Home Blog Page 344

पश्चिम बंगाल: सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी से हटाया प्रतिबंध

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में लगे फिल्म पर प्रतिबंध को हटा दिया है।

पिछले दिनों से द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल में रिलीज किये जाने पर सीएम ममता बनर्जी ने प्रतिबंध लगा दिया था। और आज इसी प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है।

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के सीएम वहीं डीके शिवकुमार होंगे राज्य के इकलौते उपमुख्यमंत्री

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। सिद्धारमैया को पार्टी ने कर्नाटक की कमान सौंपी है वहीं डीके शिवकुमार को प्रदेश का इकलौता उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, सभी से चर्चा करने के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है कि “सिद्धारमैया जी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और डीके शिवकुमार को कर्नाटक के इकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे।“

उन्होंने आगे कहा कि, “शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक पीसीसी अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। और शनिवार यानी 20 मई 2023 को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ बाकी मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा।“

अर्जुन मेघवाल संभालेंगे कानून मंत्रालय, केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है जबकि अब यह जिम्मेदारी अर्जुनराम मेघवाल संभालेंगे। रिजिजू को पृथ्वी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए गए है। अर्जुनराम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का मिनिस्टर ऑफ स्टेट बनाया गया है। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने यह फैसला किया है। मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

सिद्धरमैया और शिवकुमार को लेकर कांग्रेस में सहमति बनी !

वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने एक फार्मूले के तहत यह फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने आज सुबह कहा है कि उन्हें पता नहीं कि क्या फार्मूला प्रस्तावित किया गया है।’ हालांकि, कांग्रेस खेमे में चर्चा है कि दोनों बड़े नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री काल बांटा जाए। हालांकि, कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है।  

सुरेश को मीडिया में यह कहते हुए उद्धत किया गया है कि ‘कर्नाटक और कांग्रेस के हित’ में उनके भाई शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हो गए हैं। सुरेश ने हालांकि, यह भी कहा कि शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने से ‘वह बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि मेरा भाई मुख्यमंत्री बनना चाहता था’।

अभी तक की ख़बरों के मुताबिक कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में औपचारिक बैठक कर सिद्धरमैया को अपना नेता चुन सकता है। उनका शपथ ग्रहण 20 को हों की बात की कांग्रेस हलकों में चल रही है।

कर्नाटक को लेकर फैसला करना कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल हुआ है क्योंकि दोनों बड़े नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। सिद्धरमैया के साथ विधायकों का संख्याबल था, हालांकि, शिवकुमार का पार्टी के लिए योगदान भी करारा नहीं जा सकता था। लिहाजा चर्चा है कि बीच का रास्ता निकला गया है। शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया रखा जाएगा। उन्हें बेहतर मंत्रालय भी दिए जा सकते हैं।

अमेरिकी अदालत से मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी राणा के प्रत्यर्पण की अनुमति

मुंबई आतंकी हमलों, जिनमें 2008 में छह अमेरिकियों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे, के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित अदालत ने भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दे दी है। आतंकी हमलों के मामले में वांछित तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के मध्य जिले की जिला अदालत की न्यायाधीश जैकलीन चूलजियान ने 16 मई को 48 पृष्ठ के आदेश में कहा कि न्यायालय ने अनुरोध के समर्थन और विरोध में प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की समीक्षा की है और उन पर और  सुनवाई में प्रस्तुत तर्कों पर विचार किया है। न्यायाधीश ने कहा कि अदालत का निष्कर्ष है कि राणा (62) उन अपराधों के लिए प्रत्यर्पण योग्य है, जिनमें उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया है।  

याद रहे भारत ने प्रत्यर्पण की दृष्टि से 10 जून, 2020 को राणा की अस्थायी गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जो बाइडेन प्रशासन ने राणा के भारत प्रत्यर्पण का समर्थन किया था और उसे मंजूरी दी थी। इस तरह भारत लाने का रास्‍ता साफ हो गया है। याद रहे राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए ने कहा है कि वह राजनयिक माध्यमों से उसे भारत लाने की कार्यवाही शुरू करने को तैयार है। पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा के 26/11 हमलों में राणा की भूमिका की जांच एनआईए कर रही है।

घर-घर जाकर बताई जाएगी मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां-ओमप्रकाश धनखड़

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूरे एक महीने के कार्यक्रमों का खाका खींचा गया हैं। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव तथा जनसंपर्क अभियान की प्रभारी रेखा गुप्ता ने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तिथि और संरचना को सबके सामने रखा।

इसके तहत एक-एक बूथ पर अभियान कैसे चले, इस बैठक में यह तय किया गया।  बैठक में उपस्थित लगभग हर पदाधिकारियों से कार्यक्रमों के बारे में राय ली और अनेक नेताओं ने खुलकर अपने विचार भी बैठक में रखे गए। 

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि, “यह समय देश के लिए स्वर्णिम काल है। अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर जाकर जन -जन तक पहुंचाया जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल भारतीय संस्कृति, भारतीयता से जुड़े हुए लोगों के लिए और भारत की माटी की सुगंध जुड़े लोगों के लिए स्वर्णिम काल है। कश्मीर से हमने धारा-370 के हटते देखा, भगवान राम के भव्य मंदिर को बनते देखा, जी 20 की अध्यक्षता देखी, हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं।  मोदी के नेतृत्व में इन 9 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर होते हुए हम देख रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का आधार और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है।“

कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी व कहा कि, “हरियाणा सरकार केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को मजबूती से हरियाणा में लागू कर रही है, परिवार पहचान पत्र, चिरायु आयुष्मान कार्ड, बुढ़ापा पेंशन योजना,मेरा पानी मेरी विरासत,मेरी फसल मेरा ब्योरा आदि योजनाओं से हर जाति वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है, योग्यता मेरिट के आधार पर नौकरियां प्रदान की जा रही है, वहीं प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के बारे में बताया व कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें, पीएम नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहें हैं, भारतीय जनता पार्टी मेरा परिवार है,  डॉ. सुधा यादव ने महिला विकास के लिए उठाए गए मोदी सरकार कदमों की सराहना की और कहा कि इन सालों में महिलाओं की बेहतरी के लिए सरकार ने अनेकों ठोस कदम उठाए हैं। 

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई,वहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा महासंपर्क अभियान की प्रभारी रेखा गुप्ता ने प्रदेश में चलाए जाने वाले संपर्क अभियान और उसकी रूपरेखा पर अपने विचार रखे।“

ओपन एआ के सीईओ सैम अल्टमैन ने एआई के खतरे पर सरकारों द्वारा नियामक हस्तक्षेप पर दिया जोर

पिछले साल ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लॉन्च किया था और तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के मन में एक डर है कि चैट जीपीटी से उनकी नौकरी खतरे में है।

ओपन एआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने सोमवार को एक संसदीय पैनल में हिस्सा लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से समाज को होने वाले खतरों व चेतावनियों पर भी विचार-विमर्श किया।

सैम अल्टमैन ने कहा कि, “उनके चैटबॉट ने दुनिया को चौंका दिया है। जिसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विनियमित करना आवश्यक था। एआई से होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए सरकार का इसमें हस्तक्षेप करना बेहद महत्वपूर्ण होगा।“

अल्टमैन ने सुनवाई के दौरान कहा कि, आई के वैश्विक चेहरे अल्टमैन ने चेतावनी दी है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में हमारे जीवन के लगभग हर पहलू को बेहतर बनाने की क्षमता है लेकिन यह गंभीर जोखिम भी पैदा करता है।

उन्होंने जोर देकर आगे कहा कि, समय के साथ आई एक दिन मानव जीवन की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करेगी, जैसे जलवायु परिवर्तन और कैंसर का इलाज। दूसरी ओर यह बड़े स्तर पर लोगों की नौकरी जाने की वजह भी बनेगा।

सैम अल्टमैन ने सुझाव देते हुए कहा कि, एआई मॉडल जारी करने से पहले अमेरिकी सरकार लाइसेंसिंग और परीक्षण आवश्यकताओं के संयोजन पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि एआई के खतरे को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कुछ करने की जरूरत है लेकिन अमेरिका को नेतृत्व करना चाहिए।

दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में झटके लगने से यात्री घायल

एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार को हवा में अचानक कई बार तेज झटके लगने से उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए है। इस विमान ने दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी।

सूत्रों के अनुसार इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चिकित्सा सहायता दी गई।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि, कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। सिडनी में एयर इंडिया के हवाई अड्डे के प्रबंधक ने यात्रियों के आगमन पर चिकित्सा सहायता की भी व्यवस्था की गयी थी।

एनआईए ने माफियाओं पर एक्शन लेते हुए छह राज्यों में 122 जगहों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार की सुबह छह राज्यों में 122 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। एनआईए ने पाकिस्तान, कनाडा व विदेशों में बैठे गैंगस्टर्स, ड्रग तस्करों व आतंकवादी समूहों के बीच सांठगांठ पर एक्शन लेते हुए यह छापेमारियां की है।

एनआईए की टीम ने सुबह 4 बजे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में कुछ संदिग्ध घरों पर छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि एनआईए द्वारा दर्ज तीन मामलों के संबंध में तलाशी जारी है।

बता दें, फरवरी में एनआईए ने ऐसे लोगों के घरों पर छापेमारी की थी जिनके हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गैंगस्टर के साथ संबंध होने का संदेह था।

एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि उत्तर भारत में एक्टिव कई क्रिमिनल गैंग्स अब दुबई से ऑपरेट कर रहे है और प्रौ खालिस्तानी ग्रुप अपने नेटवर्क का इस्तेमाल अपनी गलत गतिविधियों को अंडरवल्र्ड की तरह अंजाम देने की भी कोशिश कर रहे है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के करीबी के घर सीबीआई ने की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के मीडिया सलाहकार रहे सुनक बाली के यहां सीबीआई ने बुधवार को छापेमारी की। ये छापेमारी सत्यपाल मलिक की शिकायत पर दर्ज इंश्योरेंस घोटाला मामले में की जा रही है।

इस मामले में कुछ दिन पहले सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के भी बयान दर्ज किये थे। यह मामला उस समय सामने आया था जब सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि उन्हें वर्ष 2018 और 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गयी थी।

आपको बता दें, ठीक इससे पहले बीमा घोटाला मामले में दिल्ली के आरके पुरम इलाके में स्थित पूर्व राज्यपाल के निवास पर सीबीआई ने पूछताछ की थी। और यह पूछताछ करीब 5 घंटे तक चली थी।

यह सात महीने में दूसरी बार है जब सीबीआई ने मलिक से पूछताछ की थी। हालांकि अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया था कि पूर्व राज्यपाल इस मामले में आरोपी या संदिग्ध नहीं हैं।