178 मुर्गियों और 147 पालतू मवेशियों की मौत हुई है। इससे 8058.66 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते 14,441 किसान प्रभावित हुए हैं।

कर्नाटक में पूर्व सीएम बंगारप्पा की बेटी, पूर्व मंत्री निंगैया कांग्रेस में शामिल हुए

जैसे-जैसे कर्नाटक में मतदान का दिन नजदीक आ रहा है वहां कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं और प्रमुख लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब कर्नाटक के फिल्म स्टार शिवराजकुमार की पत्नी गीता शिवराजकुमार देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस  छोड़कर कांग्रेस में शामिल में शामिल हो गईं। उनके अलावा पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता बीबी निंगैया भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

याद रहे गीता कन्नड़ फिल्मों के नामचीन अभिनेता दिवंगत राजकुमार की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री और लम्बे समय तक कांग्रेस नेता रहे दिवंगत एस बंगारप्पा की बेटी हैं। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ और उनके (गीता के) छोटे भाई मधु बंगारप्पा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं।

मधु बंगरप्पा सोराबा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। गीता के दूसरे भाई और पूर्व मंत्री कुमार बंगारप्पा भाजपा में हैं और उन्हें सोराबा से भाजपा ने टिकट दिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद गीता ने कहा – ‘मैं ऐसा करके बहुत प्रसन्न हूं। कांग्रेस एक ऐतिहासिक पार्टी है, जिसने मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनाया था। मैं कनकपुरा क्षेत्र में शिवकुमार के लिए और सोराबा में अपने भाई मधु के लिए प्रचार करूंगी। मैं पार्टी के निर्देश पर प्रचार करूंगी।’

उधर पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता बीबी निंगैया भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें शुरू में मुदिगेरे से टिकट दिया था, लेकिन बाद में मौजूदा विधायक एमपी कुमारस्वामी को टिकट दे दिया जो भाजपा का टिकट न मिलने के कारण जेडीएस में आ गए थे।

प्रियंका गांधी ने जंतर-मंतर आकर किया धरना दे रही महिला रेसलर का समर्थन

दिल्ली पुलिस के इस भरोसे के बाद भी कि महिला पहलवानों के आरोप के आधार पर आरोपी भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गयी है, यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के शनिवार सुबह जंतर मन्त्र पर धरने पर बैठीं पहलवानों से मिलने के बाद राजनीति गरमा गयी है।

प्रियंका ने कहा है कि महिला पहलवानों के आरोप गंभीर हैं और आरोपी पर को एफआईआर दर्ज की गयी है उसकी कॉपी आंदोलित लोगों को भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, ताकि यह पता चला सके कि क्या आरोप उनपर लगाए गए हैं साथ ही आरोपी का इस्तीफा भी होना चाहिए। हालांकि, बाद में बताया गया है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर की गई एफआईआर की कॉपी खिलाड़ियों मिल गयी है। एफआईआर की यह कॉपी लेने पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट थाने गए थे।  

प्रियंका शनिवार सुबह ही पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंच गईं। उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी थे। प्रियंका ने धरने पर मौजूद महिला पहलवानों के साथ बातचीत की और मामले से जुड़ी जानकारी ली। यह पहलवान भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई  प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए। पहलवानों ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन धरना जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, वह कमजोर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा – ‘अगर दो एफआईआर दर्ज हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस एफआईआर में क्या लिखा है। इस शख्स (बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।’ बताया गया है कि अब यह कॉपी पहलवानों को मिल गयी है।

याद रहे सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देश के शीर्ष पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित यौन दुराचार के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई हुई। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित पहलवानों की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच, दिल्ली पुलिस, जो अमित शाह के गृह मंत्रालय के तहत काम करती है, ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के घंटों बाद दो एफआईआर दर्ज की है।