Home Blog Page 343

कल अदालत में पेश होंगे इमरान, कोर्ट में ही गिरफ्तारी की आशंका

किस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आशंका है कि उन्हें मंगलवार को कोर्ट में हाजिर होने के समय ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इमरान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में कोर्ट में पेशी के लिए आना है।

इमरान खान, जो पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पीटीआई के मुखिया हैं, का आरोप है कि  सत्ताधारी गठबंधन को उनके हाथों सत्ता खोने का भय है लिहाजा वह उनको परेशान करना चाहती है। एक बार फिर उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा पर उनकी पिछली सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उनके लिए एक पहेली ही है कि बाजवा ने ऐसा क्यों किया।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा कि वो मंगलवार को जमानत के लिए इस्लामाबाद की अदालत में पेश होंगे। मुझे 80 फीसदी आशंका है कि मुझे गिरफ्तारकर लिया जाएगा। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं सहित 10 हज़ार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच इमरान की पार्टी ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को बताया है कि खान इस हफ्ते अल कादिर ट्रस्ट मामले की जांच में शामिल हो सकते हैं। खान मामले की जांच के लिए मंगलवार 11 बजे पेश हो सकते हैं। साथ ही इमरान ने एनएबी से आग्रह किया है कि वह भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था के कॉल-अप नोटिस के जवाब में जांच में शामिल होने के लिए पूर्वोक्त समय की पुष्टि करे। याद रहे इमरान 2 जून तक जमानत पर हैं।

मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात; बोले भारत संवाद, कूटनीति का समर्थक

रूस-यूक्रेन युद्ध के युद्ध से भरे तनाव के बीच शनिवार को जापान के हिरोशिमा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच मुलाकात हुई है। दोनों के बीच बातचीत का ब्योरा अभी नहीं मिला है, हालांकि, पीएम मोदी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल किया जा सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।

फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी मुलाकात है। इसमें दोनों के बीच बातचीत भी हुई है। वैसे इस एक साल में मोदी-जेलेंस्की के बीच फोन पर बात अवश्य हुई है।

इस बीच जापान के अखबार ‘योमीउरी शिंबुन’ में अपने एक इंटरव्यू में पपीम मोदी ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण पर कहा – ‘भारत विवादों को सुलझाने और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती लागत से प्रभावित लोगों की भलाई को प्राथमिकता देने के लिए संवाद और कूटनीति की वकालत करता है।’

मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि भारत यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है और संयुक्त राष्ट्र के भीतर और बाहर रचनात्मक योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा – ‘भारत आक्रमण की निंदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों से दूर रहा लेकिन संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है’।

सीबीआई ने 1984 दंगों में टाइटलर के खिलाफ दायर की चार्जशीट

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में भड़के दंगों के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। टाइटलर पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर भीड़ और उसके बाद दंगा भड़काया जिसने दिल्‍ली के पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगा दी जिसमें सिख समुदाय के तीन लोगों की जान चली गयी।

याद रहे अप्रैल में टाइटलर का वॉयस सैंपल सीबीआई की सीएफएसएल लैब में लिया गया था। तब सीबीआई अधिकारियों ने दावा किया था कि एजेंसी को 39 साल पुराने सिख विरोधी दंगों के मामले में नए सबूत मिले हैं। उनके मुताबिक इसके बाद टाइटलर की आवाज का नमूना लेने की जरूरत पड़ी।

सीबीआई ने टाइटलर के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें उनपर भीड़ को भड़काने के भी आरोप हैं। इसी भीड़ ने दिल्‍ली के पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाई, जिसमें तीन सिखों को जलाकर मार दिया गया था।

टाइटलर के खिलाफ 147, 148, 149, 153(a), 188 आईपीसी और 109, 302, 295 और 436 सहित कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई है। याद रहे साल 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने ही हत्या कर दी थी जिसके बाद देश भर दंगे भड़क गए थे। आरोप है कि इन दंगों में बड़े पैमाने पर सिखों की हत्या की गयी थी।

कर्नाटक: नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार समेत अन्य 8 विधायकों ने ली शपथ

कर्नाटक में आज (यानी शनिवार) नर्इ सरकार का गठन हुआ है। बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह  आयोजित किया गया। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली साथ ही अन्य 8 विधायकों ने शपथ ली। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने उन्हें पद की शपथ दिलवार्इ।

डॉ जी परमेश्वर (दलित नेता), के. एच. मुनियप्पा, के. जे. जॉर्ज, एम. बी. पाटिल (लिंगायत नेता), सतीश जारकीहोली (नायक समुदाय), प्रियांक खरगे (दलित नेता), रामलिंगा रेड्डी, और बी. ज़ेड. ज़मीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली।

यह दूसरी बार है जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस पार्टी व तमाम विपक्षी नेता इस शपथग्रहण समारोह में शामिल रहें। हालांकि सोनिया गांधी इस मौके पर मौजूद नहीं थी।

आपको बता दें, शपथ ग्रहण समारोह के बाद कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम को होगी और चुनाव दौरान किए गए वादों को इम्प्लीमेंट किया जा सकता है।। जैसा की राहुल गांधी कहते आए है कि पहली बैठक में वे सभी वादे पूरा करेंगे। तो आज शाम की बैठक इस लिहाज से बेहद खास है।

चीन श्रीनगर में जी20 बैठक में नहीं आएगा, कहा ‘यह विवादित क्षेत्र’

एक तरह से पाकिस्तान का समर्थन करते हुए चीन ने कश्मीर में जी20 बैठक करवाने के भारत के फैसले का विरोध किया है। चीन के अलावा तुर्की और सऊदी अरब ने श्रीनगर के इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण नहीं कराया है जिससे उनके हिस्सा लेने की भी संभावना नहीं है।

जी20 की यह बैठक अगले हफ्ते जम्मू कश्मीर में होगी। यह जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक है और चीन ने कहा है कि वह इसमें शामिल नहीं होगा। चीन ने कहा ‘वह इस तरह की बैठक का विवादित क्षेत्र में आयोजन का दृढ़ता से विरोध करता है।’ तुर्की ने बैठक से दूर रहने का फैसला किया है और सऊदी अरब ने अब तक इस आयोजन के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।

इस बैठक में जी20 देशों के करीब 60 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है। वैश्विक मंच पर चीन, पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है, ये बात किसी से छिपी नहीं है।  ऐसे में चीन का ये बयान हैरान करने वाला नहीं है। भारत इस बैठक को लेकर काफी उत्साहित है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा – ‘चीन विवादित क्षेत्र में किसी भी तरह की जी-20 बैठक आयोजित करने का दृढ़ता से विरोध करता है। हम ऐसी बैठकों में शामिल नहीं होंगे। भारत पहले भी जम्मू-कश्मीर पर चीन और पाकिस्तान के बयानों को खारिज कर चुका है। वैसे भी भारत और चीन के बीच तीन साल से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध है।

मोदी और यूक्रेन राष्ट्रपति के जेलेंस्की के बीच बैठक होने की संभावना

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच पहली मुलाकात हो सकती है। पीएम मोदी इस समय जापान की यात्रा पर हैं और संभावना बन रही है कि पीएम के इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं की मुलाक़ात हो।

अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है हालांकि, दोनों पक्ष प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा में जुटे हैं। जेलेंस्की जापान, जो इस समूह का अध्यक्ष है, के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में आ रहे हैं।

इस समय मोदी तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं।  पीएम का जापान दौरा 21 मई तक है। पीएम मोदी हिरोशिमा में जी-7 के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सहित कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

भारत और यूक्रेन के वरिष्ठ राजनयिक जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावनाएं तलाश रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी और जेलेंस्की हिरोशिमा में मिलते हैं, तो यह पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी।

यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था. यह यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला शुरू होने के बाद यूक्रेन के किसी प्रमुख नेता की भारत की पहली यात्रा थी। झापरोवा ने विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को एक पत्र सौंपा था। यह पत्र जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखा था।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप को मिली क्लीन चिट

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गयी जांच कमेटी ने हिंडनबर्ग केस की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली नजर में नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। और सेबी ने भी अडानी समूह की ओर से दी गयी जानकारी को गलत नहीं बताया है।

बता दें, 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की थी, इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी समूह दशको से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली थी। और इसपर जमकर सियासत भी हुर्इ। किंतु आज गौतम अडानी को बड़ी राहत मिल गई है।

आपको बता दें, यूएस बेस्ड फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई थी। पीआईएल में हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गर्इ थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जिसकी रिपोर्ट अब बता रही है कि पहली नजर में कोई नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों को सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार की सुबह दो नए जजों ने शपथ ली है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। वहीं दूसरी तरफ तीन जजों का आज अंतिम कार्य दिवस हैं।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील के. वी. विश्वनाथ ने सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर शपथ ली है।  

सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के मुताबिक जून में रिटायर होने वाले तीनों जज केएम जोसफ, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस वी राम सुब्रमण्यन सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ के साथ बेंच साझा करेंगे।

बता दें, पहले पांच मामलों में जस्टिस केएम जोसफ, सीजेआई बेंच में होंगे, दूसरे पांच मामलों में जस्टिस अजय रस्तोगी और अगले पांच मामलों में जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन सीजेआई व जस्टिस पी एस नरसिम्हा के साथ बेंच करेंगे साझा

आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट में आज तीन जज रिटायर हो रहे है इनमें जस्टिस केएम जोसफ, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन। इससे पहले 14 मई को जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और अगले दिन ही 15 मई को जस्टिस एमआर शाह रिटायर हो चुके है।

मोदी जा रहे तीन देशों की यात्रा पर, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने जापान दौरे के लिए रवाना हो गए है। जापान के अलावा पीएम मोदी हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करेंगे।

पीएम मोदी 19 से 21 मई के बीच जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्हें इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान के पीएम फूमियो किशिदा ने निमंत्रण भेजा था।

जी-7 के सत्रों में भागीदार देशों के साथ शांति, स्थिरता और भोजन, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा व अन्य विषयों पर पीएम मोदी चर्चा करेंगे साथ ही कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

वहीं 22 मई को पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में पोर्ट मोर्सबी जाएंगे। यहां वे हिंद-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच की तीसरी शिखर बैठक की पापुआ न्यू गिनी के साथ मिलकर मेजबानी करेंगे। यह पहली बार हो रहा है जब किसी भारतीय पीएम की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा कर रहे है।

पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 23 मई को सिडनी में भारतवासियों को संबोधित करेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज के साथ 24 मई को द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

आरबीआई ने 2000 रुपये का नोट प्रचलन से किया बाहर, 30 सितंबर तक बैंक में जमा करा सकेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जानकारी दी की 2000 के नोटों को प्रचलन से बाहर किए जाने की सूचना दी। फिलहाल लीगल टेंडर बने रहेंगे और 30 सितंबर तक बैंक को लौटाने होंगे। बैंक में एक बार में 20 हजार यानी 2000 के 10 नोट तक बदलकर उनकी जगह छोटे नोट लिए जा सकेंगे।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि, 2000 रुपये के नोट प्रचलन से हटा रहा है और लोग यह नोट 30 सितंबर तक बदल सकते है। आरबीआर्इ के 19 क्षेत्रीय कार्यालय 23 मई से कम मूल्यवर्ग के नोटों के साथ बदलने के लिए 2000 रुपये के नोट लेना शुरू करेंगे।

आरबीआई ने आगे कहा कि, परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने और बैंक शाखाओं की नियमित गतिविधियों में व्यवधान से बचने के लिए 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में 2000 रुपये के बैंक नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में एक बार में 20 हजार की सीमा तक बदला जा सकता है। 

आपको बता दें, 8 नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातों रात 1000 और 500 रुपये के नोटों को बंद किए जाने के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट की छपाई शुरू की थी और नए मूल्यवर्ग का नोट बाजार में आया था।